व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए समाजवादी व्यापार सभा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी: प्रदीप जायसवाल समाजवादी व्यापार सभा, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में रविवार को नगरपालिका कम्युनिटी हाल, मऊ में आजमगढ़ मंडल का PDA व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मऊ, आजमगढ़, बलिया सहित मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी एवं समाजवादी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अजय चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने की, जबकि स्वागत अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी एवं व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष शिवम कुमार सोनी ने किया। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष होगा: प्रदीप जायसवाल मुख्य अतिथि एवं समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। छोटे, मध्यम एवं लघु व्यापारियों ने रोजगार सृजन के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन आज व्यापारी अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, बाजार में घटती क्रय शक्ति, ऑनलाइन व्यापार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा, जीएसटी से जुड़ी जटिलताएं, अधिकारियों की अनावश्यक जांच-पड़ताल, बढ़ते व्यावसायिक खर्च और व्यापारियों की सुरक्षा जैसे मुद्दे गंभीर हैं। छोटे व्यापारियों को ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जिसमें वे बिना भय और अनावश्यक दबाव के अपना व्यापार कर सकें। उन्होंने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों की समस्याओं को केवल मंच तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि व्यापारी हितों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने PDA की विचारधारा के तहत समाज के सभी वर्गों के व्यापारियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ संगठनात्मक रूप से मजबूत होना होगा। जब व्यापारी एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएंगे, तभी उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बाजार एवं कस्बे स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को समाजवादी व्यापार सभा से जोड़ने का आह्वान किया। समाजवादी व्यापार सभा प्रदेश के प्रत्येक जिले में व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर व्यापारिक वातावरण उपलब्ध कराना संगठन की प्राथमिकता है। वक्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा PDA की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा व्यापारियों के हितों को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी और छोटे तथा मध्यम व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। सम्मेलन में उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने संगठन को मंडल, जिला, बाजार एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।

- रसड़ा में 4 बेटों का पिता दर-दर भटकने को मजबूर! कोर्ट के आदेश के बाद भी बुजुर्ग को क्यों नहीं मिला अपना घर? पुलिस प्रशासन सुस्त। #रसड़ा #बलिया #UPPolice #DmBallia1
- गाजीपुर में पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गाजीपुर में पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवागत शिक्षक अमृता सिंह और मिथिलेश सिंह के साथ सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. लवजी सिंह और डॉ. रामनारायण तिवारी को सम्मानित किया गया। वहीं, विज्ञान संकाय के प्राध्यापक डॉ. मयंक श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लाने के लिए विशेष सम्मान दिया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा प्रदान करता है, इसलिए वह राष्ट्र निर्माता होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के जीवन में सही मार्ग दिखाने का काम करता है। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। इस दौरान महाविद्यालय के संस्थापक की शताब्दी जयंती के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।3
- बहोरवा रोड के जलजमाव से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद, जल्द मरम्मत का मिला आश्वासन बिल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के बहोरवा रोड पर बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर करीब एक फुट तक पानी जमा हो जाने से आवागमन प्रभावित हो जाता है। समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद ने आवाज उठाते हुए अधिकारियों से बातचीत कर जलजमाव की स्थिति से अवगत कराया। मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए सड़क पर ट्रक-डंपर से गिट्टी गिराकर जलजमाव को कम कराने की व्यवस्था कराई। अधिकारियों ने बारिश बंद होने के बाद सड़क की जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया। समस्या को लेकर शाहिद समाजवाद की पहल की ग्रामीणों में खूब चर्चा रही।1
- गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस1
- बाढ़ के पानी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, पुलिस-SDRF ने शव किए बरामद बलिया।। थाना दुबहड़ क्षेत्र के टेकार माधोमथ में रविवार को बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, थाना बांसडीहरोड क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पांच लड़के रविवार दोपहर करीब 1 बजे दुबहड़ थाना क्षेत्र के टेकार माधोमथ में ग्रीन फील्ड और रिंग रोड के बीच बाढ़ के पानी में नहाने लगे थे। इसी दौरान गोलू उर्फ अभिषेक गोंड (16 वर्ष), पुत्र अजय शंकर और अनीस अंसारी (17 वर्ष), पुत्र चुन्नू अंसारी, दोनों निवासी रघुनाथपुर, थाना बांसडीहरोड, गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलने पर थाना दुबहड़ पुलिस टीम, फायर सर्विस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान चलाया। दोनों किशोरों के शव बरामद कर कब्जे में लिए गए और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिए गए। पुलिस के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा की वीडियो बाइट1
