logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सक्ती के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गणेशोत्सव पर भजन-कीर्तन का अद्भुत समागम, सक्ती के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गणेशोत्सव पर भजन-कीर्तन का अद्भुत समागम, राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में आयोजित गणेशोत्सव के चतुर्थ दिवस पर भक्ति और संस्कृति का मनमोहक संगम देखने को मिला। आधुनिक भजनों और पारंपरिक ग्रामीण कीर्तन की प्रस्तुतियों ने गणपति पंडाल का माहौल भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति संगीत की स्वर लहरियों में डूबे रहे और भगवान श्री गणेश की आराधना में शामिल हुए। कार्यक्रम में धुन म्यूजिकल ग्रुप सक्ती के सीताराम, रवि यादव, महेंद्र चौहान और तेज कुमार गबेल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं ग्राम भद्रीपाली की कीर्तन मंडली की महिलाओं ने पारंपरिक शैली में प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की समृद्ध छाप छोड़ी। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर आयोजन समिति ने लीला बाई, अक्तिबाई, उत्तराबाई, सुलोचना, सावित्री बाई, गणेश, गोविन्दराम और धरम लाल का श्रीकृष्ण दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। चतुर्थ दिवस पर कॉलोनी निवासी किशोर सोनवानी ने भगवान श्री गणेश को महाभोग अर्पित किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाभोग-भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान श्री गणेश की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन बच्चों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़कर सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का सकारात्मक संदेश देते हैं। ऑफिसर्स कॉलोनी में मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सक्ती नगर के विद्वान पंडित ओमप्रकाश चौबे के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिदिन भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन और आरती संपन्न हो रही है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के केशव बघेल, नरसिंह, रामेश्वर प्रसाद भैना, जे पी चंद्रा, ईश्वर साहू, मूलचंद चंद्रा सहित अन्य सदस्य देर रात तक सक्रिय रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

4 hrs ago
user_Churamani upadhyay
Churamani upadhyay
Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

सक्ती के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गणेशोत्सव पर भजन-कीर्तन का अद्भुत समागम, सक्ती के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गणेशोत्सव पर भजन-कीर्तन का अद्भुत समागम, राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में आयोजित गणेशोत्सव के चतुर्थ दिवस पर भक्ति और संस्कृति का मनमोहक संगम देखने को मिला। आधुनिक भजनों और पारंपरिक ग्रामीण कीर्तन की प्रस्तुतियों ने गणपति पंडाल का माहौल भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति संगीत की स्वर लहरियों में डूबे रहे और भगवान श्री गणेश की आराधना में शामिल हुए। कार्यक्रम में धुन म्यूजिकल ग्रुप सक्ती के सीताराम, रवि यादव, महेंद्र चौहान और तेज कुमार गबेल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं ग्राम भद्रीपाली की कीर्तन मंडली की महिलाओं ने पारंपरिक शैली में प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की समृद्ध छाप छोड़ी। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर आयोजन समिति ने लीला बाई, अक्तिबाई, उत्तराबाई, सुलोचना, सावित्री बाई, गणेश, गोविन्दराम और धरम लाल का श्रीकृष्ण दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। चतुर्थ दिवस पर कॉलोनी निवासी किशोर सोनवानी ने भगवान श्री गणेश को महाभोग अर्पित किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाभोग-भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान श्री गणेश की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन बच्चों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़कर सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का सकारात्मक संदेश देते हैं। ऑफिसर्स कॉलोनी में मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सक्ती नगर के विद्वान पंडित ओमप्रकाश चौबे के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिदिन भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन और आरती संपन्न हो रही है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के केशव बघेल, नरसिंह, रामेश्वर प्रसाद भैना, जे पी चंद्रा, ईश्वर साहू, मूलचंद चंद्रा सहित अन्य सदस्य देर रात तक सक्रिय रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सक्ती के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गणेशोत्सव पर भजन-कीर्तन का अद्भुत समागम, सक्ती के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गणेशोत्सव पर भजन-कीर्तन का अद्भुत समागम, राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में आयोजित गणेशोत्सव के चतुर्थ दिवस पर भक्ति और संस्कृति का मनमोहक संगम देखने को मिला। आधुनिक भजनों और पारंपरिक ग्रामीण कीर्तन की प्रस्तुतियों ने गणपति पंडाल का माहौल भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति संगीत की स्वर लहरियों में डूबे रहे और भगवान श्री गणेश की आराधना में शामिल हुए। कार्यक्रम में धुन म्यूजिकल ग्रुप सक्ती के सीताराम, रवि यादव, महेंद्र चौहान और तेज कुमार गबेल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं ग्राम भद्रीपाली की कीर्तन मंडली की महिलाओं ने पारंपरिक शैली में प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की समृद्ध छाप छोड़ी। