logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुंवा के दाभड फाटे के निकट खेत में लगी आग से हुआ नुकसान,किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की जिले के कुआं क्षेत्र में गन्ने की फसल में आग लगने से किसान को नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी अनुसार किसान मोहन पाटीदार एवं राजेश गजानन पाटीदार के कुवाँ दाभड फाटा के निकट स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार शाम को आग लग गई

20 hrs ago
user_सतीश केवट
सतीश केवट
Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

कुंवा के दाभड फाटे के निकट खेत में लगी आग से हुआ नुकसान,किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की जिले के कुआं क्षेत्र में गन्ने की फसल में आग लगने से किसान को नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी अनुसार किसान मोहन पाटीदार एवं राजेश गजानन पाटीदार के कुवाँ दाभड फाटा के निकट स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार शाम को आग लग गई

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कुंवा के दाभड फाटे के निकट खेत में लगी आग से हुआ नुकसान,किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की जिले के कुआं क्षेत्र में गन्ने की फसल में आग लगने से किसान को नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी अनुसार किसान मोहन पाटीदार एवं राजेश गजानन पाटीदार के कुवाँ दाभड फाटा के निकट स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार शाम को आग लग गई
    1
    कुंवा के दाभड फाटे के निकट खेत में लगी आग से हुआ नुकसान,किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की
जिले के कुआं क्षेत्र में गन्ने की फसल में आग लगने से किसान को नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी अनुसार किसान मोहन पाटीदार एवं राजेश गजानन पाटीदार के कुवाँ  दाभड फाटा के निकट स्थित गन्ने के खेत  में मंगलवार शाम को आग लग गई
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बड़वानी में सिंगल यूज प्लाास्टेक पर नगर पालिका का बड़ा एक्शन डेढ क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, दुकानदारों पर 3,500 रुपये का जूर्माना
    1
    बड़वानी में सिंगल यूज प्लाास्टेक पर नगर पालिका का बड़ा एक्शन
डेढ क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, दुकानदारों पर 3,500 रुपये का जूर्माना
    user_निमाड़ का दबंग न्यूज
    निमाड़ का दबंग न्यूज
    निवाली, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • yah hamare mehnat ki yadgiri Hai koshish har jagah karte hain lekin har vahan milta Hai Jahan hamara har manna Kam nahin Hai roj naye suvichar video comedy funny ke sath milte rahenge hamare network mein Jude Rahe
    1
    yah hamare mehnat ki yadgiri Hai koshish har jagah karte hain lekin har vahan milta Hai Jahan
hamara har manna Kam nahin Hai roj naye suvichar video comedy funny ke sath milte rahenge hamare network mein Jude Rahe
    user_Nirmal Awasiya
    Nirmal Awasiya
    Actor सोंदवा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बाकानेर के किरण उद्योग में घुसा 6.5 फीट का विशाल अजगर, थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी ने किया सफल रेस्क्यू जगन्नाथ यादव ग्राम बाकानेर स्थित निजी किरण उद्योग (जिनिंग) में गुरुवार को एक विशाल अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। उद्योग परिसर में काम कर रहे मजदूरों ने करीब 6.5 फीट लंबे अजगर को देखकर तत्काल इसकी सूचना जिनिंग के संचालक विनोद दोसी और पंचायत सचिव भगवान सिंह सोलंकी को दी पश्चात वन विभाग को सूचित किया गया और थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी धामनोद को दी। सूचना मिलते ही सोसायटी की टीम तुरंत बाकानेर के लिए रवाना हुई। टीम के सक्रिय सदस्य कुणाल सिंह और राजकुमार पाटीदार ने मौके पर पहुंचकर बड़ी सावधानी और कुशलता के साथ अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। दोनों ने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए अजगर को सुरक्षित पकड़ा। रेस्क्यू के बाद वन विभाग के नियमानुसार अजगर को उसके प्राकृतिक आवास, समीप के जंगल में ले जाकर उसकी दुनिया में सुरक्षित छोड़ दिया गया। थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी धामनोद लगातार क्षेत्र में वन्यजीवों के संरक्षण और रेस्क्यू का कार्य कर रही है। सोसायटी के सदस्यों की इस तत्परता और जीव-प्रेम की ग्रामवासियों ने सराहना की है।
