logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुवाहाटी में स्थित LNIPE परिसर में छात्रा श्रुति की मौत के बाद 📍ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्र आज भी सड़क पर हैं, क्योंकि वे श्रुति के लिए न्याय चाहते हैं। युवा कांग्रेस इस संघर्ष में छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। ✊🏻 छात्रों की मांग है - श्रुति को न्याय मिले, जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और उनके परिवार को सम्मानजनक 50लाख रुपए तक का मुआवज़ा मिले...इन मांगों को लेकर यह आवाज़ तब तक उठती रहेगी, जब तक न्याय नहीं मिलता। श्रुति को न्याय दिलाकर रहेंगे। यह आंदोलन न्याय मिलने तक जारी रहेगा।

2 hrs ago
user_Abhishek ranjan
Abhishek ranjan
Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
2 hrs ago

गुवाहाटी में स्थित LNIPE परिसर में छात्रा श्रुति की मौत के बाद 📍ग्वालियर के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। छात्र आज भी सड़क पर हैं, क्योंकि वे श्रुति के लिए न्याय चाहते हैं। युवा कांग्रेस इस संघर्ष में छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। ✊🏻 छात्रों की मांग है - श्रुति को न्याय मिले, जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो और उनके परिवार को सम्मानजनक 50लाख रुपए तक का मुआवज़ा मिले...इन मांगों को लेकर यह आवाज़ तब तक उठती रहेगी, जब तक न्याय नहीं मिलता। श्रुति को न्याय दिलाकर रहेंगे। यह आंदोलन न्याय मिलने तक जारी रहेगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • पंजाब में कांग्रेस पूरी मजबूती और बुलंद हौसलों के साथ चुनावी मैदान में है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता अपना समर्थन और आशीर्वाद कांग्रेस को देगी । AAP की राज्य सरकार की नाकाम नीतियों का हिसाब लेने के लिए जनता तैयार है। वहीं, BJP और अकाली दल अपनी खोई हुई राजनीतिक ज़मीन तलाशने में लगे हुए है। पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।
    1
    पंजाब में कांग्रेस पूरी मजबूती और बुलंद हौसलों के साथ चुनावी मैदान में है। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता अपना समर्थन और आशीर्वाद कांग्रेस को देगी । 

AAP की राज्य सरकार की नाकाम नीतियों का हिसाब लेने के लिए जनता तैयार है। वहीं, BJP और अकाली दल अपनी खोई हुई राजनीतिक ज़मीन तलाशने में लगे हुए है। 

पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।
    user_Abhishek ranjan
    Abhishek ranjan
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • कटिहार में बाढ़ पीड़ितों से न8ने पहुंचे मंत्री और विधायक का विरोध। कटिहार में बाढ़ पीड़ितों से न8ने पहुंचे मंत्री और विधायक का विरोध। बिहार के कटिहार में खान एवं भूतत्व मंत्री सह कटिहार के प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी और विधायक विजय सिंह को बाढ़ पीड़ितों ने किया विरोध ,मंत्री और विधायक के मुर्दाबाद के लगे नारे,पीड़ित प्लास्टिक और राहत ना मिलने से थे नाराज,मंत्री ने कहा असामाजिक तत्वों द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश। बिहार के कारीगर के बरारी,अमदाबाद,कुरसेला और मनिहारी के कई गांव बाढ़ की चपेट में है,लगातार नेता और अधिकारी बाढ़ पीड़ितों,राहत शिविर का जायजा लेने जा रहे है,इसी कड़ी में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री सह कटिहार प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बरारी प्रखंड के मोहनाचंदपुर कुंडी घाट पहुंचे थे ,मंत्री राहत शिविर और बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे थे तभी बाढ़ पीड़ितों ने प्लास्टिक,खाना सहित सरकारी राहत जो भी सरकार दे रही है वो ना मिलने की शिकायत कर रहे थे,तभी बाढ़ पीड़ितों ने हंगामा शुरू करते हुए मंत्री और विधायक के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे,मंत्री कुंडी घाट में बनाए गए अन्य शिविर का जायजा लेने आगे बढ़ ही रहे थे कि विरोध और उग्र हो गया जिसके बाद मंत्री और विधायक समेत सभी अधिकारियों के वहां से वापस लौटना पड़ा। इस मौके पर स्थानीय प्रतिनिधियों का आरोप है कि मोहनाचंदपुर में 8 वार्ड बाढ़ से ग्रसित है लेकिन मंत्री जी सिर्फ बांध पर बनाए गए शिविर में ही आए ,राहत शिविर की जहां लोगो को जरूरत है वहां नहीं चलाई जा रही है ,17 नंबर वार्ड जो बाढ़ से पूरी तरह ग्रसित है वहां राहत शिविर की जरूरत है लेकिन वहां नहीं चलाई जा रही है,इसलिए हमलोगों ने विरोध किया है,और अगर कुछ कहते है जो धमकियां मिल रहीं है। वही मामले पर खान एव भूतत्व मंत्री सह प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि ये विरोध नहीं है कुछ ऐसे तत्व भी है जो सरकार को बदनाम करने का बीड़ा उठा लिए है तो लोगो को भड़काते है,लेकिन। भड़काने के बाद भी पब्लिक का कहना था कि सब ठीक ठाक है,ये पब्लिक का विरोध नहीं था ये वो लोग थे जो अपना उल्लू सीधा करना चाहते है।
