logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एकतरफा प्यार ने बना दिया का Ti ल || हा Ti या के बाद पहुंचा जेल | raigarh news | sarangarh | cgnews लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा आरोपियों ने पत्थर से किशोर के सिर पर वार कर किये थे हत्या, रामभांठा के खाली प्लॉट में मिला था किशोर का शव अपराध की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने लिया एक्शन, फारेंसिक टीम के साथ पहुंची घटनास्थल गवाहों से पूछताछ और मृतक के साथ आखिरी बार साथ देखे गए युवकों की धरपकड़ से संदिग्धों तक पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद कर मोबाइल छीना, ₹1,000 मांगे और विवाद बढ़ा तो कर दी हत्या कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर कराया क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन आरोपियों के निशांदेही पर मृतक का मोबाइल रक्तरंजित कपड़े सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्�

7 hrs ago
user_पत्रकारिकता
पत्रकारिकता
Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago

एकतरफा प्यार ने बना दिया का Ti ल || हा Ti या के बाद पहुंचा जेल | raigarh news | sarangarh | cgnews लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा आरोपियों ने पत्थर से किशोर के सिर पर वार कर किये थे हत्या, रामभांठा के खाली प्लॉट में मिला था किशोर का शव अपराध की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने लिया एक्शन, फारेंसिक टीम के साथ पहुंची घटनास्थल गवाहों से पूछताछ और मृतक के साथ आखिरी बार साथ देखे गए युवकों की धरपकड़ से संदिग्धों तक पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद कर मोबाइल छीना, ₹1,000 मांगे और विवाद बढ़ा तो कर दी हत्या कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर कराया क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन आरोपियों के निशांदेही पर मृतक का मोबाइल रक्तरंजित कपड़े सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्�

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 174वीं महाआरती में पंडित राज शर्मा हुए शामिल, सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 174वीं महाआरती में पंडित राज शर्मा हुए शामिल, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में मंगलवार को आयोजित 174वीं महाआरती श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई। महाआरती में पंडित राज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए और हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ 51 दीपों की महाआरती भगवान हनुमान लला को समर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिवार की संध्या वैष्णव, लता गबेल, माया ठाकुर सहित अन्य महिला श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार-पूजन कर विधिवत आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम का सफल संचालन कोंडके मौर्य ने किया। इस अवसर पर पंडित राज शर्मा ने कहा कि उन्हें हनुमान लला की महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिए उन्होंने हनुमान परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में नियमित रूप से आयोजित होने वाली महाआरती सनातन संस्कृति के उत्थान और समाज में धार्मिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
    1
    सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 174वीं महाआरती में पंडित राज शर्मा हुए शामिल,
सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 174वीं महाआरती में पंडित राज शर्मा हुए शामिल,
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में मंगलवार को आयोजित 174वीं महाआरती श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई। महाआरती में पंडित राज शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए और हनुमान परिवार के सदस्यों के साथ 51 दीपों की महाआरती भगवान हनुमान लला को समर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिवार की संध्या वैष्णव, लता गबेल, माया ठाकुर सहित अन्य महिला श्रद्धालुओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार-पूजन कर विधिवत आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम का सफल संचालन कोंडके मौर्य ने किया।
इस अवसर पर पंडित राज शर्मा ने कहा कि उन्हें हनुमान लला की महाआरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिए उन्होंने हनुमान परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में नियमित रूप से आयोजित होने वाली महाआरती सनातन संस्कृति के उत्थान और समाज में धार्मिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक पहल है।
    user_Churamani upadhyay
    Churamani upadhyay
    Local News Reporter डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • डभरा थाना क्षेत्र के कटौद में अवैध कनेक्शन लेकर विद्युत करंट प्रवाहित कर एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर करंट प्रवाहित करने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चंद्रशेखर चंद्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंचा था। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था। मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मौत विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की गई। पूछताछ में आरोपी चंद्रशेखर चंद्रा (60 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद, थाना डभरा ने तार में करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 100 मीटर के दो सिल्वर रंग के तार तथा लगभग 150 मीटर की दो लोहे की नंगी जीआई तार जब्त की हैं। आरोपी को 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:50 पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक मिरीश साहू, शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव और लक्ष्मीकांत उरांव की विशेष भूमिका रही।
