logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भावपूर्ण श्रद्धांजलि… शत-शत नमन। 🕯️💐😭//💐😭 आपकी अंतिम यात्रा तो पूरी हो गई फोई लाल चौधरी जी… मगर आपकी यादों का सफर कभी खत्म नहीं होगा। 🕯️🙏//— सामाजिक कार्यकर्ता रामभुवन चौधरी जी, पन्ना

11 hrs ago
user_Rambhuvan chaudhari
Rambhuvan chaudhari
Social worker गुन्नौर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

भावपूर्ण श्रद्धांजलि… शत-शत नमन। 🕯️💐😭//💐😭 आपकी अंतिम यात्रा तो पूरी हो गई फोई लाल चौधरी जी… मगर आपकी यादों का सफर कभी खत्म नहीं होगा। 🕯️🙏//— सामाजिक कार्यकर्ता रामभुवन चौधरी जी, पन्ना

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भावपूर्ण श्रद्धांजलि… शत-शत नमन। 🕯️💐😭//💐😭 आपकी अंतिम यात्रा तो पूरी हो गई फोई लाल चौधरी जी… मगर आपकी यादों का सफर कभी खत्म नहीं होगा। 🕯️🙏//— सामाजिक कार्यकर्ता रामभुवन चौधरी जी, पन्ना
    1
    भावपूर्ण श्रद्धांजलि… शत-शत नमन। 🕯️💐😭//💐😭 आपकी अंतिम यात्रा तो पूरी हो गई फोई लाल चौधरी जी… मगर आपकी यादों का सफर कभी खत्म नहीं होगा। 🕯️🙏//— सामाजिक कार्यकर्ता रामभुवन चौधरी जी, पन्ना
    user_Rambhuvan chaudhari
    Rambhuvan chaudhari
    Social worker गुन्नौर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रक्तदान शिविर के साथ आरंभ हुआ सेवा संकल्प अभियान कलेक्ट्रेट में लगा ब्लड डोनेशन कैंप गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर एक माह तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभांरभ हुआ। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय है। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं। सेवा संकल्प अभियान में आशीर्वाद का दीया जलाने की गतिविधि सहित अन्य दिवसों में भी निर्धारित गतिविधियां होंगी। आम जनता एवं योजनाओं से लाभांवित परिवार भी इनमें जरूर सहभागी बनें। अभियान के तहत कलश और सेवा यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनता की सेवा भावना को ध्यान में रखकर विभिन्न अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इस अभियान में भी आरंभ से लेकर समापन तक सबकी सक्रियता व सहभागिता सुनिश्चित हो तथा संपूर्ण कार्यक्रम बेहतर रूप से संपन्न हो। रक्तदाताओं को वितरित किए प्रमाण पत्र पन्ना विधायक ने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों से भेंट की और प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर की व्यवस्थाएं भी देखीं। मेडिकल टीम से आवश्यक चर्चा भी की। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए शासन स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी अभिजीत अग्रवाल द्वारा भी कैंप का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सतानंद गौतम सहित कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में भी बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया।
    4
    रक्तदान शिविर के साथ आरंभ हुआ सेवा संकल्प अभियान
कलेक्ट्रेट में लगा ब्लड डोनेशन कैंप

गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर एक माह तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभांरभ हुआ। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्म दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय है। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं। सेवा संकल्प अभियान में आशीर्वाद का दीया जलाने की गतिविधि सहित अन्य दिवसों में भी निर्धारित गतिविधियां होंगी। आम जनता एवं योजनाओं से लाभांवित परिवार भी इनमें जरूर सहभागी बनें। अभियान के तहत कलश और सेवा यात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनता की सेवा भावना को ध्यान में रखकर विभिन्न अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इस अभियान में भी आरंभ से लेकर समापन तक सबकी सक्रियता व सहभागिता सुनिश्चित हो तथा संपूर्ण कार्यक्रम बेहतर रूप से संपन्न हो।
रक्तदाताओं को वितरित किए प्रमाण पत्र
पन्ना विधायक ने शिविर में रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों से भेंट की और प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर की व्यवस्थाएं भी देखीं। मेडिकल टीम से आवश्यक चर्चा भी की। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए शासन स्तर से नियुक्त नोडल अधिकारी अभिजीत अग्रवाल द्वारा भी कैंप का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सतानंद गौतम सहित कलेक्टर ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी भी उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में भी बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया।
    user_पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    Home Decoration पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 👍Best Shares 2026 Trades viral reels 👍like comment share jarur Karen Best Shares 2026 Trades viral reels 👍like comment share jarur Karen
    1
    👍Best Shares 2026 Trades viral reels 👍like comment share jarur Karen
Best Shares 2026 Trades viral reels 👍like comment share jarur Karen
    user_ᴍʀ༆🅐🅢🅗🅘🅚࿐
    ᴍʀ༆🅐🅢🅗🅘🅚࿐
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार पन्ना धाम बुधवार शाम के दिव्य दर्शन और आरती 🙏🙏 श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार🙏🙏
    1
    श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु सरकार पन्ना धाम बुधवार शाम के दिव्य दर्शन और आरती 🙏🙏
