logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नंदा की चौकी में जलभराव, भारतीय गौ रक्षा संघ ने किया लोगों का रेस्क्यू देहरादून के नंदा की चौकी क्षेत्र में रात के समय अचानक पानी भरने से बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। तेज पानी के बहाव में कुछ लोग बहने लगे, जिन्हें भारतीय गौ रक्षा संघ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला। टीम के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और प्रभावित लोगों की मदद की।

16 hrs ago
user_Viral Zone
Viral Zone
Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
16 hrs ago

नंदा की चौकी में जलभराव, भारतीय गौ रक्षा संघ ने किया लोगों का रेस्क्यू देहरादून के नंदा की चौकी क्षेत्र में रात के समय अचानक पानी भरने से बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। तेज पानी के बहाव में कुछ लोग बहने लगे, जिन्हें भारतीय गौ रक्षा संघ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित बाहर निकाला। टीम के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और प्रभावित लोगों की मदद की।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • 🌊 उफनती नदी के ऊपर खतरे में था पुल, परिवार तक पहुंचने के लिए दौड़ा शख्स नेपाल में बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक शख्स तेज बहाव वाली नदी के ऊपर बने केबल ब्रिज से गुजरता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसका परिवार नदी के दूसरी ओर फंसा हुआ था। पुल पर खतरे और बढ़ते जलस्तर के बावजूद वह हिम्मत दिखाते हुए परिवार तक पहुंचने के लिए आगे बढ़ता रहा और आखिरकार सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंच गया।
    1
    🌊 उफनती नदी के ऊपर खतरे में था पुल, परिवार तक पहुंचने के लिए दौड़ा शख्स
नेपाल में बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक शख्स तेज बहाव वाली नदी के ऊपर बने केबल ब्रिज से गुजरता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसका परिवार नदी के दूसरी ओर फंसा हुआ था। पुल पर खतरे और बढ़ते जलस्तर के बावजूद वह हिम्मत दिखाते हुए परिवार तक पहुंचने के लिए आगे बढ़ता रहा और आखिरकार सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंच गया।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    57 min ago
  • खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच The Aman Times | देहरादून खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद किए गए कथित ‘शुद्धिकरण’ के दोषियों पर कार्रवाई की मांग और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में सचिवालय कूच किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सचिवालय की ओर रवाना हुए। कांग्रेस ने सामाजिक भेदभाव और राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान सह प्रभारी मनोज यादव और सुरेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच
The Aman Times | देहरादून
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ और राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय कूच
देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद किए गए कथित ‘शुद्धिकरण’ के दोषियों पर कार्रवाई की मांग और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में सचिवालय कूच किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सचिवालय की ओर रवाना हुए।
कांग्रेस ने सामाजिक भेदभाव और राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने की बात कही।
प्रदर्शन के दौरान सह प्रभारी मनोज यादव और सुरेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • सहारनपुर पुलिस लाइन में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, जनकपुरी के तकिया प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, एसएसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई मांगी सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में हुए विवाद को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे युवा मोर्चा मंडल जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करटे हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। सचिन देव ने आरोप लगाया कि घटना में एक पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के जिन लोगों को चोटें आईं, उनका मेडिकल कराकर उपचार कराया जाना चाहिए था। पार्टी ने घायलों का मेडिकल कराने, दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करने और बिना ठोस साक्ष्य गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।जिला महासचिव सौरभ सिंह ने घटना की सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी पक्ष का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने बाहरी लोगों की भूमिका की जांच और माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    सहारनपुर पुलिस लाइन में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, जनकपुरी के तकिया प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, एसएसपी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई मांगी
सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में हुए विवाद को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे  युवा मोर्चा मंडल जिलाध्यक्ष सचिन देव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन करटे हुए एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। सचिन देव ने आरोप लगाया कि घटना में एक पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के जिन लोगों को चोटें आईं, उनका मेडिकल कराकर उपचार कराया जाना चाहिए था। पार्टी ने घायलों का मेडिकल कराने, दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करने और बिना ठोस साक्ष्य गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग की।जिला महासचिव सौरभ सिंह ने घटना की सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी पक्ष का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पार्टी ने बाहरी लोगों की भूमिका की जांच और माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • देहरादून रोड पर बेकाबू रोडवेज बस का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर सहारनपुर। अंबाला रोड पर सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार को रोडवेज बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा चालक समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट: जाहिद अंसारी
