Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंडित श्री विष्णु उपाध्याय जी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by पंडित श्री विष्णु उपाध्याय जी1
- मेरठ में 6 महीने से लापता किट्यू बापिस आ सभी ने मिलकर की काटा गया। परिवार में खुशी का माहौल है।1
- गांवखिटोली में हनुमान जयंती के उपलक्ष में पुराने मंदिर महादेव मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष में जन्म दिन मनाया गया1
- धार्मिक नगरी मैहर में आक्रोश, शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, कांग्रेस अध्यक्ष ने रुकवाया निर्माण ग्रामीणों की दो टूक - "गांव के पास नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान", प्रशासन को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में भाटिया कंपनी द्वारा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से नई शराब की दुकानें खोले जाने के खिलाफ स्थानीय निवासियों का सब्र का बांध टूट गया है। ताजा मामला मैहर क्षेत्र के ग्राम पौंड़ी का है, जहां शुक्रवार को ग्रामीणों ने अवैध रूप से खोली जा रही शराब दुकान का जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है, कि यह दुकान नियमों को ताक पर रखकर आवासीय बस्ती के करीब खोली जा रही है। क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में मैहर का शराब ठेका भाटिया कंपनी को मिला है। ठेका मिलते ही कंपनी ने अपनी व्यावसायिक पहुंच बढ़ाने के लिए जिले भर में जगह-जगह नई शराब की दुकानें खोलने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जब ग्राम पौंड़ी में दुकान के लिए शेड और ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी। गांव के बीच शराब दुकान खुलने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए और निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर विरोध जताना शुरू कर दिया। सामाजिक ताने-बाने पर खतरे की चिंता विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है, कि यह क्षेत्र पूरी तरह से आवासीय है और पास में ही शिक्षण संस्थान और बस्तियां हैं। शराब की दुकान खुलने से गांव का सामाजिक माहौल तो खराब होगा ही, साथ ही क्षेत्र के युवा वर्ग पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि नियमों की अनदेखी कर ठेकेदार मनमाने तरीके से दुकानें खोल रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का हस्तक्षेप, निर्माण कार्य ठप ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए इस पूरी प्रक्रिया को अवैध करार दिया। श्री प्रजापति ने ठेकेदार के कारिंदों से कड़ा सवाल-जवाब किया और मौके पर ही निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनके हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार को फिलहाल काम बंद करना पड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन को अल्टीमेटम इस घटना ने ग्राम पौंड़ी में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति ने स्पष्ट शब्दों में जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस क्षेत्र में शराब दुकान खोलने की कोशिश दोबारा की गई, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि "यदि प्रशासन ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस अवैध दुकान को पूरी तरह से बंद नहीं किया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।" फिलहाल, ग्रामीणों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।1
- खुरपका रोग फैलने के बाद पशुपालन विभाग का आकस्मिक सेवा वाहन पहुंचा है। गांव में यह रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे पशुपालक चिंतित हैं। पशुपालकों ने बताया कि उनके पशुओं में मुंहपका और खुरपका रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एफएमडी वैक्सीन की तत्काल उपलब्धता की मांग की है, ताकि अन्य पशुओं में संक्रमण को रोका जा सके। पशुपालकों का आरोप है कि स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत के बावजूद मामले का संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि 1962 हेल्पलाइन पर शिकायत करने के छह दिन बाद भी कोई समाधान नहीं मिला। इसके बाद, पशुपालकों ने मुख्यमंत्री पोर्टल (1076) पर शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद ही पशुपालन विभाग की आकस्मिक सेवा वाहन टीम हरकत में आई और गांव पहुंची। पशु चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संक्रमित पशुओं की पहचान कर उनका उपचार किया जाएगा। अधिकारी ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा।2
- गुरू जी ने एक फल दिया . . . . ..1