    1
    डभरा थाना क्षेत्र के कटौद में अवैध कनेक्शन लेकर विद्युत करंट प्रवाहित कर एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार,
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर करंट प्रवाहित करने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में डभरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे रोहित कुमार बरेठ मवेशी चराते हुए चंद्रशेखर चंद्रा की सब्जी बाड़ी के पास पहुंचा था। मवेशी को वहां से हटाने के दौरान वह सब्जी बाड़ी में लगाए गए जीआई तार के घेरे में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पता चला कि विद्युत पोल से अवैध रूप से एलटी तार खींचकर सब्जी बाड़ी के चारों ओर लगाए गए जीआई तार के घेरे में विद्युत प्रवाह किया जा रहा था।
मर्ग जांच, घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोहित कुमार बरेठ की मौत विद्युत करंट लगने से होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की गई।
पूछताछ में आरोपी चंद्रशेखर चंद्रा (60 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद, थाना डभरा ने तार में करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 100 मीटर के दो सिल्वर रंग के तार तथा लगभग 150 मीटर की दो लोहे की नंगी जीआई तार जब्त की हैं।
आरोपी को 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12:50 पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा तथा आरक्षक मिरीश साहू, शैलेंद्र देवांगन, राम गोपाल यादव और लक्ष्मीकांत उरांव की विशेष भूमिका रही।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • यात्री बसों की जांच में 42 संचालकों पर कार्रवाई,55 हजार 700 रुपये वसूला गया जुर्माना।
    1
    यात्री बसों की जांच में 42 संचालकों पर कार्रवाई,55 हजार 700 रुपये वसूला गया जुर्माना।
    user_Chhattisgarh
    Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों में आक्रोश, बीईओ कार्यालय पहुँचकर जताई नाराजगी। तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों में आक्रोश, बीईओ कार्यालय पहुँचकर जताई नाराजगी।
    1
    तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों में आक्रोश, बीईओ कार्यालय पहुँचकर जताई नाराजगी।
तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों में आक्रोश, बीईओ कार्यालय पहुँचकर जताई नाराजगी।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • chhote se bachhi k mitha boli jai chhattisgarh namste sangwari ho
    1
    chhote se bachhi k mitha boli jai chhattisgarh namste sangwari ho
    user_S k s
    S k s
    Actuary शिवरीनारायण, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • CG : झीरम घाटी केस में बड़ा फैसला! 13 साल बाद 10 दोषियों पर आया ऐसा फैसला...जानकर हैरान हो जायेगे छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े राजनीतिक नरसंहारों में शामिल झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर आज बड़ा फैसला आया है। करीब 13 साल से चल रहे इस मामले में जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने आज 10 दोषियों को मृत्युदंड यानी फांसी की सजा सुनाई है। 2013 में हुए इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। दरअसल, 25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सली हमला हुआ था। इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत कुल 29 लोगों की मौत हुई थी। मामले की जांच NIA ने की और लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद 5 सितंबर 2026 को अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद आज यानी 16 सितंबर को अदालत ने दोषियों की सजा पर अपना फैसला सुनाया। विशेष NIA अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया है। रिपोर्टों के मुताबिक दोषियों में प्रमिला मोडियाम, चैतू लेकाम, सुमित्रा पुनेम मोडियाम, मुक्का मंडावी, कोसा कवासी, आयता मरकाम, मड़कामी देवा, जोगा मड़कामी, बंजामी सन्ना और महादेव नाग के नाम शामिल हैं। इस पूरे मामले में अदालत के सामने 101 गवाहों के बयान दर्ज हुए और मुकदमे की प्रक्रिया करीब 13 वर्षों तक चली। कानूनी जानकारी हालांकि यहां एक महत्वपूर्ण कानूनी बात समझना जरूरी है। ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा के बाद भी इसे तुरंत लागू नहीं किया जाता। मृत्युदंड की पुष्टि उच्च न्यायालय द्वारा की जानी होती है। दोषियों को फैसले के खिलाफ अपील करने का कानूनी अधिकार भी है। 13 साल लंबे इंतजार के बाद झीरम घाटी मामले में आज अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया गया है। अब इस फैसले के बाद आगे की न्यायिक प्रक्रिया क्या होगी और क्या उच्च न्यायालय में इसे चुनौती दी जाएगी—इस पर भी नजर रहेगी।
    1
    CG : झीरम घाटी केस में बड़ा फैसला! 13 साल बाद 10 दोषियों पर आया ऐसा फैसला...जानकर हैरान हो जायेगे
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े राजनीतिक नरसंहारों में शामिल झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर आज बड़ा फैसला आया है।
करीब 13 साल से चल रहे इस मामले में जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने आज 10 दोषियों को मृत्युदंड यानी फांसी की सजा सुनाई है।
2013 में हुए इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
दरअसल, 25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सली हमला हुआ था।
इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत कुल 29 लोगों की मौत हुई थी।
मामले की जांच NIA ने की और लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद 5 सितंबर 2026 को अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था।
इसके बाद आज यानी 16 सितंबर को अदालत ने दोषियों की सजा पर अपना फैसला सुनाया।
