धुम्मू शाह मेले में लोक कलाकारों ने बांधा समां सांस्कृतिक संध्या का एडीसी ने किया शुभारंभ कांगडा : धुम्मू शाह दाड़ी मेले के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एडीसी विनय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेलों के माध्यम से लोक संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित होता है। लोक संस्कृति हमारे समृद्ध अतीत को अपने में संजोए हुए है, इसलिए युवाओं को पुरातन संस्कृति के बारे में अवगत करवाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि धुम्मू शाह मेला संस्कृति, व्यापारिक और दंगल गतिविधियों के लिए विख्यात है। इस मेले में आम जनमानस की सकारात्मक सहभागिता सामाजिक एकता का संदेश देती है। सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने लोकनृत्य, गीत एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मेला अधिकारी एवं एसडीएम मोहित रत्न, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कुमार, डीडीओ ग्रामीण विकास भानू प्रताप सिंह, जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 000
धुम्मू शाह मेले में लोक कलाकारों ने बांधा समां सांस्कृतिक संध्या का एडीसी ने किया शुभारंभ कांगडा : धुम्मू शाह दाड़ी मेले के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एडीसी विनय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पारंपरिक मेलों के
माध्यम से लोक संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित होता है। लोक संस्कृति हमारे समृद्ध अतीत को अपने में संजोए हुए है, इसलिए युवाओं को पुरातन संस्कृति के बारे में अवगत करवाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि धुम्मू शाह मेला संस्कृति, व्यापारिक और दंगल गतिविधियों के लिए विख्यात है। इस मेले में आम जनमानस
की सकारात्मक सहभागिता सामाजिक एकता का संदेश देती है। सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों ने लोकनृत्य, गीत एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर मेला अधिकारी एवं एसडीएम मोहित रत्न, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कुमार, डीडीओ ग्रामीण विकास भानू प्रताप सिंह, जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 000
- Post by Rakesh Kumar2
- बंगाणा, हिमाचल प्रदेश की नदियाँ—ब्यास, रावी और सतलुज—जहाँ एक ओर अपार जल संसाधन देती हैं, वहीं दूसरी ओर कयाकिंग एवं कैनोइंग जैसे खेलों में प्रदेश को अग्रणी बना सकती हैं। आज राज्य के **250–300 से अधिक खिलाड़ी** इस खेल से जुड़े हुए हैं और कई बार **राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन** कर चुके हैं। यह साबित करता है कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। फिर भी, यह अत्यंत दुखद और चिंताजनक स्थिति है कि आज तक इस खेल के लिए न तो पर्याप्त **सरकारी कोचों की नियुक्ति** हो पाई है और न ही आवश्यक प्रशिक्षण सुविधाएँ विकसित की गई हैं। परिणामस्वरूप, **खिलाड़ी और कोच अन्य राज्यों में जाकर अभ्यास करने के लिए मजबूर हो रहे हैं**, जो न केवल आर्थिक रूप से कठिन है, बल्कि राज्य की खेल व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। एक कोच के रूप में निरंतर प्रयासों के बावजूद, सीमित संसाधनों—जैसे बोट्स, सेफ्टी गियर, स्थायी प्रशिक्षण केंद्र और वित्तीय सहायता—की कमी खिलाड़ियों के भविष्य को प्रभावित कर रही है। यह स्थिति प्रतिभा के पलायन (Talent Migration) को बढ़ावा दे रही है, जो किसी भी राज्य के लिए गंभीर नुकसान है।अतः हिमाचल प्रदेश सरकार एवं खेल विभाग से यह **दृढ़ अपील** है कि खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए **तत्काल प्रभाव से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। स्थायी एवं आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना * योग्य कोचों की नियुक्ति * आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता * खिलाड़ियों के लिए आर्थिक सहायता एवं प्रोत्साहन योजनाएँ “जब अपने ही राज्य में अवसर नहीं मिलते, तो प्रतिभा पलायन के लिए मजबूर हो जाती है— कोच शाम लाल एवं खिलाड़ियों में मानसी राणा, मुस्कान,निकिता, तन्वी,नेहा,महक,सुलक्ष ठाकुर,शरीफ मोहम्मद,सौरभ चौधरी,सुशांत कुमार, जसवीर सिंह, दिव्यांशु,सचिन कुमार,अजित सिंह,अजय कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों की आवाज़। फोटो सहित1
