रीवा ब्रेकिंग: रीवा में सरकारी जमीन पर बुलडोजर, दो मैरिज गार्डन ध्वस्त, 250 करोड़ की भूमि कब्जामुक्त। रीवा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर लगातार चल रहा है। अमहिया के बाद अब जेल मार्ग स्थित धोबिया टंकी के पास दो मैरिज गार्डनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने करीब ₹250 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करा लिया। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेल मार्ग स्थित शासकीय भूमि पर संचालित उत्सव मैरिज गार्डन और विंध्य मैरिज गार्डन पर कार्रवाई की। सीमांकन में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाए जाने के बाद बुलडोजर से निर्माण हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि की लीज अवधि समाप्त हो चुकी थी, लेकिन नवीनीकरण नहीं कराया गया और वर्षों तक वहां व्यवसाय संचालित होता रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।
रीवा ब्रेकिंग: रीवा में सरकारी जमीन पर बुलडोजर, दो मैरिज गार्डन ध्वस्त, 250 करोड़ की भूमि कब्जामुक्त। रीवा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर लगातार चल रहा है। अमहिया के बाद अब जेल मार्ग स्थित धोबिया टंकी के पास दो मैरिज गार्डनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने करीब ₹250 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करा लिया। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेल मार्ग स्थित शासकीय भूमि पर संचालित उत्सव मैरिज गार्डन और विंध्य मैरिज गार्डन पर कार्रवाई की। सीमांकन में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाए जाने के बाद बुलडोजर से निर्माण हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि की लीज अवधि समाप्त हो चुकी थी, लेकिन नवीनीकरण नहीं कराया गया और वर्षों तक वहां व्यवसाय संचालित होता रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।
- रीवा ब्रेकिंग: रीवा में सरकारी जमीन पर बुलडोजर, दो मैरिज गार्डन ध्वस्त, 250 करोड़ की भूमि कब्जामुक्त। रीवा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर लगातार चल रहा है। अमहिया के बाद अब जेल मार्ग स्थित धोबिया टंकी के पास दो मैरिज गार्डनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने करीब ₹250 करोड़ मूल्य की शासकीय भूमि को कब्जामुक्त करा लिया। नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेल मार्ग स्थित शासकीय भूमि पर संचालित उत्सव मैरिज गार्डन और विंध्य मैरिज गार्डन पर कार्रवाई की। सीमांकन में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा पाए जाने के बाद बुलडोजर से निर्माण हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि की लीज अवधि समाप्त हो चुकी थी, लेकिन नवीनीकरण नहीं कराया गया और वर्षों तक वहां व्यवसाय संचालित होता रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।1
- बिरसिंहपुर में पन्नी फटने पर इतना बड़ा विवाद! नगर परिषद कर्मचारी से मारपीट, मामला पहुंचा थाने बिरसिंहपुर में स्ट्रीट लाइट सुधारने के दौरान नगर परिषद के सीढ़ी वाहन से एक दुकान के सामने लगी पन्नी क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और नगर परिषद कर्मचारी के साथ कथित मारपीट का मामला सभापुर थाने तक पहुंच गया। इस वीडियो का उद्देश्य किसी पक्ष पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि सामने आई घटना की जानकारी देना और यह संदेश देना है कि छोटी-सी क्षति या विवाद को मारपीट तक ले जाना उचित नहीं है। बातचीत और कानूनी तरीके से भी समस्या का समाधान किया जा सकता है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। #Birsinghpur #BirsinghpurNews #SatnaNews #MPNews #PrakashPathak1
- जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी जिला पंचायत में धरने में बैठे भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग करने पहुंची वार्ड 2 जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा तिवारी पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार एवं जिला पंचायत के विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे सदस्य1