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर आयोजन समिति ने लीला बाई, अक्तिबाई, उत्तराबाई, सुलोचना, सावित्री बाई, गणेश, गोविन्दराम और धरम लाल का श्रीकृष्ण दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। चतुर्थ दिवस पर कॉलोनी निवासी किशोर सोनवानी ने भगवान श्री गणेश को महाभोग अर्पित किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाभोग-भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान श्री गणेश की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन बच्चों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़कर सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का सकारात्मक संदेश देते हैं। ऑफिसर्स कॉलोनी में मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सक्ती नगर के विद्वान पंडित ओमप्रकाश चौबे के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिदिन भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन और आरती संपन्न हो रही है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के केशव बघेल, नरसिंह, रामेश्वर प्रसाद भैना, जे पी चंद्रा, ईश्वर साहू, मूलचंद चंद्रा सहित अन्य सदस्य देर रात तक सक्रिय रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
    1
    सक्ती के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गणेशोत्सव पर भजन-कीर्तन का अद्भुत समागम,
सक्ती के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में गणेशोत्सव पर भजन-कीर्तन का अद्भुत समागम,
राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में आयोजित गणेशोत्सव के चतुर्थ दिवस पर भक्ति और संस्कृति का मनमोहक संगम देखने को मिला। आधुनिक भजनों और पारंपरिक ग्रामीण कीर्तन की प्रस्तुतियों ने गणपति पंडाल का माहौल भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति संगीत की स्वर लहरियों में डूबे रहे और भगवान श्री गणेश की आराधना में शामिल हुए।
कार्यक्रम में धुन म्यूजिकल ग्रुप सक्ती के सीताराम, रवि यादव, महेंद्र चौहान और तेज कुमार गबेल ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं ग्राम भद्रीपाली की कीर्तन मंडली की महिलाओं ने पारंपरिक शैली में प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की समृद्ध छाप छोड़ी। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर आयोजन समिति ने लीला बाई, अक्तिबाई, उत्तराबाई, सुलोचना, सावित्री बाई, गणेश, गोविन्दराम और धरम लाल का श्रीकृष्ण दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
चतुर्थ दिवस पर कॉलोनी निवासी किशोर सोनवानी ने भगवान श्री गणेश को महाभोग अर्पित किया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाभोग-भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान श्री गणेश की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन समिति की ओर से अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन बच्चों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़कर सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का सकारात्मक संदेश देते हैं।
ऑफिसर्स कॉलोनी में मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सक्ती नगर के विद्वान पंडित ओमप्रकाश चौबे के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिदिन भगवान श्री गणेश का विधि-विधान से पूजन और आरती संपन्न हो रही है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के केशव बघेल, नरसिंह, रामेश्वर प्रसाद भैना, जे पी चंद्रा, ईश्वर साहू, मूलचंद चंद्रा सहित अन्य सदस्य देर रात तक सक्रिय रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
    user_Churamani upadhyay
    Churamani upadhyay
    Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं। एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं।
    1
    एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं।
