चूरू में गणगौर पर ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम | लोकगीत-लोकनृत्य और बणी ठणी प्रतियोगिता Churu में गणगौर पर्व के अवसर पर Lok Sanskriti Shodh Sansthan Nagarshree और Yukti Samajik Shodh Sansthan के संयुक्त तत्वावधान में ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निशा अजमेरा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर और ईसर की स्थापना कर महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक बनौरा निकाला गया और गणगौर के लोकगीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. तमन्ना शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में लोकनृत्य और ‘बणी ठणी’ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। लोकनृत्य प्रतियोगिता में सपना मीणा प्रथम, रुचिका पीपलवा द्वितीय और मोना शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि ‘बणी ठणी’ प्रतियोगिता में राखी व्यास को सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार राशि और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर गणगौर पर्व की सांस्कृतिक परंपरा को उत्साहपूर्वक मनाया। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
चूरू में गणगौर पर ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम | लोकगीत-लोकनृत्य और बणी ठणी प्रतियोगिता Churu में गणगौर पर्व के अवसर पर Lok Sanskriti Shodh Sansthan Nagarshree और Yukti Samajik Shodh Sansthan के संयुक्त तत्वावधान में ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निशा अजमेरा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर और ईसर की स्थापना कर महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक बनौरा निकाला गया और गणगौर के लोकगीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. तमन्ना शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में लोकनृत्य और ‘बणी ठणी’ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। लोकनृत्य प्रतियोगिता में सपना मीणा प्रथम, रुचिका पीपलवा द्वितीय और मोना शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि ‘बणी ठणी’ प्रतियोगिता में राखी व्यास को सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार राशि और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर गणगौर पर्व की सांस्कृतिक परंपरा को उत्साहपूर्वक मनाया। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।
- सुधीर जोशी होंगे झुंझुनूं के नए पुलिस अधीक्षक, कानून-व्यवस्था मजबूत करने की उम्मीद, झुंझुनूं जिले को जल्द ही नए पुलिस अधीक्षक के रूप में सुधीर जोशी मिलेंगे। राज्य सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार सुधीर जोशी को झुंझुनूं जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में नई ऊर्जा और सख्ती आने की उम्मीद जताई जा रही है। सुधीर जोशी इससे पहले भी विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और एक अनुशासित तथा कर्मठ अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है। अपराध नियंत्रण, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना और त्वरित कार्रवाई उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषताएं मानी जाती हैं। झुंझुनूं जिले में यातायात प्रबंधन, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनके सामने प्रमुख चुनौतियां रहेंगी। नई नियुक्ति की खबर सामने आते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। आम नागरिकों ने भी उम्मीद जताई है कि नए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। जानकारी के अनुसार सुधीर जोशी जल्द ही पदभार ग्रहण कर जिले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और प्राथमिकताओं के आधार पर नई कार्ययोजना तैयार करेंगे।1
- झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक हिस्ट्रीशीटर ने तेज रफ्तार पिकअप से पुलिस के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि टक्कर मारने वाला हिस्ट्रीशीटर रोहित महला खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं हिस्ट्रीशीटर रोहित महला को पहले झुंझुनूं रेफर किया गया। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। घटनाक्रम को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान बांडीयां नाले के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिस वाहन को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।।हादसे में पुलिस वाहन चालक भूपेंद्र, एएसआई सज्जन, कांस्टेबल अशोक और कांस्टेबल रविकांत घायल हो गए। हादसे में हिस्ट्रीशीटर रोहित महला भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तुरंत गुढ़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार टक्कर मारने वाला व्यक्ति रोहित महला है, जो गुढ़ा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के खिलाफ पूर्व में कुल 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह करीब एक महीने पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। *पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर* घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया गया और घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- गैस की किल्लत पड़ जाएं तो अधिक जानकारी के लिए विश्व गुरु के बताए गए कारनामे अपनाए.... उपभोक्ता के लिए विश्व के महानतम वैज्ञानिक का सस्ता परामर्श।1
- Post by Om Parkash1
- Post by Rajasthan Patrika1
- Churu में गणगौर पर्व के अवसर पर Lok Sanskriti Shodh Sansthan Nagarshree और Yukti Samajik Shodh Sansthan के संयुक्त तत्वावधान में ‘चंद्र गौरजा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निशा अजमेरा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर और ईसर की स्थापना कर महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक बनौरा निकाला गया और गणगौर के लोकगीत प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. तमन्ना शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में लोकनृत्य और ‘बणी ठणी’ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। लोकनृत्य प्रतियोगिता में सपना मीणा प्रथम, रुचिका पीपलवा द्वितीय और मोना शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि ‘बणी ठणी’ प्रतियोगिता में राखी व्यास को सम्मानित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार राशि और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर गणगौर पर्व की सांस्कृतिक परंपरा को उत्साहपूर्वक मनाया। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में शुक्रवार देर रात अचानक ऐसा बवाल मचा कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। शहर की सड़कों पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला इतना बढ़ गया कि लाठी-भाठा जंग शुरू हो गई। सड़क पर काफी देर तक मारपीट और पत्थरबाजी होती रही, जिससे आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।1
- सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार युवक गिरफ्तार, 20,180 रुपये व ताश पत्ते जब्त, झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20,180 रुपये की जुआ राशि एवं ताश पत्ते बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर हुक्मपुरा रोड टोडी क्षेत्र में पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपये दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए। मौके से पुलिस ने सुनिल पुत्र शेरसिंह निवासी सिथल, सुनिल पुत्र धुडाराम निवासी चंवरा चौफुल्या, मुकेश पुत्र गीरधारी लाल निवासी टोडी तथा चतरूराम पुत्र यादराम निवासी चंवरा चौफुल्या को गिरफ्तार किया। कार्रवाई पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20,180 रुपये नकद व ताश पत्ते जब्त कर लिए हैं तथा सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।1