- रीवा से इस वक्त की बड़ी खबर। रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर वार्ड क्रमांक-15 में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां विनीत मिश्रा (करीब 40 वर्ष) की गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर एक अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। हालांकि, उसमें क्या लिखा है, इसका फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार, विनीत मिश्रा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। फिलहाल किसी पारिवारिक विवाद या आर्थिक परेशानी की पुष्टि नहीं हुई है। समान थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले के हर पहलू की जांच जारी है। महत्वपूर्ण सूचना: यह खबर पुलिस की प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। मौत के कारणों और मामले से जुड़े तथ्यों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी. #Rewa #MPNews #BreakingNews #RewaPolice #SuicideCase #MPNewsUpdateFast #CrimeNews #MadhyaPradeshNews1
- चित्रकूट पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। आज दिनाँक 28.07.2026 को श्री मान पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के कुशल दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकान्त राय की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल विजय कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल विजय कुमार सिंह एवं साइबर सेल में नियुक्त आरक्षी प्रशान्त,आरक्षी सर्वेश कुमार,साइबर थाना में नियुक्त एएसआई श्यामलाल गुप्ता,आरक्षी रामविलास यादव द्वारा NCRP/JMIS पोर्टल के जीआरएम,एमआरएम के टैब के बारे में पुलिस कर्मियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। गोष्ठी में उपस्थित पुलिस कर्मियों को थाना स्तर पर अधिक से अधिक जागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराधों में कमी लाए जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ पुलिस कर्मियों को अधिक से अधिक संख्या में साइट्रैन का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु बताया गया। साथ ही साथ साइबर हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करने हेतु बताया बताया गया। *साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानियां।* • किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना अकाउंट विवरण व एटीएम कार्ड नम्बर व पिन नम्बर सी0वी0वी0 तथा ओटीपी नम्बर न बताये । • एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करे व किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें । • डिजिटल अरेस्ट के सम्बन्ध में जागरुक किया गया । • अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को फोन,ई-मेल,एस0एम0एस0, फेसबुक,व्हाट्सएप पर कभी भी न दें। • बोनस प्वाइंट,रिवार्ड प्वाइंट, दीपावली ऑफर, कैशबैक,के0बी0सी0 आदि लुभावने ऑफर के लालच में अपना बैंक डिटेल फोन पर शेयर न करें। • किसी प्रकार का रिमोट एप्स जैसे टीमविवर,ऐनी डेक्स आदि किसी के कहने पर मोबाइल में इनस्टॉल न करें। • टेलीग्राम के माध्यम से विभिन्न ग्रुप में ट्रेडिंग के लिये लिंक के माध्यम से भेजे गये ऐप को डाउनलोड कर गेमिंग के माध्यम से पैसे इन्वेस्ट कर लाभ कमाने जैसे फ्राड के बारे में जागरुक किया गया । • कम समय में पैसा डबल करने,क्रिप्टो में इन्वेस्टमेंट कर ज्यादा रिटर्न मिलने जैसे लुभावने स्कीम के लालच में न आयें। • फेसबुक,इस्टाग्राम,ब्लॉग,ट्विटर चैट रूम आदि जैसे किसी भी ऑनलाइन प्लेटफार्म सोशल नेटवर्किंग साइटस पर अपनी निजी जानकारी जैसे घर का पता,फोन नम्बर,जन्मतिथि और जन्म स्थान आदि तथा वर्तमान लोकेशन कभी भी शेयर न करें। * पुलिस/साइबर अधिकारी के नाम की काल आने पर आपके बच्चे के द्वारा बलात्कार,किडनैपिंग का केस बता कर या आपके द्वारा पोर्न विडियों देखने का आरोप लगाकर आपसे पैसे की मांग की जाये तो बिलकुल न घबराये, और न ही कोई पैसे भेजें। • साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं0 1930 पर तुरन्त कॉल करें। इसके पश्चात नजदीकी पुलिस स्टेशन और पर भी रिपोर्ट करने हेतु बताया गया।1
- झोला छाप डॉ बंगाली से उपचार से फिर हुई मौत,,जिले में लगातार रोजाना झोला छाप डॉ की उपचार से हो रही मौत,,, सीधी ब्रेक - सीने में दर्द की शिकायत पर परिजन लेकर पहुंचे थे झोला छाप डॉ के पास,सुई लगाने के कुछ ही देर बाद हुई मौत,परिजनों का आरोप डॉ के उपचार के बाद हुई मौत,,परिजनों की शिकायत पर झोला छाप डॉ को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में,,मामले की कर रही जांच ,कमर्जी थाना क्षेत्र के धुम्मा ग्राम का मामला ।।।।।।।1
- #सेमरिया विधानसभा ग्राम पंचायत कटकी में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का धरना, कलेक्टर के नाम ग्राम पंचायत सरपंच को सौंपा ज्ञापन ₹आज अभी तक news उमेश पाठक1
- satna me 24घंटे से लापता 5वी के छत्र का मिला -छत्र - बिछीता शव सिर -धड़ अलग जांच में जुटी पुलिस1