Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजनौर में चक्की के भारी भरकम पाट से बंधे कुत्ते को गुलदार खींच ले गया। फर्स्ट अटेम्प में कुत्ता बच गया था। मगर दूसरी बार में गुलदार चक्की के पाट समेत कुत्ते को खींचकर जंगल की ओर ले गया। घटना का Live CCTV FOOTAGE सामने आया है।
गजेन्द्र कुमार सिंह
बिजनौर में चक्की के भारी भरकम पाट से बंधे कुत्ते को गुलदार खींच ले गया। फर्स्ट अटेम्प में कुत्ता बच गया था। मगर दूसरी बार में गुलदार चक्की के पाट समेत कुत्ते को खींचकर जंगल की ओर ले गया। घटना का Live CCTV FOOTAGE सामने आया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जौनपुर आज सुबह हुआ बारिश किसान के धान के खेतों में मिल रही है पानी भरने से राहत जौनपुर आज सुबह जमकर बारिश हुई है जिससे धान की खेती करने वाले किसानों को पानी भरने से राहत मिल रहीं हैं1
- मौसम बादल में परिवर्तन बारिश की कोई संभावना नही। देखें शुरू एप पर जनपद जौनपुर तहसील केराकत में, मौसम बादल में परिवर्तन बारिश की कोई संभावना नही। आप लोगो को बतादे कि केराकत में, मौसम बादल में, परिवर्तन हैं। हल्की बारिश हुआ, जो चौबीस घंटे से बरसात नहीं हो रहा है। तथा बारिश की कोई संभावना नही बन रहा है। वही किसान अपने धान के रोपाई लगे में, लगे हुए हैं।2
- कलम की धार से विषय नित्य श्री रामजन्मभूमि समवेत रामकोट परिक्रमा की 21वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन की रूपरेखा तय अयोध्या। बिड़ला धर्मशाला के सभागार में आज डॉ. अनिल मिश्रा के आह्वान पर नित्य श्री रामजन्मभूमि समवेत रामकोट परिक्रमा की 21 अगस्त 2026, नवमी को होने वाली वर्षगांठ पर भव्य एवं दिव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता एवं उद्बोधन बैठक की अध्यक्षता श्री राम वल्लभाकुंज के अधिकारी पूज्य राजकुमार दास महाराज ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि _"अयोध्या में हनुमान जी का ऐसा आशीर्वाद है कि अनेक बार आतंकवादी घटनाओं के बाद भी इस पवित्र नगरी को कोई क्षति नहीं पहुंची।" उन्होंने बताया कि यह अंतर्ग्रही परिक्रमा प्राचीन काल से संत-महात्माओं द्वारा की जाती रही है। इस परिक्रमा क्षेत्र में 108 प्रमुख धर्म स्थल स्थित हैं, जिनमें रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन आदि प्रमुख हैं। परिक्रमा करने से भक्तों को आत्मिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होते हैं। परिक्रमा की पृष्ठभूमि डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि इस परिक्रमा का प्रारंभ श्री रामजन्मभूमि मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद, पूज्य संतों के मार्गदर्शन में वर्ष प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर किया गया था। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और विक्रमादित्य द्वारा स्थापित अयोध्या के महत्व को पुनः स्थापित करना था। भव्य श्री रामजन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद यह परिक्रमा अब pप्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे संतों के नेतृत्व में नियमित रूप से संपन्न हो रही है। आज पूरा समाज और अयोध्या आने वाला प्रत्येक रामभक्त इसमें शामिल होकर पुण्य का भागीदार बन रहा है। संतों का आह्वान इस अवसर पर पुजारी रमेश दास जी, शशिकांत दास जी, राघवेश दास जी वेदांती, रामशरण रामायणी जी, श्री जानकी दास जी, सीताराम दास जी एवं अभिषेक मिश्रा, पूर्व महानगर अध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे। सभी ने 21 अगस्त 2026 को होने वाली भव्य परिक्रमा को सफल बनाने के लिए समस्त रामभक्तों से सहभागिता का आह्वान किया और आशीर्वाद प्रदान किया। उपस्थिति बैठक का संचालन पूर्व डीजीसी राम कुमार राय ने किया। इसमें प्रमुख रूप से नरेंद्र जी, कमलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष सुशील जायसवाल, आशीष अग्रवाल, रामसंजीवन मिश्रा, डॉ. आर.पी. पांडेय, बृजकिशोर पाण्डेय, पंकज गुप्ता, अरुण अग्रवाल, शैलेंद्र सोनी "रामू", आकाश जायसवाल, रेनू मिश्रा, भारती सिंह, अंकित त्रिपाठी ABVP सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।4
- स्वस्थ युवा, समृद्ध राष्ट्र का आधार: अनूप द्विवेदी, भदोही साइकिलिंग क्लब ने निका स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को भदोही साइकिलिंग क्लब ने गोपीगंज क्षेत्र में भव्य साइकिल यात्रा निकाली। पर्यावरण योद्धा और 'साइकिल मैन भदोही' अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ा चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा बड़ा चौराहा, पड़ाव, चकपरौना और जंगीगंज होते हुए माँ शारदा धनराजी देवी इंटर कॉलेज, दवनपुर पहुँची। विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य अनूप द्विवेदी, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने साइकिल यात्रियों का पुष्पवर्षा और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पंचवटी के रूप में पांच पौधों का पौधरोपण किया गया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य और स्वच्छ भारत के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनूप द्विवेदी ने कहा कि "जब स्वस्थ होगा युवा, तभी समृद्ध होगा देश।" उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने सभी से नियमित योग, प्राणायाम और दैनिक जीवन में साइकिल के अधिक उपयोग का आह्वान किया, ताकि प्रदूषण कम हो और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। इसके बाद अनूप द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को अगले चरण के लिए रवाना किया। यात्रा दवनपुर से कलनुआ, महुआरी, जंगीगंज, सराय जगदीश, बड़ागांव मोड़, जंगलपुर, बलीपुर और भगेलीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने "साइकिल चलाएं, ईंधन बचाएं", "वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ" और "करो योग, रहो निरोग" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रवीण श्रीवास्तव, संजय पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव, सत्यम मिश्रा, यश शुक्ला, परवेज अली खान, राधिका केसरवानी, सरफराज अहमद, प्रिया केसरवानी, अजहान खान, मुज्तबा अंसारी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।1
- सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा निकालकर किया सम्मानित सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल का भव्य स्वागत, तिरंगा यात्रा निकालकर किया सम्मानित वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव में रविवार दोपहर बाद लगभग 02 बजे सेवानिवृत्त बीएसएफ इंस्पेक्टर मेवालाल पटेल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैन्य सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद जब वह अपने पैतृक गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया। बीएसएफ में अपने सेवाकाल के दौरान मेवालाल पटेल ने कारगिल युद्ध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों में अपनी सेवाएं दीं है । उनके सम्मान में गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल ने मेवालाल पटेल को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। और कहा कि आप देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं पूर्व सैनिकों ने भी मेवालाल पटेल के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, सुभाष पटेल, गणेश शर्मा, जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', भागवती शर्मा, प्रदीप पटेल, अमित सिंह 'पीयूष', किशन सिंह, जतिन मौर्य, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- Friendship Day 2026 पर दर्दनाक घटना दोस्तों का एक ग्रुप समुद्र किनारे गया था तेज लहर आई और एक कपल को अपने साथ ले गई नीतू और रामू दोनों विशाखापत्तनम के पेडा जलारिपेटा के निवासी बताए जा रहे हैं फ़िलहाल समुद्र में इनकी खोज जारी है विशाखापत्तनम (AP)1