समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंजना से गुप्त सूचना के आधार पर 05 जिंदा कारतूस /390 ग्राम गांजा सहित एक मोटरसाईकिल बरामद! समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र मे गुप्त सूचना के आधार पर दिन के करीब 10:00 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंजना स्थित छोटू राम उर्फ छोटे लाल राम के घर से छापामारी के दौरान कल्याणपुर थाना के द्वारा 05 जिंदा कारतूस /390 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ सहित एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया। छापामारी के क्रम में अभियुक्त छोटू राम उर्फ छोटे लाल राम अपने घर से भागने में सफल हो गये। प्राप्त सूचना अनुसार छोटू राम उर्फ छोटे लाल राम के द्वारा मोटरसाईकिल से क्षेत्र में घुम-घूम कर गांजा एवं हथियार की तस्करी का काम करता है। जिसकी गुप्त सूचना के आलोक में आज उसके घर से उपरोक्त प्रदर्श की बरामदगी हुई है। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओ के अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है। फिरार अभियुक्त का नाम पताः- 01-छोटू राम उर्फ छोटे लाल राम, पिता बासुदेव राम, साकिन अंजना वार्ड नं.08, थाना-कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर। बरामद समानो की विवरणीः- (01). 05 जिंदा गोली (02). 390 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ (03). 01 मोटरसाईकिल रजि. नं.BR33E-6496
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंजना से गुप्त सूचना के आधार पर 05 जिंदा कारतूस /390 ग्राम गांजा सहित एक मोटरसाईकिल बरामद! समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र मे गुप्त सूचना के आधार पर दिन के करीब 10:00 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंजना स्थित छोटू राम उर्फ छोटे लाल राम के घर से छापामारी के दौरान कल्याणपुर थाना के द्वारा 05 जिंदा कारतूस /390 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ सहित एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया। छापामारी के क्रम में अभियुक्त छोटू राम उर्फ छोटे लाल राम अपने घर से भागने में सफल हो गये। प्राप्त सूचना अनुसार छोटू राम उर्फ छोटे लाल राम के द्वारा मोटरसाईकिल से क्षेत्र में घुम-घूम कर गांजा एवं हथियार की तस्करी का काम करता है। जिसकी गुप्त सूचना के आलोक में आज उसके घर से उपरोक्त प्रदर्श की बरामदगी हुई है। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओ के अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रतार कार्रवाई की जा रही है। फिरार अभियुक्त का नाम पताः- 01-छोटू राम उर्फ छोटे लाल राम, पिता बासुदेव राम, साकिन अंजना वार्ड नं.08, थाना-कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर। बरामद समानो की विवरणीः- (01). 05 जिंदा गोली (02). 390 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ (03). 01 मोटरसाईकिल रजि. नं.BR33E-6496
- तीज पर्व को लेकर बाजार में वर्ती महिलाओं की उमरी भीड़ महंगाई ने तोड़ी व्रतियों की अरमान । कटौती कर लिया सामान। जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर बाजार की है,जहां तीज पर्व को लेकर विभिन्न प्रकार के पूजन सामग्री की खरीदारी करने पहुंची तीज व्रतियों की भीड़ उमर पड़ी। किंतु वर्ती महिलाओं के अरमान महंगाई के कारण पूरी ना हो सकी , चाहे वह सेव हो नारंगी हो केले हो या विभिन्न प्रकार के फल ही क्यूं ना हो इन सभी की बढ़ती कीमतों ने खरीदारी करने की इच्छाएं आधी अधूरी रह गई जहां फल बाजारों में सबसे अधिक कीमत सेब का रहा जो 200 से लेकर 250 रुपए प्रति किलो ,जबकि अन्य फलों के कीमतों में₹ 50 रुपए से लेकर 80 रुपए तक बढ़ोतरी बरकरार बनी रही। वहीं इस पर्व को लेकर बाढ़ के कारण दिरायंचल के लोगों को काफी परेशानियां भी झेलनी पड़ी। वैसे तीज व्रत को लेकर बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली GR राशि मिलने की बात की जा रही थी, लेकिन ओ भी नहीं मिल पाई। इसे ज्यादा तर वृत्तियों ने पूजन सामग्रियों में कटौती करते हुए थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीदारी कर पर्व की औपचारिकता निभाई । इस दौरान दुकानदारों एवं वर्ती महिलाओं ने बढ़ते कीमतों को लेकर क्या कुछ कहीं देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- मोटरसाइकिल से गांजा और गोलियों की बिक्री करने की गुप्त सूचना पर कल्याणपुर पुलिस ने अंजना गांव में की छापेमारी, पुलिस पहुंचते ही पीछे के दरवाजे से भागा छोटे लाल राम; घर से 390 ग्राम गांजा, 5 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद! Samastipur Police Bihar Police मोटरसाइकिल से गांजा और गोलियों की बिक्री करने की गुप्त सूचना पर कल्याणपुर पुलिस ने अंजना गांव में की छापेमारी, पुलिस पहुंचते ही पीछे के दरवाजे से भागा छोटे लाल राम; घर से 390 ग्राम गांजा, 5 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद! Samastipur Police Bihar Police1
- 🌙🙏 चौरचन पाबैन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🌙 14 सितंबर 2026 | सोमवार मिथिला की परंपरा, हमारी आस्था और हमारी संस्कृति का पावन पर्व — चौरचन पाबैन। चंद्र देव की पूजा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ और शांति लाए। 🌙✨ आप सभी को चौरचन पाबैन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏❤️ #ChauthChandra #Chaurachan #Mithila #MithilaCulture #Bihar1
- शनिवार की लोक अदालत में काफी मामला का हुआ निपटारा बिहार के दरभंगा जिला न्यायालय में बिहार के दरभंगा जिला के दरभंगा न्यायालय जिसमें सभी बैंक बिजली बिल एवं अपराध के लिए घटना एवं अन्य लड़कों का निष्पादन किया1
- दरभंगा :- सिंहवारा प्रखंड का कठलिया गाँव विश्वकर्मा पूजा बिबाद सुनिए क्या बोले छेत्रिये- नेता ओम प्रकाश ठाकुर.1
