Shuru
Apke Nagar Ki App…
परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने से ब्लॉक परिसर में किसानों का प्रदर्शन बताते चले बाराबंकी जनपद के तहसील व ब्लॉक सिरौली गौसपुर क्षेत्र अंतर्गत लोध पुरवा निवासी एक किसान की परिवार रजिस्टर की नकल न मिल पाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर किसान संगठन ने ब्लॉक परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया
Journalist Manoj Shukla
परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने से ब्लॉक परिसर में किसानों का प्रदर्शन बताते चले बाराबंकी जनपद के तहसील व ब्लॉक सिरौली गौसपुर क्षेत्र अंतर्गत लोध पुरवा निवासी एक किसान की परिवार रजिस्टर की नकल न मिल पाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर किसान संगठन ने ब्लॉक परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने से ब्लॉक परिसर में किसानों का प्रदर्शन बताते चले बाराबंकी जनपद के तहसील व ब्लॉक सिरौली गौसपुर क्षेत्र अंतर्गत लोध पुरवा निवासी एक किसान की परिवार रजिस्टर की नकल न मिल पाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर किसान संगठन ने ब्लॉक परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया1
- रामनगर प्राथमिक विद्यालय के पास डेढ़ दर्जन हरे आम के पेड़ों पर चला आरा, परमिट के नाम पर खेल **मुकेश कुमार पत्रकार बाराबंकी** बाराबंकी।वन रेंज रामनगर के थाना मसौली क्षेत्र के ग्राम अरसंडा का पुरवा में हरे-भरे पेड़ों का कत्लेआम किया गया है। प्राथमिक विद्यालय के निकट रंजीत चमार की बाग में लगे विशाल देसी आम के हरे-भरे पेड़ों को वन माफिया हरेंद्र सिंह द्वारा काटकर नष्ट कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बाग में लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक विशाल देसी आम के पेड़ लगे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग ने मौके पर कर्मचारी तिलकराम को भेजा। ग्रामीणों का आरोप है कि तिलकराम ने मौके पर पेड़ों की गिनती मात्र 10 बताई, जबकि मौके पर डेढ़ दर्जन से अधिक पेड़ कटे पड़े थे। ग्रामीणों ने तिलकराम पर अनपढ़ता और मिलीभगत का आरोप लगाया। इस संबंध में जब वन दरोगा सचिन पटेल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि परमिट जारी हुआ है, लेकिन कितने पेड़ का परमिट है, देसी का है या कलमी का, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि एक तरफ योगी सरकार पूरे प्रदेश में पौधारोपण करा रही है, 'एक पेड़ मां के नाम' लगाकर फोटो खिंचवाकर अखबार में खबर छपवाई जाती है, वहीं दूसरी तरफ वन विभाग के कर्मचारी ही वन माफिया से मिलकर हरे-भरे पेड़ कटवा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा कटान वन विभाग और पुलिस के संरक्षण में हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बाराबंकी और प्रभागीय वनाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- बाराबंकी को मिली दो नई सौगात: मंत्री रवींद्र जायसवाल ने किया दो उप निबंधक कार्यालयों का लोकार्पण बोले - अब रजिस्ट्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था सरकार का लक्ष्य शशिकांत अवस्थी बाराबंकी। प्रदेश के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने मंगलवार को जनपद बाराबंकी को बड़ी सौगात दी। उन्होंने नवाबगंज सदर और रामसनेहीघाट के नवनिर्मित, आधुनिक उप निबंधक कार्यालयों का विधिवत लोकार्पण किया। *नवाबगंज में व्यापारियों से सीधा संवाद* अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मंत्री रवींद्र जायसवाल दोपहर में नवाबगंज सदर स्थित नवनिर्मित कार्यालय पहुंचे, जहां फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय का गहन निरीक्षण कर टोकन व्यवस्था, प्रतीक्षालय और रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों और व्यापारी नेताओं से सीधा संवाद किया। व्यापारियों की समस्याएं सुनते हुए मंत्री ने कहा, "योगी सरकार का स्पष्ट मंत्र है - सुगमता, पारदर्शिता और समयबद्धता। नए भवनों से न केवल काम में तेजी आएगी, बल्कि दलाली प्रथा पर भी पूर्ण विराम लगेगा। आम नागरिक को अब सम्मान के साथ त्वरित रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी।" इस