    2
    कटिहार में बाढ़ पीड़ितों से न8ने पहुंचे मंत्री और विधायक का विरोध।

कटिहार में बाढ़ पीड़ितों से न8ने पहुंचे मंत्री और विधायक का विरोध।
बिहार के कटिहार में खान एवं भूतत्व मंत्री सह कटिहार के प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी और विधायक विजय सिंह  को बाढ़ पीड़ितों ने किया विरोध ,मंत्री और विधायक के मुर्दाबाद के लगे नारे,पीड़ित प्लास्टिक और राहत ना मिलने से थे नाराज,मंत्री ने कहा  असामाजिक तत्वों द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश।
बिहार के कारीगर के बरारी,अमदाबाद,कुरसेला और मनिहारी के कई गांव बाढ़ की चपेट में है,लगातार नेता और अधिकारी बाढ़ पीड़ितों,राहत शिविर का जायजा लेने जा रहे है,इसी कड़ी में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री सह कटिहार प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बरारी प्रखंड के मोहनाचंदपुर कुंडी घाट पहुंचे थे ,मंत्री राहत शिविर और बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे थे तभी बाढ़ पीड़ितों ने प्लास्टिक,खाना सहित सरकारी राहत जो भी सरकार दे रही है वो ना मिलने की शिकायत कर रहे थे,तभी बाढ़ पीड़ितों ने हंगामा शुरू करते हुए मंत्री और विधायक के मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे,मंत्री कुंडी घाट में बनाए गए अन्य शिविर का जायजा लेने आगे बढ़ ही रहे थे कि विरोध और उग्र हो गया जिसके बाद मंत्री और विधायक समेत सभी अधिकारियों के वहां से वापस लौटना पड़ा।
इस मौके पर स्थानीय प्रतिनिधियों का आरोप है कि मोहनाचंदपुर में 8 वार्ड बाढ़ से ग्रसित है लेकिन मंत्री जी सिर्फ बांध पर बनाए गए शिविर में ही आए ,राहत शिविर की जहां लोगो को जरूरत है वहां नहीं चलाई जा रही है ,17 नंबर वार्ड जो बाढ़ से पूरी तरह ग्रसित है वहां राहत शिविर की जरूरत है लेकिन वहां नहीं चलाई जा रही है,इसलिए हमलोगों ने विरोध किया है,और अगर कुछ कहते है जो धमकियां मिल रहीं है।
वही मामले पर खान एव भूतत्व मंत्री सह प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि ये विरोध नहीं है कुछ ऐसे तत्व भी है जो सरकार को बदनाम करने का बीड़ा उठा लिए है तो लोगो को भड़काते है,लेकिन। भड़काने के बाद भी पब्लिक का कहना था कि सब ठीक ठाक है,ये पब्लिक का विरोध नहीं था ये वो लोग थे जो अपना उल्लू सीधा करना चाहते है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • Barihal House Building Lifting All India Limited Services Kar Raha hai Content Er-Satish Kumar mobile Nambar 8292246461,7549815540 Call kare स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित ऊपर उठाऐ
    1
    Barihal House Building Lifting All India Limited Services Kar Raha hai Content Er-Satish Kumar 
mobile Nambar 8292246461,7549815540 Call kare
स्पेशलिस्ट लेन्टर एण्ड लिफ्टिंग बुनियाद सहित ऊपर उठाऐ
    user_Barihal House Biulding Lifting
    Barihal House Biulding Lifting
    Real Estate Builders & Construction Company Alamnagar, Madhepura•
    12 hrs ago
  • लाइब्रेरी टूर के दौरान बच्चों में देखा जा रहा है खुशी का माहौल बच्ची इतने खुश है कि उन्हें पढ़ाई लिखाई के साथ भ्रमण भी अच्छा लगता है
    1
    लाइब्रेरी टूर के दौरान बच्चों में देखा जा रहा है खुशी का माहौल बच्ची इतने खुश है कि उन्हें पढ़ाई लिखाई के साथ भ्रमण भी अच्छा लगता है
    user_इंडिया पब्लिक न्यूज आज की आवाज
    इंडिया पब्लिक न्यूज आज की आवाज
    Advertising Photographer Kadwa, Katihar•
    21 hrs ago
