Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोपालगंज में आतंकी कनेक्शन होने का वीडियो वायरल हो रहा,, जो फुलवरिया के बताया जा रहा है,, इन लोगों ने लड़की को फसाने की बात और इस्लाम कुबूल की बात बोला,,
गोपालगंज की जनता
गोपालगंज में आतंकी कनेक्शन होने का वीडियो वायरल हो रहा,, जो फुलवरिया के बताया जा रहा है,, इन लोगों ने लड़की को फसाने की बात और इस्लाम कुबूल की बात बोला,,
More news from बिहार and nearby areas
- गोपालगंज में आतंकी कनेक्शन होने का वीडियो वायरल हो रहा,, जो फुलवरिया के बताया जा रहा है,, इन लोगों ने लड़की को फसाने की बात और इस्लाम कुबूल की बात बोला,,1
- गोपालगंज में पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, अस्पताल में परिजनों का हंगामा! गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना के बसहाँ मोड़ स्थित मां सरस्वती क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान क्लिनिक के एक स्टाफ के चोटिल होने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद डॉक्टर के क्लिनिक छोड़कर फरार होने की सूचना है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे तीज पर्व के दौरान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बसहाँ गांव निवासी शिवजी महतो की पत्नी प्रियंका देवी को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें इलाज के लिए बसहाँ स्थित मां सरस्वती क्लिनिक लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने महिला का उपचार शुरू किया। हालांकि महिला की स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार एंबुलेंस से महिला को दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन महिला के शव को वापस क्लिनिक लेकर पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।1
- नए पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार ने संभाला पदभार, ----- कर्मीयों सहित जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत। दिए कई निर्देश। नौतन/ प्रखंड के नए पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में सौरभ कुमार ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही प्रखंड कार्यालय के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने फूल-माला व गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त बीपीआरओ सौरभ कुमार ने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान सभी पंचायत सचिवों को पंचायत जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की अपील की।उन्होंने पंचायत सरकार भवन को सक्रिय करने तथा नल-जल योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायतों में लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की बात कही।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख कृष्णदेव चौधरी, पंचायत सचिव, नगीना पासवान, रजनीकांत कुमार,मुखिया प्रतिनिधि राधेश्याम चौधरी, सुशील चौधरी, साधना कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।।3
- खड्डा समेत तीन पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, --- शिविर में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं । नौतन: प्रखंड की खड्डा, बैकुंठवा और धुमनगर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। बिहार सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। शिविर में प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, बिजली विभाग, जीविका समेत अन्य विभागों के काउंटर लगाए गए थे। आपूर्ति विभाग के डीलर रामेश्वर प्रसाद और दीपक कुमार ने ग्रामीणों से राशन व जनवितरण प्रणाली से जुड़ी शिकायतें सुनीं। बिजली विभाग के काउंटर पर बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य विद्युत संबंधी समस्याएं दर्ज की गईं।जीविका कैडर ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार और जीविका की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ गिरधारी लाल बीईओ रियाज अहमद,सीओ अलका कुमारी आदि ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी काउंटरों पर पहुंचकर अधिकारियों और कर्मियों से जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया।इस बीच खड्डा पंचायत में मुखिया पुत्र राहुल शर्मा बैकुंठवा मुखिया अफरोज नैयर धुमनगर के भोला साह आदि जनप्रतिनिधि शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के निराकरण की बात कही। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।1
- विश्वकर्मा पूजा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, 17 को होगी स्थायी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा जयपुर से करीब डेढ़ लाख रुपये में मंगाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा, स्थापना को लेकर मिलकर्मियों में उत्साह मझौलिया। शुगर इंडस्ट्रीज में विश्वकर्मा पूजा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कन्याओं के साथ चीनी मिल के अधिकारी, पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। यूनिट हेड उदयवीर सिंह की पहल पर इस वर्ष मिल परिसर में भगवान विश्वकर्मा की स्थायी प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रतिमा की स्थापना को लेकर मिलकर्मियों में खासा उत्साह है।कलश यात्रा शुगर इंडस्ट्रीज परिसर से शुरू होकर राजघाट स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के समीप उत्तरवाहिनी नदी के तट पर पहुंची। यहां आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधि-विधान से कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुन: शुगर इंडस्ट्रीज परिसर पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।एजीएम एचआर हरीश सिंह ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा जयपुर से करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से मंगाई गई है। 16 सितंबर को अधिवास तथा 17 सितंबर को प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमा का पूजन किया जाएगा।गन्ना महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज की स्थापना वर्ष 1932 में हुई थी, लेकिन अब तक भगवान विश्वकर्मा की स्थायी प्रतिमा स्थापित नहीं की गई थी। इस बार यूनिट हेड की पहल पर प्रबंधन और मिलकर्मियों के संयुक्त सहयोग से प्रतिमा मंगाई गई है। शिव शक्तिधाम के उत्तर दिशा में प्रतिमा की स्थापना के लिए भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। आचार्य पंडित त्रिलोकी पांडेय व आचार्य चुनचुन पांडेय की देखरेख में पूजन होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।3
- बैकुंठवा में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन नौतन। प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। मुखिया अफरोज नय्यर ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर बीएओ नेहा राज, पंचायत सचिव नगीना पासवान सहित अन्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।1
- शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। 15 September. मास्टर ट्रेनरों की टीम द्वारा जिला ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज से किया गया। 15.09.2026.1
- गोपालगंज में नदी से 12 दिन बाद मिला शव, मचा कोहराम, पशु को पूँछ पकड़कर नदी पार करने के दौरान डूबा था वृद्ध गोपालगंज जिले के उचकागांव अंतर्गत उजरा नारायणपुर गांव से होकर गुजरने वाली दाहा नदी में डूबे 70 वर्षीय वृद्ध का घटना के 12 दिन बाद सोमवार को शव ग्रामीणों ने नदी से बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव निवासी लगभग 70 वर्षीय वृद्ध राम इकबाल चौधरी दो सितंबर की दोपहर भैंस चराने के लिए गांव के अपने साथी ललन चौधरी के साथ घर से नदी की तरफ गए हुए थे। दोनों लोगों ने नदी के दूसरी तरफ सियरूहां सियारामपुर गांव के चंवर में भैंस को चराने के लिए भैंस की पूंछ पकड़ कर नदी पार करने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनके साथी ललन चौधरी अपनी भैंस की पूंछ पकड़कर पहले नदी पार कर लिए परंतु जैसे ही राम इकबाल चौधरी अपनी भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान भैंस की पूछ से हाथ छूट जाने के बाद वे दाहा नदी की तेज बहाव में बहते हुए गहरे पानी में डूबने लगे। इसके बाद मामले की सूचना ललन चौधरी द्वारा ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण तैराकों द्वारा नदी में डूबे राम इकबाल चौधरी को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया। परंतु उनका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान सोमवार के दिन उचकागांव थाना क्षेत्र के बलिभद्रपट्टी गांव के समीप दाहा नदी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में मछुआरों ने फंसे एक वृद्ध के शव को देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। जाल में फंसे वृद्ध के शव की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव के राम इकबाल चौधरी के रूप में की गई। मामले की सूचना मृतक के स्वजन को मिलते ही वहां चीख-पुकार मच गई। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद वृद्ध के शव को स्वजन को सौंप दिया गया। जहां स्वजन व ग्रामीणों की देखरेख मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया।1