एक दिन में तीन घटना का हुआ उजागर सक्ति जिले से तीन बड़ी घटना निकल कर सामने आ रहा हैं।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • ऐसे गिरोह से सावधान..आपका अकॉउंट भी होगा खाली और जायेगे भी जेल | एक साल मे 2 करोड 71 लाख की ठगी *म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का अवैध ट्रांजेक्शन कराने वाले 03 आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार* 🔸 *थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस की साइबर ठगी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।* 🔸 *म्यूल अकाउंट का उपयोग कर साइबर ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन कराने वाले 03 आरोपी जिला दुर्ग से गिरफ्तार।* 🔸 *मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड कराकर सर्वर के माध्यम से कराते थे अवैध ट्रांजेक्शन।* 🔸 *करीब 2,000 मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई।* 🔸 *म्यूल अकाउंट में एक वर्ष के दौरान ₹2,71,75,719/- से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन।* 🔸 *उक्त बैंक खाते के संबंध में विभिन्न राज्यों में 56 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज।* 🔸 *आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वर्ना कार, 05 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड एवं पासबुक जब्त।* 🔵 *गिरफ्तार आरोपी* 1. चेतन निषाद उर्फ भदरी उर्फ लक्की, पिता रमेश निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सोंडरा, थाना धरसींवा, हाल कोलिहापुरी, जिला दुर्ग 2. देवा श्रीकांत चन्द्राकर, पिता खेमलाल चन्द्राकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी चन्द्रखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग 3. योगेन्द्र चन्द्राकर, पिता विशेष्वर चन्द्राकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी चन्द्रखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग। 🔵 *घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण* जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगढ़ श्री गोविन्द दीवान के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर क्राइम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के विश्लेषण के दौरान एक बैंक खाते में संदिग्ध एवं अवैध ट्रांजेक्शन पाए गए। जांच में उक्त खाता दिनेश बंजारे के नाम पर होना पाया गया। इस संबंध में थाना सारंगढ़ में अपराध क्रमांक 323/2026, धारा 317(4), 317(5), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि *दिनेश बंजारे द्वारा अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक एवं मोबाइल सिम साइबर ठगी में संलिप्त व्यक्तियों को उपलब्ध कराया गया था, जिसके एवज में उसे कमीशन के रूप में राशि प्राप्त होती थी।* गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल, समन्वय पोर्टल एवं विभिन्न साइबर शिकायतों के तकनीकी विश्लेषण के दौरान उक्त बैंक खाते की जांच करने पर पाया गया कि एक वर्ष की अवधि में खाते में ₹ *2,71,75,719*/- (दो करोड़ इकहत्तर लाख पचहत्तर हजार सात सौ उन्नीस रुपये) से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है। साथ ही, उक्त बैंक खाते के संबंध में देश के विभिन्न राज्यों में 56 साइबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायतें दर्ज होना पाया गया। प्रकरण में पूर्व में अनिल पटेल निवासी सकरतुंगा, दिनेश बंजारे एवं उत्तम बाई बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए साइबर ठगी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए लगभग 2,000 मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण एवं जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.09.2026 को चन्द्रखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग में दबिश देकर तीन आरोपियों— (1) चेतन निषाद उर्फ भदरी उर्फ लक्की, (2) देवा श्रीकांत चन्द्राकर एवं (3) योगेन्द्र चन्द्राकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन में APK फाइल डाउनलोड कराकर तथा सर्वर के माध्यम से अवैध ट्रांजेक्शन कराने की जानकारी दी गई। आरोपियों द्वारा अनिल पटेल के साथ मिलकर दिनेश बंजारे के बैंक खाते में ₹2,71,75,719/- से अधिक की राशि का ट्रांजेक्शन कराए जाने तथा इसके एवज में कमीशन प्राप्त करने की जानकारी सामने आई है। *आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वर्ना कार क्रमांक CG-10-AQ-7723, अनुमानित कीमत ₹6,00,000/-, 05 नग मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹1,50,000/-, तथा एटीएम कार्ड एवं पासबुक जब्त किए गए हैं।* तीनों आरोपियों को दिनांक 16.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल सारंगढ़ भेजा गया है। 🔵 *पुलिस टीम* उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सारंगढ़ निरीक्षक प्रमोद यादव, सउनि प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक भंवर काटले, प्रधान आरक्षक सोनसाय यादव, आरक्षक विमल जांगड़े, पुरुषोत्तम राठौर, साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री सहित थाना एवं साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    ऐसे गिरोह से सावधान..आपका अकॉउंट भी होगा खाली और जायेगे भी जेल | एक साल मे 2 करोड 71 लाख की ठगी
*म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर ठगी की रकम का अवैध ट्रांजेक्शन कराने वाले 03 आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार* 
🔸 *थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस की साइबर ठगी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।* 
🔸 *म्यूल अकाउंट का उपयोग कर साइबर ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन कराने वाले 03 आरोपी जिला दुर्ग से गिरफ्तार।* 