  • 🚨 बांका में अचानक बड़ा एक्शन! सड़क-फुटपाथ पर अतिक्रमण और प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई 🏙️ 📍 बांका: शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए नगर परिषद, बांका की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य बाजार सहित आसपास के इलाकों में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। 🧹🚔 🛍️ कई दुकानदारों को सड़क किनारे रखे सामान को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। वहीं, जांच के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई। दुकानदारों को नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। ⚠️ 🏙️ नगर परिषद ने साफ कहा है कि शहर में स्वच्छता, सुगम यातायात और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। 🙏 नगर परिषद की अपील: अतिक्रमण हटाएं, प्लास्टिक छोड़ें और स्वच्छ एवं सुंदर बांका बनाने में सहयोग करें। 📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।
    1
    🚨 बांका में अचानक बड़ा एक्शन! सड़क-फुटपाथ पर अतिक्रमण और प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई 🏙️

📍 बांका: शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए नगर परिषद, बांका की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य बाजार सहित आसपास के इलाकों में सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। 🧹🚔
🛍️ कई दुकानदारों को सड़क किनारे रखे सामान को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। वहीं, जांच के दौरान प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई। दुकानदारों को नियमों का पालन करने और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। ⚠️
🏙️ नगर परिषद ने साफ कहा है कि शहर में स्वच्छता, सुगम यातायात और पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
🙏 नगर परिषद की अपील:
अतिक्रमण हटाएं, प्लास्टिक छोड़ें और स्वच्छ एवं सुंदर बांका बनाने में सहयोग करें।
📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो करें।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • भागलपुर हत्याकांड में बड़ा एक्शन! 2 शूटर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
    1
    भागलपुर हत्याकांड में बड़ा एक्शन! 2 शूटर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    4 hrs ago
  • राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* *राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग* लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सरकार की राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने राघोपुर के वार्ड नंबर 8 और 9 में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सांसद ने अपनी ओर से 100 से अधिक बाढ़ प्रभावित महिलाओं को नगद आर्थिक सहायता दी।पप्पू यादव ने लोदीपुर निवासी बादल मंडल और सिकंदर मंडल के परिजनों से मुलाकात कर 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं कोयली खुटाहा में नाव हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सदस्यों से मिलकर भी सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।सांसद ने कहा कि राघोपुर समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। खैरपुर और अतगामा के समीप बांध पर भी संकट बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों तक सरकारी राहत पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच रही है। बिजली, नाव और जरूरी सुविधाओं के अभाव में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं पप्पू यादव ने सिकंदर मंडल की नाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 70 लाख रुपये खर्च कर जमीन बेचकर नाव बनवाई गई थी, जो बाढ़ में डूब गई। सांसद ने नाव के नुकसान की भरपाई के लिए भी आर्थिक सहायता देने की मांग की।उन्होंने गोराडीह प्रखंड के कोयली खुटाहा गांव में हुए दर्दनाक हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि पांच लोगों की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से 50 हजार रुपये की सहायता दी और सरकार से मृतक परिवारों को कम से कम पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। वहीं करीब 15 दिनों से लापता बादल मंडल के परिजनों से भी सांसद मिले और उन्हें 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का सदस्य इतने दिनों तक लापता रहे और अंतिम विदाई तक न मिल सके, यह बेहद पीड़ादायक स्थिति है।पप्पू यादव ने एंटी-इरोजन और फ्लड फाइटिंग कार्यों में खर्च होने वाली सरकारी राशि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के नाम पर पैसा खर्च हो रहा है, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ जनता को नहीं मिल रहा। सांसद ने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे और पिछले करीब 40 वर्षों में बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई व्यवस्था से जुड़े ठेकेदारों, माफिया और पदाधिकारियों की संपत्तियों की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ गरीबों की नियति नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी है और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनका धर्म और कर्तव्य है बाइट -- पप्पू यादव सांसद पूर्णिया
