एमपी में सबसे गर्म ग्वालियर-चंबल... टेम्परेचर 6°सी ज्यादाः भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी; 15 मार्च से असर बढ़ेगा ??????? एमपी में सबसे गर्म ग्वालियर-चंबल... टेम्परेचर 6°सी ज्यादाः भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी; 15 मार्च से असर बढ़ेगा भोपाल | 5 घंटे पहल एमपी में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6 डिग्री के ज्यादा हो गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग की माने तो 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और भी बढ़ जाएगा। मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सागर में २४ १ दिगी रतलाममें 38.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.3 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री और दमोह-टीकमगढ़ में 38 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में भी पारा 34 डिग्री या इससे अधिक ही रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 37.2 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री और भोपाल में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हवा की रफ्तार बदली, इसलिए जल्दी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। साथ ही रेगिस्तानी इलाकों से मप्र पहुंचती है। यह अपने साथ गर्मी भी लाती है। मार्च में सर्दी-जुकाम, एलर्जी का खतरा डॉक्टरों की मानें तो मार्च का यही मौसम सबसे ज्यादा बीमारियां फैलाता है। दरअसल, इस महीने दिन में तो गर्मी बढ़ जाती है, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंड रहती है। कई बार लोग दिन की गर्मी से बचने के लिए हल्के कपड़े पहन लेते हैं। वहीं, कोल्ड्रिंक्स समेत शीतल पेय पदार्थों का भी सेवन करते हैं। इससे सर्दी-जुकाम एलर्जी और अस्थमा के मरीज बढ़ते हैं। सुबह और देर रात ठंडी हवा से बचना जरूरी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े कीबजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। 15 के बाद बदल सकता है मौसम मौसम विभाग ने 15 मार्च के बाद मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से पूर्वी-दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रह सकते हैं। मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े की बजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। भास्कर गर्मी में ये चीजें साथ लेकर बाहर निकलें अन्य बनाम ठंडे पानी की बोतल टोपी, गमछा या छाता
एमपी में सबसे गर्म ग्वालियर-चंबल... टेम्परेचर 6°सी ज्यादाः भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी; 15 मार्च से असर बढ़ेगा ??????? एमपी में सबसे गर्म ग्वालियर-चंबल... टेम्परेचर 6°सी ज्यादाः भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी; 15 मार्च से असर बढ़ेगा भोपाल | 5 घंटे पहल एमपी में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6 डिग्री के ज्यादा हो गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग की माने तो 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और भी बढ़ जाएगा। मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सागर में २४ १ दिगी रतलाममें 38.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री,
खजुराहो (छतरपुर) में 38.3 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री और दमोह-टीकमगढ़ में 38 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में भी पारा 34 डिग्री या इससे अधिक ही रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 37.2 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री और भोपाल में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हवा की रफ्तार बदली, इसलिए जल्दी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। साथ ही रेगिस्तानी इलाकों से मप्र पहुंचती है। यह अपने साथ गर्मी भी लाती है। मार्च में सर्दी-जुकाम, एलर्जी का खतरा डॉक्टरों की मानें तो
मार्च का यही मौसम सबसे ज्यादा बीमारियां फैलाता है। दरअसल, इस महीने दिन में तो गर्मी बढ़ जाती है, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंड रहती है। कई बार लोग दिन की गर्मी से बचने के लिए हल्के कपड़े पहन लेते हैं। वहीं, कोल्ड्रिंक्स समेत शीतल पेय पदार्थों का भी सेवन करते हैं। इससे सर्दी-जुकाम एलर्जी और अस्थमा के मरीज बढ़ते हैं। सुबह और देर रात ठंडी हवा से बचना जरूरी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है।
दूसरे पखवाड़े कीबजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। 15 के बाद बदल सकता है मौसम मौसम विभाग ने 15 मार्च के बाद मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से पूर्वी-दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रह सकते हैं। मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े की बजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। भास्कर गर्मी में ये चीजें साथ लेकर बाहर निकलें अन्य बनाम ठंडे पानी की बोतल टोपी, गमछा या छाता
- शाजापुर में खेत पर किसान पर हमला: अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था शाजापुर (उज्जैन) 1 घंटे पहले शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र के ग्राम रुलकी में सोमवार रात एक किसान पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। खेत पर सो रहे किसान को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया है। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई। घायल किसान की पहचान ग्राम रुलकी निवासी नागजीराम पिता मांगीलाल के रूप में हर्ड है। परिजनोंके अनुसार, नागजीराम खेत पर पानी की मोटर की रखवाली के लिए सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। नागजीराम के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हमलावरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। नागजीराम को गंभीर चोटें आई हैं। उसके भाई सत्यनारायण ने बताया कि घटना के तुरंत बाद नागजीराम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।1
- अभी-अभी सुबह 11:30 के करीब थाना कालापीपल नंदिनी में दो पक्षों में विवाद हुआ ट्रैक्टर में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें स्थिति इतनी गंभीर हुई हिंदू मुस्लिम आमने-सामने पुलिस प्रशासन मुरादाबाद के नारे भी लगाए गए हैं लेकिन शाजापुर काला पीपल सुजालपुर सब दूर के पुलिस ने इस माहौल को कंट्रोल किया अभी माहौल शांत है देखते हैं आगे क्या होता है नई अपेंडेड के साथ फिर हम नई खबर देंगे अजब सिंह मीना पंचायती राज जिला ब्यौरा चीफ जिला शाजापुर3
- कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- कमर्शियल एलपीजी क्राइसिस: *भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता* भोपाल में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी सामने आ रही है। शहर गैस एजेंसियों पर ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी समय पर नहीं हो पा रही है।1
- पचोर। दिल्ली के उत्तम नगर (विकास नगर) में होली के दिन हुई तरुण खटीक की हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सोमवार को पचोर में प्रशासनिक सुधार एवं लोक अधिकार परिषद के नेतृत्व में स्थानीय लोग तथा खटीक समाज द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति को संबोधित है। परिषद के राज्य चेयरमैन हरीश कुमार मुंडेरिया ने ज्ञापन के माध्यम से पांच सूत्रीय मांगें रखी हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला, वह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। ज्ञापन में मुख्य रूप से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपियों पर SC/ST एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपते समय खटीक समाज पचोर और परिषद के सदस्यों ने एक स्वर में न्याय की गुहार लगाई। प्रशासन को सौंपे गए इस पत्र में चेतावनी दी गई है कि समाज में असुरक्षा की भावना को खत्म करने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई अनिवार्य है।1
- भोपाल ट्रक के ब्रेक फेल सड़क पर खड़ी चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त1
- Post by Naved khan1
- शाजापुर में गर्मी बढ़ी, तापमान 37.3 डिग्री पहुंचाः दोपहर की तेज धूप से लोग परेशान, सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटा शाजापुर (उज्जैन) | 16 मिनट पहले गर्मी से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढककर बाइक चलाता युवक, बढ़ते तापमान से बचाव की कोशिश। शाजापुर में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।बुधवार सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप खिली हुई है, जिससे सुबह से ही गर्मी महसूस हो रही है। तापमान बढ़ने के साथ ही सुबह-शाम की हल्की ठंडक अब लगभग समाप्त हो गई है। दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर की तेज धूप में सुनसान होती शहर की सड़क, गर्मी के कारण कम नजर आई लोगों की आवाजाही। सूरज की तेज तपन के कारण लोग आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अब1