🔸 *मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड कराकर सर्वर के माध्यम से कराते थे अवैध ट्रांजेक्शन।* 
🔸 *करीब 2,000 मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई।* 
🔸 *म्यूल अकाउंट में एक वर्ष के दौरान ₹2,71,75,719/- से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन।* 
🔸 *उक्त बैंक खाते के संबंध में विभिन्न राज्यों में 56 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज।* 
🔸 *आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वर्ना कार, 05 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड एवं पासबुक जब्त।* 
🔵 *गिरफ्तार आरोपी* 
1. चेतन निषाद उर्फ भदरी उर्फ लक्की, पिता रमेश निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सोंडरा, थाना धरसींवा, हाल कोलिहापुरी, जिला दुर्ग
2. देवा श्रीकांत चन्द्राकर, पिता खेमलाल चन्द्राकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी चन्द्रखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
3. योगेन्द्र चन्द्राकर, पिता विशेष्वर चन्द्राकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी चन्द्रखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।
🔵 *घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण* 
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगढ़ श्री गोविन्द दीवान के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर क्राइम पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के विश्लेषण के दौरान एक बैंक खाते में संदिग्ध एवं अवैध ट्रांजेक्शन पाए गए। जांच में उक्त खाता दिनेश बंजारे के नाम पर होना पाया गया। इस संबंध में थाना सारंगढ़ में अपराध क्रमांक 323/2026, धारा 317(4), 317(5), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि *दिनेश बंजारे द्वारा अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक एवं मोबाइल सिम साइबर ठगी में संलिप्त व्यक्तियों को उपलब्ध कराया गया था, जिसके एवज में उसे कमीशन के रूप में राशि प्राप्त होती थी।* 
गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल, समन्वय पोर्टल एवं विभिन्न साइबर शिकायतों के तकनीकी विश्लेषण के दौरान उक्त बैंक खाते की जांच करने पर पाया गया कि एक वर्ष की अवधि में खाते में ₹ *2,71,75,719*/-  (दो करोड़ इकहत्तर लाख पचहत्तर हजार सात सौ उन्नीस रुपये) से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है। साथ ही, उक्त बैंक खाते के संबंध में देश के विभिन्न राज्यों में 56 साइबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायतें दर्ज होना पाया गया।
प्रकरण में पूर्व में अनिल पटेल निवासी सकरतुंगा, दिनेश बंजारे एवं उत्तम बाई बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
प्रकरण की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए साइबर ठगी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए लगभग 2,000 मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण एवं जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.09.2026 को चन्द्रखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग में दबिश देकर तीन आरोपियों—
(1) चेतन निषाद उर्फ भदरी उर्फ लक्की,
(2) देवा श्रीकांत चन्द्राकर एवं
(3) योगेन्द्र चन्द्राकर
को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन में APK फाइल डाउनलोड कराकर तथा सर्वर के माध्यम से अवैध ट्रांजेक्शन कराने की जानकारी दी गई। आरोपियों द्वारा अनिल पटेल के साथ मिलकर दिनेश बंजारे के बैंक खाते में ₹2,71,75,719/- से अधिक की राशि का ट्रांजेक्शन कराए जाने तथा इसके एवज में कमीशन प्राप्त करने की जानकारी सामने आई है।
*आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वर्ना कार क्रमांक CG-10-AQ-7723, अनुमानित कीमत ₹6,00,000/-, 05 नग मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹1,50,000/-, तथा एटीएम कार्ड एवं पासबुक जब्त किए गए हैं।* 
तीनों आरोपियों को दिनांक 16.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल सारंगढ़ भेजा गया है।
🔵 *पुलिस टीम* 
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सारंगढ़ निरीक्षक प्रमोद यादव, सउनि प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक भंवर काटले, प्रधान आरक्षक सोनसाय यादव, आरक्षक विमल जांगड़े, पुरुषोत्तम राठौर, साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री सहित थाना एवं साइबर सेल के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • डभरा थाना क्षेत्र के कटौद में अवैध कनेक्शन लेकर विद्युत करंट प्रवाहित कर एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर करंट प्रवाहित करने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चंद्रशेखर चंद्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंचा था। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था। मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मौत विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की गई। पूछताछ में आरोपी चंद्रशेखर चंद्रा (60 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद, थाना डभरा ने तार में करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 100 मीटर के दो सिल्वर रंग के तार तथा लगभग 150 मीटर की दो लोहे की नंगी जीआई तार जब्त की हैं। आरोपी को 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:50 पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक मिरीश साहू, शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव और लक्ष्मीकांत उरांव की विशेष भूमिका रही।
