logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस थाना लालसोट की बड़ी कार्रवाई, 270 ग्राम गांजा और480 पव्वे शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार लालसोट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 270 ग्राम गांजा तथा दूसरे आरोपी से देशी शराब के 384 और अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग के 96 पव्वे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर को थाना प्रभारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीमों ने अलसुबह संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चेकिंग और नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान चांदसेन की सांसी बस्ती निवासी राजन्ती देवी (45) पत्नी मुकेश से 270 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। वहीं, इसी बस्ती के रोहित मालावत (23) पुत्र राजू मालावत के कब्जे से देशी शराब की 8 पेटियों में 384 पव्वे और अंग्रेजी शराब की 2 पेटियों में रॉयल स्टैग के 96 पव्वे जब्त किए गए। पुलिस ने गांजे के मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 तथा अवैध शराब के मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार चीपा और वृत्ताधिकारी सत्यनारायण के निकटतम सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी हरलाल सहित लालसोट थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

19 hrs ago
user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
19 hrs ago

पुलिस थाना लालसोट की बड़ी कार्रवाई, 270 ग्राम गांजा और480 पव्वे शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार लालसोट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 270 ग्राम गांजा तथा दूसरे आरोपी से देशी शराब के 384 और अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग के 96 पव्वे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर को थाना प्रभारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीमों ने अलसुबह संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चेकिंग और नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान चांदसेन की सांसी बस्ती निवासी राजन्ती देवी (45) पत्नी मुकेश से 270 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। वहीं, इसी बस्ती के रोहित मालावत (23) पुत्र राजू मालावत के कब्जे से देशी शराब की 8 पेटियों में 384 पव्वे और अंग्रेजी शराब की 2 पेटियों में रॉयल स्टैग के 96 पव्वे जब्त किए गए। पुलिस ने गांजे के मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 तथा अवैध शराब के मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार चीपा और वृत्ताधिकारी सत्यनारायण के निकटतम सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी हरलाल सहित लालसोट थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पुलिस थाना लालसोट की बड़ी कार्रवाई, 270 ग्राम गांजा और480 पव्वे शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार लालसोट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 270 ग्राम गांजा तथा दूसरे आरोपी से देशी शराब के 384 और अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग के 96 पव्वे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर को थाना प्रभारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीमों ने अलसुबह संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चेकिंग और नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान चांदसेन की सांसी बस्ती निवासी राजन्ती देवी (45) पत्नी मुकेश से 270 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। वहीं, इसी बस्ती के रोहित मालावत (23) पुत्र राजू मालावत के कब्जे से देशी शराब की 8 पेटियों में 384 पव्वे और अंग्रेजी शराब की 2 पेटियों में रॉयल स्टैग के 96 पव्वे जब्त किए गए। पुलिस ने गांजे के मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 तथा अवैध शराब के मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार चीपा और वृत्ताधिकारी सत्यनारायण के निकटतम सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी हरलाल सहित लालसोट थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    1
    पुलिस थाना लालसोट की  बड़ी कार्रवाई, 270 ग्राम गांजा और480 पव्वे शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार
लालसोट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी से 270 ग्राम गांजा तथा दूसरे आरोपी से देशी शराब के 384 और अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग के 96 पव्वे जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर को थाना प्रभारी हरलाल मीणा के नेतृत्व में विशेष टीमों ने अलसुबह संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चेकिंग और नाकाबंदी अभियान चलाया। इस दौरान चांदसेन की सांसी बस्ती निवासी राजन्ती देवी (45) पत्नी मुकेश से 270 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। वहीं, इसी बस्ती के रोहित मालावत (23) पुत्र राजू मालावत के कब्जे से देशी शराब की 8 पेटियों में 384 पव्वे और अंग्रेजी शराब की 2 पेटियों में रॉयल स्टैग के 96 पव्वे जब्त किए गए।