    1
    देहरादून रोड पर बेकाबू रोडवेज बस का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर
सहारनपुर। अंबाला रोड पर सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार को रोडवेज बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ई-रिक्शा चालक समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
रिपोर्ट: जाहिद अंसारी
    user_Jurnalist zahid
    Jurnalist zahid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • CM Yogi Adityanath ji ka great entry 🚩power of spg commando😡🇮🇳🔥#yogiadityanath​ #narendramodi​ #shorts​#youtubeshorts​ #trending​ #ytshorts​ #globalmanch​ #cmyogi​ #pmmodi​ #bjp​ #bjpgovernment​ #india​ #uttarpradesh​ #pmmodi CM Yogi Adityanath ji ka great entry 🚩power of spg commando😡🇮🇳🔥#yogiadityanath​ #narendramodi​ #shorts​#youtubeshorts​ #trending​ #ytshorts​ #globalmanch​ #cmyogi​ #pmmodi​ #bjp​ #bjpgovernment​ #india​ #uttarpradesh​ #pmmodi
    1
    CM Yogi Adityanath ji ka great entry 🚩power of spg commando😡🇮🇳🔥#yogiadityanath​ #narendramodi​ #shorts​#youtubeshorts​ #trending​ #ytshorts​ #globalmanch​ #cmyogi​ #pmmodi​ #bjp​ #bjpgovernment​ #india​ #uttarpradesh​ #pmmodi
CM Yogi Adityanath ji ka great entry 🚩power of spg commando😡🇮🇳🔥#yogiadityanath​ #narendramodi​ #shorts​#youtubeshorts​ #trending​ #ytshorts​ #globalmanch​ #cmyogi​ #pmmodi​ #bjp​ #bjpgovernment​ #india​ #uttarpradesh​ #pmmodi
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क
    Court reporter नारैनगढ़, अंबाला, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • 🚨 हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार, ₹35 लाख कीमत का चोरी हुआ ट्रक बरामद माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार 🚨 हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार, ₹35 लाख कीमत का चोरी हुआ ट्रक बरामद माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार हरिद्वार। अपराध एवं वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने माइनिंग चेक पोस्ट से चोरी किए गए करीब ₹35 लाख कीमत के 12 टायरा ट्रक को बरामद करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात के बाद ट्रक की नंबर प्लेट हटा दी थी और पहचान छिपाने के लिए उसे जंगल में झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। हालांकि आरोपियों की यह चालाकी हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई और चोरी किए गए ट्रक को जंगल से बरामद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी की घटना का खुलासा होने के साथ ही आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया गया। हरिद्वार पुलिस की तत्परता और प्रभावी पुलिसिंग के चलते करीब ₹35 लाख कीमत का ट्रक बरामद हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 🔴 पुलिस की कार्रवाई की खास बातें ₹35 लाख कीमत का 12 टायरा ट्रक बरामद माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी की वारदात का खुलासा दो शातिर आरोपी गिरफ्तार आरोपियों ने नंबर प्लेट हटाकर ट्रक छिपाया था जंगल की झाड़ियों से चोरी का ट्रक बरामद हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी ने अपराधियों की चालाकी पर पानी फेर दिया।
    1
    🚨 हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार, ₹35 लाख कीमत का चोरी हुआ ट्रक बरामद
माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
🚨 हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार, ₹35 लाख कीमत का चोरी हुआ ट्रक बरामद
माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। अपराध एवं वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने माइनिंग चेक पोस्ट से चोरी किए गए करीब ₹35 लाख कीमत के 12 टायरा ट्रक को बरामद करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात के बाद ट्रक की नंबर प्लेट हटा दी थी और पहचान छिपाने के लिए उसे जंगल में झाड़ियों के बीच छिपा दिया था। हालांकि आरोपियों की यह चालाकी हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सकी।
पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई और चोरी किए गए ट्रक को जंगल से बरामद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी की घटना का खुलासा होने के साथ ही आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया गया।
हरिद्वार पुलिस की तत्परता और प्रभावी पुलिसिंग के चलते करीब ₹35 लाख कीमत का ट्रक बरामद हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
🔴 पुलिस की कार्रवाई की खास बातें
₹35 लाख कीमत का 12 टायरा ट्रक बरामद
माइनिंग चेक पोस्ट से ट्रक चोरी की वारदात का खुलासा
दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने नंबर प्लेट हटाकर ट्रक छिपाया था
जंगल की झाड़ियों से चोरी का ट्रक बरामद
हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी ने अपराधियों की चालाकी पर पानी फेर दिया।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • टिहरी में भीषण सड़क हादसा: डंपर और कार की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में मालागूंठी के पास कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। कार में एक पुरुष और तीन महिलाएं सवार थीं। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकाला और घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    टिहरी में भीषण सड़क हादसा: डंपर और कार की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत
टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में मालागूंठी के पास कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। कार में एक पुरुष और तीन महिलाएं सवार थीं। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकाला और घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र भागलपुर नवादा गांव में चोरो ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया
    1
    सहारनपुर व्यूरो रिपोर्ट मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी क्षेत्र भागलपुर नवादा गांव में चोरो ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Behat, Saharanpur•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.