    4
    राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग*
*राघोपुर में बाढ़ की भयावह तस्वीर देख भड़के पप्पू यादव, 100 से अधिक महिलाओं को बांटी आर्थिक मदद; सरकार से मुआवजे की मांग*
लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सरकार की राहत व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने राघोपुर के वार्ड नंबर 8 और 9 में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सांसद ने अपनी ओर से 100 से अधिक बाढ़ प्रभावित महिलाओं को नगद आर्थिक सहायता दी।पप्पू यादव ने लोदीपुर निवासी बादल मंडल और सिकंदर मंडल के परिजनों से मुलाकात कर 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं कोयली खुटाहा में नाव हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के सदस्यों से मिलकर भी सहायता प्रदान की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।सांसद ने कहा कि राघोपुर समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। खैरपुर और अतगामा के समीप बांध पर भी संकट बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों तक सरकारी राहत पर्याप्त रूप से नहीं पहुंच रही है। बिजली, नाव और जरूरी सुविधाओं के अभाव में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं पप्पू यादव ने सिकंदर मंडल की नाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 70 लाख रुपये खर्च कर जमीन बेचकर नाव बनवाई गई थी, जो बाढ़ में डूब गई। सांसद ने नाव के नुकसान की भरपाई के लिए भी आर्थिक सहायता देने की मांग की।उन्होंने गोराडीह प्रखंड के कोयली खुटाहा गांव में हुए दर्दनाक हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि पांच लोगों की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से 50 हजार रुपये की सहायता दी और सरकार से मृतक परिवारों को कम से कम पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
वहीं करीब 15 दिनों से लापता बादल मंडल के परिजनों से भी सांसद मिले और उन्हें 25 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी। उन्होंने कहा कि किसी परिवार का सदस्य इतने दिनों तक लापता रहे और अंतिम विदाई तक न मिल सके, यह बेहद पीड़ादायक स्थिति है।पप्पू यादव ने एंटी-इरोजन और फ्लड फाइटिंग कार्यों में खर्च होने वाली सरकारी राशि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के नाम पर पैसा खर्च हो रहा है, लेकिन इसका अपेक्षित लाभ जनता को नहीं मिल रहा।
सांसद ने कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे और पिछले करीब 40 वर्षों में बाढ़ नियंत्रण तथा सिंचाई व्यवस्था से जुड़े ठेकेदारों, माफिया और पदाधिकारियों की संपत्तियों की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ गरीबों की नियति नहीं, बल्कि व्यवस्था की जिम्मेदारी है और संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनका धर्म और कर्तव्य है
बाइट -- पप्पू यादव सांसद पूर्णिया
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • चोरी के बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार न्यायिक हिरासत के लिए भेजा कटिहार कटिहार जिले के रोशना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत के लिए शनिवार को भेज दिया। कार्रवाई के बाद बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर डगराह गांव निवासी विकास मुर्मू (18), पिता रसिकलाल मुर्मू, और कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के डुमरिया बिशनपुर गांव निवासी दिलीप कुमार (23) के रूप में हुई है। रोशना थाना प्रभारी मासूम कुमारी ने बताया कि चोरी की बाइक बरामद करने के साथ दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक चोरी की घटना में इनके अलावा कोई और भी शामिल है या नहीं। पुलिस की कार्रवाई से बाइक चोरी के मामलों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने की उम्मीद बढ़ी है।