पुलिस ने गांजे के मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 तथा अवैध शराब के मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार चीपा और वृत्ताधिकारी सत्यनारायण के निकटतम सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी हरलाल सहित लालसोट थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • पंचायतीराज चुनाव-2026: दौसा में दूसरे चरण के लिए पुलिस का कड़ा पहरा, 2400 जवान संभालेंगे कमान; 59 क्रिटिकल भवनों पर हथियारबंद जाब्ता तैनात दौसा। पंचायतीराज चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ​सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु: ​2400 जवानों की तैनाती: चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कुल 2400 पुलिसकर्मियों का जाब्ता मैदान में मुस्तैद रहेगा। ​वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ कमान: सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग और सुपरविजन के लिए राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 9 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और 35 पुलिस निरीक्षक (CI) तैनात किए गए हैं। ​65 मोबाइल पार्टियां रखेंगी नजर: मतदान केंद्रों की सतत निगरानी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए 65 पुलिस मोबाइल वैन लगातार गश्त पर रहेंगी। ​59 क्रिटिकल भवनों पर विशेष निगरानी: संवेदनशीलता के लिहाज से चिन्हित 59 क्रिटिकल मतदान भवनों पर हथियारबंद अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। ​असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर, आमजन से अपील पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनाव में बाधा डालने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर निगरानी रखेंगी। ​दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
    4
    पंचायतीराज चुनाव-2026: दौसा में दूसरे चरण के लिए पुलिस का कड़ा पहरा, 2400 जवान संभालेंगे कमान; 59 क्रिटिकल भवनों पर हथियारबंद जाब्ता तैनात


दौसा। पंचायतीराज चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
​सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु:
​2400 जवानों की तैनाती: चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कुल 2400 पुलिसकर्मियों का जाब्ता मैदान में मुस्तैद रहेगा।
​वरिष्ठ अधिकारियों के हाथ कमान: सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग और सुपरविजन के लिए राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 9 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और 35 पुलिस निरीक्षक (CI) तैनात किए गए हैं।
​65 मोबाइल पार्टियां रखेंगी नजर: मतदान केंद्रों की सतत निगरानी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए 65 पुलिस मोबाइल वैन लगातार गश्त पर रहेंगी।
​59 क्रिटिकल भवनों पर विशेष निगरानी: संवेदनशीलता के लिहाज से चिन्हित 59 क्रिटिकल मतदान भवनों पर हथियारबंद अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
​असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर, आमजन से अपील
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनाव में बाधा डालने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर निगरानी रखेंगी। 
​दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • विद्यालय में ईसीसीई बाल मेले का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा बामनवास :मुख्यालय बामनवास के पट्टी कला स्थित महात्मा गाँधी विद्यालय में ईसीसीई (ECCE) बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूसीईईओ ओमप्रकाश मीना तथा विशिष्ट अतिथि कालू राम मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टीकलां के प्रधानाचार्य रहे। मेले में बालवाटिका में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निर्मित विभिन्न शिक्षण सामग्रियों एवं रचनात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। नन्हे-मुन्नों की प्रतिभा और रचनात्मकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। निर्णायक दल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए।
    4
    विद्यालय में ईसीसीई बाल मेले का आयोजन, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

बामनवास :मुख्यालय बामनवास के पट्टी कला स्थित महात्मा गाँधी विद्यालय में ईसीसीई (ECCE) बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूसीईईओ ओमप्रकाश मीना तथा विशिष्ट अतिथि कालू राम मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टीकलां के प्रधानाचार्य रहे। मेले में बालवाटिका में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निर्मित विभिन्न शिक्षण सामग्रियों एवं रचनात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। नन्हे-मुन्नों की प्रतिभा और रचनात्मकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। निर्णायक दल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में राहुल गोयल ने सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, राष्ट्रीय और गौ सेवा के संकल्प को दोहराया
    1
    गंगापुर सिटी में राहुल गोयल ने सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, राष्ट्रीय और गौ सेवा के संकल्प को दोहराया
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • निर्दलीय प्रत्याशियों को भी अब मिल गए हैं चुनाव चिन्ह प्रचार भी हुआ तेज पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं पंचायत राज चुनाव के चलते पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं और अंकित करने के बाद उन्हें प्रत्याशियों को बता दिया गया है अब चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी मैदान में पहुंच गए हैं और अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं।
    1
    निर्दलीय प्रत्याशियों को भी अब मिल गए हैं चुनाव चिन्ह प्रचार भी हुआ तेज
पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं पंचायत राज चुनाव के चलते पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं और अंकित करने के बाद उन्हें प्रत्याशियों को बता दिया गया है अब चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी मैदान में पहुंच गए हैं और अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    20 hrs ago
