Shuru
Apke Nagar Ki App…
*|| जय श्री राम ||* आज दिनांक 02/04/2026 को *हनुमान जन्मोत्सव* के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम और उनके अनन्य भक्त पवनपुत्र हनुमान जी के स्वागत हेतु *'रामोत्सव'* का भव्य आयोजन सलोनी साज जी एवं पं. विवेक शर्मा जी के द्वारा श्री रामलीला मैदान, हल्द्वानी (नैनीताल) में प्रस्तुत किया गया।
Jagdish Ballabh Sharma
*|| जय श्री राम ||* आज दिनांक 02/04/2026 को *हनुमान जन्मोत्सव* के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम और उनके अनन्य भक्त पवनपुत्र हनुमान जी के स्वागत हेतु *'रामोत्सव'* का भव्य आयोजन सलोनी साज जी एवं पं. विवेक शर्मा जी के द्वारा श्री रामलीला मैदान, हल्द्वानी (नैनीताल) में प्रस्तुत किया गया।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा नैनीताल के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में पाए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाए जाने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में गुरुवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम द्वारा खुर्पाताल क्षेत्र में होटल स्वामियों द्वारा प्राधिकरण की भूमि में किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल ने अवगत कराया कि उक्त क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाए जाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को भी उक्त भूमि से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।3
- विडियो देखें-उत्तराखंड हरिद्वार के श्यामपुर इलाके में आज एक तेज रफ्तार कार और स्कूटी के बीच हुई भीषण टक्कर में स्कूटी सवार 40 वर्षीय प्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चंडीघाट बस्ती का रहने वाला था और हाल में कांगड़ी में रह रहा था। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मृतक के परिजन घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आक्रोशित भीड़ आरोपी कार चालक को तुरंत मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़ गई। पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ शांत नहीं हुई और मामला तब और अधिक तनावपूर्ण हो गया जब कुछ लोगों ने चंडीघाट पुलिस चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, भीड़ में शामिल कुछ नशे की हालत में मौजूद लोगों ने पथराव भी किया। बिगड़ते हालातों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अंततः हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।1
- रुद्रपुर उत्तराखंड :कुत्ते के विवाद में चले लात-घूंसे, लिटाकर मारा, दौड़ाकर पीटा, घर में घुसकर किया हमला—पशु प्रेमियों की जमकर पिटाई... #Rudrapur #UttarakhandNews #DogDispute #AnimalLovers #LocalNews #BreakingNews #CrimeNews #ViralNews #Uttarakhand #NewsUpdate1
- Post by Kanchan Kanchan1
- अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.46 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 3.43 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान सज्जन बिष्ट (23) निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा के कब्जे से 5.30 ग्राम और प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल (28) निवासी ग्राम दियारी, कोतवाली भवाली, जिला नैनीताल के कब्जे से 6.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Kishan Rathor1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1