    1
    डभरा थाना क्षेत्र के कटौद में अवैध कनेक्शन लेकर विद्युत करंट प्रवाहित कर एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार,
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर करंट प्रवाहित करने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चंद्रशेखर चंद्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंचा था। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था।
मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मौत विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की गई।
पूछताछ में आरोपी चंद्रशेखर चंद्रा (60 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद, थाना डभरा ने तार में करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 100 मीटर के दो सिल्वर रंग के तार तथा लगभग 150 मीटर की दो लोहे की नंगी जीआई तार जब्त की हैं।
आरोपी को 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:50 पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक मिरीश साहू, शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव और लक्ष्मीकांत उरांव की विशेष भूमिका रही।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    7 hrs ago
  • चक्रधर समारोह की तीसरी शाम कथक और लोक संस्कृति के रंग,शास्त्रीय नृत्य से लोकगीतों तक सजी चक्रधर समारोह की शाम।
    1
    चक्रधर समारोह की तीसरी शाम
कथक और लोक संस्कृति के रंग,शास्त्रीय नृत्य से लोकगीतों तक सजी चक्रधर समारोह की शाम।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार, 1,204 क्विंटल से अधिक चावल समेत ₹31.75 लाख का खाद्यान्न कमी मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई रायगढ़, । जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में गड़बड़ी और शासकीय खाद्यान्न के गबन के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम ससकोबा एवं गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्य विभाग की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चावल, शक्कर एवं नमक की कमी सामने आने पर चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में दोनों प्रकरणों में अपराध दर्ज किए गए हैं। विदित हो कि धरमजयगढ़ तहसील के ससकोबा की उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की 03 सितंबर 2026 को खाद्य विभाग की जांच में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर एवं 8.03 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹12,89,375 का खाद्यान्न कम पाया गया था। जांच में अगस्त माह में हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद भी राशन वितरण नहीं किए जाने की बात सामने आई। मामले में सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया, सचिव माधुरी बाई राठिया एवं विक्रेता बिहारी राठिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसमें 12 सितंबर 2026 को उमाबाई राठिया एवं माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है, विक्रेता बिहारी राठिया फरार है। इसी प्रकार ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 की जांच में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर एवं 31.98 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹18,86,345 का खाद्यान्न कम पाया गया। जांच में दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान एवं विक्रेता शाहनवाज उर्फ मौसम खान पिता याकुब खान, उम्र 49 वर्ष, निवासी पीपरमार थाना धरमजयगढ़ द्वारा किया जाना पाया गया। खाद्य विभाग के जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा के आधार पर चौकी रैरूमाखुर्द में तीनों आरोपियों पर अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शहनवाज खान सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती होकर उपचार करा रहा है। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी कराई जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर शाहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। दोनों प्रकरणों में ससकोबा उचित मूल्य दुकान के विक्रेता बिहारी राठिया तथा गनपतपुर दुकान की अध्यक्ष रूबीना खान एवं सचिव शाहिन खान की गिरफ्तारी शेष है।
    1
    PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार,
 1,204 क्विंटल से अधिक चावल समेत ₹31.75 लाख का खाद्यान्न कमी मामले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायगढ़, । जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के खाद्यान्न में गड़बड़ी और शासकीय खाद्यान्न के गबन के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम ससकोबा एवं गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्य विभाग की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चावल, शक्कर एवं नमक की कमी सामने आने पर चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में दोनों प्रकरणों में अपराध दर्ज किए गए हैं। 
