Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्योतिषीय मार्गदर्शन से जानें अपने जीवन, करियर, विवाह और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत। कुंडली मिलान, ग्रह-दोष और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए अनुभवी ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें। आज ही परामर्श लें और सही दिशा में आगे बढ़ें। 92148 99980
Hello Chittorgarh News
ज्योतिषीय मार्गदर्शन से जानें अपने जीवन, करियर, विवाह और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत। कुंडली मिलान, ग्रह-दोष और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए अनुभवी ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें। आज ही परामर्श लें और सही दिशा में आगे बढ़ें। 92148 99980
More news from राजस्थान and nearby areas
- वर्षों की समस्या खत्म, बनाकिया खुर्द के ग्रामीणों ने खुद कराई हनुमान जी चौक में गिट्टी जनप्रतिनिधियों से नहीं मिली सुनवाई, तो बनाकिया खुर्द के ग्रामीणों ने हनुमान जी के दानपात्र की राशि से हनुमान जी चौक में कराई गिट्टी, वर्षों पुरानी कीचड़ और जलभराव की समस्या के समाधान की अनोखी पहल1
- ⚖️ सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला ⚖️ यदि पत्नी के विवाहोत्तर संबंध (व्यभिचार) अदालत में साक्ष्यों के आधार पर सिद्ध हो जाते हैं, तो संबंधित कानूनी परिस्थितियों में उसे गुजारा भत्ता नहीं मिलेगा। ध्यान रखें: केवल आरोप पर्याप्त नहीं हैं। न्यायालय में ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही ऐसा निर्णय लिया जाता है। न्याय का आधार आरोप नहीं, बल्कि प्रमाण होते हैं। 🇮🇳1
- साड़ास : तेजाजी नवयुवक मंडल द्वारा तेजा गायन स्टार्ट हो गया है2
- दुश्मन देशों का हथियार है ड्रग्स, युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे: पीएम मोदी नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत की। देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली। पीएम ने कहा कि मादक पदार्थ युवाओं के सपने, परिवार और देश का भविष्य बर्बाद करते हैं। दुश्मन देश भारत की युवा शक्ति को कमजोर करने के लिए नशे को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने माता-पिता, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों से युवाओं को नशे से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। अभियान के तहत 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में खेल, योग, वॉकाथन, नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। मध्यप्रदेश क्या कहते हैं आंकड़े देश में औसतन हर दिन 300 से अधिक एनडीपीएस मामले दर्ज हुए। देश में नशे की शुरुआत की औसत उम्र घटकर 12.9 वर्ष रह गई है। उपचार केंद्रों में पहुंचने वाले 63.6% मरीजों ने 15 वर्ष से पहले नशे का सेवन किया। 2024 में एनडीपीएस कानून के तहत 1 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए। सबसे ज्यादा केस केरल में, फिर महाराष्ट्र, पंजाब में दर्ज।1
- पुलिस लाइन क्षेत्र में दो साल से अधूरे सीवरेज कार्य पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर महिलाओं ने गाए राजस्थानी गीत, आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन भीलवाड़ा। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से अधूरे पड़े सीवरेज कार्य और जर्जर सड़क से परेशान स्थानीय लोगों का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पुलिस लाइन रोड स्थित शिव मंदिर के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए और मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए पारंपरिक राजस्थानी गीत गाकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सीवरेज कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से मुख्य मार्ग लंबे समय से बाधित है। कई बार शिकायतें और जनसुनवाई में ज्ञापन देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे क्षेत्रवासियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर आम आवाजाही तक प्रभावित हो रही है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द सीवरेज कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शाम करीब 4 बजे लोगों ने धरना और सड़क जाम समाप्त कर दिया। पूर्व पार्षद ललित भाटी ने बताया कि पिछले 14 महीनों से वे लगातार सीवरेज विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को चेताते आ रहे हैं। कई बार जनसुनवाई में पत्र देने के बावजूद अधिकारी केवल लीपापोती करते रहे और क्षेत्र की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक काम शुरू नहीं होता, तब तक क्षेत्रवासी आंदोलन जारी रखने को मजबूर होंगे।1
- ज्योतिषीय मार्गदर्शन से जानें अपने जीवन, करियर, विवाह और भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत। कुंडली मिलान, ग्रह-दोष और व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के लिए अनुभवी ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें। आज ही परामर्श लें और सही दिशा में आगे बढ़ें। 92148 999801
- चूलिया फॉल में डूबने से 11वीं के छात्र की मौत, कोटा से 6 दोस्तों के साथ घूमने आया था, नहाते समय फिसला पैर। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।रावतभाटा के चूलिया फॉल में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक कोटा से अपने छह दोस्तों के साथ बाइक पर घूमने आया था। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में बह गया। सूचना मिलने पर प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, किशोर का शव पानी की गहराई में चट्टानों के बीच फंसा मिला। थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि मृतक की पहचान कोटा निवासी ध्रुवेश वैष्णव (16) पुत्र नंदकिशोर वैष्णव के रूप में हुई है। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ध्रुवेश अपने छह दोस्तों के साथ बाइक से चूलिया फॉल घूमने आया था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना पर तहसीलदार विवेक गरासिया, पुलिस उपाधीक्षक शंकरलाल मीणा और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन की मौजूदगी में सिविल डिफेंस, रावतभाटा की रेस्क्यू टीम ने तलाशी अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को चट्टानों के बीच से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।1