logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तहसील परिसर में कथित अवैध वसूली के आरोपों से उठे सवाल, अनधिकृत रूप से बैठने वालों और नोटरी प्रक्रिया की जांच की मांग* *जन्म प्रमाणपत्र के नाम पर ₹4 हजार मांगने का आरोप, तहसीलदार तक पहुंची शिकायत* *तहसील परिसर में कथित अवैध वसूली के आरोपों से उठे सवाल, अनधिकृत रूप से बैठने वालों और नोटरी प्रक्रिया की जांच की मांग* *देवेंद्रनगर,* पन्ना। देवेंद्रनगर तहसील कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर आवेदक से ₹4 हजार लेने के आरोप ने तहसील परिसर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देवरी रनवाहा निवासी रामस्वरूप उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील परिसर में बैठे अधिवक्ता द्वारा उनसे ₹4 हजार की मांग की गई। मामले की शिकायत तहसीलदार तक पहुंचने के बाद अब पूरे प्रकरण की जांच की बात कही जा रही है। सरकारी काम के लिए तहसील पहुंचे आवेदक से ₹4 हजार का आरोप आवेदक रामस्वरूप उपाध्याय के अनुसार उन्होंने अपने बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। उनका आरोप है कि तहसील परिसर में बैठे अधिवक्ता ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर उनसे ₹4 हजार लिए। शिकायत तहसीलदार के समक्ष पहुंचने के बाद मामला चर्चा में आ गया। आवेदक के आरोप सही हैं या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन शिकायत ने तहसील परिसर में आम आवेदकों से होने वाले दस्तावेजी कामकाज और शुल्क की पारदर्शिता पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। *तहसील परिसर में कौन बैठ रहा, किसकी अनुमति से?* स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहसील परिसर में कई ऐसे व्यक्ति भी बैठते हैं, जिनकी वहां बैठकर दस्तावेजी कार्य करने की अधिकृत स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीण और आम आवेदक अक्सर इन्हीं लोगों के माध्यम से अपने सरकारी काम करवाते हैं। सवाल यह है कि तहसील परिसर में कौन-कौन लोग अधिकृत रूप से बैठ रहे हैं, वे कौन सा कार्य कर रहे हैं और आवेदकों से कितनी राशि ले रहे हैं—क्या इसकी कोई निगरानी व्यवस्था है? नोटरी प्रक्रिया पर भी उठे सवाल देवेंद्रनगर में नोटरी दस्तावेजों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। आरोप है कि कुछ मामलों में खाली पेज पर नोटरी कराकर बाद में उसमें प्रिंट निकालकर दस्तावेज तैयार किए जाते हैं और ग्राहकों से इसके बदले अधिक राशि ली जाती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यदि शिकायतों में तथ्य पाए जाते हैं तो यह जांच का विषय होगा कि नोटरी किसके द्वारा, किस प्रक्रिया के तहत और निर्धारित शुल्क के अनुसार की जा रही है। अब तहसील प्रशासन की जांच पर निगाह जन्म प्रमाणपत्र के नाम पर ₹4 हजार लेने के आरोप के बाद सबसे बड़ा सवाल अब तहसील प्रशासन की कार्रवाई को लेकर है। क्या तहसील परिसर में बैठने वाले सभी दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं एवं अन्य व्यक्तियों की अधिकृत स्थिति की जांच होगी? क्या आवेदकों से लिए जाने वाले शुल्क की निगरानी की जाएगी? और क्या नोटरी प्रक्रिया एवं शुल्क व्यवस्था की भी जांच होगी? आम आदमी सरकारी काम कराने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचता है। ऐसे में यदि किसी आवेदक से निर्धारित प्रक्रिया से अलग अतिरिक्त राशि लिए जाने का आरोप सामने आता है तो जवाबदेही तय करने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? अब इस पूरे मामले में तहसील प्रशासन की जांच से ही स्पष्ट होगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है। *आवेदक का कहना है* रामस्वरूप उपाध्याय, आवेदक: “मैंने अपने बेटे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। तहसील कार्यालय में बैठे वकील द्वारा जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए ₹4 हजार लिए गए। इसकी शिकायत तहसीलदार से की गई है।” *सुमित तिवारी, तहसीलदार देवेंद्रनगर:* “मेरे संज्ञान में आज मामला आया है। इसकी विधिवत जांच की जाएगी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।” *अरविंद पाण्डेय, अधिवक्ता:* “मेरे द्वारा किसी भी प्रकार का जन्म प्रमाणपत्र का कार्य नहीं किया गया है और न ही कोई रुपए-पैसे लिए गए हैं।”