विदित हो कि धरमजयगढ़ तहसील के ससकोबा की उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 की 03 सितंबर 2026 को खाद्य विभाग की जांच में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर एवं 8.03 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹12,89,375 का खाद्यान्न कम पाया गया था। जांच में अगस्त माह में हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद भी राशन वितरण नहीं किए जाने की बात सामने आई। मामले में सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया, सचिव माधुरी बाई राठिया एवं विक्रेता बिहारी राठिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसमें 12 सितंबर 2026 को उमाबाई राठिया एवं माधुरी बाई राठिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है, विक्रेता बिहारी राठिया फरार है। 
इसी प्रकार ग्राम गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 की जांच में 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर एवं 31.98 क्विंटल नमक, कुल करीब ₹18,86,345 का खाद्यान्न कम पाया गया। जांच में दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान एवं विक्रेता शाहनवाज उर्फ मौसम खान पिता याकुब खान, उम्र 49 वर्ष, निवासी पीपरमार थाना धरमजयगढ़ द्वारा किया जाना पाया गया। खाद्य विभाग के जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा के आधार पर चौकी रैरूमाखुर्द में तीनों आरोपियों पर अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शहनवाज खान सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में भर्ती होकर उपचार करा रहा है। चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी कराई जा रही थी। इसी दौरान आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर शाहनवाज उर्फ मौसम खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।
दोनों प्रकरणों में ससकोबा उचित मूल्य दुकान के विक्रेता बिहारी राठिया तथा गनपतपुर दुकान की अध्यक्ष रूबीना खान एवं सचिव शाहिन खान की गिरफ्तारी शेष है।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Bilaspur Ratanpur pendra bansjhala pul tota bich me fasi yatri bas bada hadsa tala Bilaspur Ratanpur pendra bansjhala pul tota bich me fasi yatri bas bada hadsa tala
    1
    Bilaspur Ratanpur pendra bansjhala pul tota bich me fasi yatri bas bada hadsa tala 
Bilaspur Ratanpur pendra bansjhala pul tota bich me fasi yatri bas bada hadsa tala
    user_Bhola Nagarchi
    Bhola Nagarchi
    Farmer चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    25 min ago
  • एकतरफा प्यार ने बना दिया का Ti ल || हा Ti या के बाद पहुंचा जेल | raigarh news | sarangarh | cgnews लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा आरोपियों ने पत्थर से किशोर के सिर पर वार कर किये थे हत्या, रामभांठा के खाली प्लॉट में मिला था किशोर का शव अपराध की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने लिया एक्शन, फारेंसिक टीम के साथ पहुंची घटनास्थल गवाहों से पूछताछ और मृतक के साथ आखिरी बार साथ देखे गए युवकों की धरपकड़ से संदिग्धों तक पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद कर मोबाइल छीना, ₹1,000 मांगे और विवाद बढ़ा तो कर दी हत्या कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर कराया क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन आरोपियों के निशांदेही पर मृतक का मोबाइल रक्तरंजित कपड़े सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्�
    1
    एकतरफा प्यार ने बना दिया का Ti ल || हा Ti या के बाद पहुंचा जेल | raigarh news | sarangarh | cgnews
लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
आरोपियों ने पत्थर से किशोर के सिर पर वार कर किये थे हत्या, रामभांठा के खाली प्लॉट में मिला था किशोर का शव
अपराध की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने लिया एक्शन, फारेंसिक टीम के साथ पहुंची घटनास्थल
गवाहों से पूछताछ और मृतक के साथ आखिरी बार साथ देखे गए युवकों की धरपकड़ से संदिग्धों तक पहुंची कोतवाली पुलिस 
आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद कर मोबाइल छीना, ₹1,000 मांगे और विवाद बढ़ा तो कर दी हत्या
कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर कराया क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन 
आरोपियों के निशांदेही पर मृतक का मोबाइल रक्तरंजित कपड़े सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद
रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी  के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल  है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्�
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.