Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिरसिंहपुर में पन्नी फटने पर इतना बड़ा विवाद! नगर परिषद कर्मचारी से मारपीट, मामला पहुंचा थाने बिरसिंहपुर में स्ट्रीट लाइट सुधारने के दौरान नगर परिषद के सीढ़ी वाहन से एक दुकान के सामने लगी पन्नी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और नगर परिषद कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का मामला सभापुर थाने तक पहुंच गया। इस वीडियो का उद्देश्य किसी पक्ष पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि सामने आई घटना की जानकारी देना और यह संदेश देना है कि छोटी-सी क्षति या विवाद को मारपीट तक ले जाना उचित नहीं है। बातचीत और कानूनी तरीके से भी समस्या का समाधान किया जा सकता है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। #Birsinghpur #BirsinghpurNews #SatnaNews #MPNews #PrakashPathak
Prakash Pathak Satna
बिरसिंहपुर में पन्नी फटने पर इतना बड़ा विवाद! नगर परिषद कर्मचारी से मारपीट, मामला पहुंचा थाने बिरसिंहपुर में स्ट्रीट लाइट सुधारने के दौरान नगर परिषद के सीढ़ी वाहन से एक दुकान के सामने लगी पन्नी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और नगर परिषद कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का मामला सभापुर थाने तक पहुंच गया। इस वीडियो का उद्देश्य किसी पक्ष पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि सामने आई घटना की जानकारी देना और यह संदेश देना है कि छोटी-सी क्षति या विवाद को मारपीट तक ले जाना उचित नहीं है। बातचीत और कानूनी तरीके से भी समस्या का समाधान किया जा सकता है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। #Birsinghpur #BirsinghpurNews #SatnaNews #MPNews #PrakashPathak
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिरसिंहपुर में पन्नी फटने पर इतना बड़ा विवाद! नगर परिषद कर्मचारी से मारपीट, मामला पहुंचा थाने बिरसिंहपुर में स्ट्रीट लाइट सुधारने के दौरान नगर परिषद के सीढ़ी वाहन से एक दुकान के सामने लगी पन्नी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और नगर परिषद कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का मामला सभापुर थाने तक पहुंच गया। इस वीडियो का उद्देश्य किसी पक्ष पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि सामने आई घटना की जानकारी देना और यह संदेश देना है कि छोटी-सी क्षति या विवाद को मारपीट तक ले जाना उचित नहीं है। बातचीत और कानूनी तरीके से भी समस्या का समाधान किया जा सकता है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। #Birsinghpur #BirsinghpurNews #SatnaNews #MPNews #PrakashPathak1
- रीवा ब्रेकिंग: रीवा में सरकारी जमीन पर बुलडोजर, दो मैरिज गार्डन ध्वस्त, 250 करोड़ की भूमि कब्जामुक्त। रीवा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर लगातार चल रहा है। अमहिया के बाद अब जेल मार्ग स्थित धोबिया टंकी के पास दो मैरिज गार्डनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने करीब ₹250 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करा लिया। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेल मार्ग स्थित शासकीय भूमि पर संचालित उत्सव मैरिज गार्डन और विंध्य मैरिज गार्डन पर कार्रवाई की। सीमांकन में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाए जाने के बाद बुलडोजर से निर्माण हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि की लीज अवधि समाप्त हो चुकी थी, लेकिन नवीनीकरण नहीं कराया गया और वर्षों तक वहां व्यवसाय संचालित होता रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।1
- सतना - बोनांजा स्कूल से बदखर बाईपास तक यातायात व्यवस्था चौपट, सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण एवं ट्रकों का आवागमन , ट्रकों में न रेडियम की पट्टी न पार्किंग लाइट , गंभीर दुर्घटना का इंतजार , लगभग आधा दर्जन स्कूल संचालित ।1
- चित्रकूट पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। आज दिनाँक 28.07.2026 को श्री मान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के कुशल दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकान्त राय की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल विजय कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल विजय कुमार सिंह एवं साइबर सेल में नियुक्त आरक्षी प्रशान्त,आरक्षी सर्वेश कुमार,साइबर थाना में नियुक्त एएसआई श्यामलाल गुप्ता,आरक्षी रामविलास यादव द्वारा NCRP/JMIS पोर्टल के जीआरएम,एमआरएम के टैब के बारे में पुलिस कर्मियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। गोष्ठी में उपस्थित पुलिस कर्मियों को थाना स्तर पर अधिक से अधिक जागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराधों में कमी लाए जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ पुलिस कर्मियों को अधिक से अधिक संख्या में साइट्रैन का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु बताया गया। साथ ही साथ साइबर हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करने हेतु बताया बताया गया। *साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानियां।* • किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना अकाउंट विवरण व एटीएम कार्ड नम्बर व पिन नम्बर सी0वी0वी0 तथा ओटीपी नम्बर न बताये । • एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करे व किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें । • डिजिटल अरेस्ट के सम्बन्ध में जागरुक किया गया । • अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को फोन,ई-मेल,एस0एम0एस0, फेसबुक,व्हाट्सएप पर कभी भी न दें। • बोनस प्वाइंट,रिवार्ड प्वाइंट, दीपावली ऑफर, कैशबैक,के0बी0सी0 आदि लुभावने ऑफर के लालच में अपना बैंक डिटेल फोन पर शेयर न करें। • किसी प्रकार का रिमोट एप्स जैसे टीमविवर,ऐनी डेक्स आदि किसी के कहने पर मोबाइल में इनस्टॉल न करें। • टेलीग्राम के माध्यम से विभिन्न ग्रुप में ट्रेडिंग के लिये लिंक के माध्यम से भेजे गये ऐप को डाउनलोड कर गेमिंग के माध्यम से पैसे इन्वेस्ट कर लाभ कमाने जैसे फ्राड के बारे में जागरुक किया गया । • कम समय में पैसा डबल करने,क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट कर ज्यादा रिटर्न मिलने जैसे लुभावने स्कीम के लालच में न आयें। • फेसबुक,इस्टाग्राम,ब्लॉग,ट्विटर चैट रूम आदि जैसे किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म सोशल नेटवर्किंग साइटस पर अपनी निजी जानकारी जैसे घर का पता,फोन नम्बर,जन्मतिथि और जन्म स्थान आदि तथा वर्तमान लोकेशन कभी भी शेयर न करें। * पुलिस/साइबर अधिकारी के नाम की काल आने पर आपके बच्चे के द्वारा बलात्कार,किडनैपिंग का केस बता कर या आपके द्वारा पोर्न विडियों देखने का आरोप लगाकर आपसे पैसे की मांग की जाये तो बिलकुल न घबराये, और न ही कोई पैसे भेजें। • साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं0 1930 पर तुरन्त कॉल करें। इसके पश्चात नजदीकी पुलिस स्टेशन और पर भी रिपोर्ट करने हेतु बताया गया।1
- _सतना जिले में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के बाद नया विवाद, 15 दिन बाद भी पटवारी ने नहीं सौंपा चार्ज_ _सतना जिले में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के बाद नया विवाद, 15 दिन बाद भी पटवारी ने नहीं सौंपा चार्ज_ _"रिश्वतखोर पटवारियों की विदाई पर खुशी, पर चार्ज न देने से ग्रामीणों में आक्रोश"_ _राइजिंग सतना_ _रामदत्त दाहिया_✍🏻 _रामपुर बघेलान, सतना_ जिला सतना के तहसील रामपुर बघेलान के ग्राम खरवाही एवं चोरहटा की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग प्रशासन ने मान ली थी। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे _हल्का चोरहटा के पटवारी श्री सत्येंद्र पांडेय_ एवं _हल्का खरवाही के पटवारी श्री अर्चित शर्मा_ का स्थानांतरण कर दिया गया था। उस समय पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर थी। लेकिन अब 15 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। *चार्ज न देने से बढ़ा विवाद* शिकायत के बाद हुए ट्रांसफर के बावजूद _हल्का चोरहटा के पटवारी सत्येंद्र पांडेय_ द्वारा आज तक नव नियुक्त पटवारी _श्री विकास विश्वकर्मा_ को चार्ज नहीं सौंपा गया है। आरोप है कि जानबूझकर कार्य में बाधा डाली जा रही है, जिससे आम जनता, गरीब, किसान और मजदूरों के राजस्व संबंधी काम अटके पड़े हैं। *ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी* चार्ज न मिलने से नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ट्रांसफर के आदेश के बाद भी पुराने पटवारी द्वारा कुर्सी न छोड़ना सीधे-सीधे शासनादेश की अवहेलना है। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि 2-3 दिन के अंदर चार्ज नहीं सौंपा गया तो _पटवारी सत्येंद्र पांडेय के खिलाफ जन आंदोलन_ किया जाएगा और _पटवारी भवन के सामने धरना_ दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। *जनता ने पहले जताया था आभार* पहले इस त्वरित कार्रवाई के लिए क्षेत्रवासियों ने _श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय, रामपुर बघेलान_ एवं _श्रीमान कलेक्टर महोदय, सतना_ का धन्यवाद किया था। अब लोगों की मांग है कि आदेश का तत्काल पालन करवाकर नए पटवारी को चार्ज दिलाया जाए, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी राजस्व व्यवस्था बहाल हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन के इस कदम से ही आम जनता का शासन-प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा।1
- चित्रकूट में एक साथ गूंजीं 133 शहनाइयां! CM सामूहिक विवाह योजना में मिला ₹1 लाख का तोहफा!2
- झोला छाप डॉ बंगाली से उपचार से फिर हुई मौत,,जिले में लगातार रोजाना झोला छाप डॉ की उपचार से हो रही मौत,,, सीधी ब्रेक - सीने में दर्द की शिकायत पर परिजन लेकर पहुंचे थे झोला छाप डॉ के पास,सुई लगाने के कुछ ही देर बाद हुई मौत,परिजनों का आरोप डॉ के उपचार के बाद हुई मौत,,परिजनों की शिकायत पर झोला छाप डॉ को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में,,मामले की कर रही जांच ,कमर्जी थाना क्षेत्र के धुम्मा ग्राम का मामला ।।।।।।।1
- 🚨 चित्रकूट की देवांगना घाटी में आखिर क्या हुआ? 3 आरोपी गिरफ्तार | Chitrakoot Case चित्रकूट की देवांगना घाटी में युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने लोगों को झकझोर दिया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले युवती के साथ मौजूद युवक को बांधा और फिर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो में जानिए देवांगना घाटी में क्या हुआ और मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है। ⚠️ यह वीडियो उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस कार्रवाई से संबंधित जानकारी पर आधारित है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। #Chitrakoot #DevanganaGhati #ChitrakootNews #UPNews #PrakashPathak1