Shuru
Apke Nagar Ki App…
नई दिल्ली। वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 'राजधर्म' वाला बयान एक बार फिर चर्चा में है। जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। गुजरात दंगों के बाद अटल ने मोदी को राजधर्म याद दिलाया।
UJALA SPEED NEWS
नई दिल्ली। वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 'राजधर्म' वाला बयान एक बार फिर चर्चा में है। जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। गुजरात दंगों के बाद अटल ने मोदी को राजधर्म याद दिलाया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नई दिल्ली। वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 'राजधर्म' वाला बयान एक बार फिर चर्चा में है। जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। गुजरात दंगों के बाद अटल ने मोदी को राजधर्म याद दिलाया।1
- बुलंदशहर के शिकारपुर में नगर के मौहल्ला मुफ्तीवाड़ा वार्ड नम्बर दस स्थित दौज वाली पोखर के सौंदर्यकरण कार्य के दौरान एक शिवलिंग जैसी आकृति निकलने की बात सामने आई। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली, भोले बाबा के दर्शनों के लिए स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज के श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पोखर की खुदाई के दौरान ऐसी कोई प्राचीन या आधिकारिक शिवलिंग नहीं निकली है। दूसरी ओर, स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं का स्पष्ट दावा है कि सौंदर्यकरण के दौरान ही पोखर से शिवलिंग प्रकट हुआ है, जिसके प्रति लोगों में अगाध श्रद्धा देखी जा रही है। सोमवार को इस आस्था और जनसमूह के उत्साह को देखते हुए मुफ्तीवाड़ा वार्ड नम्बर दस स्थित परिसर में विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बुलंदशहर और आसपास के सुदूर इलाकों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सौंदर्यकरण कार्य के बीच इस घटनाक्रम ने पूरे मुफ्तीवाड़ा क्षेत्र में चर्चा और धार्मिक आस्था का केन्द्र बना दिया है।1
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद, विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई फिलहाल रूक गई है। रामपुर के जिलाधिकारी ने पहले जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के समक्ष अपील की थी। कमिश्नर ने मामले की सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगा दी है। अंतिम निर्णय आने तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।1
- बुलंदशहर में सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 59 पुलिस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी टीमें 59 सेक्टरों में कांवड़ मार्गों का भ्रमण करेंगी। कांवड़ियों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और जनपद में 200 से अधिक खाद्य शिविर लगेंगे। यातायात व्यवस्था के लिए जनपद को 5 सुपर जोन, 19 जोन और 59 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में एडिशनल एसपी/सीओ रैंक के अधिकारी, इंस्पेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारी तैनात रहेंगे ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। कांवड़ मार्गों पर 5000 से अधिक CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी और डीएम, एसएसपी, एएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को मोबाइल पर भी लाइव एक्सेस रहेगा। जनपद के 8 प्रमुख गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग पूरी कर ली गई है और बिजली, गोताखोर, नाव और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी की कई कंपनियां तैनात रहेंगी, पीएसी के गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। इस बार गंगा एक्सप्रेसवे का भी उपयोग किया जाएगा और ट्रैफिक डायवर्जन से यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी। हर थाने में कांवड़ रजिस्टर बनाया गया है जहां प्रत्येक जत्थे का रूट, डीजे, ऊंचाई और अन्य सभी विवरण दर्ज रहेंगे।4
- दिल्ली जंतर मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में जिन छात्रों पर FIR हुई है वह सब वापस होनी चाहिए और जिन पुलिस वालों ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया है उन पर fir होनी चाहिए1
- A D O panchayat ग्राम प्रधान1
- सैदनगली थाना पुलिस ने कस्बा स्थित एक परचून और मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का चार दिन के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 35,540 रुपये की नकदी और 9 डिब्बी सिगरेट बरामद की हैं। साथ ही, वारदात में प्रयुक्त हुन्डई सेन्ट्रो कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 21/22 जुलाई की रात घंटाघर के पास स्थित परचून की दुकान से हुई चोरी के संबंध में पीड़ित पप्पू प्रजापति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कालाखेड़ा पुल के पास घेराबंदी कर गाजियाबाद निवासी अभियुक्त शहजाद और युसुफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक आकाश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। फरार चल रहे दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।1