Shuru
Apke Nagar Ki App…
विद्यालय में ईसीसीई बाल मेले का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा बामनवास :मुख्यालय बामनवास के पट्टी कला स्थित महात्मा गाँधी विद्यालय में ईसीसीई (ECCE) बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूसीईईओ ओमप्रकाश मीना तथा विशिष्ट अतिथि कालू राम मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टीकलां के प्रधानाचार्य रहे। मेले में बालवाटिका में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निर्मित विभिन्न शिक्षण सामग्रियों एवं रचनात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। नन्हे-मुन्नों की प्रतिभा और रचनात्मकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। निर्णायक दल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए।
Sudeep Kumar Gaur
विद्यालय में ईसीसीई बाल मेले का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा बामनवास :मुख्यालय बामनवास के पट्टी कला स्थित महात्मा गाँधी विद्यालय में ईसीसीई (ECCE) बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूसीईईओ ओमप्रकाश मीना तथा विशिष्ट अतिथि कालू राम मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टीकलां के प्रधानाचार्य रहे। मेले में बालवाटिका में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निर्मित विभिन्न शिक्षण सामग्रियों एवं रचनात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। नन्हे-मुन्नों की प्रतिभा और रचनात्मकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। निर्णायक दल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- विद्यालय में ईसीसीई बाल मेले का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा बामनवास :मुख्यालय बामनवास के पट्टी कला स्थित महात्मा गाँधी विद्यालय में ईसीसीई (ECCE) बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूसीईईओ ओमप्रकाश मीना तथा विशिष्ट अतिथि कालू राम मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टीकलां के प्रधानाचार्य रहे। मेले में बालवाटिका में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निर्मित विभिन्न शिक्षण सामग्रियों एवं रचनात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। नन्हे-मुन्नों की प्रतिभा और रचनात्मकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। निर्णायक दल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए।4
- गंगापुर सिटी में राहुल गोयल ने सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, राष्ट्रीय और गौ सेवा के संकल्प को दोहराया1
- पुलिस थाना लालसोट की बड़ी कार्रवाई, 270 ग्राम गांजा और480 पव्वे शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार लालसोट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 270 ग्राम गांजा तथा दूसरे आरोपी से देशी शराब के 384 और अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग के 96 पव्वे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर को थाना प्रभारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीमों ने अलसुबह संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चेकिंग और नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान चांदसेन की सांसी बस्ती निवासी राजन्ती देवी (45) पत्नी मुकेश से 270 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। वहीं, इसी बस्ती के रोहित मालावत (23) पुत्र राजू मालावत के कब्जे से देशी शराब की 8 पेटियों में 384 पव्वे और अंग्रेजी शराब की 2 पेटियों में रॉयल स्टैग के 96 पव्वे जब्त किए गए। पुलिस ने गांजे के मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 तथा अवैध शराब के मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार चीपा और वृत्ताधिकारी सत्यनारायण के निकटतम सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी हरलाल सहित लालसोट थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- पंचायतीराज चुनाव-2026: दौसा में दूसरे चरण के लिए पुलिस का कड़ा पहरा, 2400 जवान संभालेंगे कमान; 59 क्रिटिकल भवनों पर हथियारबंद जाब्ता तैनात दौसा। पंचायतीराज चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु: 2400 जवानों की तैनाती: चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कुल 2400 पुलिसकर्मियों का जाब्ता मैदान में मुस्तैद रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ कमान: सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग और सुपरविजन के लिए राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 9 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और 35 पुलिस निरीक्षक (CI) तैनात किए गए हैं। 65 मोबाइल पार्टियां रखेंगी नजर: मतदान केंद्रों की सतत निगरानी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए 65 पुलिस मोबाइल वैन लगातार गश्त पर रहेंगी। 59 क्रिटिकल भवनों पर विशेष निगरानी: संवेदनशीलता के लिहाज से चिन्हित 59 क्रिटिकल मतदान भवनों पर हथियारबंद अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर, आमजन से अपील पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनाव में बाधा डालने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर निगरानी रखेंगी। दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।4
- सपोटरा में खाद्य सुरक्षा टीम ने किया औचक दौरा, चार दुकानों से खाद्य पदार्थ के लिए नमूने। सपोटरा में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, चार दुकानों से लिए सैंपल; फिर भी मिलावटखोरों पर कार्रवाई का इंतजार! ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत औचक निरीक्षण, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश सपोटरा, करौली। सपोटरा क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने दौरा कर विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में चार दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार मीना, संतोष बिश्नोई, तनुजा जैन, पूजा मीना, प्रियंका चौधरी और देवाशीष कुमार की टीम ने दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए नमूने एकत्रित किए। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने, खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए गए। सवाल अब भी बरकरार: खुले में बिक रही मिठाइयों पर कब होगी सख्त कार्रवाई? खाद्य सुरक्षा टीम की इस कार्रवाई के बीच सपोटरा में खुले में रखी मिठाइयों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मिठाइयों पर भिनभिनाती मक्खियां, कड़ाहियों में कीड़े गिरने और खाद्य पदार्थों पर धूल-मिट्टी जमने जैसी स्थितियों को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसे हालात में सवाल उठता है कि क्या खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई केवल सैंपल लेने और दुकानदारों को निर्देश देने तक सीमित रहेगी, या खुले में अस्वच्छ तरीके से खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे? आमजन की सेहत से खिलवाड़ पर कब लगेगी लगाम? त्योहारी सीजन और मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। दूषित या मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग से अपेक्षा है कि वह नियमित निरीक्षण करे, शिकायतों को गंभीरता से ले और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करे। अब बड़ा सवाल यही है—सपोटरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की अगली कार्रवाई कब होगी? क्या खुले में अस्वच्छ तरीके से मिठाइयां बेचने वाले दुकानदारों की भी जांच होगी, या आमजन को इसी तरह अपनी सेहत के जोखिम के बीच खरीदारी करनी पड़ेगी? फिलहाल, चार दुकानों से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।1
- करौली जिले की नादौती पंचायत समिति के वार्ड 11 से बहुजन समाज पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रही सरिता मीना ने सोमवार प्रचार के अंतिम दिन वार्ड परिक्षेत्र के गांवो में जनसंपर्क कर बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी के बटन को दबाकर अपने पक्ष में मतदान करने की मतदाताओं से अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड 11 के मतदाताओं का उन्हें आशीर्वाद मिलता है तो वार्ड परिक्षेत्र की जन समस्याओं का निस्तारण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस दौरान सैकड़ो की तादात में महिला पुरुष समर्थक सरिता के साथ मौजूद थे।1
- निर्दलीय प्रत्याशियों को भी अब मिल गए हैं चुनाव चिन्ह प्रचार भी हुआ तेज पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं पंचायत राज चुनाव के चलते पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं और अंकित करने के बाद उन्हें प्रत्याशियों को बता दिया गया है अब चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी मैदान में पहुंच गए हैं और अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं।1
- गंगापुर सिटी में 25 साल बाद भी अधूरी चंबल पेयजल परियोजना दो-तीन दिन में मिल रहा है पानी जलापूर्ति व्यवस्था पर सवाल लिफ्ट सिस्टम पर बड़े पंप लगाने की मांग को लेकर वेद प्रकाश मंगल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र1