मध्य प्रदेश के धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वार्ड क्रमांक 10 के प्रकाश भाई वास्केल और वार्ड क्रमांक 8 के रतन भाई गावर ने कांग्रेस की रीति-नीति और जनहितैषी नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने दोनों कार्यकर्ताओं को पुष्पमाला पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में धरमपुरी के पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, वन एवं पर्यावरण जिला अध्यक्ष सुखराम मकवाना, पूर्व निर्माण समिति अध्यक्ष मेहताब कटारे, नालछा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू मालीवाड़, मेहंदीखेड़ी सरपंच श्याम भूरिया, मांडू नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामाबाबा नन्नूजी सड़िया, नेता प्रतिपक्ष पप्पू भावर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंगारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की मजबूत कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं और यह संगठन के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
मध्य प्रदेश के धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वार्ड क्रमांक 10 के प्रकाश भाई वास्केल और वार्ड क्रमांक 8 के रतन भाई गावर ने कांग्रेस
की रीति-नीति और जनहितैषी नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने दोनों कार्यकर्ताओं को पुष्पमाला पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में धरमपुरी के पूर्व
विधायक पांचीलाल मेड़ा, वन एवं पर्यावरण जिला अध्यक्ष सुखराम मकवाना, पूर्व निर्माण समिति अध्यक्ष मेहताब कटारे, नालछा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू मालीवाड़, मेहंदीखेड़ी सरपंच श्याम भूरिया, मांडू नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामाबाबा नन्नूजी सड़िया, नेता प्रतिपक्ष पप्पू भावर और पूर्व नेता
प्रतिपक्ष संतोष सिंगारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की मजबूत कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं और यह संगठन के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
- मध्य प्रदेश के धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वार्ड क्रमांक 10 के प्रकाश भाई वास्केल और वार्ड क्रमांक 8 के रतन भाई गावर ने कांग्रेस की रीति-नीति और जनहितैषी नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने दोनों कार्यकर्ताओं को पुष्पमाला पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में धरमपुरी के पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, वन एवं पर्यावरण जिला अध्यक्ष सुखराम मकवाना, पूर्व निर्माण समिति अध्यक्ष मेहताब कटारे, नालछा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू मालीवाड़, मेहंदीखेड़ी सरपंच श्याम भूरिया, मांडू नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामाबाबा नन्नूजी सड़िया, नेता प्रतिपक्ष पप्पू भावर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंगारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की मजबूत कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं और यह संगठन के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।4
- नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को इंदौर ग्रामीण पुलिस और महू पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत आयोजित यह रैली इंदौर के पलासिया चौराहे से शुरू होकर महू तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में बाइकर्स शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान पूरा रास्ता "नो ड्रग्स, नो नशा" के नारों से गूंजता रहा और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की गई। रैली के दौरान ग्रामीण एसपी श्री राजेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण, एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार, डीएसपी उमाकांत चौधरी, थाना प्रभारी महू राहुल शर्मा, थाना प्रभारी किशनगंज अमित भाबोर और थाना प्रभारी बड़गोंदा प्रकाश वास्कले सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस जागरूकता बाइकर्स रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ इसी तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।3
- कालीबावड़ी स्थित पशु चिकित्सालय का भवन पशु पालन विभाग की अनदेखी के कारण जर्जर स्थिति में पहुँच गया है। विभाग द्वारा लगातार की जा रही लापरवाही की वजह से इस खस्ताहाल भवन में कभी भी कोई बड़ा हादसा होने और बड़ी जनहानि घटने का गंभीर खतरा बना हुआ है।1
- सेवा सेतु शिक्षा एवं जनकल्याण समिति ने इंदौर शहर को नशा मुक्त बनाने और इसके सामाजिक दुष्प्रभावों के खिलाफ फूटीकोठी चौराहा, मुसाखेड़ी चौराहा और मालवीय नगर में एक साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। रविवार को आयोजित इस अभियान के तहत समिति के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने आसपास के वातावरण को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया। फूटीकोठी चौराहा पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के शहर अध्यक्ष हिमांशु यादव ने किया, जबकि अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमांशु यादव ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही शारीरिक और मानसिक रूप से नष्ट नहीं करता, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को सामाजिक व आर्थिक तबाही की ओर धकेल देता है। उन्होंने कहा कि आज समय की सबसे बड़ी मांग युवा ऊर्जा को नशे के अंधकार से बचाकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक सामाजिक कार्यों की ओर मोड़ने की है। यादव ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। तीनों प्रमुख स्थानों पर अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र "नशा मुक्त इंदौर – स्वस्थ इंदौर" के नारों से गूंज उठा। समिति के पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य वार्डों, बस्तियों और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर भी इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान रविकांत मिश्रा, संजय तिसगावकर, योगेश शुक्ला, मनीष शिंदे, परमजीत मेकन, अंतर सिंह राजपूत, आशीष शुक्ला, देवराज विश्वकर्मा, रवि वर्मा, राजेश परमार, सुनील सोलंकी, कैलाशचंद्र देवलिया, सुनील रावल, मोहन खांडे, नितिन यादव, पंकज जगवानी और निखिल डांगी सहित समिति के कई कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश भर में बने जश्न के माहौल के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ खुशियां मनाईं। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भंवरकुआं चौराहे पर पहुंचे और वहां मौजूद छात्रों के बीच मिठाई बांटकर उनके जश्न में शामिल हुए। इस दौरान हाथों में राहुल गांधी का पोस्टर और मिठाई लिए कांग्रेस नेता छात्रों को मिठाई खिलाते नजर आए। इस अवसर पर सन्नी राजपाल, देवेन्द्र सिंह यादव और हिमांशु यादव सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- धार के धामनोद स्थित निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसमें देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध पर आधारित एक सुंदर और भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक में भारतीय सैनिकों के साहस, त्याग और देशभक्ति को जीवंत रूप में दर्शाया गया, जिसकी बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। विद्यार्थियों की इस शानदार अभिनय क्षमता की सराहना करते हुए विद्यालय के संचालक संजय पवार और प्राचार्य विशाल पाटिल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर समन्वयक जितेन्द्र बचाने समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। यह दिन हर वर्ष 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की याद दिलाने और सैनिकों के साहस को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।1
- धार जिले के धरमपुरी में तारापुर रोड स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर के शोरूम में दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद शोरूम में तेजी से धुआं भर गया, जिसके कारण अंदर मौजूद करीब 20 से 25 लोग फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही धरमपुरी पुलिस, दमकल वाहन और नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नगर परिषद की सीढ़ियों की सहायता से शोरूम के कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और सीढ़ियां लगाकर अंदर फंसे सभी 20 से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। धरमपुरी थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। रेस्क्यू के दौरान अत्यधिक धुआं मुंह में चले जाने से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।2