- सासनी कोतवाली परिसर में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कर विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बता दें कि वर्ष 1997 से स्थापित प्राचीन मंदिर का पुलिस अधीक्षक की प्रेरणा से भव्य जीर्णोद्धार कराया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने आचार्य द्वारा बोले गए वेद मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कर किया। आचार्यों द्वारा कराए गए हवन-यज्ञ में पुलिस अधिकारियों ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी, जिसे देख उन्होंने इसके जीर्णोद्धार का संकल्प लिया था। पुलिस परिवार और क्षेत्रीय जनता के सहयोग से यह संकल्प सिद्ध हुआ। मंदिर को न केवल नया स्वरूप दिया गया, बल्कि भव्य शिखर का निर्माण भी कराया गया है। साथ ही मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा खाटू श्याम जी का दरबार भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण, एसडीएम नीरज शर्मा समेत पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी तथा किसान संघ के राजपाल सिंह चौधरी मुरसान, सादाबाद ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, टीटू ठाकुर, सादाबाद महिला प्रमुख चौधरी माधवी सिंह, और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया ।3
- *मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर उतरे गुंडागर्दी पर* *मेडिकल कॉलेज में गुंडों की भर्ती, डॉक्टरो के व्यवहार से जनता हुई त्राहिमाम!* *ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता के साथ मेडिकल कॉलेज में की मारपीट ,पत्रकार किसी जरुरतमंद की मदद के लिए मेडिकल कॉलेज गए थे.* ज़ब डॉ० से मेडिकल के संबंध में पत्रकार की चर्चा हो ही रही थी कि तभी डॉक्टर ने पत्रकार को हाथ मार दिया , डॉक्टर परमार कहने लगा कि - "तू बहुत बड़ा पत्रकार बनता है तुझे मैं आज ठीक करता हूँ" इतना कहते हुए ही डॉ० मुकेश परमार द्वारा पंकज गुप्ता को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया इस सम्बन्ध में ज़ब जनपद के समस्त पत्रकारों को जानकारी हुई तो सभी मेडिकल कॉलेज पर एकत्रित हुए और मेडिकल कॉलेज प्रशासन का विरोध किया. प्रशासन को ज़ब इस प्रकरण की जानकारी हुई तो थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर पुरे मामले को संभाला. बताया जा रहा है कि पुलिस व मेडिकल प्रशासन के सहयोग से इस मामले को खत्म करने का प्रयास किया है. लेकिन पत्रकार इस पर सहमत नहीं है!! आपको यह भी बता देते है कि पूर्व वर्ष में भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के डॉक्टरों ने कई बार पत्रकारों के साथ अभद्रता की है जबकि डॉक्टर न समय पर मेडिकल कॉलेज आ रहे है न तमीज से मरीजो से बात कर रहे है.इतना ही नहीं है इस पुरे खेल में प्राचार्य बलबीर सिंह का पूरा हाथ बताया जा रहा है। *👉बड़ी-बड़ी डींगें हाँकने वाले प्राचार्य बलबीर सिंह के द्वारा ज़ब से मेडिकल कॉलेज का चार्ज लिया है आये दिन कुछ न कुछ मरीजों के साथ या फिर पत्रकारों के साथ घटित हो ही रहा है* डॉक्टर बेकाबू होकर मेडिकल कॉलेज से बाहर ही जांचे करा रहे है जिसकी शिकायत भी की गई लेकिन ऐसे डॉक्टरों को प्राचार्य द्वारा सरक्षण दिया जा रहा है. मेडिकल कॉलेज में कमीशन का खेल जमकर चल रहा है जो कि जगजाहिर हो चूका है परन्तु माफियाओ के हाथो गरीबो की जेबो पर डाका डालने की छूट प्राचार्य द्वारा दी जा रही है ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता के साथ की गई इस अभद्रता को पत्रकार बंधु जल्द उच्च अधिकारियो के सज्ञान में रखेंगे. पंकज गुप्ता इस समय अ.भा.वैश्य एकता परिषद के संघठन मंत्री के पद पर भी कार्य कर रहे है. पंकज गुप्ता वर्तमान में जिला स्वास्थ्य समिति के भी सदस्य है. यह सोचने वाली बात कि ज़ब पत्रकार के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है तो आम जनता के साथ क्या व्यबहार व मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था होंगी। निश्चित रूप से मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की खुली गुंडागर्दी व दबाव काम कर रहा है. मेडिकल कॉलेज में ज़ब चाहे जैसे चाहे जांचे बाहर से कराई जा रही है. लगभग सभी जांचो को बाहर से कराया जा रहा है जबकि शासन द्वारा हर जांच की व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में की गई है. मेडिकल कॉलेज में ज़ब-ज़ब पत्रकारों द्वारा खबरों के माध्यम से आवाज उठाई गई है मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा पत्रकारों के ऐसे ही अभद्रता की गई है. यह भी मान कर चलिए कि आम जनता को अगर डॉ० गाली भी दें देता होगा तो वो गरीब क्या ही कर लेता होगा क्योंकि गरीब को दवाइयाँ चाहिए..!गाली देंकर दें दो या फिर थप्पड़ मार कर दो...! उसे उसकी गरीबी के लिए जनपद एटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मारने पर उतारू है...!! *इस पुरे घटनाक्रम में प्रोग्रेसिव जर्नालिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा कि पूरी जिला कमेटी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के साथ ख़डी है और इस लड़ाई को तब तक लड़ा जायेगा ज़ब तक पत्रकार पंकज गुप्ता को न्याय नहीं मिल जाता है।*1