स्लीग/ लगातार बारिश से भटवाड़ी क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता, गंगा नदी और नालों के जलस्तर पर निगरानी उत्तरकाशी। जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। आज 1 सितंबर 2026 को दोपहर 12:16 बजे तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के पापड़ गाड़ में जलस्तर बढ़ने की सूचना प्राप्त हुई। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के छोटे-बड़े नाले और गाड़-गदेरे जगह-जगह उफान पर बह रहे हैं। ऐसे में नदी एवं नालों के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, लोगों को अनावश्यक रूप से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।
स्लीग/ लगातार बारिश से भटवाड़ी क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता, गंगा नदी और नालों के जलस्तर पर निगरानी उत्तरकाशी। जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। आज 1 सितंबर 2026 को दोपहर 12:16 बजे तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के पापड़ गाड़ में जलस्तर बढ़ने की सूचना प्राप्त हुई। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र के छोटे-बड़े नाले और गाड़-गदेरे जगह-जगह उफान पर बह रहे हैं। ऐसे में नदी एवं नालों के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, लोगों को अनावश्यक रूप से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।
- टिहरी में भीषण सड़क हादसा: डंपर और कार की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में मालागूंठी के पास कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। कार में एक पुरुष और तीन महिलाएं सवार थीं। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकाला और घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- 🚨 हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार, ₹35 लाख कीमत का चोरी हुआ ट्रक बरामद माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार 🚨 हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार, ₹35 लाख कीमत का चोरी हुआ ट्रक बरामद माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार। अपराध एवं वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने माइनिंग चेक पोस्ट से चोरी किए गए करीब ₹35 लाख कीमत के 12 टायरा ट्रक को बरामद करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात के बाद ट्रक की नंबर प्लेट हटा दी थी और पहचान छिपाने के लिए उसे जंगल में झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। हालांकि आरोपियों की यह चालाकी हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई और चोरी किए गए ट्रक को जंगल से बरामद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी की घटना का खुलासा होने के साथ ही आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया गया। हरिद्वार पुलिस की तत्परता और प्रभावी पुलिसिंग के चलते करीब ₹35 लाख कीमत का ट्रक बरामद हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 🔴 पुलिस की कार्रवाई की खास बातें ₹35 लाख कीमत का 12 टायरा ट्रक बरामद माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी की वारदात का खुलासा दो शातिर आरोपी गिरफ्तार आरोपियों ने नंबर प्लेट हटाकर ट्रक छिपाया था जंगल की झाड़ियों से चोरी का ट्रक बरामद हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी ने अपराधियों की चालाकी पर पानी फेर दिया।1
- सर्व पितृ मोक्ष यज्ञ निर्विघ्न हो, इस हेतु आचार्य प्राणनाथ का 40 दिन का उपवास संकल्प - त्रासदीग्रस्त पड़ोसी राज्यों में भी मदद भेजेगा राष्ट्रीय सनातनी संगठन आज राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट कार्यालय, सलेमपुर चौक, बहादराबाद, हरिद्वार में श्राद्ध पक्ष में होने वाले सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 5 कुंडी यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन हेतु सेवा संकल्प लिया गया। समापन से ठीक 40 दिन पहले संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ जी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर 40 दिन के कठिन उपवास का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ आचार्य जी को यह संकल्प दिलाया। पंकज सैनी ने बताया कि इस महायज्ञ में कोई त्रुटि न हो और सभी कार्य खुशी-खुशी संपन्न हों, इसी प्रार्थना के साथ यह संकल्प लिया गया है। आचार्य जी 40 दिन तक महाराजा भगीरथ और पितृ देवताओं के नाम पर अन्न और चारपाई का त्याग कर तपस्या करेंगे और कथा के 8वें दिन श्राद्ध अमावस्या पर 108 कुंडी महायज्ञ के साथ अपना उपवास पूर्ण करेंगे। इसी के साथ संगठन ने एक और बड़ा सेवा संकल्प लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इसी भगवत कथा और महायज्ञ के निमित्त संगठन पड़ोसी राज्यों में आई त्रासदी (बाढ़/आपदा) से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए स्वयं जाएगा। संगठन की टीम पीड़ित क्षेत्रों में भोजन सामग्री, कपड़े और दवाइयां लेकर राहत कार्य के लिए रवाना होगी। सनातन का अर्थ ही सेवा है। पितरों की मोक्ष प्राप्ति के साथ-साथ जीवित जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा पितृ-यज्ञ है। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- रक्षा सूत्र कार्यक्रम के बाद कलियर में सियासी हलचल तेज, मुनीष सैनी के बयान ने बढ़ाई चर्चाएं बोले मुनीष सैनी—“मातृशक्ति का आशीर्वाद होना चाहिए, ये हाथ मजबूत हैं और आगे भी मजबूत रहेंगे” रुड़की। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम के बाद स्थानीय सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। भाजपा विधानसभा संयोजक मुनीष सैनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दिया है। इससे पहले सुभाष नगर मंडल में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी देखने को मिली थी। कार्यक्रम के बाद मुनीष सैनी के बयान ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी। उन्होंने कहा, “मातृशक्ति का आशीर्वाद होना चाहिए। ये हाथ मजबूत हैं और आगे भी मजबूत रहेंगे।” उनके इस बयान को क्षेत्र की राजनीति में उनके बढ़ते सक्रिय दखल और भविष्य की राजनीतिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।1
- शिक्षक दिवस पर जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल,बीपीएल विद्यार्थियों को बी.एड. में विशेष फीस छूट, अनाथ छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण : डाक्टर मुकेश शर्मा शिक्षक दिवस पर जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल,बीपीएल विद्यार्थियों को बी.एड. में विशेष फीस छूट, अनाथ छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण : डाक्टर मुकेश शर्मा1
- नंदा की चौकी में जलभराव, भारतीय गौ रक्षा संघ ने किया लोगों का रेस्क्यू देहरादून के नंदा की चौकी क्षेत्र में रात के समय अचानक पानी भरने से बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। तेज पानी के बहाव में कुछ लोग बहने लगे, जिन्हें भारतीय गौ रक्षा संघ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला। टीम के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और प्रभावित लोगों की मदद की।1
- (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर खानपुर से है जिलापंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने खानपुर के लोगो व सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री का जताया आभार,देखिए खबर मे1
- सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र भागलपुर नवादा गांव में चोरो ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया1
- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 24 घंटे में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार The Aman Times 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | ऋषिकेश नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 24 घंटे में मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार ऋषिकेश में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोफियान को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच में होटल प्रबंधन की भूमिका सामने आने पर होटल मैनेजर वैभव गुप्ता और संचालक राहुल अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को होटल में बिना उचित पहचान/सत्यापन के प्रवेश दिया गया था और घटना की जानकारी होने के बावजूद सूचना नहीं दी गई। होटल के CCTV बंद किए जाने की बात भी जांच में सामने आई। पुलिस ने संबंधित होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए SDM ऋषिकेश को रिपोर्ट भेजी है।1