श्री श्री 1008 श्री जुगल किशोर जु
सरकार🙏🙏
    user_Om prakash dwivedi
    Om prakash dwivedi
    Advertising Photographer देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *NH-39 की बदहाली के खिलाफ देवेंद्रनगर में आक्रोश* *तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 20 सितंबर तक काम शुरू करने का अल्टीमेटम — मांग पूरी नहीं हुई तो रविवार को 11 बजे से NH-39 जाम और देवेंद्रनगर बंद* 💥 *देवेंद्रनगर* लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी NH-39 सड़क को लेकर अब देवेंद्रनगर के नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सड़क की बदहाली से परेशान नगरवासियों ने सड़क पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग की कि NH-39 का निर्माण/सुदृढ़ीकरण शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय तक सड़क का काम धरातल पर शुरू नहीं किया गया तो 20 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से NH-39 को जाम कर दिया जाएगा और देवेंद्रनगर पूर्ण बंद रखा जाएगा। इस आंदोलन में व्यापार मंडल ने भी सक्रिय भागीदारी की है। व्यापारियों और नगरवासियों का कहना है कि खराब सड़क का सीधा असर व्यापार, आवागमन और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लगातार खराब सड़क पर सफर करने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का कहना है कि धूल, गड्ढों तथा खराब आवागमन का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। 💥 *सवाल यह कि आखिर कब सुधरेगी NH-39?* सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट रिकॉर्ड के अनुसार बमीठा से सतना तक NH-39 के लगभग 97.84 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग ₹51.69 करोड़ से अधिक का टेंडर जारी किया गया था। रिकॉर्ड में यह कार्य Ministry of Road Transport and Highways के अंतर्गत दर्ज है। ऐसे में स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सड़क के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, तो जमीनी स्तर पर काम कब शुरू होगा और जनता को राहत कब मिलेगी? लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति केवल देवेंद्रनगर की समस्या नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आवागमन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। 💥*सांसद-विधायक से भी हस्तक्षेप की मांग* नगरवासियों ने इस मामले में सांसद और विधायक से भी सक्रिय हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है और अब उन्हें उम्मीद है कि वे NH-39 की समस्या को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने में भूमिका निभाएंगे। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को जनता की परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। सड़क पर गड्ढों और जर्जर स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों के बीच अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। 💥*20 सितंबर पर टिकी निगाहें* फिलहाल प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के बाद 20 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगरवासियों और व्यापार मंडल द्वारा घोषित सड़क जाम एवं देवेंद्रनगर बंद के आंदोलन का असर व्यापक हो सकता है। अब देखना यह है कि 20 सितंबर से पहले प्रशासन और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी इस मामले में क्या कदम उठाती है और NH-39 पर काम कब शुरू होता है। *पन्ना ब्यूरो चीफ राहुल मिश्रा
    1
    *NH-39 की बदहाली के खिलाफ देवेंद्रनगर में आक्रोश*
*तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 20 सितंबर तक काम शुरू करने का अल्टीमेटम — मांग पूरी नहीं हुई तो रविवार को 11 बजे से NH-39 जाम और देवेंद्रनगर बंद*
💥
*देवेंद्रनगर* लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी NH-39 सड़क को लेकर अब देवेंद्रनगर के नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। सड़क की बदहाली से परेशान नगरवासियों ने सड़क पर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और अपनी प्रमुख मांगों को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने मांग की कि NH-39 का निर्माण/सुदृढ़ीकरण शीघ्र शुरू कराया जाए, ताकि रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय तक सड़क का काम धरातल पर शुरू नहीं किया गया तो 20 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से NH-39 को जाम कर दिया जाएगा और देवेंद्रनगर पूर्ण बंद रखा जाएगा।
इस आंदोलन में व्यापार मंडल ने भी सक्रिय भागीदारी की है। व्यापारियों और नगरवासियों का कहना है कि खराब सड़क का सीधा असर व्यापार, आवागमन और आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लगातार खराब सड़क पर सफर करने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों का कहना है कि धूल, गड्ढों तथा खराब आवागमन का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
💥 *सवाल यह कि आखिर कब सुधरेगी NH-39?*
सरकारी ई-प्रोक्योरमेंट रिकॉर्ड के अनुसार बमीठा से सतना तक NH-39 के लगभग 97.84 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग ₹51.69 करोड़ से अधिक का टेंडर जारी किया गया था। रिकॉर्ड में यह कार्य Ministry of Road Transport and Highways के अंतर्गत दर्ज है।
ऐसे में स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब सड़क के सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, तो जमीनी स्तर पर काम कब शुरू होगा और जनता को राहत कब मिलेगी?
लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति केवल देवेंद्रनगर की समस्या नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आवागमन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
💥*सांसद-विधायक से भी हस्तक्षेप की मांग*
नगरवासियों ने इस मामले में सांसद और विधायक से भी सक्रिय हस्तक्षेप करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है और अब उन्हें उम्मीद है कि वे NH-39 की समस्या को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाकर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने में भूमिका निभाएंगे।
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार और प्रशासन को जनता की परेशानी को गंभीरता से लेना चाहिए। सड़क पर गड्ढों और जर्जर स्थिति के कारण होने वाली परेशानियों के बीच अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है।
💥*20 सितंबर पर टिकी निगाहें*
फिलहाल प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के बाद 20 सितंबर का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो नगरवासियों और व्यापार मंडल द्वारा घोषित सड़क जाम एवं देवेंद्रनगर बंद के आंदोलन का असर व्यापक हो सकता है।
अब देखना यह है कि 20 सितंबर से पहले प्रशासन और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी इस मामले में क्या कदम उठाती है और NH-39 पर काम कब शुरू होता है।
*पन्ना ब्यूरो चीफ राहुल मिश्रा
    user_Patrakaar Rahul Mishra
    Patrakaar Rahul Mishra
    Voice of people पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप ग्रामीण ने वकील पर ₹4 हजार लेने और दो माह बाद ₹2 हजार अतिरिक्त मांगने का लगाया आरोप; खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने के दावों ने उठाए सवाल देवेंद्रनगर (पन्ना)। देवेंद्रनगर तहसील परिसर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली और नोटरी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्राम देवरी रनवाहा निवासी रामस्वरूप उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक वकील ने उनसे ₹4,000 लिए। उनका कहना है कि करीब दो माह बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ और अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ₹2,000 अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं। ग्रामीण ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार के समक्ष कि गईं शिकायत रामस्वरूप उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी देवेंद्रनगर तहसीलदार को भी दी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद उन्हें अब तक कार्रवाई के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी या ठोस आश्वासन नहीं मिला है। खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने का दावा इसी बीच तहसील परिसर में नोटरी प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर खाली स्टाम्प पर पहले से नोटरी की सील और हस्ताक्षर कर रखे जाते हैं तथा जरूरत पड़ने पर उन पर संबंधित दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर जांच का विषय है, क्योंकि नोटरी प्रक्रिया में दस्तावेज की सत्यता, पक्षकारों की उपस्थिति और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन महत्वपूर्ण होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा तहसील परिसर और आसपास के स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाए तो कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जन्म प्रमाण पत्र के लिए कथित रूप से ली गई राशि, अतिरिक्त ₹2,000 की मांग और नोटरी संबंधी आरोपों की जांच के साथ-साथ तहसील परिसर में दस्तावेजी कार्य करने वाले लोगों की वैधता और अधिकृत नोटरी व्यवस्था की भी पड़ताल की जाए। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।
    4
    देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप
देवेंद्रनगर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर ₹6 हजार मांगने का आरोप
ग्रामीण ने वकील पर ₹4 हजार लेने और दो माह बाद ₹2 हजार अतिरिक्त मांगने का लगाया आरोप; 
खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने के दावों ने उठाए सवाल
देवेंद्रनगर (पन्ना)। देवेंद्रनगर तहसील परिसर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर कथित अवैध वसूली और नोटरी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्राम देवरी रनवाहा निवासी रामस्वरूप उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक वकील ने उनसे ₹4,000 लिए। उनका कहना है कि करीब दो माह बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ और अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ₹2,000 अतिरिक्त मांगे जा रहे हैं।
ग्रामीण ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
तहसीलदार के समक्ष कि गईं शिकायत
रामस्वरूप उपाध्याय का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी देवेंद्रनगर तहसीलदार को भी दी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद उन्हें अब तक कार्रवाई के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी या ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
खाली पन्नों पर पहले से नोटरी किए जाने का दावा
इसी बीच तहसील परिसर में नोटरी प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ स्थानों पर खाली स्टाम्प पर पहले से नोटरी की सील और हस्ताक्षर कर रखे जाते हैं तथा जरूरत पड़ने पर उन पर संबंधित दस्तावेज तैयार किए जाते हैं।
