पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का निरीक्षण किया गया।* पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का निरीक्षण किया गया।* आज दिनांक 16.03.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, वायरलेस, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न पंजीयों यथा खतियान -02, गिरफ्तारी पंजी, अनुसंधान पंजी,हाजत पंजी एवं थाना में संधारित अन्य विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया गया, इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने अनुसूचित जाति/जनजाति के कांडों में ससमय मुआवजा प्रस्ताव भेजने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल, अनुसूचित जाति/जनजाति थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का निरीक्षण किया गया।* पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का निरीक्षण किया गया।* आज दिनांक 16.03.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, वायरलेस, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न पंजीयों यथा खतियान -02, गिरफ्तारी पंजी, अनुसंधान पंजी,हाजत पंजी एवं थाना में संधारित अन्य विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया गया, इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने अनुसूचित जाति/जनजाति के कांडों में ससमय मुआवजा प्रस्ताव भेजने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल, अनुसूचित जाति/जनजाति थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
- पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का निरीक्षण किया गया।* आज दिनांक 16.03.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, वायरलेस, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न पंजीयों यथा खतियान -02, गिरफ्तारी पंजी, अनुसंधान पंजी,हाजत पंजी एवं थाना में संधारित अन्य विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया गया, इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने अनुसूचित जाति/जनजाति के कांडों में ससमय मुआवजा प्रस्ताव भेजने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल, अनुसूचित जाति/जनजाति थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- पुजहा पिपा पुल के समीप से श्रीनगर पुजहा थाना के पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार श्रीनगर थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग गंडक दियारा के रास्ते शराब लेकर पूजहा पीपा पुल के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर पूजाहा पीपा पुल के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा निवासी अनिरुद्ध मुखिया और मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के सरिसवा पंचायत अंतर्गत पिपरा दुबे गांव में सोमवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में एक पक्ष के जलाल अहमद और निजामुद्दीन अंसारी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से दीपक कुमार, ब्रिजेश कुमार, बुचुन देवी तथा जयनारायण पटेरा घायल बताए जा रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था, जो सोमवार को अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- जनताओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुये उन्हें गोदाम deleveri देकर भी होम deleveri की रसीद देकर कर रहे है लाखो की कमाई इसमे गैस अधिकारियो की मिली भगत भी है शामिल1
- नौतन। पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत स्थित एपीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह ने किया। इस मौके पर एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार, एएनएम तथा पंचायत की सभी आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को परिवार नियोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि छोटा और स्वस्थ परिवार न केवल मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि इससे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर योग्य दंपत्तियों (एलिजिबल कपल) को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे अस्थायी और स्थायी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित दवाओं व आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों से परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने की अपील की। इस पहल से पंचायत में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ी और ग्रामीणों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।1
- आज बेतिया के जीएमसीएच परिसर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। आठवीं की परीक्षा देने जा रहे 12 वर्षीय छात्र अयूब अंसारी अपने सहपाठियों के साथ परीक्षा केंद्र जा रहा था। रास्ते में उसे जमीन पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। अयूब ने मोबाइल उठाया और उसे साफ करने लगा ताकि वह मालिक को लौटा सके। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान नागेंद्र प्रसाद यादव ने अयूब को मोबाइल चोर समझ लिया। बिना सच्चाई जाने और तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, जवान ने छात्र पर पिटाई शुरू कर दी। अयूब की चिल्लाहट सुनकर उसकी बहन हुसैन परवीन बीच-बचाव के लिए आई, लेकिन जवान ने उसे भी नहीं बख्शा और उसे भी पीट दिया। इसके चलते हुसैन परवीन की तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत जीएमसीएच बेतिया के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उनका इलाज जारी है। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को शांत कराया, लेकिन मारपीट का असर सभी पर पड़ा। इस कारण पांच से छह अन्य छात्राओं की परीक्षा भी छूट गई। इस घटना के बाद आरोपी होमगार्ड जवान मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी मनीष कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में दिख रही मारपीट की पुष्टि हमारे चैनल ने नहीं की है, लेकिन यह घटना समाज में सुरक्षा और जिम्मेदारी की गंभीर चेतावनी देती है। बच्चों और युवाओं के प्रति इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोग और समाजसेवी इस घटना की निंदा कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि होमगार्ड और अन्य सुरक्षा कर्मचारियों को प्रशिक्षण और संवेदनशीलता की शिक्षा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। बेतिया में आज की यह घटना न केवल एक बच्चे और उसकी बहन के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि सुरक्षा में तैनात व्यक्ति भी कभी-कभी अपनी जिम्मेदारी भूल सकते हैं, और इसकी रोकथाम के लिए उचित कार्रवाई और निगरानी अत्यंत जरूरी है।1
- सुगौली क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बेतिया-मोतिहारी राष्ट्रीय उच्च पथ में श्रीपुर चौक पर तेज रफ्तार डंपर का हुआ कहर, दुकान में ठोकर मार डंपर पलटी। चालक की गई जान। सूचना पर पहुंची पुलिस। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।1
- पर्वों को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक बेतिया। नगर थाना परिसर में सोमवार शाम करीब 4 बजे रामनवमी, ईद और चैती छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने की। इस दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है और किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्ती टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रहेगी, ताकि सभी पर्व शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो सकें। बैठक में कालीबाग थाना अध्यक्ष अजय कुमार, एएसआई नितिन कुमार, उदय पासवान, ब्रजकिशोर, निशा कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए और प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।1