logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार राज्य शिक्षा सेवक संघ, के कोसा अध्यक्ष, आशीष कुमार ji, ने स्थानीय विधायक जी को, सौंपें, लेटर, देखिए ASHOK SAMRAT के साथ,

2 hrs ago
user_SSDBIHARCOD108
SSDBIHARCOD108
Artist शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
2 hrs ago

बिहार राज्य शिक्षा सेवक संघ, के कोसा अध्यक्ष, आशीष कुमार ji, ने स्थानीय विधायक जी को, सौंपें, लेटर, देखिए ASHOK SAMRAT के साथ,

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार राज्य शिक्षा सेवक संघ, के कोसा अध्यक्ष, आशीष कुमार ji, ने स्थानीय विधायक जी को, सौंपें, लेटर, देखिए ASHOK SAMRAT के साथ,
    1
    बिहार राज्य शिक्षा सेवक संघ, के कोसा अध्यक्ष, आशीष कुमार ji, ने स्थानीय विधायक जी को, सौंपें, लेटर, देखिए ASHOK SAMRAT के साथ,
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    Artist शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • शेखपुरा - आज 17 मार्च, 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत ग्राउंड की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और खेल एवं फिटनेस सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने ​जिम मरम्मती और पानी निकास निकासी पर जोर भी दिया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि ग्राउंड परिसर में स्थित जिम को तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश दिया गया है कि जिम के उपकरणों और बुनियादी ढांचे को जल्द से जल्द सुधारा जाए ताकि युवाओं और आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही, ग्राउंड में जलजमाव की समस्या को देखते हुए उन्होंने नाली के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। ​कार्यपालक अभियंता (बुडको) को यथाशीघ्र ​ग्राउंड के गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित कार्यों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। ​वाहनों और पोस्टरों पर सख्त पाबंदी लगाया गया है। ​परेड ग्राउंड को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने आम लोगों से ​वाहनों का प्रवेश वर्जित है। रनिंग ट्रैक पर मोटरसाइकिल या साइकिल चलाना सख्त मना है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। ​ग्राउंड की दीवारों या परिसर में किसी भी प्रकार का पोस्टर या बैनर लगाना वर्जित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ​जिला पदाधिकारी महोदय के इस निरीक्षण से स्पष्ट है कि प्रशासन परेड ग्राउंड को एक आदर्श खेल परिसर के रूप में विकसित करने के लिए गंभीर है। उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि शहर की इस महत्वपूर्ण संपत्ति को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखा जा सके। डी॰पी॰आर॰ओ॰, शेखपुरा। #Sheikhpuranews
    1
    शेखपुरा - आज 17 मार्च, 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत ग्राउंड की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और खेल एवं फिटनेस सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने ​जिम मरम्मती और पानी निकास निकासी पर जोर भी दिया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि ग्राउंड परिसर में स्थित जिम को तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता बुडको को निर्देश दिया गया है कि जिम के उपकरणों और बुनियादी ढांचे को जल्द से जल्द सुधारा जाए ताकि युवाओं और आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही, ग्राउंड में जलजमाव की समस्या को देखते हुए उन्होंने नाली के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। ​कार्यपालक अभियंता (बुडको) को यथाशीघ्र 
​ग्राउंड के गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित कार्यों को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी। ​वाहनों और पोस्टरों पर सख्त पाबंदी लगाया गया है। ​परेड ग्राउंड को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने आम लोगों से ​वाहनों का प्रवेश वर्जित है। रनिंग ट्रैक पर मोटरसाइकिल या साइकिल चलाना सख्त मना है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
​ग्राउंड की दीवारों या परिसर में किसी भी प्रकार का पोस्टर या बैनर लगाना वर्जित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
​जिला पदाधिकारी महोदय के इस निरीक्षण से स्पष्ट है कि प्रशासन परेड ग्राउंड को एक आदर्श खेल परिसर के रूप में विकसित करने के लिए गंभीर है। उन्होंने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि शहर की इस महत्वपूर्ण संपत्ति को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखा जा सके।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।
#Sheikhpuranews
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • भलुआ गांव में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग ने सख्ती बरतते हुए 12 बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेई राजकुमार प्रसाद ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था और बार-बार सूचना देने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा था, उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है। अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना बकाया बिजली बिल जमा किया। इस क्रम में कुल 26,350 रुपये की राशि वसूली गई। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदार उपभोक्ताओं में भी हलचल देखी गई और कई लोग बिल जमा करने के लिए आगे आए। जेई ने बताया कि यह अभियान मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे तक चला। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक परेशानी और कनेक्शन कटने जैसी स्थिति से बचा जा सके।