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- आजमगढ़ : पुलिस की बड़ी सफलता: 354 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 354 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे आजमगढ़: गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 354 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 81 लाख रुपये आंकी गई है। रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया, जिससे लंबे समय से अपना फोन खो चुके लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। CEIR पोर्टल और CCTNS टीम की प्रभावी पहल पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मोबाइल धारकों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज कराई गई ऑनलाइन शिकायतों को आधार बनाते हुए, CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) प्रभारी और उनकी टीम को तकनीकी सर्विलांस के जरिए मोबाइलों को ट्रेस करने के कड़े निर्देश दिए गए थे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए इन फोनों को अलग-अलग जगहों से बरामद करने में सफलता हासिल की। 31 महीनों के आंकड़े: 13.76 करोड़ के 5770 फोन बरामद आजमगढ़ पुलिस द्वारा आम जनता को राहत पहुंचाने के इस अभियान के आंकड़े बेहद प्रभावशाली रहे हैं: वर्ष 2026 में अब तक: पुलिस ने कुल 2133 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 5 करोड़ 75 हजार रुपये है। इन सभी फोनों को उनके मालिकों तक पहुंचाया जा चुका है। कुल उपलब्धि (पिछले 31 माह में): इस निरंतर अभियान के तहत अब तक कुल 5770 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 13 करोड़ 76 लाख रुपये है। उम्मीद छोड़ चुके लोगों को मिली राहत महंगे स्मार्टफोन गुम हो जाने के बाद आमतौर पर लोग उनकी वापसी की उम्मीद छोड़ देते हैं। ऐसे में आजमगढ़ पुलिस की इस सराहनीय पहल और तकनीकी दक्षता ने आम नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया है। मोबाइल वापस पाने वाले स्वामियों ने आजमगढ़ पुलिस और CCTNS टीम की इस कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।1
- आजमगढ़ : पवई पुलिस ने युवक की गला दबाकर हत्या के मामले मे 48 घंटे में तीन नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार आजमगढ़ | पवई थाना क्षेत्र पवई थाना क्षेत्र के चकिया बखरिया गांव में नाली में पानी बहाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट के बाद युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के नसोपुर अंडरपास से दबोचा। क्या था पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, गत 4 सितंबर 2026 को चकिया बखरिया निवासी वीरेंद्र पांडेय ने पवई थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि पूर्व में हुई कहासुनी को लेकर यदुवंश मणि त्रिपाठी, रामलाल शर्मा और एक अन्य महिला ने नाली के विवाद को लेकर उनके लगभग 30 वर्षीय पुत्र हरिओम पांडेय के साथ घर के दरवाजे पर मारपीट की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। परिजनों के विरोध करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी गंभीर आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा (अपराध संख्या 209/2026) धारा 103(1) और 351(3) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष मनीष पाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 6 सितंबर को एक सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पोल संख्या 187.8 स्थित नसोपुर अंडरपास के पास से दोपहर करीब 2:52 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यदुवंश मणि त्रिपाठी पुत्र उमाकांत त्रिपाठी और रामलाल शर्मा पुत्र सहदेव शर्मा (दोनों निवासी चकिया बखरिया, थाना पवई, आजमगढ़) के रूप में हुई है। वहीं, तीसरी आरोपी महिला की पहचान पुलिस ने गोपनीयता बनाए रखते हुए सुरक्षित रखी है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने पुलिस की छानबीन में मुख्य आरोपी यदुवंश मणि त्रिपाठी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पवई थाने में वर्ष 2012 में धारा 149, 323, 395, 452, 504 और 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज रह चुका है। अब इस नई घटना के बाद उसके खिलाफ हत्या और धमकी की धाराओं में गंभीर मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस सफल गिरफ्तारी और खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनीष पाल के साथ कांस्टेबल राकेश गोड, जमींदार विश्वकर्मा, धीरज वर्मा, रोहन, नितिन मिश्रा और महिला कांस्टेबल ज्योति गुप्ता शामिल रहीं।1
- पॉक्सो एक्ट से जुड़े अभियुक्त के घर ढोल बजाकर मुनादी, न्यायालय के आदेश पर मनियर पुलिस की कार्रवाई बलिया।। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मनियर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर तथा थाना क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर न्यायालय के आदेश की नोटिस चस्पा की और ढोल बजाकर मुनादी कराकर आमजन को आदेश से अवगत कराया। पुलिस के अनुसार, थाना मनियर में दर्ज मु0अ0सं0 102/25 में धारा 64(1), 352, 351(2) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अजय कुमार उपाध्याय पुत्र अभय नारायण उपाध्याय, निवासी मनियर उत्तर टोला, थाना मनियर, जनपद बलिया के विरुद्ध माननीय न्यायालय ASJ-8/पॉक्सो एक्ट, जनपद बलिया द्वारा धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया था। रविवार 6 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक वंशराज सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे। न्यायालय के आदेश के क्रम में अभियुक्त के घर ग्राम मनियर उत्तर टोला में गवाहों की मौजूदगी में नोटिस चस्पा किया गया। इसके साथ ही डुगडुगी पिटवाकर उद्घोषणा (ढोल बजाकर मुनादी) कराई गई और सार्वजनिक स्थानों पर भी आदेश की जानकारी आमजन को दी गई। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र और थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वंशराज सिंह, हेड कांस्टेबल श्यामदुलार यादव, कांस्टेबल दीपक, रविप्रताप मौर्य, जयशिव चौधरी, महिला कांस्टेबल शालनी तथा चालक कांस्टेबल आकाश यादव शामिल रहे।1