Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायपुर ग्रामीण में बिजली वायर चोरी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा… तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार!”
प्रकाश जोशी
रायपुर ग्रामीण में बिजली वायर चोरी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा… तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार!”
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- रायपुर ग्रामीण में बिजली वायर चोरी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा… तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार!”1
- 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल का रोमांच… देखिए मेरी स्पेशल कवरेज! 🎙️🏏1
- वार्ड नंबर 17 शक्तिनगर तालाब सौंदर्यीकरण का टेंडर होने के बाद भी लाड़ले ठेकेदार का बचाया जा रहा है पैसा। नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने क्या कहा आइये विस्तार से सुनते हैं।1
- धमधा शिवनाथ नदी में युवक ने आत्महत्या की बात कह कर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला, युवक लापता रिपोर्टर -हेमंत उमरे मोहम्मद सैफ नामक युवक जो युपी के जौनपुर का रहने वाला है और भिलाई मे रहकर बाल के बदले बर्तन बेचने का काम करता था जो कल अपने मोबाइल पर धमधा के शिवनाथ नदी में आत्म हत्या करने की बात स्टूटेस में डाला साथ ही घटना स्थल की पुरी जानकारी वाहन खड़ा करने की जगह व कपड़े रखे होने की पुरी जानकारी अपने मोबाइल में डाल कर कहीं गायब हो गया। जैसे ही परिजनों ने उसका स्टेटस देखा परिवार सदमे में आ गया इसकी सुचना अन्य परिजनों को दी गई, मौके पर उसके परिवार पहुंचे और सभी समान व मोटरसाइकिल जगह में पाया गया। लेकिन उस युवक का पता नहीं चल पाया। परिजन का कहना है की 112 की टीम और धमधा पुलिस को को इसकी जानकारी दी गई जिसके बावजूद अभी तक युवक को खोजने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। धमधा पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली है। लेकिन शासन प्रशासन के तरफ से अभी तक युवक को खोजने की प्रक्रिया शुरू नहीं की हैं, जिससे परिजनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल अभी युवक की आत्म हत्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।1
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना से सामने आया मामला सिर्फ एक चोरी का नहीं, बल्कि पूरे पुलिस सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है। जब पुलिस कस्टडी में रखी गई संपत्ति ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक खुद को कितना सुरक्षित महसूस करेगा—यही सबसे बड़ा सवाल बनकर उभरा है। क्या है पूरा मामला? उत्तर प्रदेश निवासी मटुकधारी अपने पिकअप वाहन (UP 64 CT 4056) में 67 बोरी धान लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान बसंतपुर थाना पुलिस ने वाहन को रोका और बाद में उसे अपने कब्जे में ले लिया। वाहन को थाना परिसर में रखा गया तहसीलदार के आदेश से वाहन जब्त किया गया 24 अप्रैल 2026 को कोर्ट आदेश के बाद वाहन रिलीज हुआ लेकिन जब मालिक गाड़ी लेने पहुंचे, तो मामला पलट चुका था। क्या-क्या गड़बड़ी सामने आई? वाहन मालिक के अनुसार— गाड़ी के 2 नए टायर गायब उनकी जगह पुराने और सड़े टायर लगाए गए 67 बोरी में से 4 बोरी धान कम मौके पर पहुंचे पत्रकार ने भी इन तथ्यों की पुष्टि की, जिससे संदेह और गहरा गया कि मामला साधारण लापरवाही नहीं हो सकता। पीड़ित का सीधा सवाल “जब थाना ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?” मटुकधारी ने साफ कहा कि जब तक उनका पूरा सामान वापस नहीं मिलता, वे वाहन नहीं ले जाएंगे। पुलिस की प्रतिक्रिया पुलिस अधीक्षक से संपर्क नहीं हो सका डीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने जांच का भरोसा दिया दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई उठते बड़े सवाल क्या पुलिस कस्टडी में भी चोरी संभव है? क्या यह अंदरूनी मिलीभगत का मामला है? जब्त वाहनों की सुरक्षा का जिम्मेदार कौन? पहले भी हो चुका है ऐसा मामला यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले सरगुजा जिले के दरिमा थाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था— जब्त ट्रैक्टर से टायर और पार्ट्स चोरी जांच में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई आरोपी: संतोष कुमार गुप्ता (प्रधान आरक्षक) जगेश्वर बघेल (आरक्षक) कार्रवाई: तत्कालीन एसपी विजय अग्रवाल ने सख्त कदम उठाए एक को डिमोट किया गया, दूसरे को न्यूनतम वेतनमान पर रखा गया क्या फिर दोहराया गया वही पैटर्न? बसंतपुर का ताजा मामला पुराने केस की तरह ही संकेत दे रहा है— जब्त संपत्ति की सुरक्षा में भारी चूक निगरानी व्यवस्था कमजोर जवाबदेही तय नहीं निष्कर्ष लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह साफ है कि— थानों में जब्त वाहनों की सुरक्षा अभी भी चुनौती बनी हुई है आंतरिक निगरानी और पारदर्शिता की कमी है सख्त और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि प्रशासन इस बार क्या कदम उठाता है— क्या सिर्फ जांच होगी, या सिस्टम में बदलाव भी देखने को मिलेगा?4
- खैरागढ़ थाना क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, डीजे साउंड सिस्टम जप्त, 25 अप्रैल शनिवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना खैरागढ़ क्षेत्र के टिकरापारा वार्ड क्रमांक 19 में एक शादी समारोह के दौरान बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे/धुमाल बजाए जाने पर पुलिस ने सख्त कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात्रि करीब 11 बजे सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां जांच में पाया गया कि वार्ड क्रमांक 17 दाऊचौरा निवासी 23 वर्षीय आदित्य सारथी द्वारा बिना वैध अनुमति के तेज ध्वनि में डीजे संचालित किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम की धारा 4 एवं 15 के तहत कार्रवाई करते हुए डीजे/धुमाल साउंड सिस्टम जप्त कर लिया और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। मामले में न्यायालय ने आरोपी को अर्थदंड से दंडित किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by गोविंद राम 92947315371
- Post by गोविंद राम 92947315371