  • पंचायती राज चुनाव-2026 फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताएं रोकने के लिए ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण अभियान जारी * जिला कलक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने दूसरे दिन 38 ई-मित्र केंद्रों का किया औचक निरीक्षण दौसा, 27 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने तथा फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ई-मित्र केन्द्रों के निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी है। जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले में संचालित 38 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) अरविन्द शर्मा ने बताया कि जिले में उपखंड अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीमों द्वारा ई-मित्र केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसके माध्यम से ई-मित्र केंद्रों पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, निर्धारित दरों की पालना तथा दस्तावेजों से संबंधित अनियमितताओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश ई-मित्र केंद्रों पर आमजन को विभागीय दिशा-निर्देशों एवं सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पाया गया। कुछ केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने जैसी अनियमितता सामने आईं, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए उन्हें नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया। *मूल दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने पर होगी सख्त कार्रवाई* प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ई-मित्र केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कूटरचित दस्तावेज तैयार करने अथवा गंभीर अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर ई-मित्र केंद्रों की निगरानी एवं निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि आमजन को पारदर्शी एवं नियमानुसार सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकें तथा मतदाता पहचान एवं दस्तावेजों की शुध्दता सुनिश्चित की जा सके। *पहले दिन 73 ई-मित्र केंद्रों का किया था निरीक्षण* उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार सोमवार को भी जिले में संचालित 73 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान 6 केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने एवं 4 केन्द्रों पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने जैसी अनियमितताएं सामने आई थी, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया था।
    1
    पंचायती राज चुनाव-2026

फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताएं रोकने के लिए ई-मित्र केन्द्रों का निरीक्षण अभियान जारी
* जिला कलक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने दूसरे दिन 38 ई-मित्र केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
दौसा, 27 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने तथा फर्जी मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने जैसी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से ई-मित्र केन्द्रों के निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी है। जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले में संचालित 38 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) अरविन्द शर्मा ने बताया कि जिले में उपखंड अधिकारियों के निर्देशन में संयुक्त टीमों द्वारा ई-मित्र केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसके माध्यम से ई-मित्र केंद्रों पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता, निर्धारित दरों की पालना तथा दस्तावेजों से संबंधित अनियमितताओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश ई-मित्र केंद्रों पर आमजन को विभागीय दिशा-निर्देशों एवं सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पाया गया। कुछ केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने जैसी अनियमितता सामने आईं, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए उन्हें नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया।
*मूल दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने पर होगी सख्त कार्रवाई*
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ई-मित्र केंद्रों पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कूटरचित दस्तावेज तैयार करने अथवा गंभीर अनियमितताओं में संलिप्त पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने सहित नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पंचायत राज चुनाव-2026 के मद्देनजर ई-मित्र केंद्रों की निगरानी एवं निरीक्षण का अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि आमजन को पारदर्शी एवं नियमानुसार सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकें तथा मतदाता पहचान एवं दस्तावेजों की शुध्दता सुनिश्चित की जा सके।
*पहले दिन 73 ई-मित्र केंद्रों का किया था निरीक्षण*
उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर एवं जिला ई-मित्र समिति अध्यक्ष डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार सोमवार को भी जिले में संचालित 73 ई-मित्र केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान 6 केंद्रों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने एवं 4 केन्द्रों पर निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने जैसी अनियमितताएं सामने आई थी, जिन पर विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शास्ति आरोपित करते हुए नियमानुसार कार्य करने के लिए पाबंद किया गया था।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सैंथल उपखंड मुख्यालय के आसन के भेरुजी महाराज के स्थान पर चल रही नवदिवसीय शिव महापुराण कथा में कथावाचक विनोदानंद वैदिक ने कथा में भगवान शिव कथा का वाक्य सुनाया गया और कथा में वर्णन सुनाया इस दौरान कथा में भगवान शिव व पार्वती की जीवंत झांकियां सजाई गई| कथा में आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ रही है कथा 12:15 बजे से 4:00 तक सुनाई जा रही है| यज्ञ आचार्य धर्मेंद्र वैदिक ने आरती के बाद प्रसादी वितरित की इस दौरान कथा में रोज आसपास के गांव की सैकड़ो महिला पुरुष कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं और कथा का आनंद ले रहे हैं इस दौरान कथा में आज भगवान शिव और पार्वती की झांकी ने सभी का मन मोह लिया और भगवान शिव तथा पार्वती के गुणो का कथावाचक के द्वारा वर्णन किया गया इस दौरान कथा में मौजूद श्रद्धालुओं ने शिव कथा के वर्णन पर महिलाओं के द्वारा नृत्य भी किया गया और श्रद्धालुओं के द्वारा जमकर भगवान शिव और पार्वती के जयकारे लगाए गए