    4
    बाकानेर के किरण उद्योग में घुसा 6.5 फीट का विशाल अजगर, थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी ने किया सफल रेस्क्यू
जगन्नाथ यादव
ग्राम बाकानेर स्थित निजी किरण उद्योग (जिनिंग) में गुरुवार को एक विशाल अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। उद्योग परिसर में काम कर रहे मजदूरों ने करीब 6.5 फीट लंबे अजगर को देखकर तत्काल इसकी सूचना जिनिंग के संचालक विनोद दोसी और पंचायत सचिव भगवान सिंह सोलंकी को दी पश्चात वन विभाग को सूचित किया गया और थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी धामनोद को दी।
सूचना मिलते ही सोसायटी की टीम तुरंत बाकानेर के लिए रवाना हुई। टीम के सक्रिय सदस्य कुणाल सिंह और राजकुमार पाटीदार ने मौके पर पहुंचकर बड़ी सावधानी और कुशलता के साथ अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। दोनों ने बिना किसी को नुकसान पहुंचाए अजगर को सुरक्षित पकड़ा।
रेस्क्यू के बाद वन विभाग के नियमानुसार अजगर को उसके प्राकृतिक आवास, समीप के जंगल में ले जाकर उसकी दुनिया में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
थैंक्यू नेचर वेलफेयर सोसायटी धामनोद लगातार क्षेत्र में वन्यजीवों के संरक्षण और रेस्क्यू का कार्य कर रही है। सोसायटी के सदस्यों की इस तत्परता और जीव-प्रेम की ग्रामवासियों ने सराहना की है।
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • थाना गंधवानी, जिला धार ऑपरेशन “प्रहार” के तहत गंधवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से गांजे के 360 हरे पौधे जप्त 433.70 किलोग्राम गांजा जप्त, अनुमानित कीमत करीब ₹43 लाख अवैध गांजे की खेती थाना गंधवानी, जिला धार ऑपरेशन “प्रहार” के तहत गंधवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से गांजे के 360 हरे पौधे जप्त 433.70 किलोग्राम गांजा जप्त, अनुमानित कीमत करीब ₹43 लाख अवैध गांजे की खेती के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कपास एवं तुवर की फसल के बीच की हारून खत्री की विशेष रिपोर्ट गंधवानी
    1
    थाना गंधवानी, जिला  धार ऑपरेशन “प्रहार” के तहत गंधवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से गांजे के 360 हरे पौधे जप्त
433.70 किलोग्राम गांजा जप्त, अनुमानित कीमत करीब ₹43 लाख अवैध गांजे की खेती
थाना गंधवानी, जिला  धार ऑपरेशन “प्रहार” के तहत गंधवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत से गांजे के 360 हरे पौधे जप्त
433.70 किलोग्राम गांजा जप्त, अनुमानित कीमत करीब ₹43 लाख अवैध गांजे की खेती के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कपास एवं तुवर की फसल के बीच की 
हारून खत्री की विशेष रिपोर्ट गंधवानी
    user_B B C EXPRESS
    B B C EXPRESS
    पत्रकार और समाज सेवक ओर आटो डिलर Gandhwani, Dhar•
    1 hr ago
  • करवा चौथ आज: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनी महिलाएं रखेंगी व्रत, चांद के दीदार के बाद करेंगी पूजा अर्चना...करवा और पूजन सामग्री से सजे बाजार, पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह। धरमपुरी (धार)। सुहाग, प्रेम और अटूट दांपत्य रिश्ते का प्रतीक करवा चौथ का पर्व आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं व्रत रखेंगी। दिनभर उपवास के बाद रात में चंद्रमा के दर्शन कर महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी और अपना व्रत खोलेंगी। करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। महिलाएं छलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखकर पूजा करेंगी। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी। इस परंपरा के माध्यम से पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का भाव प्रकट होता है। बाजारों में दिखी रौनक करवा चौथ को लेकर नगर के बाजारों में भी रौनक नजर आ रही है। करवा और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं सजने-संवरने के साथ पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। करवा चौथ का पर्व दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य को मजबूत करने का संदेश देता है। कमलेश भवरें, रिपोर्टर, धरमपुरी (धार)
    4
    करवा चौथ आज: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनी महिलाएं रखेंगी व्रत, चांद के दीदार के बाद करेंगी पूजा अर्चना...करवा और पूजन सामग्री से सजे बाजार, पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह।
