Shuru
Apke Nagar Ki App…
जगदलपुर : दंतेवाड़ा पहुंचे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, गीदम विकासखंड के स्कूलों का किया दौरा... सचिन तेंदुलकर का छात्रों के लिए उद्बोधन... गीदम के छिन्दनार में सचिन तेंदुलकर ने बच्चों के साथ खेला वॉलीबॉल...
Rajat Dey
जगदलपुर : दंतेवाड़ा पहुंचे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, गीदम विकासखंड के स्कूलों का किया दौरा... सचिन तेंदुलकर का छात्रों के लिए उद्बोधन... गीदम के छिन्दनार में सचिन तेंदुलकर ने बच्चों के साथ खेला वॉलीबॉल...
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- उड़ीसा संस्कृति से जुड़ी लगभग 85 पांडुलिपियों का मिला संग्रह... जगदलपुर। ज्ञानभारतम अभियान के अंतर्गत जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं संग्रहण कार्य को गति दी जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने नेताजी सुभाष वार्ड के पांडुलिपि संग्रहकर्ताओं से संपर्क कर उनके पास सुरक्षित प्राचीन दस्तावेजों एवं पांडुलिपियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने पुरातन संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और इतिहास की अमूल्य धरोहर है। निरीक्षण एवं संपर्क अभियान के दौरान उड़ीसा संस्कृति से संबंधित पांडुलिपि संग्रहणकर्ता नरहरि दास और रविन्द्र दास के यहाँ से लगभग 85 पांडुलिपियों का संग्रह पाया गया। इनमें उड़िया साहित्य में लिखित पांडुलिपि में आयुर्वेद, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक ज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां संरक्षित हैं। प्रशासन द्वारा इन पांडुलिपियों के दस्तावेजीकरण, संरक्षण एवं सुरक्षित संधारण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है। कलेक्टर छिकारा ने कहा कि ज्ञानभारतम अभियान के माध्यम से जिले में बिखरी हुई प्राचीन पांडुलिपियों को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सिन्हा ने भी नागरिकों एवं संग्रहकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके पास किसी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपियां या ऐतिहासिक दस्तावेज सुरक्षित हैं, तो उनकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि उनका उचित संरक्षण किया जा सके।इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा और राजस्व विभाग के अमले मौजूद रहे। बाइट - आकाश छिकारा, कलेक्टर, बस्तर1
- *दुर्गा मंदिर में आयोजित अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन आज एक दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव के रूप में पूरे क्षेत्र को भक्ति के सागर में डुबो रहा है* रिपोर्ट/रवि सरकार प्रातःकाल की पहली किरण के साथ ही जैसे ही “हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” का पावन संकीर्तन प्रारंभ हुआ, पूरा वातावरण अलौकिक ऊर्जा से भर उठा, ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो स्वयं भगवान श्रीकृष्ण की कृपा इस पावन स्थल पर बरस रही हो, और हर हृदय को अपने प्रेम से अभिभूत कर रही हो, इस महाआयोजन में उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से आई अनेक कीर्तन मंडलियों ने अपने मधुर,भावपूर्ण और हृदयस्पर्शी भजनों से भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया,मृदंग, झांझ और करताल की गूंज के साथ जब संकीर्तन की लहर उठती है, तो हर भक्त का मन सांसारिक चिंताओं से मुक्त होकर केवल प्रभु नाम में ही लीन हो जाता है,यह केवल एक संगीत या आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का दिव्य उत्सव बन गया है, हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु माताएं, बहनें,मातृशक्ति, वरिष्ठ गुरुजन, युवा और नन्हे बच्चे—सभी एक साथ भक्ति की इस गंगा में डुबकी लगाते नजर आए, हर किसी की आंखों में श्रद्धा, चेहरे पर आस्था और हृदय में प्रभु के प्रति अटूट विश्वास झलक रहा है,अनेक भक्त भावविभोर होकर नाम संकीर्तन में झूमते, नाचते और प्रभु के चरणों में अपनी भक्ति अर्पित करते दिखे, ऐसा अद्भुत दृश्य मानो धरती पर ही वैकुंठ का अनुभव करा रहा हो, दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया,सेवा भाव से ओतप्रोत स्वयंसेवकों ने तन-मन से सभी की सेवा की, जो इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रही। वहीं रात्रि में भी भक्ति की यह ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहेगी, जहां संकीर्तन,भजन और प्रभु स्मरण का सिलसिला पूरी रात चलता रहेगा, यह अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत आत्मा है—जो हमें प्रेम,एकता,सेवा और समर्पण का संदेश देती है। यहां हर स्वर में भक्ति है, हर धड़कन में नाम है और हर आत्मा में प्रभु का वास है, सचमुच, यह पावन आयोजन न केवल किरंदुल, बल्कि समस्त क्षेत्र के लिए एक आध्यात्मिक जागरण बन गया है, जहां हजारों भक्त एक साथ मिलकर प्रभु के नाम का गुणगान कर रहे हैं और अपने जीवन को पवित्र बना रहे हैं। जय श्रीकृष्ण1