विशेष NIA अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया है।
रिपोर्टों के मुताबिक दोषियों में प्रमिला मोडियाम, चैतू लेकाम, सुमित्रा पुनेम मोडियाम, मुक्का मंडावी, कोसा कवासी, आयता मरकाम, मड़कामी देवा, जोगा मड़कामी, बंजामी सन्ना और महादेव नाग के नाम शामिल हैं।
इस पूरे मामले में अदालत के सामने 101 गवाहों के बयान दर्ज हुए और मुकदमे की प्रक्रिया करीब 13 वर्षों तक चली।
कानूनी जानकारी
हालांकि यहां एक महत्वपूर्ण कानूनी बात समझना जरूरी है।
ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा के बाद भी इसे तुरंत लागू नहीं किया जाता। मृत्युदंड की पुष्टि उच्च न्यायालय द्वारा की जानी होती है। दोषियों को फैसले के खिलाफ अपील करने का कानूनी अधिकार भी है।
13 साल लंबे इंतजार के बाद झीरम घाटी मामले में आज अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है।
10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाया गया है।
अब इस फैसले के बाद आगे की न्यायिक प्रक्रिया क्या होगी और क्या उच्च न्यायालय में इसे चुनौती दी जाएगी—इस पर भी नजर रहेगी।
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • एकतरफा प्यार ने बना दिया का Ti ल || हा Ti या के बाद पहुंचा जेल | raigarh news | sarangarh | cgnews लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा आरोपियों ने पत्थर से किशोर के सिर पर वार कर किये थे हत्या, रामभांठा के खाली प्लॉट में मिला था किशोर का शव अपराध की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने लिया एक्शन, फारेंसिक टीम के साथ पहुंची घटनास्थल गवाहों से पूछताछ और मृतक के साथ आखिरी बार साथ देखे गए युवकों की धरपकड़ से संदिग्धों तक पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद कर मोबाइल छीना, ₹1,000 मांगे और विवाद बढ़ा तो कर दी हत्या कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर कराया क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन आरोपियों के निशांदेही पर मृतक का मोबाइल रक्तरंजित कपड़े सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्�
    1
    एकतरफा प्यार ने बना दिया का Ti ल || हा Ti या के बाद पहुंचा जेल | raigarh news | sarangarh | cgnews
लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
आरोपियों ने पत्थर से किशोर के सिर पर वार कर किये थे हत्या, रामभांठा के खाली प्लॉट में मिला था किशोर का शव
अपराध की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने लिया एक्शन, फारेंसिक टीम के साथ पहुंची घटनास्थल
गवाहों से पूछताछ और मृतक के साथ आखिरी बार साथ देखे गए युवकों की धरपकड़ से संदिग्धों तक पहुंची कोतवाली पुलिस 
आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद कर मोबाइल छीना, ₹1,000 मांगे और विवाद बढ़ा तो कर दी हत्या
कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर कराया क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन 
आरोपियों के निशांदेही पर मृतक का मोबाइल रक्तरंजित कपड़े सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद
रायगढ़, 15 सितंबर 2026। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी  के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल  है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्�
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • 16 साल के किशोर की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, ‘लव ट्रायंगल’ में खूनी वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार,चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर, सुबह खाली प्लॉट में मिली लाश; पहले मोबाइल छीना और मांगे ₹1,000, विवाद बढ़ा तो पत्थर से सिर पर किए कई वार रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया। रामभांठा के पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में मिले किशोर के शव की गुत्थी कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच के मुताबिक, वारदात के पीछे एक स्थानीय युवती को लेकर विवाद और आरोपी शिवम बानी का कथित एकतरफा लगाव सामने आया है। चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे 16 वर्षीय किशोर चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगली सुबह 15 सितंबर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रामभांठा क्षेत्र में पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक किशोर का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान परिजनों ने अपने 16 वर्षीय बेटे के रूप में की। किशोर के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। हत्या की FIR, शुरू हुई जांच पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच तेज कर दी। आखिरी बार किन लोगों के साथ था किशोर? हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ की और गवाहों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान किशोर को आखिरी बार दो युवकों के साथ देखे जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने 20 वर्षीय शिवम बरेठ और 23 वर्षीय शिवम बानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में दोनों ने घटना से इनकार किया, लेकिन आगे की वैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों से वारदात को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली। एकतरफा प्यार से शुरू हुआ विवाद? पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवम बानी का एक स्थानीय युवती के प्रति एकतरफा लगाव था। किशोर का भी उक्त युवती से मेलजोल था। 