logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) उदयपुर देहात ने बुधवार शाम को पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के विरोध में उदयपुर शहर के हीरणमगरी क्षेत्र में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की भी मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिससे युवाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि NSUI तब तक छात्रों की आवाज बुलंद करती रहेगी, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती। देहात उदयपुर NSUI जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने NEET पेपर लीक को करोड़ों युवाओं के विश्वास का भंग बताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और छात्रों को न्याय दिलाने की अपनी प्रमुख मांग दोहराई। मशाल जुलूस के दौरान युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। यह कार्यक्रम छात्र हितों की रक्षा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर फतह सिंह राठौड़ के साथ जिला कांग्रेस सचिव बबलू टांक, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव लव चौधरी, जिलाध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष योगेश पुष्करणा, युवा कांग्रेस गोगुन्दा विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला, जिला सचिव युवा कांग्रेस हार्दिक तेली, अजय तंवर, वैभव चौधरी, एकांश रावल समेत कई NSUI कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

10 hrs ago
user_Lake City News Rajasthan
Lake City News Rajasthan
Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) उदयपुर देहात ने बुधवार शाम को पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के विरोध में उदयपुर शहर के हीरणमगरी क्षेत्र में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की भी मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिससे युवाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि NSUI तब तक छात्रों की आवाज बुलंद करती रहेगी, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती। देहात उदयपुर NSUI जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने NEET पेपर लीक को करोड़ों युवाओं के विश्वास का भंग बताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और छात्रों को न्याय दिलाने की अपनी प्रमुख मांग दोहराई। मशाल जुलूस के दौरान युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। यह कार्यक्रम छात्र हितों की रक्षा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर फतह सिंह राठौड़ के साथ जिला कांग्रेस सचिव बबलू टांक, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव लव चौधरी, जिलाध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष योगेश पुष्करणा, युवा कांग्रेस गोगुन्दा विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला, जिला सचिव युवा कांग्रेस हार्दिक तेली, अजय तंवर, वैभव चौधरी, एकांश रावल समेत कई NSUI कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) उदयपुर देहात ने बुधवार शाम को पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के विरोध में उदयपुर शहर के हीरणमगरी क्षेत्र में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की भी मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिससे युवाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि NSUI तब तक छात्रों की आवाज बुलंद करती रहेगी, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती। देहात उदयपुर NSUI जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने NEET पेपर लीक को करोड़ों युवाओं के विश्वास का भंग बताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और छात्रों को न्याय दिलाने की अपनी प्रमुख मांग दोहराई। मशाल जुलूस के दौरान युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। यह कार्यक्रम छात्र हितों की रक्षा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर फतह सिंह राठौड़ के साथ जिला कांग्रेस सचिव बबलू टांक, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव लव चौधरी, जिलाध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष योगेश पुष्करणा, युवा कांग्रेस गोगुन्दा विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला, जिला सचिव युवा कांग्रेस हार्दिक तेली, अजय तंवर, वैभव चौधरी, एकांश रावल समेत कई NSUI कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
    1
    राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) उदयपुर देहात ने बुधवार शाम को पेपर लीक और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के विरोध में उदयपुर शहर के हीरणमगरी क्षेत्र में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जुलूस के दौरान प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की भी मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, जिससे युवाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

इस अवसर पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार सामने आ रही परीक्षा अनियमितताओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि NSUI तब तक छात्रों की आवाज बुलंद करती रहेगी, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती। देहात उदयपुर NSUI जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने NEET पेपर लीक को करोड़ों युवाओं के विश्वास का भंग बताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और छात्रों को न्याय दिलाने की अपनी प्रमुख मांग दोहराई।