23 hrs ago
user_Ajay Dwivedi
Ajay Dwivedi
Local News Reporter पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago
038f168a-3073-4ac7-a958-a2b01fe11fb9

तहसील परिसर में कथित अवैध वसूली के आरोपों से उठे सवाल, अनधिकृत रूप से बैठने वालों और नोटरी प्रक्रिया की जांच की मांग* *जन्म प्रमाणपत्र के नाम पर ₹4 हजार मांगने का आरोप, तहसीलदार तक पहुंची शिकायत* *तहसील परिसर में कथित अवैध वसूली के आरोपों से उठे सवाल, अनधिकृत रूप से बैठने वालों और नोटरी प्रक्रिया की जांच की मांग* *देवेंद्रनगर,* पन्ना। देवेंद्रनगर तहसील कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर आवेदक से ₹4 हजार लेने के आरोप ने तहसील परिसर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देवरी रनवाहा निवासी रामस्वरूप उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील परिसर में बैठे अधिवक्ता द्वारा उनसे ₹4 हजार की मांग की गई। मामले की शिकायत तहसीलदार तक पहुंचने के बाद अब पूरे प्रकरण की जांच की बात कही जा रही है। सरकारी काम के लिए तहसील पहुंचे आवेदक से ₹4 हजार का आरोप आवेदक रामस्वरूप उपाध्याय के अनुसार उन्होंने अपने बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन किया था। उनका आरोप है कि तहसील परिसर में बैठे अधिवक्ता ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर उनसे ₹4 हजार लिए। शिकायत तहसीलदार के समक्ष पहुंचने के बाद मामला चर्चा में आ गया। आवेदक के आरोप सही हैं या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन शिकायत

a83ff6a3-c5a2-49c9-afd9-fc54fc3361d8

ने तहसील परिसर में आम आवेदकों से होने वाले दस्तावेजी कामकाज और शुल्क की पारदर्शिता पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। *तहसील परिसर में कौन बैठ रहा, किसकी अनुमति से?* स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहसील परिसर में कई ऐसे व्यक्ति भी बैठते हैं, जिनकी वहां बैठकर दस्तावेजी कार्य करने की अधिकृत स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीण और आम आवेदक अक्सर इन्हीं लोगों के माध्यम से अपने सरकारी काम करवाते हैं। सवाल यह है कि तहसील परिसर में कौन-कौन लोग अधिकृत रूप से बैठ रहे हैं, वे कौन सा कार्य कर रहे हैं और आवेदकों से कितनी राशि ले रहे हैं—क्या इसकी कोई निगरानी व्यवस्था है? नोटरी प्रक्रिया पर भी उठे सवाल देवेंद्रनगर में नोटरी दस्तावेजों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। आरोप है कि कुछ मामलों में खाली पेज पर नोटरी कराकर बाद में उसमें प्रिंट निकालकर दस्तावेज तैयार किए जाते हैं और ग्राहकों से इसके बदले अधिक राशि ली जाती है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यदि शिकायतों में तथ्य पाए जाते हैं तो यह जांच का विषय होगा कि नोटरी किसके द्वारा, किस प्रक्रिया के तहत और निर्धारित शुल्क के अनुसार की जा रही है। अब तहसील प्रशासन की जांच पर निगाह जन्म प्रमाणपत्र के नाम पर ₹4 हजार लेने के