दौरान जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा मौजूद रहे। रामसनेहीघाट में दो मंत्रियों ने किया संयुक्त लोकार्पण इसके बाद मंत्री जी का काफिला रामसनेहीघाट पहुंचा, जहां खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से रामसनेहीघाट के नवनिर्मित उप निबंधक कार्यालय का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद दोनों मंत्री नगर पंचायत के मिनी स्टेडियम पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आंगनबाड़ी सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण चल रहा था। मंत्रियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के साथ बैठकर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मंत्री द्वय ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें सरकार और समाज के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं, जो पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रही हैं।1
- रेलवे स्टेशन माल गोदाम रोड पर मृत अवस्था में मिला युवक, राहगीरों ने दी 112 पर सूचना बाराबंकी। रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम रोड पर अंग्रेजी ठेके के पास बुधवार को एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला। व्यक्ति को इस हालत में देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, माल गोदाम रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान के पास एक व्यक्ति काफी देर से सड़क किनारे पड़ा हुआ था। राहगीरों ने जब उसके पास जाकर देखा तो वह कोई हरकत नहीं कर रहा था। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी सिविल लाइन चौकी पुलिस को दी। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उक्त व्यक्ति सुबह से ही सड़क के किनारे इसी अवस्था में पड़ा हुआ था। काफी समय तक उसके वहां पड़े रहने के बाद राहगीरों की नजर उस पर पड़ी और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान रिजवान निवासी बंकी के रूप में बताई है। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। हालांकि, उसकी मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान और मौत के कारणों की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।1
- बैंक मैनेजर ने किया सीएम व कार्यकर्ताओं का अपमान तो आग बबूला हुए बीजेपी विधायक अजय सिंह1
- गोंडा: कर्नलगंज में गोंडा- लखनऊ हाईवे पर खुले घूम रहे बेसहारा गौवंश की हादसे में मौत ने खोली सिस्टम की पोल: अभी तक मृत पशु के शव का सही से सम्मानजनक नहीं हुआ निस्तारण* *#गोंडा: कर्नलगंज में गोंडा- लखनऊ हाईवे पर खुले घूम रहे बेसहारा गौवंश की हादसे में मौत ने खोली सिस्टम की पोल: अभी तक मृत पशु के शव का सही से सम्मानजनक नहीं हुआ निस्तारण* न प्रशासन जागा, न गौरक्षक व जनप्रतिनिधि, तड़प-तड़प कर गई जान- गौ आश्रय केंद्र के बड़े बड़े दावे हवा-हवाई #कर्नलगंज, गोंडा। योगी सरकार भले ही छुट्टा पशुओं के संरक्षण और गौ आश्रय केंद्रों पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाते हुए गौवंश के सुरक्षा के बड़े बड़े दावे कर रही हो, लेकिन इसकी पोल खोल रही कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कादीपुर के पास मंगलवार की रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हुआ एक बेसहारा गौवंश पूरी रात हाईवे पर तड़पता रहा, लेकिन न तो स्थानीय प्रशासन पहुंचा और ना पशुपालन विभाग और न ही तथाकथित गौरक्षक दिखाई पड़े। आखिरकार सुबह होते-होते बेजुबान ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। रात में हादसा, 12 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की नहीं पड़ी नजर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात एक बेसहारा पशु हाईवे पार कर रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद घायल गौवंश वहीं मरणासन्न हालत में पड़ा रहा। लेकिन हाईवे से गुजरे किसी जनप्रतिनिधि, जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी या गौरक्षकों की नजर नहीं पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह रात भर दर्द से कराहता रहा, लेकिन जिम्मेदार विभाग गहरी नींद में सोते रहे। यही नहीं उक्त मृत गौवंश अभी भी हाईवे पर पड़ा