- बलरामपुर। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 28 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:00 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, जिले में जलाशयों की स्थिति पर चर्चा, विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं एवं उनके निराकरण, वन विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति तथा शिक्षा विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।1
- रायपुर ग्रामीण में बिजली वायर चोरी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा… तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार!”1
- धमधा शिवनाथ नदी में युवक ने आत्महत्या की बात कह कर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला, युवक लापता रिपोर्टर -हेमंत उमरे मोहम्मद सैफ नामक युवक जो युपी के जौनपुर का रहने वाला है और भिलाई मे रहकर बाल के बदले बर्तन बेचने का काम करता था जो कल अपने मोबाइल पर धमधा के शिवनाथ नदी में आत्म हत्या करने की बात स्टूटेस में डाला साथ ही घटना स्थल की पुरी जानकारी वाहन खड़ा करने की जगह व कपड़े रखे होने की पुरी जानकारी अपने मोबाइल में डाल कर कहीं गायब हो गया। जैसे ही परिजनों ने उसका स्टेटस देखा परिवार सदमे में आ गया इसकी सुचना अन्य परिजनों को दी गई, मौके पर उसके परिवार पहुंचे और सभी समान व मोटरसाइकिल जगह में पाया गया। लेकिन उस युवक का पता नहीं चल पाया। परिजन का कहना है की 112 की टीम और धमधा पुलिस को को इसकी जानकारी दी गई जिसके बावजूद अभी तक युवक को खोजने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। धमधा पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली है। लेकिन शासन प्रशासन के तरफ से अभी तक युवक को खोजने की प्रक्रिया शुरू नहीं की हैं, जिससे परिजनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल अभी युवक की आत्म हत्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।1
- 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल का रोमांच… देखिए मेरी स्पेशल कवरेज! 🎙️🏏1
- बस्तर के युवाओं को आधुनिक तकनीकों और डिजिटल युग की नई संभावनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संजय मार्केट के समीप स्थित विवेकानंद स्कूल (सेजस) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उभरती तकनीकों पर आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें तकनीकी नवाचार और रचनात्मक सोच के लिए प्रेरित किया।3
- जगदलपुर, बस्तर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर के ग्राम चपका में गोपाल स्पंज एवं पावर प्रा.लि. रायपुर के विरुद्ध ग्रामीणों के द्वारा किए जा रहे अनिश्चित कालीन धरना आंदोलन में शामिल हुए।1
- *किरंदुल-बैलाडीला को बर्बाद करने वालों के खिलाफ निर्णायक चेतावनी कल्पतरु कंपनी के द्वारा डंप किया जा रहा है वेस्ट मैटेरियल* रिपोर्ट/रवि सरकार किरंदुल-बैलाडीला की पवित्र और उपजाऊ धरती को योजनाबद्ध तरीके से बर्बाद किया जा रहा है, कल्पतरु कंपनियों द्वारा किरंदुल बस्ती रोड के किनारे भारी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट,ई-वेस्ट, सीमेंट मलबा,बोल्डर और जहरीला बोरी कचरा डंप किया जा रहा है यह सिर्फ लापरवाही नहीं,बल्कि हमारे शहर को बंजर बनाने की सुनियोजित साजिश है,आज हालात यह हैं कि पूरा नगर धूल, गंदगी और जहरीले प्रदूषण से घिर चुका है, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से तापमान बढ़ गया है, लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, एक समय का ग्रीन सिटी आज कचरे का ढेर बन गया है, सबसे बड़ा सवाल—इन कंपनियों ने आखिर दिया क्या? ना रोजगार,ना विकास,ना जिम्मेदारी, सिर्फ कमाओ और भागो की नीति से हमारे संसाधनों का दोहन किया जा रहा है, अब सीधी चेतावनी: अगर तुरंत कचरा डंपिंग बंद नहीं किया गया, पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई नहीं की गई, *स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं दी गई* तो किरंदुल-बैलाडीला की जनता सड़क पर उतरकर निर्णायक आंदोलन करेगी, यह आंदोलन शांतिपूर्ण जरूर होगा, लेकिन इतना मजबूत होगा कि जिम्मेदार कंपनियों और प्रशासन को झुकना पड़ेगा, *अब लड़ाई होगी* अपने हक के लिए,अपने रोजगार के लिए, अपने पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए, अब और बर्बादी नहीं सहेंगे अब हर अन्याय का जवाब दिया जाएगा, एकजुट हो—आवाज उठाओ—अपने हक के लिए लड़ो, जय हिंद जय छत्तीसगढ़ जय बस्तर1