    1
    चोरी के बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार न्यायिक हिरासत के लिए भेजा कटिहार 
कटिहार जिले के रोशना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत के लिए शनिवार को भेज दिया। कार्रवाई के बाद बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर डगराह गांव निवासी विकास मुर्मू (18), पिता रसिकलाल मुर्मू, और कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के डुमरिया बिशनपुर गांव निवासी दिलीप कुमार (23) के रूप में हुई है।
रोशना थाना प्रभारी मासूम कुमारी ने बताया कि चोरी की बाइक बरामद करने के साथ दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक चोरी की घटना में इनके अलावा कोई और भी शामिल है या नहीं। पुलिस की कार्रवाई से बाइक चोरी के मामलों में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने की उम्मीद बढ़ी है।
    user_Dhananjay yadav Katihar News
    Dhananjay yadav Katihar News
    Court reporter प्राणपुर, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
  • जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर | रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम एंकर: कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन के पैसे के विवाद में एक आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव के पास का है। बताया जाता है कि घटना 9 सितंबर 2026 की है। पीड़ित आर्मी जवान शत्रुध्न यादव असम में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें पैसे देने के बहाने बुलाया गया था। आरोप है कि वहां वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जवान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि अगर वह समय रहते नहीं भागते तो आरोपियों ने उन्हें वहीं जलाकर मार दिया होता। घटना के बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीन लोगों को पकड़कर थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पीड़ित जवान की पत्नी, भाई और पिता ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट: रिंकी कुमारी सिंह — आर्मी जवान की पत्नी बाइट: अमर यादव — जवान के भाई बाइट: बिलु यादव — जवान के पिता
    4
    जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप

पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार
जमीन विवाद में आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप
पैसे देने के बहाने बुलाने का आरोप, जवान ने भागकर बचाई जान; तीन आरोपी गिरफ्तार
डेस्क : बिहार | लोकेशन : कैमूर |
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
एंकर:
कैमूर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन के पैसे के विवाद में एक आर्मी जवान को पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है। घटना के बाद जवान किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। गंभीर रूप से घायल जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के सहूका गांव के पास का है। बताया जाता है कि घटना 9 सितंबर 2026 की है। पीड़ित आर्मी जवान शत्रुध्न यादव असम में तैनात हैं और छुट्टी पर अपने घर आए थे। परिजनों के अनुसार, जमीन से जुड़े करीब 16 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर उन्हें पैसे देने के बहाने बुलाया गया था।
आरोप है कि वहां वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने जवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। जवान किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। परिजनों का आरोप है कि अगर वह समय रहते नहीं भागते तो आरोपियों ने उन्हें वहीं जलाकर मार दिया होता।
घटना के बाद परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर 5 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले तीन लोगों को पकड़कर थाने से ही छोड़ दिया था। इसके बाद जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचीं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पीड़ित जवान की पत्नी, भाई और पिता ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
बाइट: रिंकी कुमारी सिंह — आर्मी जवान की पत्नी
बाइट: अमर यादव — जवान के भाई
बाइट: बिलु यादव — जवान के पिता
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.