    1
    भलुआ गांव में मंगलवार को बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग ने सख्ती बरतते हुए 12 बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जेई राजकुमार प्रसाद ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था और बार-बार सूचना देने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा था, उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के प्रति जागरूक करना है।
अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना बकाया बिजली बिल जमा किया। इस क्रम में कुल 26,350 रुपये की राशि वसूली गई। विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदार उपभोक्ताओं में भी हलचल देखी गई और कई लोग बिल जमा करने के लिए आगे आए।
जेई ने बताया कि यह अभियान मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे तक चला। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि अनावश्यक परेशानी और कनेक्शन कटने जैसी स्थिति से बचा जा सके।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
  • रसोई गैस संकट पर आया प्रशांत किशोर का बयान, सुनिए क्या कहा?
    1
    रसोई गैस संकट पर आया प्रशांत किशोर का बयान, सुनिए क्या कहा?
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    14 hrs ago
  • लखीसराय के मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक लखीसराय वैभव शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आगामी चैत्र नवरात्र, ईद-उल-फितर, चैती छठ, रामनवमी एवं महावीर जयंती के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रमुख स्थलों एवं मेलों में अग्निशमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके तहत प्रत्येक मेला क्षेत्र में फायर ब्रिगेड वाहन एवं प्रशिक्षित फायरमैन की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटा जा सके। पंडालों में सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश एवं निकास द्वारों की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, जिससे भीड़ प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सादे लिवास में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। पूजा स्थलों पर अश्लील गानों के प्रसारण पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया गया। सभी आयोजकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा बनी रहे। इसके अतिरिक्त, पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस बल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया जाएगा। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे किसी भी प्रकार के आयोजन, जुलूस या पूजा कार्यक्रम के लिए आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करें तथा सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा का कॉफी टेबल बुक देकर स्वागत किया गया। वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सिविल सर्जन जयप्रकाश सिंह, सहित सभी संबंधित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    लखीसराय के मंत्रणा कक्ष में
जिला पदाधिकारी  मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक लखीसराय  वैभव शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आगामी चैत्र नवरात्र, ईद-उल-फितर, चैती छठ, रामनवमी एवं महावीर जयंती के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रमुख स्थलों एवं मेलों में अग्निशमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके तहत प्रत्येक मेला क्षेत्र में फायर ब्रिगेड वाहन एवं प्रशिक्षित फायरमैन की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटा जा सके। पंडालों में सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश एवं निकास द्वारों की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, जिससे भीड़ प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके। 
पुलिस अधीक्षक  वैभव शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर सादे लिवास में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। पूजा स्थलों पर अश्लील गानों के प्रसारण पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्देश दिया गया। सभी आयोजकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि धार्मिक कार्यक्रमों की गरिमा बनी रहे। इसके अतिरिक्त, पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस बल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया जाएगा।
बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे किसी भी प्रकार के आयोजन, जुलूस या पूजा कार्यक्रम के लिए आवश्यक लाइसेंस प्राप्त करें तथा सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक  वैभव शर्मा का कॉफी टेबल बुक देकर स्वागत किया गया। वहीं, जिला परिवहन पदाधिकारी को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी  प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी  मुकुल पंकज मणि, वरीय उपसमाहर्ता  शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी  रवि कुमार, सिविल सर्जन  जयप्रकाश सिंह, सहित सभी संबंधित पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी  उपस्थित रहे।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    16 hrs ago
  • लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम मिथिलेश मिश्रा ने की। दरअसल समृद्धि यात्रा के तहत 19 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बिंदुवार समीक्षा की गई ।दरअसल, मुख्यमंत्री 19 मार्च को कजरा थाना क्षेत्र स्थित कजरा सोलर प्लांट पहुंचेंगे… उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, मंच निर्माण, आमजन की सुविधा समेत तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई…इस बैठक में एसपी वैभव शर्मा, डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे…