मशाल जुलूस के दौरान युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की। यह कार्यक्रम छात्र हितों की रक्षा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर फतह सिंह राठौड़ के साथ जिला कांग्रेस सचिव बबलू टांक, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव लव चौधरी, जिलाध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष योगेश पुष्करणा, युवा कांग्रेस गोगुन्दा विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला, जिला सचिव युवा कांग्रेस हार्दिक तेली, अजय तंवर, वैभव चौधरी, एकांश रावल समेत कई NSUI कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • डूंगला में अरावली पर्वतमाला की ऐलागढ़ पहाड़ी पर स्थित प्राचीन ऐलवा माताजी मंदिर में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर, लोक न्यास ट्रस्ट एवं ऐलवा माता विकास समिति द्वारा मंदिर का भंडार विधिवत खोला गया। समिति के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुई गणना में भंडार से 1 लाख 52 हजार 360 रुपये की नकद राशि और श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए आभूषण प्राप्त हुए। यह मंदिर क्षेत्र के प्राचीनतम और प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है, जहाँ वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं। ग्रामीणों और भक्तों का अटूट विश्वास है कि माता के दरबार में सच्ची श्रद्धा से मांगी गई मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इसी आस्था के चलते, मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु माता को नकद, आभूषण और अन्य चढ़ावा अर्पित करने के साथ-साथ मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी (भंडारे) का आयोजन भी करवाते हैं, जो यहाँ की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, भंडार में प्राप्त हुई राशि का उपयोग मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा। प्राप्त आभूषणों को भी नियमानुसार सुरक्षित रखते हुए अभिलेखों में दर्ज कर लिया गया है। सोमवती अमावस्या पर मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नारायण लाल व्यास, ओंकार लाल व्यास, पूरणमल अहीर, दुर्गाशंकर शर्मा सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनसहयोग से मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
    2
    डूंगला में अरावली पर्वतमाला की ऐलागढ़ पहाड़ी पर स्थित प्राचीन ऐलवा माताजी मंदिर में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर, लोक न्यास ट्रस्ट एवं ऐलवा माता विकास समिति द्वारा मंदिर का भंडार विधिवत खोला गया। समिति के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुई गणना में भंडार से 1 लाख 52 हजार 360 रुपये की नकद राशि और श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए आभूषण प्राप्त हुए।

यह मंदिर क्षेत्र के प्राचीनतम और प्रसिद्ध शक्ति पीठों में से एक है, जहाँ वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँचते हैं। ग्रामीणों और भक्तों का अटूट विश्वास है कि माता के दरबार में सच्ची श्रद्धा से मांगी गई मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इसी आस्था के चलते, मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु माता को नकद, आभूषण और अन्य चढ़ावा अर्पित करने के साथ-साथ मंदिर परिसर में भोजन प्रसादी (भंडारे) का आयोजन भी करवाते हैं, जो यहाँ की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा है।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, भंडार में प्राप्त हुई राशि का उपयोग मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाएगा। प्राप्त आभूषणों को भी नियमानुसार सुरक्षित रखते हुए अभिलेखों में दर्ज कर लिया गया है। सोमवती अमावस्या पर मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष नारायण लाल व्यास, ओंकार लाल व्यास, पूरणमल अहीर, दुर्गाशंकर शर्मा सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं के सहयोग और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जनसहयोग से मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Bherulal Damor
    1
    Post by Bherulal Damor
    user_Bherulal Damor
    Bherulal Damor
    सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हो रही है। इसी कड़ी में सकरावास निवासी पशुपालक गोपीलाल गाड़री को उनकी दो दुधारू भैंसों के लिए 80 हजार रुपये का बीमा लाभ मिला। यह बीमा सुरक्षा कवच उन्हें ग्राम पंचायत सकरावास में आयोजित एक ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रदान किया गया। शिविर में उपखण्ड अधिकारी बिंदु बाला राजावत, तहसीलदार कालूसिंह राणा, अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी राजेश कुमार जैन और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीपू सुल्तान के हाथों गोपीलाल को बीमा पॉलिसी के दस्तावेज सौंपे गए। गोपीलाल ने बताया कि उनकी दो भैंसें ही परिवार की आजीविका का मुख्य आधार थीं, जिससे वे बीमारी या किसी अप्रत्याशित घटना की आशंका को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। फरवरी माह में पशुपालन विभाग द्वारा चलाए गए डोर-टू-डोर अभियान के तहत डॉ. टीपू सुल्तान और उनकी टीम उनके घर पहुंची, जहां पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी दोनों भैंसों का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा कराया गया। बीमा पॉलिसी मिलने के बाद गोपीलाल ने अपनी आजीविका की सुरक्षा का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि अब किसी अनहोनी की स्थिति में आर्थिक नुकसान की भरपाई का आधार उपलब्ध रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार और पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए इस योजना को ग्रामीण पशुपालकों के लिए बेहद लाभकारी बताया। अधिकारियों ने इस अवसर पर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और पशुधन संरक्षण को बढ़ावा देना है। पशुपालन विभाग रेलमगरा की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में काफी सराहना मिल रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
    4
    राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हो रही है। इसी कड़ी में सकरावास निवासी पशुपालक गोपीलाल गाड़री को उनकी दो दुधारू भैंसों के लिए 80 हजार रुपये का बीमा लाभ मिला। यह बीमा सुरक्षा कवच उन्हें ग्राम पंचायत सकरावास में आयोजित एक ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रदान किया गया।