धरमपुरी (धार)। सुहाग, प्रेम और अटूट दांपत्य रिश्ते का प्रतीक करवा चौथ का पर्व आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं व्रत रखेंगी। दिनभर उपवास के बाद रात में चंद्रमा के दर्शन कर महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी और अपना व्रत खोलेंगी।
करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। महिलाएं छलनी से पहले चांद और फिर अपने पति का चेहरा देखकर पूजा करेंगी। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण करेंगी। इस परंपरा के माध्यम से पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का भाव प्रकट होता है।
बाजारों में दिखी रौनक
करवा चौथ को लेकर नगर के बाजारों में भी रौनक नजर आ रही है। करवा और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं सजने-संवरने के साथ पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। करवा चौथ का पर्व दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी सामंजस्य को मजबूत करने का संदेश देता है।
कमलेश भवरें, रिपोर्टर, धरमपुरी (धार)
    user_Kamlesh bhawre
    Kamlesh bhawre
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 300 साल पुराने श्मशान और समाधि स्थल पर कब्जा। *दबंगों के हौसले बुलंद, कब्रों के पास तान दी पक्की दुकान।* कसरावद न्यूज़। कसरावद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आस्था और परंपराओं को ताक पर रखकर मुर्दों की जमीनों पर भी कब्जे शुरू हो गए है। ​कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम डेडगांव और उटावद के नाथ समाज पर अब एक बड़ा संकट आन पड़ा है। समाज का दावा है कि उनका यह श्मशान और समाधि स्थल करीब 300 साल पुराना है। यानी बाप-दादाओं के वक्त से उनके अपनों को यहीं दफनाया और समाधियां दी जाती रही हैं।​लेकिन इन सबके बीच रवीन्द्र पंवार पिता रामचंद्र पंवार, नामक शख्स की दबंगई देखिए। उसने इस पवित्र और प्राचीन श्मशान भूमि के साथ-साथ सरकारी नहर की जमीन पर भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। मौके पर 4 कॉलम गाड़कर धड़ल्ले से पक्की दुकान का निर्माण किया जा रहा है। ​करीब 8-9 साल पहले बेड़ा नदी - डेडगांव पुल का निर्माण हुआ था, जिसकी वजह से नाथ समाज की श्मशान भूमि दो हिस्सों में बंट गई। बस, फिर क्या था। दबंगों की नजर इस खाली पड़ी और बंटी हुई जमीन पर पड़ गई और उन्होंने सरकारी नहर व श्मशान के बीच की इसमती जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। प्रशासन सोया, दबंग ने की दादागिरी। ​जब समाज के लोगों को इस अवैध कब्जे का पता चला, तो उन्होंने पहले कसरावद तहसीलदार को आवेदन दिया, लेकिन फाइलें दबी रहीं और कोई कार्रवाई नहीं हुई।​हद तो तब हो गई जब समाज के लोग खुद आरोपी को समझाने पहुंचे, तो उसने कानून का डर दिखाने के बजाय समाज के लोगों के साथ दादागिरी और अभद्र व्यवहार किया। अब आर-पार की लड़ाई। ​न्याय की उम्मीद में अब नाथ समाज ने 27 अक्टूबर 2026 को कसरावद एसडीएम कार्यालय में हुंकार भरी है और एक कड़ा आवेदन सौंपकर मांग की है। ​श्मशान समाधि स्थल पर बन रही अवैध पक्की दुकान को तत्काल ध्वस्त किया जाए।सरकारी नहर और श्मशान की जमीन को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया जाए। विजन न्यूज के लिए कसरावद से जाहिद अजमेरी, की रिपोर्ट मो. नं..9174051432 ​आपकी इस पर क्या राय है। क्या आस्था के केंद्रों और श्मशानों तक को भी नहीं छोड़ेंगे ये भू-माफिया। कमेंट बॉक्स में अपनी आवाज जरूर उठाएं और इस पोस्ट लाइक और शेयर करें ताकि प्रशासन की नींद खुले। ​#KhargoneNews #Kasrawad #NathSamaj #MadhyaPradesh #CrimeNews #LandGrab #MPNews #SocialJustice
    1
    300 साल पुराने श्मशान और समाधि स्थल पर कब्जा।

*दबंगों के हौसले बुलंद, कब्रों के पास तान दी पक्की दुकान।*

कसरावद न्यूज़। कसरावद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां आस्था और परंपराओं को ताक पर रखकर मुर्दों की जमीनों पर भी कब्जे शुरू हो गए है। ​कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम डेडगांव और उटावद के नाथ समाज पर अब एक बड़ा संकट आन पड़ा है। समाज का दावा है कि उनका यह श्मशान और समाधि स्थल करीब 300 साल पुराना है। यानी बाप-दादाओं के वक्त से उनके अपनों को यहीं दफनाया और समाधियां दी जाती रही हैं।​लेकिन इन सबके बीच रवीन्द्र पंवार पिता रामचंद्र पंवार, नामक शख्स की दबंगई देखिए। उसने इस पवित्र और प्राचीन श्मशान भूमि के साथ-साथ सरकारी नहर की जमीन पर भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। मौके पर 4 कॉलम गाड़कर धड़ल्ले से पक्की दुकान का निर्माण किया जा रहा है। ​करीब 8-9 साल पहले बेड़ा नदी - डेडगांव पुल का निर्माण हुआ था, जिसकी वजह से नाथ समाज की श्मशान भूमि दो हिस्सों में बंट गई। बस, फिर क्या था। दबंगों की नजर इस खाली पड़ी और बंटी हुई जमीन पर पड़ गई और उन्होंने सरकारी नहर व श्मशान के बीच की इसमती जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। प्रशासन सोया, दबंग ने की दादागिरी। ​जब समाज के लोगों को इस अवैध कब्जे का पता चला, तो उन्होंने पहले कसरावद तहसीलदार को आवेदन दिया, लेकिन फाइलें दबी रहीं और कोई कार्रवाई नहीं हुई।