9153b6b1-00d8-4652-b333-980106cc1a74

आरोप के बाद सबसे बड़ा सवाल अब तहसील प्रशासन की कार्रवाई को लेकर है। क्या तहसील परिसर में बैठने वाले सभी दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं एवं अन्य व्यक्तियों की अधिकृत स्थिति की जांच होगी? क्या आवेदकों से लिए जाने वाले शुल्क की निगरानी की जाएगी? और क्या नोटरी प्रक्रिया एवं शुल्क व्यवस्था की भी जांच होगी? आम आदमी सरकारी काम कराने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचता है। ऐसे में यदि किसी आवेदक से निर्धारित प्रक्रिया से अलग अतिरिक्त राशि लिए जाने का आरोप सामने आता है तो जवाबदेही तय करने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? अब इस पूरे मामले में तहसील प्रशासन की जांच से ही स्पष्ट होगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है। *आवेदक का कहना है* रामस्वरूप उपाध्याय, आवेदक: “मैंने अपने बेटे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था। तहसील कार्यालय में बैठे वकील द्वारा जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए ₹4 हजार लिए गए। इसकी शिकायत तहसीलदार से की गई है।” *सुमित तिवारी, तहसीलदार देवेंद्रनगर:* “मेरे संज्ञान में आज मामला आया है। इसकी विधिवत जांच की जाएगी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।” *अरविंद पाण्डेय, अधिवक्ता:* “मेरे द्वारा किसी भी प्रकार का जन्म प्रमाणपत्र का कार्य नहीं किया गया है और न ही कोई रुपए-पैसे लिए गए हैं।”

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रक्तदान शिविर के साथ आरंभ हुआ सेवा संकल्प अभियान कलेक्ट्रेट में लगा ब्लड डोनेशन कैंप गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर एक माह तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभांरभ हुआ। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय है। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं। सेवा संकल्प अभियान में आशीर्वाद का दीया जलाने की गतिविधि सहित अन्य दिवसों में भी निर्धारित गतिविधियां होंगी। आम जनता एवं योजनाओं से लाभांवित परिवार भी इनमें जरूर सहभागी बनें। अभियान के तहत कलश और सेवा यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनता की सेवा भावना को ध्यान में रखकर विभिन्न अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इस अभियान में भी आरंभ से लेकर समापन तक सबकी सक्रियता व सहभागिता सुनिश्चित हो तथा संपूर्ण कार्यक्रम बेहतर रूप से संपन्न हो। रक्तदाताओं को वितरित किए प्रमाण पत्र पन्ना विधायक ने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों से भेंट की और प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर की व्यवस्थाएं भी देखीं। मेडिकल टीम से आवश्यक चर्चा भी की। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए शासन स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी अभिजीत अग्रवाल द्वारा भी कैंप का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सतानंद गौतम सहित कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में भी बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया।
    4
    रक्तदान शिविर के साथ आरंभ हुआ सेवा संकल्प अभियान
कलेक्ट्रेट में लगा ब्लड डोनेशन कैंप

गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर एक माह तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभांरभ हुआ। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय है। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं। सेवा संकल्प अभियान में आशीर्वाद का दीया जलाने की गतिविधि सहित अन्य दिवसों में भी निर्धारित गतिविधियां होंगी। आम जनता एवं योजनाओं से लाभांवित परिवार भी इनमें जरूर सहभागी बनें। अभियान के तहत कलश और सेवा यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनता की सेवा भावना को ध्यान में रखकर विभिन्न अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इस अभियान में भी आरंभ से लेकर समापन तक सबकी सक्रियता व सहभागिता सुनिश्चित हो तथा संपूर्ण कार्यक्रम बेहतर रूप से संपन्न हो।
रक्तदाताओं को वितरित किए प्रमाण पत्र
पन्ना विधायक ने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों से भेंट की और प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर की व्यवस्थाएं भी देखीं। मेडिकल टीम से आवश्यक चर्चा भी की। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए शासन स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी अभिजीत अग्रवाल द्वारा भी कैंप का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सतानंद गौतम सहित कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में भी बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया।
    user_पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    Home Decoration पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 👍Best Shares 2026 Trades viral reels 👍like comment share jarur Karen Best Shares 2026 Trades viral reels 👍like comment share jarur Karen
    1
    👍Best Shares 2026 Trades viral reels 👍like comment share jarur Karen
Best Shares 2026 Trades viral reels 👍like comment share jarur Karen
    user_ᴍʀ༆🅐🅢🅗🅘🅚࿐
    ᴍʀ༆🅐🅢🅗🅘🅚࿐
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *NH-39 की बदहाली के खिलाफ देवेंद्रनगर में आक्रोश* *तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 20 सितंबर तक काम शुरू करने का अल्टीमेटम — मांग पूरी नहीं हुई तो रविवार को 11 बजे से NH-39 जाम और देवेंद्रनगर बंद* 💥 *देवेंद्रनगर* लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी NH-39 सड़क को लेकर अब देवेंद्रनगर के नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सड़क की बदहाली से परेशान नगरवासियों ने सड़क पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग की कि NH-39 का निर्माण/सुदृढ़ीकरण शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय तक सड़क का काम धरातल पर शुरू नहीं किया गया तो 20 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से NH-39 को जाम कर दिया जाएगा और देवेंद्रनगर पूर्ण बंद रखा जाएगा। इस आंदोलन में व्यापार मंडल ने भी सक्रिय भागीदारी की है। व्यापारियों और नगरवासियों का कहना है कि खराब सड़क का सीधा असर व्यापार, आवागमन और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लगातार खराब सड़क पर सफर करने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का कहना है कि धूल, गड्ढों तथा खराब आवागमन का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। 💥 *सवाल यह कि आखिर कब सुधरेगी NH-39?* सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट रिकॉर्ड के अनुसार बमीठा से सतना तक NH-39 के लगभग 97.84 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग ₹51.69 करोड़ से अधिक का टेंडर जारी किया गया था। रिकॉर्ड में यह कार्य Ministry of Road Transport and Highways के अंतर्गत दर्ज है। ऐसे में स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सड़क के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, तो जमीनी स्तर पर काम कब शुरू होगा और जनता को राहत कब मिलेगी? लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति केवल देवेंद्रनगर की समस्या नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आवागमन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। 💥*सांसद-विधायक से भी हस्तक्षेप की मांग* नगरवासियों ने इस मामले में सांसद और विधायक से भी सक्रिय हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है और अब उन्हें उम्मीद है कि वे NH-39 की समस्या को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने में भूमिका निभाएंगे। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को जनता की परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। सड़क पर गड्ढों और जर्जर स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों के बीच अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। 💥*20 सितंबर पर टिकी निगाहें* फिलहाल प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के बाद 20 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगरवासियों और व्यापार मंडल द्वारा घोषित सड़क जाम एवं देवेंद्रनगर बंद के आंदोलन का असर व्यापक हो सकता है। अब देखना यह है कि 20 सितंबर से पहले प्रशासन और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी इस मामले में क्या कदम उठाती है और NH-39 पर काम कब शुरू होता है। *पन्ना ब्यूरो चीफ राहुल मिश्रा
    1
    *NH-39 की बदहाली के खिलाफ देवेंद्रनगर में आक्रोश*
*तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 20 सितंबर तक काम शुरू करने का अल्टीमेटम — मांग पूरी नहीं हुई तो रविवार को 11 बजे से NH-39 जाम और देवेंद्रनगर बंद*
💥
*देवेंद्रनगर* लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी NH-39 सड़क को लेकर अब देवेंद्रनगर के नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सड़क की बदहाली से परेशान नगरवासियों ने सड़क पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग की कि NH-39 का निर्माण/सुदृढ़ीकरण शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय तक सड़क का काम धरातल पर शुरू नहीं किया गया तो 20 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से NH-39 को जाम कर दिया जाएगा और देवेंद्रनगर पूर्ण बंद रखा जाएगा।
इस आंदोलन में व्यापार मंडल ने भी सक्रिय भागीदारी की है। व्यापारियों और नगरवासियों का कहना है कि खराब सड़क का सीधा असर व्यापार, आवागमन और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लगातार खराब सड़क पर सफर करने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का कहना है कि धूल, गड्ढों तथा खराब आवागमन का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
💥 *सवाल यह कि आखिर कब सुधरेगी NH-39?*
सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट रिकॉर्ड के अनुसार बमीठा से सतना तक NH-39 के लगभग 97.84 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग ₹51.69 करोड़ से अधिक का टेंडर जारी किया गया था। रिकॉर्ड में यह कार्य Ministry of Road Transport and Highways के अंतर्गत दर्ज है।
ऐसे में स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सड़क के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, तो जमीनी स्तर पर काम कब शुरू होगा और जनता को राहत कब मिलेगी?
लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति केवल देवेंद्रनगर की समस्या नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आवागमन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
💥*सांसद-विधायक से भी हस्तक्षेप की मांग*
नगरवासियों ने इस मामले में सांसद और विधायक से भी सक्रिय हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है और अब उन्हें उम्मीद है कि वे NH-39 की समस्या को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने में भूमिका निभाएंगे।
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को जनता की परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। सड़क पर गड्ढों और जर्जर स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों के बीच अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है।
💥*20 सितंबर पर टिकी निगाहें*
फिलहाल प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के बाद 20 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगरवासियों और व्यापार मंडल द्वारा घोषित सड़क जाम एवं देवेंद्रनगर बंद के आंदोलन का असर व्यापक हो सकता है।
अब देखना यह है कि 20 सितंबर से पहले प्रशासन और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी इस मामले में क्या कदम उठाती है और NH-39 पर काम कब शुरू होता है।
*पन्ना ब्यूरो चीफ राहुल मिश्रा
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *पन्ना - पानी में जलती चिताएँ और ₹12.50 लाख का पेच।* *पन्ना के अजयगढ़ में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों का नासूर।* *कागजी दावों और जमीनी हकीकत की जंग।* *पांचवें दिन भी जारी विस्थापितो जलसत्याग्रह एवं चिता आंदोलन।* *देखते रहिए मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित सेटेलाइट न्यूज़ चैनल*👇 🌹*सी न्यूज़ भारत🌹* *CONTACT US - 9926868786* *C New BARAT से* *जिला ब्यूरो - रफी सिद्दीकी*
    1
    *पन्ना - पानी में जलती चिताएँ और ₹12.50 लाख का पेच।*

