नौतन में 70 साल से बसी जमीन पर कटाव पीड़ितों का अंचल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। नौतन के भगवानपुर पंचायत के पंडितवा क्षेत्र में लगभग 200 कटाव पीड़ित परिवारों को अंचल प्रशासन द्वारा जमीन खाली करने का नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को उन्होंने अंचल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने जमीन पर बने अपने घरों और निवास को उजाड़ने के प्रयास के खिलाफ आवाज उठाते हुए जिला प्रशासन से अपील की कि उन्हें उसी जमीन पर रहने दिया जाए। बच्चा लाल यादव, छोटेलाल यादव, विरेन्द्र यादव, सुदामा यादव, शिव यादव, बुटाई यादव, पप्पु अंसारी, मनीर मियां, उमाशंकर मुखिया, बुधन मुखिया, महंथ मुखिया, हरा साह, रामचंद्र साह, वशीर मियां सहित सभी परिवार 1954 से शिवराजपुर खाता संख्या 11, खेसरा 439 पर बसे हैं और इस दौरान उन्होंने जमीन का बैनामा रजिस्ट्री कराकर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराया। सभी परिवार वर्षों से सरकार को सालाना मालगुजारी रसीद कटाकर राजस्व भी जमा करते रहे हैं। पीड़ितों ने कहा कि पिछले करीब 70 वर्षों से वे इसी जमीन पर बसे हैं और प्रशासन द्वारा नोटिस भेजकर उन्हें उजाड़ने का प्रयास चलाया जा रहा है, जो उनके लिए एक बड़ा आघात है। बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह सरकारी जमीन है और सभी लोगों को नोटिस इसलिए भेजा गया है, फिलहाल इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी और आगे की कार्रवाई उनका निर्देशानुसार की जाएगी। इस प्रदर्शन के माध्यम से कटाव पीड़ितों ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने निवास और जमीन से समझौता नहीं करेंगे और प्रशासन से इंसाफ की उम्मीद रखते हैं।

- नौतन के भगवानपुर पंचायत के पंडितवा क्षेत्र में लगभग 200 कटाव पीड़ित परिवारों को अंचल प्रशासन द्वारा जमीन खाली करने का नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को उन्होंने अंचल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने जमीन पर बने अपने घरों और निवास को उजाड़ने के प्रयास के खिलाफ आवाज उठाते हुए जिला प्रशासन से अपील की कि उन्हें उसी जमीन पर रहने दिया जाए। बच्चा लाल यादव, छोटेलाल यादव, विरेन्द्र यादव, सुदामा यादव, शिव यादव, बुटाई यादव, पप्पु अंसारी, मनीर मियां, उमाशंकर मुखिया, बुधन मुखिया, महंथ मुखिया, हरा साह, रामचंद्र साह, वशीर मियां सहित सभी परिवार 1954 से शिवराजपुर खाता संख्या 11, खेसरा 439 पर बसे हैं और इस दौरान उन्होंने जमीन का बैनामा रजिस्ट्री कराकर सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कराया। सभी परिवार वर्षों से सरकार को सालाना मालगुजारी रसीद कटाकर राजस्व भी जमा करते रहे हैं। पीड़ितों ने कहा कि पिछले करीब 70 वर्षों से वे इसी जमीन पर बसे हैं और प्रशासन द्वारा नोटिस भेजकर उन्हें उजाड़ने का प्रयास चलाया जा रहा है, जो उनके लिए एक बड़ा आघात है। बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह सरकारी जमीन है और सभी लोगों को नोटिस इसलिए भेजा गया है, फिलहाल इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी और आगे की कार्रवाई उनका निर्देशानुसार की जाएगी। इस प्रदर्शन के माध्यम से कटाव पीड़ितों ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने निवास और जमीन से समझौता नहीं करेंगे और प्रशासन से इंसाफ की उम्मीद रखते हैं।1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- जनपद कुशीनगर के फाजिलनगर क्षेत्र में विद्युत कर्मचारियों के लापरवाही की वजह से एक बच्चा झुलस गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल1
- ठकराहां में पहली बार दिव्यांगजनों को मिली बैट्री चालित ट्राईसाइकिल बेतिया: मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना ‘संबल’ के तहत ठकराहां प्रखंड में पहली बार चार दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरित की गई। इस योजना का लाभ जग मुखिया, संतोष गुप्ता, भृगुन राम और शगुन राम को मिला। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले लाभुकों को दिया जाता है, जिससे उन्हें आवागमन, रोजगार और शिक्षा में सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रखंड के चार अन्य दिव्यांगजनों के लिए भी ट्राईसाइकिल की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका वितरण इसी माह के अंत तक किया जाएगा। प्रखंड परिसर में 18 मार्च और अप्रैल में भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि पात्र दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।1
- विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा दो शिक्षक समेत स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें स्वास्थ्य एवं आरोग्य राजदूत के रूप में सम्मानित किया गया है। 13.03.2026.1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- गैस के महंगे दाम, कालाबाजारी, गोदाम से गैस गायब होना, गैस के लिए जनता की परेशानी को लेकर आज समाजवादी पार्टी विधानसभा कुशीनगर द्वारा कसया तहसील मुख्यालय पर जोरदार धरना और प्रदर्शन हुआ। उप जिला अधिकारी महोदय के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। अगर जल्द उपरोक्त मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना की शुरुआत करूंगा। आधे घंटे से भी काम की सूचना पर भारी तादात में आए सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री सिकंदर आलम जी, हटा के पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री लल्लन चौधरी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र यादव जी, विधानसभा महासचिव श्री छोटेलाल कुशवाहा जी जिला उपाध्यक्ष श्री अग्रसेन यादव जी जिला पंचायत के सदस्य श्री प्रदीप सिंह जी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री राकेश सिंह सैथवार जी, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष श्री अकबर अंसारीजी,कसया ब्लॉक के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह पटेल जी,व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष श्री रवि मद्धेशिया जी, छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष श्री बिरजू चौधरी जी, राष्ट्रीय सचिव चंदन राज, अखिल भारतीय खरवार महासभा के जिला अध्यक्ष श्री अमेरिकन खरवार जी, श्री आशिक अली जी, नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी श्री प्रसून्न जयसवाल जी, श्री प्रियेश गौड़ जी आदि साथी उपस्थिति रहे। जय समाजवाद मा० अखिलेश यादव जिन्दाबाद1
- पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर बाजार में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया। जानकारी के अनुसार मंगलपुर बाजार निवासी अंकित कुमार शुक्रवार की सुबह नवेडा बिहार से अपने घर आए थे। शाम के समय वह अपने भांजे के साथ बाजार की एक मिठाई दुकान पर मिठाई खरीद रहे थे, तभी मंगलपुर बाजार के मिथलेश पासवान, राहुल पासवान, चंदन पासवान, अमित सिंह, मिंटू कुमार समेत कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और अंकित से मोबाइल छीनने लगे। अंकित द्वारा विरोध करने पर आरोप है कि मिथलेश पासवान ने पीछे से गर्दन के पास चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान राहुल पासवान ने उनका मोबाइल छीन लिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बाबा नथूनी साह को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाजार में अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नौतन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। मामले को लेकर नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, फिलहाल स्थिति सामान्य है और घायल का इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।1