    1
    लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में  मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम मिथिलेश मिश्रा ने की। दरअसल समृद्धि यात्रा के तहत 19 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है  जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बिंदुवार समीक्षा की गई ।दरअसल, मुख्यमंत्री 19 मार्च को कजरा थाना क्षेत्र स्थित कजरा सोलर प्लांट पहुंचेंगे… उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, मंच निर्माण, आमजन की सुविधा समेत तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई…इस बैठक में एसपी वैभव शर्मा, डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे…
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    23 hrs ago
  • एंकर, नालंदा जिले के हरनौत बाजार से एक बार फिर दिल दहला देने वाली आगलगी की घटना सामने आई है, जहां मंगलवार देर रात भीषण आग ने देखते ही देखते चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना गोनावा रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास की है, जहां एक फर्नीचर दुकान समेत कुल चार दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं और लपटों से भर गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के दौरान दुकान में रखे चार छोटे सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। हालांकि इस मामले में हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने सिलेंडर ब्लास्ट की पुष्टि से इनकार किया है। कहां है इसके बारे में जांच की जा रही है और पता लगाने की भी प्रयास की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आग अपना तांडव दिखा चुकी थी। इस भीषण आग की चपेट में पास खड़ी एक कार और कई ठेले भी आ गए, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि फर्नीचर समेत लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोरी के असफल प्रयास के बाद गुस्साए चोरों ने दुकान में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। लगातार हो रही आग की घटनाओं से हरनौत बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    1
    एंकर, नालंदा जिले के हरनौत बाजार से एक बार फिर दिल दहला देने वाली आगलगी की घटना सामने आई है, जहां मंगलवार देर रात भीषण आग ने देखते ही देखते चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि यह घटना गोनावा रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास की है, जहां एक फर्नीचर दुकान समेत कुल चार दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरा इलाका धुएं और लपटों से भर गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के दौरान दुकान में रखे चार छोटे सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। हालांकि इस मामले में हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने सिलेंडर ब्लास्ट की पुष्टि से इनकार किया है। कहां है इसके बारे में जांच की जा रही है और पता लगाने की भी प्रयास की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक आग अपना तांडव दिखा चुकी थी।
इस भीषण आग की चपेट में पास खड़ी एक कार और कई ठेले भी आ गए, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गए। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि फर्नीचर समेत लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
प्राथमिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब 15 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोरी के असफल प्रयास के बाद गुस्साए चोरों ने दुकान में आग लगा दी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
लगातार हो रही आग की घटनाओं से हरनौत बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • अपहरण के मामले में अरियरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अरियरी थाना क्षेत्र के टाडा गांव में छापेमारी के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टाडा गांव निवासी मुन्नीलाल चौहान और उनकी पत्नी गंगिया देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों की संलिप्तता अपहरण कांड में सामने आई है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी और अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। हालांकि अपहृत किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है और इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई करते हुए मंगलवार की शाम करीब 4 बजे जेल भेज दिया गया। वहीं अपहृत किशोरी की बरामदगी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।
    1
    अपहरण के मामले में अरियरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अरियरी थाना क्षेत्र के  टाडा गांव में छापेमारी के दौरान की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टाडा गांव निवासी मुन्नीलाल चौहान और उनकी पत्नी गंगिया देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों की संलिप्तता अपहरण कांड में सामने आई है।
थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्रतिमा कुमारी और अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
हालांकि अपहृत किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है और इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई करते हुए मंगलवार की शाम करीब 4 बजे जेल भेज दिया गया। वहीं अपहृत किशोरी की बरामदगी को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.