धार के धामनोद स्थित निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसमें देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध पर आधारित एक सुंदर और भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक में भारतीय सैनिकों के साहस, त्याग और देशभक्ति को जीवंत रूप में दर्शाया गया, जिसकी बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। विद्यार्थियों की इस शानदार अभिनय क्षमता की सराहना करते हुए विद्यालय के संचालक संजय पवार और प्राचार्य विशाल पाटिल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर समन्वयक जितेन्द्र बचाने समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। यह दिन हर वर्ष 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की याद दिलाने और सैनिकों के साहस को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
धार के धामनोद स्थित निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसमें देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध पर आधारित एक सुंदर और भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक में भारतीय सैनिकों के साहस, त्याग और देशभक्ति को जीवंत रूप में दर्शाया गया, जिसकी बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। विद्यार्थियों की इस शानदार अभिनय क्षमता की सराहना करते हुए विद्यालय के संचालक संजय पवार और प्राचार्य विशाल पाटिल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर समन्वयक जितेन्द्र बचाने समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। यह दिन हर वर्ष 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की याद दिलाने और सैनिकों के साहस को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।
- बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत तलवाड़ा डेब में कथित भ्रष्टाचार, अधूरे निर्माण कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर से की गई शिकायत के बाद अपर कलेक्टर के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम तलवाड़ा डेब पहुंची। अधिकारियों ने पंचायत में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों में हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता की कमी है और कई काम अधूरे हैं। करीब तीन साल पहले शुरू हुआ पंचायत भवन का निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है और उसमें कई कमियां स्पष्ट नजर आ रही हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई कामों का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन धरातल पर वैसी स्थिति नहीं है। इसके अलावा जिन वेंडरों के नाम पर बिल जारी किए गए थे, उनमें से कई वेंडर जांच के दौरान मौके पर उपस्थित नहीं हुए, जिससे भुगतान प्रक्रिया पर संदेह जताया गया है। कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती दीपिका चौहान मौके पर मौजूद नहीं थीं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। दूसरी ओर पंचायत सचिव अधिकारियों के प्रश्नों के उत्तर देने और दस्तावेज प्रस्तुत करने में व्यस्त रहे। ग्रामीणों ने पूरे मामले में स्वीकृत राशि, भुगतान, मस्टर रोल, माप पुस्तिका, तकनीकी स्वीकृति, उपयोगिता प्रमाण पत्र और वेंडरों के भुगतान की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रशासनिक टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दर्ज की है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।2
- मध्य प्रदेश के धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वार्ड क्रमांक 10 के प्रकाश भाई वास्केल और वार्ड क्रमांक 8 के रतन भाई गावर ने कांग्रेस की रीति-नीति और जनहितैषी नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने दोनों कार्यकर्ताओं को पुष्पमाला पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में धरमपुरी के पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, वन एवं पर्यावरण जिला अध्यक्ष सुखराम मकवाना, पूर्व निर्माण समिति अध्यक्ष मेहताब कटारे, नालछा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू मालीवाड़, मेहंदीखेड़ी सरपंच श्याम भूरिया, मांडू नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामाबाबा नन्नूजी सड़िया, नेता प्रतिपक्ष पप्पू भावर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंगारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की मजबूत कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं और यह संगठन के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।4
- मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में पाटी थाना अंतर्गत 'नशे से दूरी है ज़रूरी' अभियान के तहत जनजागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया है।1
- नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को इंदौर ग्रामीण पुलिस और महू पुलिस ने संयुक्त रूप से एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत आयोजित यह रैली इंदौर के पलासिया चौराहे से शुरू होकर महू तक पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में बाइकर्स शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान पूरा रास्ता "नो ड्रग्स, नो नशा" के नारों से गूंजता रहा और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की गई। रैली के दौरान ग्रामीण एसपी श्री राजेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्ण, एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार, डीएसपी उमाकांत चौधरी, थाना प्रभारी महू राहुल शर्मा, थाना प्रभारी किशनगंज अमित भाबोर और थाना प्रभारी बड़गोंदा प्रकाश वास्कले सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस जागरूकता बाइकर्स रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ इसी तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।3
- धार के धामनोद स्थित निमाड़ कैम्ब्रिज पब्लिक हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसमें देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध पर आधारित एक सुंदर और भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक में भारतीय सैनिकों के साहस, त्याग और देशभक्ति को जीवंत रूप में दर्शाया गया, जिसकी बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। विद्यार्थियों की इस शानदार अभिनय क्षमता की सराहना करते हुए विद्यालय के संचालक संजय पवार और प्राचार्य विशाल पाटिल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना जागृत होती है। इस अवसर पर समन्वयक जितेन्द्र बचाने समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। यह दिन हर वर्ष 26 जुलाई को 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की याद दिलाने और सैनिकों के साहस को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।1
- धार के धरमपुरी में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आगजनी की घटना सामने आई है। इस दौरान शोरूम में कई लोग आग के बीच फंस गए थे, जिन्हें तत्परता से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है।1