​हद तो तब हो गई जब समाज के लोग खुद आरोपी को समझाने पहुंचे, तो उसने कानून का डर दिखाने के बजाय समाज के लोगों के साथ दादागिरी और अभद्र व्यवहार किया। अब आर-पार की लड़ाई। ​न्याय की उम्मीद में अब नाथ समाज ने 27 अक्टूबर 2026 को कसरावद एसडीएम कार्यालय में हुंकार भरी है और एक कड़ा आवेदन सौंपकर मांग की है।  ​श्मशान समाधि स्थल पर बन रही अवैध पक्की दुकान को तत्काल ध्वस्त किया जाए।सरकारी नहर और श्मशान की जमीन को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया जाए।
विजन न्यूज के लिए कसरावद से जाहिद अजमेरी,  की रिपोर्ट मो. नं..9174051432
​आपकी इस पर क्या राय है। क्या आस्था के केंद्रों और श्मशानों तक को भी नहीं छोड़ेंगे ये भू-माफिया। कमेंट बॉक्स में अपनी आवाज जरूर उठाएं और इस पोस्ट लाइक और शेयर करें ताकि प्रशासन की नींद खुले।
​#KhargoneNews #Kasrawad #NathSamaj #MadhyaPradesh #CrimeNews #LandGrab #MPNews #SocialJustice
    user_Ajmeri news kasrawd Jahid ajme
    Ajmeri news kasrawd Jahid ajme
    Khargone, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • आंदोलन की चेतावनी के बाद सड़क निर्माण शुरू, मिलेगी राहतडेढ़ साल से लोग सड़क निर्माण का कर रहे थे इंतजार जगन्नाथ यादव धामनोद. नगर के पुराने बस स्टैंड से प्रकाश नगर तक सडक़ नवीनीकरण का काम आखिरकार मंगलवार से शुरू हो गया है। करीब डेढ़ से दो साल से अधूरे पड़े इस मार्ग के कारण रहवासी, दुकानदार और वाहन चालक लगातार परेशानियों का सामना कर रहे थे। सड़क की बदहाली और धूल-मिट्टी के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं। मार्ग की समस्या को लेकर पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा ने पुराने बस स्टैंड पर धरना देकर विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद प्रशासन की सांकेतिक अर्थी निकालकर भी नाराजगी जताई गई। आंदोलन के बाद सीवरेज का काम शुरू हुआ, लेकिन सडक़ निर्माण को लेकर इंतजार बना हुआ था। सोमवार मेड़ा एक बार फिर पुराने बस स्टैंड पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और सडक़ निर्माण जल्द शुरू करने की मांग उठाई। अधिकारियों की ओर से जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। साथ ही देरी होने पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके चलते मंगलवार से सडक़ निर्माण शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि लोगों की मांग है कि काम केवल शुरू ही न हो, बल्कि तेजी से पूरा भी किया जाए, ताकि लंबे समय से धूल-मिट्टी और बदहाल मार्ग की परेशानी झेल रहे लोगों को स्थायी राहत मिल सके।
    3
    आंदोलन की चेतावनी के बाद सड़क निर्माण शुरू, मिलेगी राहतडेढ़ साल से लोग सड़क निर्माण का कर रहे थे इंतजार
जगन्नाथ यादव
धामनोद. नगर के पुराने बस स्टैंड से प्रकाश नगर तक सडक़ नवीनीकरण का काम आखिरकार मंगलवार से शुरू हो गया है। करीब डेढ़ से दो साल से अधूरे पड़े इस मार्ग के कारण रहवासी, दुकानदार और वाहन चालक लगातार परेशानियों का सामना कर रहे थे। सड़क की बदहाली और धूल-मिट्टी के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं। मार्ग की समस्या को लेकर पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा ने पुराने बस स्टैंड पर धरना देकर विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद प्रशासन की सांकेतिक अर्थी निकालकर भी
नाराजगी जताई गई। आंदोलन के बाद सीवरेज का काम शुरू हुआ, लेकिन सडक़ निर्माण को लेकर इंतजार बना हुआ था। सोमवार मेड़ा एक बार फिर पुराने बस स्टैंड पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और सडक़ निर्माण जल्द शुरू करने की मांग उठाई। अधिकारियों की ओर से जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया था। साथ ही देरी होने पर दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके चलते मंगलवार से सडक़ निर्माण शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि लोगों की मांग है कि काम केवल शुरू ही न हो, बल्कि तेजी से पूरा भी किया जाए, ताकि लंबे समय से धूल-मिट्टी और बदहाल मार्ग की परेशानी झेल रहे लोगों को स्थायी राहत मिल सके।
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.