संतकबीरनगर पुलिस के सहयोग की पश्चिम बंगाल पुलिस ने की सराहना, महुली पुलिस को दिया धन्यवाद संतकबीरनगर। 24 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के थाना हुगली पुलिस द्वारा एक प्रकरण में आवश्यक पुलिस कार्रवाई के दौरान थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर पुलिस से सहयोग लिया गया। महुली पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस को अपेक्षित जानकारी एवं आवश्यक पुलिस सहयोग उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई में समन्वय और तत्परता का परिचय दिया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने संतकबीरनगर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए सहयोग, समन्वय और तत्परता की सराहना की। कार्रवाई में मिले सहयोग से संतुष्ट होकर थाना हुगली पुलिस ने थाना महुली पुलिस एवं संतकबीरनगर पुलिस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग से अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलती है। महुली पुलिस के सहयोग की पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा की गई सराहना को इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संतकबीरनगर पुलिस के सहयोग की पश्चिम बंगाल पुलिस ने की सराहना, महुली पुलिस को दिया धन्यवाद संतकबीरनगर। 24 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के थाना हुगली पुलिस द्वारा एक प्रकरण में आवश्यक पुलिस कार्रवाई के दौरान थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर पुलिस से सहयोग लिया गया। महुली पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस को अपेक्षित जानकारी एवं आवश्यक पुलिस सहयोग उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई में समन्वय और तत्परता का परिचय दिया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने संतकबीरनगर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए सहयोग, समन्वय और तत्परता की सराहना की। कार्रवाई में मिले सहयोग से संतुष्ट होकर थाना हुगली पुलिस ने थाना महुली पुलिस एवं संतकबीरनगर पुलिस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग से अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलती है। महुली पुलिस के सहयोग की पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा की गई सराहना को इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- संतकबीरनगर पुलिस के सहयोग की पश्चिम बंगाल पुलिस ने की सराहना, महुली पुलिस को दिया धन्यवाद संतकबीरनगर। 24 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के थाना हुगली पुलिस द्वारा एक प्रकरण में आवश्यक पुलिस कार्रवाई के दौरान थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर पुलिस से सहयोग लिया गया। महुली पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस को अपेक्षित जानकारी एवं आवश्यक पुलिस सहयोग उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई में समन्वय और तत्परता का परिचय दिया। पश्चिम बंगाल पुलिस ने संतकबीरनगर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए सहयोग, समन्वय और तत्परता की सराहना की। कार्रवाई में मिले सहयोग से संतुष्ट होकर थाना हुगली पुलिस ने थाना महुली पुलिस एवं संतकबीरनगर पुलिस का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग से अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई को और प्रभावी बनाने में मदद मिलती है। महुली पुलिस के सहयोग की पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा की गई सराहना को इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में "नमो सेवा" थीम पर संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक दलों ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। सूचना विभाग के अनुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे अभियान के तहत मेहदावल व खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने नाट्य विधा के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मेहदावल क्षेत्र में राजेडीहा, बोर व्यास व भिटवा तथा खलीलाबाद क्षेत्र में नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा और बरदहिया बाजार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अगले चरण में 26 सितंबर को मेहदावल के बभनी, सिहटीकर व पकड़िया तथा खलीलाबाद के टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार व भदाह (मगहर दुर्गा मंदिर) में नुक्कड़ नाटक होंगे। 27 सितंबर को मेहदावल के बढ़या ठाठर, नौलखा, बस अड्डा व टडवरिया चौराहा तथा खलीलाबाद के कटाई चौराहा, गंगा देवरिया और संत कबीर ऑडिटोरियम, कबीर चौराहा (मगहर) में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा 28 सितंबर को प्रेमलता महाविद्यालय, अछिया (मेहदावल) में कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।4
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "नमो सेवा थीम" पर नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों/स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार प्रसार। संत कबीर नगर । *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत विगत 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक 2026 तक चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज *नमो सेवा कार्यक्रम* के तहत संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक मंच के कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र मेहदावल एवं विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के विभिन्न स्थलों, प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आकर्षक मंचन किया गया। *सेवा संकल्प अभियान* के क्रम में आज नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मेहदावल में कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा राजेडीहा, बोर व्यास एवं भिटवा में तथा विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा, बरदहिया बाजार में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम संयोजक की देखरेख में सरकार की योजनाओं की नाट्य विधा के माध्यम से मंचन कर आकर्षक प्रस्तुति की गई। इसी क्रम में दिनांक 26 सितंबर को विधानसभा मेहदावल में बभनी, सिहटीकर, पकड़िया में एवं दिनांक 27 सितंबर 2026 को बढ़या ठाठर, नौलखा, मेहदावल बस अड्डा एवं टडवरिया चौराहा तथा 28 सितंबर 2026 को प्रेमलता महाविद्यालय अछिया मेहदावल में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसी क्रम में विधानसभा खलीलाबाद में दिनांक 26 सितंबर 2026 को टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार, भदाह मगहर दुर्गा मंदिर एवं दिनांक 27 सितंबर को कटाई चौराहा, गंगा देवरिया एवं संत कबीर ऑडिटोरियम कबीर चौराहा मगर में नाट्य मंचन किया जाएगा। दिनांक 28 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र धनघटा अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।3
- कल लखनऊ के इको गार्डन में बीसी सखियों का विशाल धरना प्रदर्शन हुआ1
- बीडीसी संघ ने जल शक्ति मंत्री से की 11 सूत्रीय मांग, 20 लाख वार्षिक विकास निधि और 7 हजार मानदेय की मांग गोरखपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों, सुविधाओं और विकास कार्यों में भागीदारी बढ़ाने को लेकर बीडीसी संघ गोरखपुर, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष 11 सूत्रीय मांगें रखी हैं। संघ ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पर्याप्त वित्तीय अधिकार देने के साथ सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। संघ की प्रमुख मांगों में प्रत्येक बीडीसी सदस्य को प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये की विकास निधि उपलब्ध कराना शामिल है। संघ का कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़े रहते हैं और स्थानीय समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उन्हें विकास कार्य कराने के लिए वित्तीय अधिकार मिलना आवश्यक है। संघ ने प्रति माह 7 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही जनता से संवाद और क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के लिए मिनी सचिवालय अथवा ग्राम पंचायत भवन में बीडीसी सदस्यों के लिए कार्यालय की व्यवस्था करने की मांग की गई है। सुरक्षा को लेकर संघ ने स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए पात्र क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता देने की मांग की। वहीं आपदा या आकस्मिक स्थिति में आर्थिक सहायता के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए आपदा सहायता कोष बनाए जाने की मांग भी की गई है। मनरेगा में क्षेत्र पंचायतों की भूमिका बहाल करने की मांग बीडीसी संघ ने क्षेत्र पंचायतों को मनरेगा में पुनः प्रभावी भूमिका दिए जाने की मांग की है। संघ ने कहा कि क्षेत्र पंचायतों की निधि में वृद्धि की जाए तथा ग्राम निधि का 30 प्रतिशत हिस्सा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विकास कार्यों में 40 प्रतिशत भागीदारी क्षेत्र पंचायत की सुनिश्चित करने की मांग की गई है। संघ ने अमृत सरोवर जैसे विकास कार्यों के लिए अलग से निधि उपलब्ध कराने की मांग भी रखी है। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के हित में अब तक जारी शासनादेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कराने की मांग की गई है। पेंशन और 5 लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा की मांग बीडीसी संघ ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया है। संघ का कहना है कि लंबे समय तक सेवा करने वाले लोगों के भविष्य और परिवार के जीविकोपार्जन के लिए सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था आवश्यक होती है। इसी मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए भी पेंशन योजना पर विचार किया जाना चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक बीडीसी सदस्य को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संघ ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा मिलने से बीमारी या आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। बीडीसी संघ ने प्रदेश सरकार से सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकार, सम्मान, वित्तीय व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।2
- पहलवान स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव जी का घोड़ा उनको खोज रहा है पहलवान स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव जी का घोड़ा उनको खोज रहा है1
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन! Jantar Mantar पर नेहा वोरा का बड़ा ऐलान1
- महिला पुलिस की पैदल गश्त से आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा (संतकबीरनगर)। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर थाना महुली पुलिस ने महिला सुरक्षा एवं जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस कर्मियों की टीम द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त अभियान चलाया। गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों ने भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं तथा आमजन से संवाद स्थापित किया। पुलिस टीम ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया। महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय एवं दृश्यमान उपस्थिति से क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक माहौल बना तथा महिलाओं और बालिकाओं में पुलिस के प्रति विश्वास एवं आत्मविश्वास मजबूत हुआ। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। थाना महुली पुलिस ने कहा कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की मजबूत साथी है।2