शिविर में उपखण्ड अधिकारी बिंदु बाला राजावत, तहसीलदार कालूसिंह राणा, अतिरिक्त ब्लॉक विकास अधिकारी राजेश कुमार जैन और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. टीपू सुल्तान के हाथों गोपीलाल को बीमा पॉलिसी के दस्तावेज सौंपे गए। गोपीलाल ने बताया कि उनकी दो भैंसें ही परिवार की आजीविका का मुख्य आधार थीं, जिससे वे बीमारी या किसी अप्रत्याशित घटना की आशंका को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। फरवरी माह में पशुपालन विभाग द्वारा चलाए गए डोर-टू-डोर अभियान के तहत डॉ. टीपू सुल्तान और उनकी टीम उनके घर पहुंची, जहां पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी दोनों भैंसों का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा कराया गया।

बीमा पॉलिसी मिलने के बाद गोपीलाल ने अपनी आजीविका की सुरक्षा का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि अब किसी अनहोनी की स्थिति में आर्थिक नुकसान की भरपाई का आधार उपलब्ध रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार और पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए इस योजना को ग्रामीण पशुपालकों के लिए बेहद लाभकारी बताया। अधिकारियों ने इस अवसर पर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और पशुधन संरक्षण को बढ़ावा देना है। पशुपालन विभाग रेलमगरा की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में काफी सराहना मिल रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
    user_रेलमगरा न्यूज़
    रेलमगरा न्यूज़
    Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के नवानिया और किकावास गांवों में लोहार समाज के आराध्य लोहार बावजी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। मालवीय लोहार समाज मेनार चोखला के तत्वाधान में देवरावल योगिराज लोहार बावजी की शोभायात्रा नवानिया से किकावास तक निकाली गई, जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस भव्य शोभायात्रा में 22 चौखला के सभी समाजजन और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 101 महिलाएं विशेष रूप से चुंदड़ी पोशाक में सिर पर कलश धारण किए हुए थीं, जिससे शोभायात्रा की सुंदरता और बढ़ गई। इसी अवसर पर, किकावास में लोहार समाज के भवन में वरिष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें 40 सदस्यीय एक टीम का गठन कर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह जन्मोत्सव नवानिया और किकावास में आयोजित हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का एक प्रमुख हिस्सा था, जिसमें समाज की गहरी आस्था देखने को मिली।
    1
    वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के नवानिया और किकावास गांवों में लोहार समाज के आराध्य लोहार बावजी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। मालवीय लोहार समाज मेनार चोखला के तत्वाधान में देवरावल योगिराज लोहार बावजी की शोभायात्रा नवानिया से किकावास तक निकाली गई, जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

इस भव्य शोभायात्रा में 22 चौखला के सभी समाजजन और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 101 महिलाएं विशेष रूप से चुंदड़ी पोशाक में सिर पर कलश धारण किए हुए थीं, जिससे शोभायात्रा की सुंदरता और बढ़ गई।

इसी अवसर पर, किकावास में लोहार समाज के भवन में वरिष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें 40 सदस्यीय एक टीम का गठन कर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह जन्मोत्सव नवानिया और किकावास में आयोजित हुए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का एक प्रमुख हिस्सा था, जिसमें समाज की गहरी आस्था देखने को मिली।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर आधी रात के बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ देबारी स्थित घाटावाला माताजी मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस भीषण हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल चार लोग सवार थे और वह उदयपुर की तरफ जा रही थी, तभी घाटावाला माताजी मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई।
    1
    उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर आधी रात के बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ देबारी स्थित घाटावाला माताजी मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस भीषण हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार में कुल चार लोग सवार थे और वह उदयपुर की तरफ जा रही थी, तभी घाटावाला माताजी मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.