*पन्ना के अजयगढ़ में केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों का नासूर।*

*कागजी दावों और जमीनी हकीकत की जंग।*

*पांचवें दिन भी जारी विस्थापितो जलसत्याग्रह एवं चिता आंदोलन।*

*देखते रहिए मध्य प्रदेश का सबसे प्रतिष्ठित सेटेलाइट न्यूज़ चैनल*👇
   🌹*सी न्यूज़ भारत🌹*

*CONTACT US - 9926868786*
*C New BARAT से*
 *जिला ब्यूरो -  रफी सिद्दीकी*
    user_Rafi siddiqui
    Rafi siddiqui
    Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अजयगढ़ में लोडर ऑटो पलटी, 5 गंभीर घायल अजयगढ़ में बड़ा हादसा: रिश्तेदारी मे जा रहीं ग्रामीणों से भरी लोडर ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, 5 गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर। रिश्तेदारी से लौट रहे ग्रामीणों की एक तीन पहिया मालवाहक ऑटो (लोडर) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। * अचानक अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी * मिली जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के ग्राम पलकोंहा निवासी ग्रामीण अजयगढ़ क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हुए थे। वापसी के दौरान अचानक सलैया के पास लोडर ऑटो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त गाड़ी में लगभग 8 से 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे चीख-पुकार मच गई। घटना में सियारानी (पति दीना), उम्र- 40 حمد
    1
    अजयगढ़ में लोडर ऑटो पलटी, 5 गंभीर घायल
अजयगढ़ में बड़ा हादसा:
रिश्तेदारी मे जा रहीं ग्रामीणों से भरी लोडर ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, 5 गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर।
रिश्तेदारी से लौट रहे ग्रामीणों की एक तीन पहिया मालवाहक ऑटो (लोडर) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
* अचानक अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी *
मिली जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के ग्राम पलकोंहा निवासी ग्रामीण अजयगढ़ क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां आए हुए थे। वापसी के दौरान अचानक सलैया के पास लोडर ऑटो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त गाड़ी में लगभग 8 से 10 लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे चीख-पुकार मच गई।
घटना में सियारानी (पति दीना), उम्र- 40
حمد
    user_Sitaram rai
    Sitaram rai
    Local News Reporter सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भावपूर्ण श्रद्धांजलि… शत-शत नमन। 🕯️💐😭//💐😭 आपकी अंतिम यात्रा तो पूरी हो गई फोई लाल चौधरी जी… मगर आपकी यादों का सफर कभी खत्म नहीं होगा। 🕯️🙏//— सामाजिक कार्यकर्ता रामभुवन चौधरी जी, पन्ना
    1
    भावपूर्ण श्रद्धांजलि… शत-शत नमन। 🕯️💐😭//💐😭 आपकी अंतिम यात्रा तो पूरी हो गई फोई लाल चौधरी जी… मगर आपकी यादों का सफर कभी खत्म नहीं होगा। 🕯️🙏//— सामाजिक कार्यकर्ता रामभुवन चौधरी जी, पन्ना
    user_Rambhuvan chaudhari
    Rambhuvan chaudhari
    Social worker गुन्नौर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार पन्ना धाम बुधवार शाम के दिव्य दर्शन और आरती 🙏🙏 श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार🙏🙏
    1
    श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार पन्ना धाम बुधवार शाम के दिव्य दर्शन और आरती 🙏🙏
श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु
सरकार🙏🙏
    user_Om prakash dwivedi
    Om prakash dwivedi
    Advertising Photographer देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में सलेहा पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश और पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हुआ है। घर में घुसकर वारदात का आरोप, परिजनों को दी जानकारी थाना सलेहा क्षेत्र निवासी महिला ने 15 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी और पक्के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गांव के दो व्यक्ति उसके घर में घुस आए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसे दबोचकर और मुंह दबाकर बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने तत्काल अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तथा फोन के माध्यम से अपने पति को भी घटना के संबंध में बताया। इसके बाद 15 सितंबर को थाना सलेहा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गंभीर मामले को पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सलेहा में अपराध क्रमांक 271/2026 धारा 332(ख), 70(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय ने प्रकरण की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक पन्ना को दी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना से गिरफ्तारी तक, पुलिस टीम की लगातार मेहनत गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए तथा घटना से संबंधित साक्ष्यों का संकलन किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर पतारसी की गई। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया गया। पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में सराहनीय कार्यवाही गंभीर एवं संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं आरोपियों की पतारसी को प्राथमिकता दी। सराहनीय योगदान: थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक आदित्य कुशवाहा, विपिन पाण्डेय, राजकुमार अहिरवार, तेजवती सिंह, आरक्षक गौरव सिंह, विनय वर्मा, शैलेंद्र अहिरवार, अपेक्षा द्विवेदी एवं रोशनी कुशवाहा का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। पन्ना पुलिस की अपील: महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
    2
    पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में सलेहा पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश और पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
घर में घुसकर वारदात का आरोप, परिजनों को दी जानकारी
थाना सलेहा क्षेत्र निवासी महिला ने 15 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी और पक्के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गांव के दो व्यक्ति उसके घर में घुस आए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसे दबोचकर और मुंह दबाकर बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया।
घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने तत्काल अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तथा फोन के माध्यम से अपने पति को भी घटना के संबंध में बताया। इसके बाद 15 सितंबर को थाना सलेहा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
गंभीर मामले को पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान में
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सलेहा में अपराध क्रमांक 271/2026 धारा 332(ख), 70(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय ने प्रकरण की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक पन्ना को दी।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
विवेचना से गिरफ्तारी तक, पुलिस टीम की लगातार मेहनत
गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए तथा घटना से संबंधित साक्ष्यों का संकलन किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर पतारसी की गई।
विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया गया। पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में सराहनीय कार्यवाही
गंभीर एवं संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं आरोपियों की पतारसी को प्राथमिकता दी।
सराहनीय योगदान: थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक आदित्य कुशवाहा, विपिन पाण्डेय, राजकुमार अहिरवार, तेजवती सिंह, आरक्षक गौरव सिंह, विनय वर्मा, शैलेंद्र अहिरवार, अपेक्षा द्विवेदी एवं रोशनी कुशवाहा का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
पन्ना पुलिस की अपील: महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
    user_पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    Home Decoration पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.