14 सितंबर की रात आरोपी ने किशोर को युवती के साथ देखा। इसके बाद उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया गया। पुलिस की जांच के अनुसार, शिवम बरेठ ने किशोर का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और मोबाइल वापस करने के लिए ₹1,000 देने की मांग की। इसके बाद दोनों आरोपी किशोर को मोबाइल के साथ पुराने बस डिपो की ओर ले गए। डराने-धमकाने के बाद पत्थर से हमला पुलिस के अनुसार, पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर को उक्त युवती से बातचीत और मेलजोल नहीं रखने की बात कहकर डराया-धमकाया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दोनों ने पत्थर से किशोर के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण किशोर की मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मोबाइल और रक्तरंजित कपड़े बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए कथित रक्तरंजित कपड़े भी जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन कराया और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। एक आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पूर्व में थाना कोतवाली में मारपीट के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है। गिरफ्तार आरोपी - शिवम बरेठ, उम्र 20 वर्ष, पिता दिनेश बरेठ, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़। - शिवम बानी, उम्र 23 वर्ष, पिता संतराम बानी, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़। पुलिस की तफ्तीश ने 24 घंटे में जोड़ी कड़ियां 16 वर्षीय किशोर की हत्या के बाद पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचना बड़ी चुनौती थी। लेकिन गवाहों से पूछताछ, आखिरी बार साथ देखे गए संदिग्धों की धरपकड़, वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अब बरामद मोबाइल, कथित रक्तरंजित कपड़े और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है।
    4
    16 साल के किशोर की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, ‘लव ट्रायंगल’ में खूनी वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार,चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर, सुबह खाली प्लॉट में मिली लाश; पहले मोबाइल छीना और मांगे ₹1,000, विवाद बढ़ा तो पत्थर से सिर पर किए कई वार
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया। रामभांठा के पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में मिले किशोर के शव की गुत्थी कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच के मुताबिक, वारदात के पीछे एक स्थानीय युवती को लेकर विवाद और आरोपी शिवम बानी का कथित एकतरफा लगाव सामने आया है।
चक्रधर समारोह देखने निकला था किशोर
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे 16 वर्षीय किशोर चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
अगली सुबह 15 सितंबर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रामभांठा क्षेत्र में पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक किशोर का शव पड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान परिजनों ने अपने 16 वर्षीय बेटे के रूप में की। किशोर के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे।
हत्या की FIR, शुरू हुई जांच
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच तेज कर दी।
आखिरी बार किन लोगों के साथ था किशोर?
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ की और गवाहों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान किशोर को आखिरी बार दो युवकों के साथ देखे जाने की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने 20 वर्षीय शिवम बरेठ और 23 वर्षीय शिवम बानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में दोनों ने घटना से इनकार किया, लेकिन आगे की वैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों से वारदात को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
एकतरफा प्यार से शुरू हुआ विवाद?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवम बानी का एक स्थानीय युवती के प्रति एकतरफा लगाव था। किशोर का भी उक्त युवती से मेलजोल था।
14 सितंबर की रात आरोपी ने किशोर को युवती के साथ देखा। इसके बाद उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया गया।
पुलिस की जांच के अनुसार, शिवम बरेठ ने किशोर का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और मोबाइल वापस करने के लिए ₹1,000 देने की मांग की।
इसके बाद दोनों आरोपी किशोर को मोबाइल के साथ पुराने बस डिपो की ओर ले गए।
डराने-धमकाने के बाद पत्थर से हमला
पुलिस के अनुसार, पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर को उक्त युवती से बातचीत और मेलजोल नहीं रखने की बात कहकर डराया-धमकाया।
इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दोनों ने पत्थर से किशोर के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण किशोर की मौत हो गई।
वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
मोबाइल और रक्तरंजित कपड़े बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए कथित रक्तरंजित कपड़े भी जब्त किए गए हैं।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन कराया और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
एक आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पूर्व में थाना कोतवाली में मारपीट के मामले दर्ज हैं।
दोनों आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
- शिवम बरेठ, उम्र 20 वर्ष, पिता दिनेश बरेठ, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़।
- शिवम बानी, उम्र 23 वर्ष, पिता संतराम बानी, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़।
पुलिस की तफ्तीश ने 24 घंटे में जोड़ी कड़ियां
16 वर्षीय किशोर की हत्या के बाद पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचना बड़ी चुनौती थी। लेकिन गवाहों से पूछताछ, आखिरी बार साथ देखे गए संदिग्धों की धरपकड़, वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। अब बरामद मोबाइल, कथित रक्तरंजित कपड़े और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.