Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के लोगों से अपील की है कि कांग्रेस को साफ करना है भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के लोगों से अपील की है कि कांग्रेस को साफ करना है
Gordhan ram
भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के लोगों से अपील की है कि कांग्रेस को साफ करना है भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के लोगों से अपील की है कि कांग्रेस को साफ करना है
More news from राजस्थान and nearby areas
- वायरल ऑडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल* *विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा कार्यकर्ता जनक सोनी की कथित बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल* जोधपुर। विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक सोनी के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक अधूरे कार्य को लेकर कार्यकर्ता विधायक से काम पूरा कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वायरल बातचीत में कार्यकर्ता कथित तौर पर कहते हैं कि “मेरे कहने और विश्वास पर जनता ने आपको वोट दिए, अब उन्हीं लोगों के काम के लिए आपसे कह रहा हूं।” इस पर विधायक की ओर से कथित तौर पर “कबीर नगर में क्या इंटरेस्ट है..?” सवाल किया जाता है। जवाब में कार्यकर्ता कहते हैं कि वहां से वोट दिलाना ही उनका इंटरेस्ट था, इसके अलावा कुछ नहीं। ऑडियो वायरल होने के बाद आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और जनता के बीच जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं। *दैनिक ख़बर मारवाड़ इस वायरल ऑडियो की सत्यता अथवा उसमें मौजूद आवाजों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो की वास्तविकता और बातचीत के संदर्भ की पुष्टि संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी*1
- भेरूंदा पंचायत समिति क्षेत्र के गोल गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह हुआ आयोजित गोल में विकास की सौगात, स्वास्थ्य केंद्र व सड़क की मांग नागौर के भेरूंदा पंचायत समिति क्षेत्र के गोल गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा ने नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा सांसद एवं विधायक कोष से बने दो सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य केंद्र और सड़क निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। गोल गांव में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विकास कार्यों पर चर्चा की। ग्रामीणों की ओर से दशरथ सिंह ने गुडा जोधा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता बताते हुए कहा कि भेरूंदा और थांवला दोनों दूर होने के कारण ग्रामीणों को तत्काल उपचार और दवा की सुविधा नहीं मिल पाती। उन्होंने गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग रखी। ग्रामीणों ने गोल से गुडा होते हुए बनवाड़ा को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क के निर्माण की मांग भी रखी। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क मुख्य हाईवे से जुड़ती है, जिससे आवागमन आसान होगा।सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया और विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी विकसित करने की आवश्यकता बताई।वहीं विधायक अजय सिंह किलक ने गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था, गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी के लिए स्थान चिह्नित करने पर जोर दिया।समारोह में सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला और साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद डीजे की धुन पर जुलूस निकाला गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम में भेरूंदा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र चौधरी, विकास अधिकारी सीमा गौड़, सहायक लेखाधिकारी कैलाश चंद बोरानिया, नरपत सिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा, उप प्रधान चेनाराम, जिला आईटी संयोजक गौरव जोशी, भाजपा हरसौर मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, भाजपा थांवला मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत,सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामनिवास घासल, मनीष चौधरी, बाढ़ी घाटी प्रशासक शंकरलाल बंजारा, गोल प्रशासक रघुवीर सिंह, पूर्व सरपंच देवाराम गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य कैलाशचंद कुमावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।3
- रियां बड़ी। सावन के तीसरे सोमवार को वाल्मीकि समाज के युवाओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। उन्होंने पुष्कर से रियां बड़ी तक लगभग 151 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों ने पुष्कर से 101 लीटर पवित्र जल लाकर रियां बड़ी स्थित शिव मंदिर में भोलेनाथ को अर्पित किया। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालु पूरे रास्ते 'जय भोले' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। रियां बड़ी पहुंचने पर कांवड़ियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने 101 लीटर पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण शिवमय हो गया। वाल्मीकि समाज के युवाओं ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त करने और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के लिए निकाली गई थी। पुष्कर से पवित्र जल लेकर पैदल रियां बड़ी तक पहुंचना उनके लिए श्रद्धा और संकल्प का प्रतीक था। यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। इस कांवड़ यात्रा में सिकंदर, मुकेश, घारू, विकास, सुनील तेजी, रवि, विक्रांत, सूरज, जितेंद्र, आकाश, वीरेंद्र, सूरज, अरविंद, बिरजू, विशाल, सचिन, करण, गौतम, राकेश, देवराज, अर्जुन, विष्णु, धन्नाराम और कुशल सहित समाज के कई युवा शामिल थे। सभी ने इस धार्मिक यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। यात्रा के समापन पर युवाओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में खुशहाली, अच्छी वर्षा और सभी की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सावन के सोमवार पर वाल्मीकि समाज के युवाओं की इस धार्मिक पहल की क्षेत्र भर में सराहना की गई। रियां बड़ी। सावन के तीसरे सोमवार को वाल्मीकि समाज के युवाओं ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। उन्होंने पुष्कर से रियां बड़ी तक लगभग 151 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों ने पुष्कर से 101 लीटर पवित्र जल लाकर रियां बड़ी स्थित शिव मंदिर में भोलेनाथ को अर्पित किया। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालु पूरे रास्ते 'जय भोले' के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। रियां बड़ी पहुंचने पर कांवड़ियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने 101 लीटर पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण शिवमय हो गया। वाल्मीकि समाज के युवाओं ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त करने और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के लिए निकाली गई थी। पुष्कर से पवित्र जल लेकर पैदल रियां बड़ी तक पहुंचना उनके लिए श्रद्धा और संकल्प का प्रतीक था। यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। इस कांवड़ यात्रा में सिकंदर, मुकेश, घारू, विकास, सुनील तेजी, रवि, विक्रांत, सूरज, जितेंद्र, आकाश, वीरेंद्र, सूरज, अरविंद, बिरजू, विशाल, सचिन, करण, गौतम, राकेश, देवराज, अर्जुन, विष्णु, धन्नाराम और कुशल सहित समाज के कई युवा शामिल थे। सभी ने इस धार्मिक यात्रा को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। यात्रा के समापन पर युवाओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में खुशहाली, अच्छी वर्षा और सभी की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। सावन के सोमवार पर वाल्मीकि समाज के युवाओं की इस धार्मिक पहल की क्षेत्र भर में सराहना की गई।1
- मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय आयोजन सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत अंबेडकर भवन में आयोजित हुआ जिला स्तरीय रोजगार उत्सव, नवचयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र ब्यावर में राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार रविवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने संबोधित किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला मुख्यालय पर सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। अंबेडकर भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने पर अभ्यर्थियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शंकर लाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।1
- केसरपुरा वीर तेजाजी मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का हो रहा है आयोजन, ग्राम पंचायत द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाली टीमों को किया जाएगा पुरस्कृत सरपंच शक्ति सिंह रावत ने दी जानकारी केसरपुरा वीर तेजाजी मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का हो रहा है आयोजन, ग्राम पंचायत द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाली टीमों को किया जाएगा पुरस्कृत सरपंच शक्ति सिंह रावत ने दी जानकारी2
- हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी दिनचर्या है। हमेशा की तरह, बहुत खास! कल सुबह, उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूँ, इसलिए वे मुझे लाल किले के लिए निकलते समय लेने आ गए।1
- ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर में कुचेरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार आई-20 रजि. नं. आरजे 21 सी. बी. 1503 को जप्त किया गया नागौर,,दिनांक 15 अगस्त 2026 को पुलिस मुखबीर से सुचना मिली कि अवैध डोडा पोस्त की तस्करी हो रही है इस पर थानाधिकारी पुलिस थाना कुचेरा हबीब खां मय टीम मौके पर पहुंचे। डीएसटी नागौर द्वारा संयुक्त रुप से अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सूचना के अनुसार बुटाटी पहुंचे जहां रेण से बुटाटी की तरफ आती एक कार आई-20 ने पुलिस जाप्ता को देखकर बुटाटी गांव में धुसने लगा जिसका पीछा कर कार चालक मनीष पुत्र सुभाष जाति विश्नोई उम्र 25 साल निवासी विष्णुनगर, राजोद पुलिस थाना कुचेरा को रोक कर तथा उसकी कार आई 20 की तलाशी लेकर मुलजिम मनीष के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 37.675 किग्रा डोडा पोस्त व कार आई 20 रजि. नं. आरजे 21 सी.बी. 1503 को जब्त कर आरोपी मनीष को गिरफतार किया गया व पुलिस ने मामला दर्ज किया।1
- बीजाथल में सावन के तीसरे सोमवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखा गया। पुष्कर धाम से कांवड़ लेकर दर्जनों युवा बीजाथल गांव पहुंचे। ग्रामीणों और शिव भक्तों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव अविनाश बोरानिया ने कांवड़ियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की। इस दौरान कांवड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उन पर पुष्प वर्षा की गई। उनके पहुंचते ही पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' और भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा में शामिल युवाओं ने धार्मिक अनुशासन का पालन करते हुए पुष्कर से पवित्र जल लेकर बीजाथल तक की यात्रा पूरी की। सावन माह में भगवान शिव की आराधना और कांवड़ यात्रा को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने भी कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा की सराहना की। कांवड़ियों द्वारा गांव स्थित भगवान शिव मंदिर में पहुंचकर पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी। मंदिर परिसर में शिव भक्तों के जुटने से धार्मिक वातावरण बना रहेगा। इस धार्मिक आयोजन से पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। पुष्कर से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों के स्वागत में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। बीजाथल में सावन के तीसरे सोमवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखा गया। पुष्कर धाम से कांवड़ लेकर दर्जनों युवा बीजाथल गांव पहुंचे। ग्रामीणों और शिव भक्तों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव अविनाश बोरानिया ने कांवड़ियों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की। इस दौरान कांवड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उन पर पुष्प वर्षा की गई। उनके पहुंचते ही पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' और भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा में शामिल युवाओं ने धार्मिक अनुशासन का पालन करते हुए पुष्कर से पवित्र जल लेकर बीजाथल तक की यात्रा पूरी की। सावन माह में भगवान शिव की आराधना और कांवड़ यात्रा को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने भी कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा की सराहना की। कांवड़ियों द्वारा गांव स्थित भगवान शिव मंदिर में पहुंचकर पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाएगी। मंदिर परिसर में शिव भक्तों के जुटने से धार्मिक वातावरण बना रहेगा। इस धार्मिक आयोजन से पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। पुष्कर से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों के स्वागत में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।1
- पीसांगन थाना पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल.... पीसांगन थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।गत 13 अगस्त 2026 को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने नाबालिग को घर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।थानाधिकारी पारुल यादव की टीम ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को दबोचा। पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।1