    4
    सैंथल उपखंड मुख्यालय के आसन के भेरुजी महाराज के स्थान पर चल रही नवदिवसीय शिव महापुराण कथा में कथावाचक विनोदानंद वैदिक ने कथा में भगवान शिव कथा का वाक्य सुनाया गया और कथा में वर्णन सुनाया
इस दौरान कथा में भगवान शिव व पार्वती की जीवंत झांकियां सजाई गई|
कथा में आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ रही है कथा 12:15 बजे से 4:00 तक सुनाई जा रही है| यज्ञ आचार्य धर्मेंद्र वैदिक ने आरती के बाद प्रसादी वितरित की 
इस दौरान कथा में रोज आसपास के गांव की सैकड़ो महिला पुरुष कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं और कथा का आनंद ले रहे हैं 
इस दौरान कथा में आज भगवान शिव और पार्वती की झांकी ने सभी का मन मोह लिया और भगवान शिव तथा पार्वती के गुणो का कथावाचक के द्वारा वर्णन किया गया 
इस दौरान कथा में मौजूद श्रद्धालुओं ने शिव कथा के वर्णन पर महिलाओं के द्वारा नृत्य भी किया गया और श्रद्धालुओं के द्वारा जमकर भगवान शिव और पार्वती के जयकारे लगाए गए
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सैंथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 माह से फरार गांजा सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पंचायत चुनाव के मद्देनजर 3 अन्य भी शांति भंग में गिरफ्तार दौसा/सैंथल। जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सैंथल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी में पिछले दो माह से फरार चल रहे वांछित मुख्य सप्लायर को दबोचा है, वहीं आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर पीलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर शांति भंग कर रहे तीन लोगों को भी पाबंद कर गिरफ्तार किया है। ​76 ग्राम गांजे की बरामदगी के बाद से फरार था मुख्य सप्लायर ​थानाधिकारी रजत खींची (पु.नि.) ने बताया कि 30 अगस्त 2026 को पुलिस ने आरोपी विनोद महावर के कब्जे से 76.54 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था। अनुसंधान के दौरान कड़ियां जोड़ते हुए सामने आया कि विनोद महावर को गांजे की खेप राजेश कुमार मीना ने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद से ही आरोपी राजेश कुमार फरार चल रहा था। 26 अक्टूबर को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी राजेश कुमार मीना (30) पुत्र लल्लूराम निवासी अयोध्यानगर (थाना कोतवाली, दौसा) को दौसा से गिरफ्तार कर लिया। ​पीलवा में जमीनी विवाद पर भिड़े 3 लोग, शांति भंग में धरे ​वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम पीलवा में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को समझाइश का प्रयास किया गया। लेकिन संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका व मौके पर लगातार कहासुनी कर रहे तीन गैरसायलान—दिनेश कुमार (31) पुत्र हजारी, रामचन्द्र (22) पुत्र किशोर योगी और कमलेश (25) पुत्र किशोर योगी (तीनों निवासी चौनपुरा, थाना सैथल)—को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। ​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: ​रजत खींची, थानाधिकारी (पु.नि.), सैथल ​कैलाश प्रसाद, सउनि ​दिलीप सिंह, हैड कांस्टेबल (1083) ​महेश, कांस्टेबल (221)
    1
    सैंथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 माह से फरार गांजा सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पंचायत चुनाव के मद्देनजर 3 अन्य भी शांति भंग में गिरफ्तार


दौसा/सैंथल। जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सैंथल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी में पिछले दो माह से फरार चल रहे वांछित मुख्य सप्लायर को दबोचा है, वहीं आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर पीलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर शांति भंग कर रहे तीन लोगों को भी पाबंद कर गिरफ्तार किया है। 
​76 ग्राम गांजे की बरामदगी के बाद से फरार था मुख्य सप्लायर
​थानाधिकारी रजत खींची (पु.नि.) ने बताया कि 30 अगस्त 2026 को पुलिस ने आरोपी विनोद महावर के कब्जे से 76.54 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया था। अनुसंधान के दौरान कड़ियां जोड़ते हुए सामने आया कि विनोद महावर को गांजे की खेप राजेश कुमार मीना ने उपलब्ध कराई थी। इसके बाद से ही आरोपी राजेश कुमार फरार चल रहा था। 26 अक्टूबर को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी राजेश कुमार मीना (30) पुत्र लल्लूराम निवासी अयोध्यानगर (थाना कोतवाली, दौसा) को दौसा से गिरफ्तार कर लिया। 
​पीलवा में जमीनी विवाद पर भिड़े 3 लोग, शांति भंग में धरे
​वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम पीलवा में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को समझाइश का प्रयास किया गया। लेकिन संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका व मौके पर लगातार कहासुनी कर रहे तीन गैरसायलान—दिनेश कुमार (31) पुत्र हजारी, रामचन्द्र (22) पुत्र किशोर योगी और कमलेश (25) पुत्र किशोर योगी (तीनों निवासी चौनपुरा, थाना सैथल)—को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 
​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
​रजत खींची, थानाधिकारी (पु.नि.), सैथल
​कैलाश प्रसाद, सउनि
​दिलीप सिंह, हैड कांस्टेबल (1083)
​महेश, कांस्टेबल (221)
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.