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा एमसीएच सेंटर चंबा में 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत आज एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा नियमित टीकाकरण सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि समय पर टीकाकरण करवाने से मां और बच्चे दोनों को कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने कहा कि टीकाकरण संक्रामक बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का निर्धारित समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लक्षित वर्ग तक समय पर टीकाकरण पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुहेल सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे। बाइट — डॉ. जालम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा: “टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि हर पात्र व्यक्ति तक समय पर टीकाकरण सेवाएं पहुंचें और कोई भी इससे वंचित न रहे।” बाइट डॉ जालम भारद्वाज मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा।2
- हमीरपुर, हमीरपुर जिला की नंदन ग्राम पंचायत के तहत आने वाले बल्ह क्षेत्र को जाने वाला मार्ग अचानक बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार मार्ग पर एक स्थान पर टिप्परों के माध्यम से मिट्टी डालकर ढेर लगा दिए गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि करीब 500 मीटर लंबे इस मार्ग के बीच में ग्रामीणों की गाड़ियां भी फंस गई हैं।मार्ग बंद होने से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर पहुंचे और अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित होकर उपायुक्त से मिले और जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बंद होने से खेती-बाड़ी का काम भी प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक गेहूं की थ्रेसिंग नहीं हो पाई है, क्योंकि थ्रेसर गांव तक नहीं पहुंच सकता। इसके अलावा दैनिक आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई है।वहीं, इस मामले में विवाद भी सामने आया है। हरिजन बस्ती के कुछ लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी जमीन का उपयोग किया गया, लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिला, क्योंकि सड़क केवल 500 मीटर तक ही पक्की की गई। दूसरी ओर, गुरुवार को डीसी के पास पहुंचे ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित भूमि दान में दी गई थी और हरिजन बस्ती के लोगों की जमीन इसमें शामिल नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में भी इसी तरह मार्ग को बंद किया गया था, जिसे प्रशासन ने करीब दो महीने बाद खुलवाया था। अब एक बार फिर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द मार्ग बहाल किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।2
- jai shree Krishna hare Krishna Murari2
- जल शक्ति विभाग ऊना मंडल-एक में निलंबित किए गए जेई की मनमानी सामने आई है। विभागीय आदेशों के बावजूद जेई सस्पेंशन के बाद भी बुधवार और वीरवार को अपने पुराने कार्यालय पहुंचता रहा। हैरानी की बात यह रही कि कार्यालय की चाबी भी उसी के पास थी और वह खुद ही ऑफिस को लॉक-अनलॉक करता रहा। मामले की जानकारी मिलने पर अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान मौके ने तुरंत कार्यालय पर अतिरिक्त ताला लगवाया। गौरतलब है कि बीआरसी भुगतान में करीब छह माह की देरी को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तक शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद एसडीओ व अधीक्षक को नोटिस और जेई को निलंबित किया गया था। अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने कहा कि आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी। मामले में जल्द चार्जशीट दायर की जाएगी और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी जवाब तलब किया जाएगा।1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में पहली बार Indian Premier League फैन पार्क का आयोजन होने जा रहा है, जिससे जिले में उत्साह का माहौल बन गया है। उपायुक्त चंबा मुकेश रपसवाल ने इस आयोजन को जिले के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि इससे चंबा को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह का आयोजन चंबा में पहली बार हो रहा है, जिसमें क्रिकेट प्रेमियों को बड़े स्क्रीन पर लाइव मैच देखने का शानदार मौका मिलेगा। यह फैन पार्क 2 और 3 मई को आयोजित किया जाएगा, जहां लोगों को क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन का भी पूरा आनंद मिलेगा। उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में भाग लें और इसे सफल बनाएं, ताकि भविष्य में भी ऐसे बड़े आयोजन चंबा में होते रहें। बाइट मुकेश रेप्सवाल डीसी चंबा।2