बताया जा रहा है, लेकिन उसके शव का सही से निस्तारण नहीं कराया गया था। सवालों के घेरे में प्रशासन और गौ-रक्षक सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब गौशालाओं के नाम पर लाखों का बजट आता है, तो हाईवे पर घायल पशुओं के लिए एक भी इमरजेंसी टीम क्यों नहीं है? गौ-रक्षा के नाम पर सड़कों पर लाठी-डंडा लेकर घूमने वाले संगठन इस बेजुबान की चीख क्यों नहीं सुन पाए? स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर रात में ही इलाज मिल जाता तो बेसहारा गौवंश की जान बच सकती थी। प्रशासन की इस घोर लापरवाही ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कागजों पर छुट्टा पशुओं का संरक्षण हो रहा है, वहीं जमीन पर बेजुबान आज भी तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी गोंडा को इस मामले का संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए और हाईवे पर पड़े इस शव का तत्काल सम्मानजनक निस्तारण कराना चाहिए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी गोंडा से मांग की है कि हाईवे पर छुट्टा पशुओं के जमावड़े को रोका जाए और घायल पशुओं के तत्काल इलाज के लिए रेस्क्यू टीम का गठन किया जाए, ताकि फिर किसी बेजुबान को इस तरह तड़प कर जान न देनी पड़े। जिम्मेदार कौन? - इन अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। जिले में दर्जनों पशु चिकित्साधिकारी तैनात हैं। हाईवे पर घायल पशु के लिए एक भी इमरजेंसी रेस्क्यू टीम क्यों नहीं पहुंची? रात में पशु एंबुलेंस 1962 कहां थी? ब्लॉक प्रशासन/नगर पालिका विभाग जिनकी छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौ आश्रय केंद्र भेजने की जिम्मेदारी है? अगर हाईवे पर पशु घूम रहे हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं? वहीं कोतवाली कर्नलगंज पुलिस ने भी मौके पर घायल/ मृत पड़े बेसहारा गौवंश को सड़क से हटाने या पशु विभाग को सूचित करने की जहमत क्यों नहीं उठाई? गौ आश्रय केंद्र: कागजों पर संरक्षण, जमीन पर भ्रष्टाचार? यह घटना गौ आश्रय केंद्रों के दावों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। सरकार हर पशु के संरक्षण पर रोजाना 30 से 50 रुपये दे रही है, गोंडा जिले में ही दर्जनों गौशालाएं संचालित हैं। फिर भी हाईवे पर हजारों छुट्टा पशु मौत का कारण बन रहे हैं। सवाल यह है कि जब गौशालाओं में जगह नहीं है तो नए पशु क्यों नहीं पकड़े जा रहे? और अगर जगह है तो हाईवे के पशु वहां क्यों नहीं पहुंच रहे? क्या गौशालाओं में सिर्फ कागजों पर पशु पाले जा रहे हैं और भूसा-चारे के नाम पर बजट का बंदरबांट हो रहा है? स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी गोंडा से मांग की है कि इस मामले में लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए और कर्नलगंज क्षेत्र के सभी गौ आश्रय केंद्रों की भौतिक सत्यापन कराया जाए। जब तक जिम्मेदारों पर गाज नहीं गिरेगी, तब तक बेजुबानों की ऐसी दर्दनाक मौतें होती रहेंगी।1
- #raebareli:बरेली: मकान विवाद में थाने में हंगामा, पुलिस ने युवक को घसीटा - वीडियो वायरल। बरेली - थाने में आज दोपहर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अपने मकान पर कब्जा न मिलने से परेशान एक युवक ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया।प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस ने युवक को जबरन घसीट कर थाने के अंदर कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 4 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कारवाई। 👉🏻आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, ऐसी ही खबरों के लिए सब्सक्राइब करें @BreaknixNews24🔔💬1
- कजरी तीज के महा पर्व पर कटरा घाट सरयू नदी साफ सफाई ब लाइट की व्यवस्था की तयारी तेज कर्नलगंज गोण्डा।कजरी तीज के पावन पर्व पर कटरा घाट सरयू नदी पर निरीक्षण के समय नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्री राम जी लाल मोदनवाल ने बताया की सरयू घाट की सफाई लाइटिंग की सारी व्यवस्थाएं प सीढ़िओ पर ब्लीचिंग पाउडर से धुलाई घाट की व्यवस्थाएं नगर पालिका परिषद करनैलगंज गोंडा की तरफ से की जा रही है जिससे कांवरियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करनी पड़े1