ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर में कुचेरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार आई-20 रजि. नं. आरजे 21 सी. बी. 1503 को जप्त किया गया नागौर,,दिनांक 15 अगस्त 2026 को पुलिस मुखबीर से सुचना मिली कि अवैध डोडा पोस्त की तस्करी हो रही है इस पर थानाधिकारी पुलिस थाना कुचेरा हबीब खां मय टीम मौके पर पहुंचे। डीएसटी नागौर द्वारा संयुक्त रुप से अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सूचना के अनुसार बुटाटी पहुंचे जहां रेण से बुटाटी की तरफ आती एक कार आई-20 ने पुलिस जाप्ता को देखकर बुटाटी गांव में धुसने लगा जिसका पीछा कर कार चालक मनीष पुत्र सुभाष जाति विश्नोई उम्र 25 साल निवासी विष्णुनगर, राजोद पुलिस थाना कुचेरा को रोक कर तथा उसकी कार आई 20 की तलाशी लेकर मुलजिम मनीष के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 37.675 किग्रा डोडा पोस्त व कार आई 20 रजि. नं. आरजे 21 सी.बी. 1503 को जब्त कर आरोपी मनीष को गिरफतार किया गया व पुलिस ने मामला दर्ज किया।
ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर में कुचेरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार आई-20 रजि. नं. आरजे 21 सी. बी. 1503 को जप्त किया गया नागौर,,दिनांक 15 अगस्त 2026 को पुलिस मुखबीर से सुचना मिली कि अवैध डोडा पोस्त की तस्करी हो रही है इस पर थानाधिकारी पुलिस थाना कुचेरा हबीब खां मय टीम मौके पर पहुंचे। डीएसटी नागौर द्वारा संयुक्त रुप से अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सूचना के अनुसार बुटाटी पहुंचे जहां रेण से बुटाटी की तरफ आती एक कार आई-20 ने पुलिस जाप्ता को देखकर बुटाटी गांव में धुसने लगा जिसका पीछा कर कार चालक मनीष पुत्र सुभाष जाति विश्नोई उम्र 25 साल निवासी विष्णुनगर, राजोद पुलिस थाना कुचेरा को रोक कर तथा उसकी कार आई 20 की तलाशी लेकर मुलजिम मनीष के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 37.675 किग्रा डोडा पोस्त व कार आई 20 रजि. नं. आरजे 21 सी.बी. 1503 को जब्त कर आरोपी मनीष को गिरफतार किया गया व पुलिस ने मामला दर्ज किया।
- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास को नई गति राजस्थान की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में चहुंमुखी विकास को नई गति प्रदान की है। विकास के हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति के साथ राजस्थान को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह1
- नाल रोड, बीकानेर में जबरदस्त सड़क हादसा बीकानेर के नाल रोड पर दो वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने की सूचना सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बताया जा रहा है और वाहनों को काफी नुकसान पहुंचने की जानकारी है। फिलहाल हादसे में किसी जनहानि या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसा किस वजह से हुआ और कितने लोग प्रभावित हुए, इसकी जानकारी सामने आना अभी बाकी है। स्थानीय प्रशासन या पुलिस की आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी1
- भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के लोगों से अपील की है कि कांग्रेस को साफ करना है भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के लोगों से अपील की है कि कांग्रेस को साफ करना है1
- नागौर में बड़ा हादसा टला: संजय कॉलोनी में अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई, दो पोल और तार टूटकर गिरे अनियंत्रित कार बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो बिजली के पोल और बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिजली के पोल और तार सड़क पर गिरने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।1
- कुड़की। सावन के तीसरे सोमवार को कुड़की स्थित प्रसिद्ध नीलगढ़ महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। यह मंदिर क्षेत्र के सबसे प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्रों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के यज्ञ के दौरान राक्षसों से रक्षा के लिए चार कुंडों का निर्माण कर उनके समीप मंदिर स्थापित किए गए थे, जिनमें नीलगढ़ महादेव मंदिर प्रमुख है। सावन मास में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, और पूरे महीने में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल तथा प्रसाद अर्पित किए। बड़ी संख्या में कांवड़िये और अन्य शिव भक्त भी मंदिर पहुंचे और सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी विक्रम नाथ ने बताया कि सावन मास में नीलगढ़ महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में सुबह और शाम होने वाली आरती में आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल होते हैं। सोमवार को भी आरती के दौरान भारी भीड़ रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही। भक्तों ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाते हुए अपनी आस्था प्रकट की। सावन के तीसरे सोमवार पर नीलगढ़ महादेव मंदिर में उमड़ा यह जनसैलाब क्षेत्र की गहरी धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बन