- सिंघिया में सांड के हमले से घायल मजदूर की मौत,3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया! समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के रामपुर बहोर गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर भोलाराम की आज पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 दिन पूर्व सांड की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें बचाने के लिए कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। रविवार को मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतक के चाचा ने बताया कि 5 दिन पहले भोला राम सांड की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। सांड के हमले में उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके अलावा शरीर के अंदरूनी हिस्सों, विशेषकर किडनी में भी गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए रोसड़ा के शर्मा अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें दरभंगा R B मेमोरियल, IGIMS पटना ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया। वहां से भी रेफर किए जाने के बाद पटना के ही एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। लेकिन आज उनकी मौत हो गई। एबुलेंस का सायरन सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर की ओर पहुंच गए। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों के विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि भोला राम परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह मजदूरी कर अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अभी छोटे हैं। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं, पत्नी के सिर से भी पति का सहारा छिन गया। परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मृतक के चाचा ने बताया कि भोलाराम के चले जाने से परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि आर्थिक सहायता मिलने से छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार के भरण-पोषण में कुछ सहारा मिल सकेगा। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की अपील किए।2
- शराब की सूचना पर जांच करने पहुंची उत्पाद थाने की पुलिस टीम पर शराब माफिया का हमला, माफिया ने दो सरकारी वाहन को किया क्षतिग्रस्त पुलिस हथियार वाहन छोड़ जान बचाने में हुए सफल। जी हां यह ताजा समाचार समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव गांव की बताई जा रही है जहां रविवार को शराब की सूचना पर जांच करने पहुंची समस्तीपुर उत्पाद थाने की पुलिस टीम पर शराब माफिया एवं उनके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें सिपाही कृष्णा कुमार समेत दो होमगार्ड जवान घायल हो गए। और दो सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद उत्पाद पुलिस हथियार वाहन छोड़ कर जान बचाते हुए भाग निकले। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को मिली सूचना के आधार पर बनवीरा गांव निवासी प्रकाश कुमार राय के घर में शराब रखने को लेकर टीम जैसे ही घर की जांच करने आगे बढ़ी, तो इसी दौरान परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे दो होमगार्ड जवान समेत एक सिपाही घायल हो गए। और दो वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही हलई पुलिस के साथ कई थाने की पुलिस भी पहुंच गई इस दौरान हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर से राइफल बरामद कर ली। इस घटना को लेकर बनवीरा गांव निवासी प्रकाश कुमार राय के भाई मिलन कुमार ने बताया कि चारों भाइयों के बीच पूर्व में बंटवारा हो चुका है और सभी के हिस्से की जमीन की बाउंड्री भी घिरी हुई है। उनका आरोप है कि जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके शिक्षक भाई अमरनाथ को पकड़ लिया और खींचने लगे। अमरनाथ हृदय रोग से पीड़ित हैं। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और विवाद बढ़ते देख लोगों ने उत्पाद टीम पर पथराव शुरू कर दिया। वहीं इस घटना को लेकर हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम पर हुए हमले में दो वाहन समेत पुलिस कर्मी भी घायल हो चुके हैं , और क्षतिग्रस्त वाहन के अंदर रखी राइफल भी बरामद कर ली गई है, जो महिला होमगार्ड जवान की बताई जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। वैसे इस घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। ताकि स्थिति सामान्य हो सके और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो । अब देखना यह होगा कि शराब माफियाओं द्वारा दी गई चुनौती पर पुलिस अगली कार्रवाई क्या हो पाती है या नहीं।1
- ग्रामीण युवाओं ने शुद्ध पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए सर्वदान से चालू किया समरसेबल बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला अंतर्गत सिंघिया प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम बहदुरा के जामा मस्जिद में नमाज अदा करने वालों के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम1
- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. तुलसीदास मेहता जी की स्मृति सभा सम्पन्न, वक्ताओं ने किया नमन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. तुलसीदास मेहता जी की स्मृति सभा सम्पन्न, वक्ताओं ने किया नमन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, समता-सादगी और समाजवाद के प्रखर नायक स्वर्गीय तुलसीदास मेहता की स्मृति दिवस पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी सह समाजसेवी हरेंद्र कुमार राय, संचालन छात्र राजद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता सह समाजसेवी मो. शाहिद हुसैन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर जी ने कहा कि स्व. तुलसीदास मेहता जी 1962 में सोशलिस्ट पार्टी से पहला चुनाव जीते और 1969, 1985, 1990, 1995 में लगातार जीत दर्ज की। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी और बाद में लालू प्रसाद यादव जी के कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने आजीवन गरीब, वंचित, पिछड़े और किसानों की लड़ाई लड़ी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका सादगी भरा जीवन आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सब उनके बताए समाजवाद के रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर व्यवसायी हरेंद्र कुमार राय , छात्र नेता मुकेश यादव , अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन , वरीय पत्रकार शिवचंद्र झा, समाजसेवी संदीप सरकार एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अंत में स्व. मेहता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।1