मधेपुरा में गैस को लेकर अफवाहों पर विराम: प्रशासन बोला—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं मधेपुरा में रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है। अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि मधेपुरा में घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। प्रशासन ने बताया कि 23 मार्च को जहां 7 हजार से ज्यादा सिलेंडरों की बिक्री हुई, वहीं 24 मार्च को करीब 14 हजार से अधिक सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और केवल जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें। “जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। अफवाहों पर ध्यान न दें।” प्रशासन ने यह भी बताया कि वर्तमान नियम के अनुसार, एक सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता है और बुकिंग के 2 से 3 दिन के भीतर डिलीवरी दी जा रही है। जिले में 4 लाख से ज्यादा घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें से बड़ी संख्या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं। कई उपभोक्ताओं का केवाईसी अपडेट नहीं है, जिसे जल्द पूरा कराने की अपील की गई है। ग्राफिक्स: कुल उपभोक्ता: 4,04,080 उज्ज्वला लाभार्थी: 2,78,661 23 मार्च बिक्री: 7078 सिलेंडर 24 मार्च स्टॉक: 14,486 सिलेंडर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। किसी भी समस्या के लिए लोग 06476-222220 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन की सुविधा भी शुरू की जा रही है, जिससे लोगों को सिलेंडर

- मधेपुरा में रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है। अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि मधेपुरा में घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। प्रशासन ने बताया कि 23 मार्च को जहां 7 हजार से ज्यादा सिलेंडरों की बिक्री हुई, वहीं 24 मार्च को करीब 14 हजार से अधिक सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और केवल जरूरत के अनुसार ही सिलेंडर बुक करें। “जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। अफवाहों पर ध्यान न दें।” प्रशासन ने यह भी बताया कि वर्तमान नियम के अनुसार, एक सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता है और बुकिंग के 2 से 3 दिन के भीतर डिलीवरी दी जा रही है। जिले में 4 लाख से ज्यादा घरेलू गैस उपभोक्ता हैं, जिनमें से बड़ी संख्या प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े हैं। कई उपभोक्ताओं का केवाईसी अपडेट नहीं है, जिसे जल्द पूरा कराने की अपील की गई है। ग्राफिक्स: कुल उपभोक्ता: 4,04,080 उज्ज्वला लाभार्थी: 2,78,661 23 मार्च बिक्री: 7078 सिलेंडर 24 मार्च स्टॉक: 14,486 सिलेंडर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। किसी भी समस्या के लिए लोग 06476-222220 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन की सुविधा भी शुरू की जा रही है, जिससे लोगों को सिलेंडर1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- सब्सक्राइब फॉलो करो लाइक करो1
- Yaduwansi ji ke jaan1
- जिसमें शहरी और ग्रामीण महिलाओं ने आस्था का पर्व 4 दिन का सूर्य देव को जलाभिषेक करने के बाद संपन्न किया वहीं दूसरों और बताते चले की मधेपुरा जिले के विभिन्न पंचायत वहां प्रखंड में हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी छठ पर्व मनाया।जिसमें मधुवन टेंटेगा के संतोष गोस्वामी जी के परिजन भी छठ पर्व मनाया।4
- सुपौल, दिनांक 24.03.2026 को नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज/ निर्मली/वीरपुर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, टीएलएम मेला एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं शैक्षणिक सामग्रियों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। साथ ही आयोजित वाद-विवाद, समूह चर्चा एवं एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे: वाद-विवाद प्रतियोगिता: “Online मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितनी व्यक्तिगत मित्र” विषय पर आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल, सुपौल की आराध्या कुमारी एवं नंदनी कुमारी विजेता रहीं। “विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं” विषय पर +2 उच्च विद्यालय हरिहरपुर (छातापुर) के पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विजेता रहे। “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है” विषय पर मध्य विद्यालय मलहद्द, सुपौल की दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद विजेता रहे। “इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है” विषय पर +2 उच्च विद्यालय सुखपुर की आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी विजेता रहीं। “कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है” विषय पर +2 एल.एन.एल.एन. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज की कोमल कुमारी एवं विभा परिहार विजेता रहीं। ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता: “बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव” विषय पर निशा कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय चकडुमरिया) विजेता रहीं। “साहित्य और बिहार” विषय पर राजलक्ष्मी (उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा एकमा) विजेता रहीं। एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता: कक्षा 6-8: प्रथम – जिज्ञासा सिंह, द्वितीय – श्रुति श्रेया, तृतीय – पिंटू कुमार कक्षा 9-12: प्रथम – आर्यन राज, द्वितीय – राजनंदनी कुमारी, तृतीय – एम.एस. वास्कोडिगामा कार्यक्रम का मूल्यांकन जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया, जिनमें डॉ. सुबोध कुमार, श्रीमती गीता मिश्रा, श्री राजीव कुमार, श्री प्रसून कुमार सिंह, अंजनी कुमार, राहुल आनंद, श्री गौतम गंगे एवं मनोज कुमार शामिल थे। इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त, सुपौल सुश्री सारा अशरफ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संग्राम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मयंक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनुज कुमार, सुजीत कुमार, अवधेश कुमार, श्रवण कुमार, नौशाद सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला प्रशासन द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई है।3
- रामनवमी पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सुपौल जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में 24 मार्च 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। विशेष रूप से छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक, सुपौल के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और प्रशासन का संदेश साफ है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।1
- बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घास काटने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक महिला को बुरी तरह पीट दिया और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया। घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहूगढ़ में घास काटने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। बताया जा रहा है कि साहूगढ़ भगवानपुर निवासी बंटू यादव की पत्नी मुखरी देवी का पड़ोसी किरण देवी से घास काटने के दौरान झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद किरण देवी अपने पति पंकज यादव और बेटे ब्रजेश कुमार के साथ मुखरी देवी के घर में घुस गईं। जहां तीनों ने मिलकर महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि जाते-जाते हमलावर घर में रखे नकद और आभूषण भी लेकर भाग गए। घायल महिला का इलाज मधेपुरा के जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट ---घायल महिला4