गया। कुड़की। सावन के तीसरे सोमवार को कुड़की स्थित प्रसिद्ध नीलगढ़ महादेव मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। यह मंदिर क्षेत्र के सबसे प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्रों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के यज्ञ के दौरान राक्षसों से रक्षा के लिए चार कुंडों का निर्माण कर उनके समीप मंदिर स्थापित किए गए थे, जिनमें नीलगढ़ महादेव मंदिर प्रमुख है। सावन मास में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, और पूरे महीने में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा, फूल तथा प्रसाद अर्पित किए। बड़ी संख्या में कांवड़िये और अन्य शिव भक्त भी मंदिर पहुंचे और सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी विक्रम नाथ ने बताया कि सावन मास में नीलगढ़ महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में सुबह और शाम होने वाली आरती में आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल होते हैं। सोमवार को भी आरती के दौरान भारी भीड़ रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही। भक्तों ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे लगाते हुए अपनी आस्था प्रकट की। सावन के तीसरे सोमवार पर नीलगढ़ महादेव मंदिर में उमड़ा यह जनसैलाब क्षेत्र की गहरी धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बन गया।1
- बीकानेर में स्कॉर्पियो ने ट्रैफिक लाइट पर गाड़ियों कारों को मारी टक्कर~ बीकानेर के जयपुर रोड स्थित सोफिया स्कूल चौराहे के पास रविवार रात तीन वाहनों की भिड़ंत का मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरजे-13 नंबर की एक स्कॉर्पियो ने ट्रैफिक लाइट पर खड़ी दो आरजे-07 नंबर की स्विफ्ट कारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक स्कूटी सवार के पैर में चोट लगने की सूचना है, जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहीं एक छोटी बच्ची के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में दी गई जानकारी स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त सूचना पर आधारित है। घटना से जुड़े सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद जानकारी में बदलाव संभव है।1
- किस को अच्छा पानी मिलते हुए किसानों का फूल अपनी फसलों के लिए पानी मिला है इस बार अच्छा है नहर अच्छी नहीं है1
- भेरूंदा पंचायत समिति क्षेत्र के गोल गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह हुआ आयोजित गोल में विकास की सौगात, स्वास्थ्य केंद्र व सड़क की मांग नागौर के भेरूंदा पंचायत समिति क्षेत्र के गोल गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा ने नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा सांसद एवं विधायक कोष से बने दो सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य केंद्र और सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। गोल गांव में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर चर्चा की। ग्रामीणों की ओर से दशरथ सिंह ने गुडा जोधा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता बताते हुए कहा कि भेरूंदा और थांवला दोनों दूर होने के कारण ग्रामीणों को तत्काल उपचार और दवा की सुविधा नहीं मिल पाती। उन्होंने गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग रखी। ग्रामीणों ने गोल से गुडा होते हुए बनवाड़ा को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क के निर्माण की मांग भी रखी। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क मुख्य हाईवे से जुड़ती है, जिससे आवागमन आसान होगा।सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया और विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी विकसित करने की आवश्यकता बताई।वहीं विधायक अजय सिंह किलक ने गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था, गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी के लिए स्थान चिह्नित करने पर जोर दिया।समारोह में सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला और साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद डीजे की धुन पर जुलूस निकाला गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम में भेरूंदा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र चौधरी, विकास अधिकारी सीमा गौड़, सहायक लेखाधिकारी कैलाश चंद बोरानिया, नरपत सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा, उप प्रधान चेनाराम, जिला आईटी संयोजक गौरव जोशी, भाजपा हरसौर मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, भाजपा थांवला मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत,सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामनिवास घासल, मनीष चौधरी, बाढ़ी घाटी प्रशासक शंकरलाल बंजारा, गोल प्रशासक रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच देवाराम गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य कैलाशचंद कुमावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।3