Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन कोतवाली क्षेत्र में रविवार को मिट्टी खनन के दौरान एक हादसा हो गया। मिट्टी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, यहां मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति के कारण अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक अमन सिंह (24) पुत्र चंद्रपाल सिंह की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। अमन सिंह ग्राम औरखी का निवासी था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
Bheem rajawat 9628800458
जालौन कोतवाली क्षेत्र में रविवार को मिट्टी खनन के दौरान एक हादसा हो गया। मिट्टी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, यहां मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति के कारण अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक अमन सिंह (24) पुत्र चंद्रपाल सिंह की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। अमन सिंह ग्राम औरखी का निवासी था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात जालौन। थाना क्षेत्र कुठौंद के ग्राम मदारीपुर निवासी आरिफ खाँ पुत्र मुस्ताक खाँ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने हाल ही में हरसिंहपुर में मकान बनवाया है। आरिफ खाँ ने बताया कि दिनांक 20 फरवरी 2026 की रात करीब 3 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति एक स्विफ्ट डिजायर कार से उनके घर के सामने आए। घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से चोरों ने बैटरी निकाल ली और ट्रैक्टर में रखा जैक भी चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- जालौन के भदेख़ दिवरा गांव की बदहाल तस्वीर, विकास कार्यों को तरस रहे ग्रामीण जालौन जनपद के कुठौंद ब्लॉक अंतर्गत आने वाला ग्राम भदेख़ दिवरा इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव देखने को मिल रहा है। न तो यहां पक्की सड़कों की समुचित व्यवस्था है और न ही पेयजल की पर्याप्त सुविधा। चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़कें कच्ची और जर्जर हालत में हैं। बरसात या हल्की नमी के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। आए दिन कोई न कोई ट्रैक्टर या अन्य वाहन कीचड़ में फंस जाता है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है और कृषि कार्य प्रभावित होता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। पेयजल व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। गांव में स्वच्छ पानी की उपलब्धता सीमित है, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। वहीं नालियों की समुचित सफाई न होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। न ही ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों को लेकर कोई गंभीर पहल की गई और न ही नए ब्लॉक प्रमुख द्वारा गांव में कोई विशेष योजना लागू कराई गई है। परिणामस्वरूप गांव आज भी विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में पक्की सड़क, समुचित जल निकासी व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और नियमित सफाई की व्यवस्था तत्काल कराई जाए, ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब भदेख़ दिवरा गांव की यह दुर्दशा सुधरेगी और कब यहां के लोगों को विकास का वास्तविक लाभ मिल पाएगा। फिलहाल ग्रामीण उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याओं पर ध्यान देंगे और जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन: पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का आक्रोश ➡शव रखकर सड़क पर लगाया जाम ➡मिट्टी खनन माफियाओं पर हत्या का आरोप ➡ट्रॉली के नीचे दबा मिला था चालक का शव ➡जालौन व उरई कोतवाली पुलिस पर आरोप ➡सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर ➡एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े परिजन ➡उरई क्षेत्र के झांसी बस स्टैंड पर लगाया जाम2
- जालौन: अवैध मिट्टी खनन में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत जालौन नगर में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 📍 क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के समीप अवैध तरीके से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक अमन सिंह (24 वर्ष) पुत्र चंद्रपाल सिंह, निवासी ग्राम औरखी की मौके पर ही मौत हो गई। 🚨 मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। ⚠️ अवैध खनन पर उठे सवाल इस हादसे के बाद क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और बिना सुरक्षा मानकों के खनन कार्य होने से आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। रिपोर्टर.संजय कुमार पत्रकार जालौन4
- ग्राम सुढार में 6 माह से जर्जर नाली, ग्रामीणों में आक्रोश जालौन। जालौन के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुढार में पिछले लगभग छह महीनों से टूटी और जर्जर पड़ी नाली ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। नाली की खराब स्थिति के कारण गांव में आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे रास्ते पर गंदा पानी फैल जाता है और फिसलन की स्थिति बनी रहती है। कई लोग नाली के कारण गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक मरम्मत या निर्माण का कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है। गांव के निवासी देवेंद्र कुशवाहा, मंगल सिंह, कृष्ण कुमार, मुकेश, सोनू सहित करीब एक दर्जन ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही नाली का निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे संबंधित उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और ग्राम सुढार के ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।1
- जनप्रिय पूजा शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ सुना* आज माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के *मन की बात* के कार्यक्रम को अपने निज निवास बूथ संख्या (47) पर किसान बंधुओ के साथ सुना और देखा भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जनप्रिय पूजा शुक्ला नेता ने कार्यक्रम के सुनने के बाद बी एल ओ 2, बूथ प्रवासी के साथ बूथ पर बैठक कर सभी प्रकार की वोटर लिस्ट 2003, 2025, 2026 ASDD( मृत, शिफ्ट, डबल,अपसेंट) की सूची का वाचन अवलोकन किया 18 + के नए मतदाताओं को फॉर्म 6 नंबर भरवाना 8नंबर फॉर्म भरवाना गलत पता दूसरे बूथ बनवाना संशोधन करवाने लिए, 7 नंबर फॉर्म जो बाहर है उनको कटवाना आपत्ति लगाना, SiR( पुन निरीक्षण)प्रक्रिया को गति दी कार्यक्रम के उपरांत वोटर लिस्ट लेकर अपने बूथ पर घर-घर संपर्क किया साथ में यशवंत यादव, धर्मेंद्र सेंगर प्रधान, अमित गुप्ता, लालजी मिश्रा,रामकुमार यादव, केवल यादव !2
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती पर आरोप है कि वह शादीशुदा युवकों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनसे और उनके परिवार से पैसे वसूलती है और बाद में फरार हो जाती है। यह मामला गांधी पार्क थाना क्षेत्र के सराय इंतजाम अली इलाके का बताया जा रहा है। आरोप है कि युवती शादी और पार्टियों में डांस के दौरान युवकों से पहचान बढ़ाती थी और फिर धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाकर पैसे की मांग करने लगती थी। मामला तब नया मोड़ लेता है जब 11 फरवरी को जयपुर के एक होटल का वीडियो सामने आता है, जिसमें कथित तौर पर युवती और एक शादीशुदा युवक साथ दिखाई देते हैं। इसके बाद युवक की पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पत्नी का आरोप है कि युवती ने उनके परिवार को तोड़ने की साजिश रची है। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।1
- जालौन कोतवाली क्षेत्र में रविवार को मिट्टी खनन के दौरान एक हादसा हो गया। मिट्टी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, यहां मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति के कारण अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक अमन सिंह (24) पुत्र चंद्रपाल सिंह की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। अमन सिंह ग्राम औरखी का निवासी था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है1