यदि ऐसा हो रहा है तो यह गंभीर जांच का विषय है, क्योंकि नोटरी प्रक्रिया में दस्तावेज की सत्यता, पक्षकारों की उपस्थिति और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन महत्वपूर्ण होता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा तहसील परिसर और आसपास के स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाए तो कथित अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। जन्म प्रमाण पत्र के लिए कथित रूप से ली गई राशि, अतिरिक्त ₹2,000 की मांग और नोटरी संबंधी आरोपों की जांच के साथ-साथ तहसील परिसर में दस्तावेजी कार्य करने वाले लोगों की वैधता और अधिकृत नोटरी व्यवस्था की भी पड़ताल की जाए।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है।
    user_Ashok Vishwakarma
    Ashok Vishwakarma
    Local News Reporter देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सलेहा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार सलेहा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार
    1
    सलेहा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार
सलेहा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    22 hrs ago
  • पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में सलेहा पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश और पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हुआ है। घर में घुसकर वारदात का आरोप, परिजनों को दी जानकारी थाना सलेहा क्षेत्र निवासी महिला ने 15 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी और पक्के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गांव के दो व्यक्ति उसके घर में घुस आए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसे दबोचकर और मुंह दबाकर बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने तत्काल अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तथा फोन के माध्यम से अपने पति को भी घटना के संबंध में बताया। इसके बाद 15 सितंबर को थाना सलेहा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गंभीर मामले को पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सलेहा में अपराध क्रमांक 271/2026 धारा 332(ख), 70(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय ने प्रकरण की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक पन्ना को दी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना से गिरफ्तारी तक, पुलिस टीम की लगातार मेहनत गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए तथा घटना से संबंधित साक्ष्यों का संकलन किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर पतारसी की गई। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया गया। पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में सराहनीय कार्यवाही गंभीर एवं संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं आरोपियों की पतारसी को प्राथमिकता दी। सराहनीय योगदान: थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक आदित्य कुशवाहा, विपिन पाण्डेय, राजकुमार अहिरवार, तेजवती सिंह, आरक्षक गौरव सिंह, विनय वर्मा, शैलेंद्र अहिरवार, अपेक्षा द्विवेदी एवं रोशनी कुशवाहा का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। पन्ना पुलिस की अपील: महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
    2
    पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता: थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पन्ना पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में सलेहा पुलिस ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार तलाश और पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
घर में घुसकर वारदात का आरोप, परिजनों को दी जानकारी
थाना सलेहा क्षेत्र निवासी महिला ने 15 सितंबर 2026 को थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी और पक्के कमरे में सो रही थी। इसी दौरान गांव के दो व्यक्ति उसके घर में घुस आए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसे दबोचकर और मुंह दबाकर बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया।
घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने तत्काल अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तथा फोन के माध्यम से अपने पति को भी घटना के संबंध में बताया। इसके बाद 15 सितंबर को थाना सलेहा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
गंभीर मामले को पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान में
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सलेहा में अपराध क्रमांक 271/2026 धारा 332(ख), 70(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय ने प्रकरण की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक पन्ना को दी।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर श्री राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
विवेचना से गिरफ्तारी तक, पुलिस टीम की लगातार मेहनत
गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता एवं गवाहों के कथन लेखबद्ध किए गए तथा घटना से संबंधित साक्ष्यों का संकलन किया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर पतारसी की गई।
विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को दर्दहाई मोड़, पटना तमोली से दस्तयाब किया गया। पूछताछ के उपरांत दोनों आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में सराहनीय कार्यवाही
गंभीर एवं संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं आरोपियों की पतारसी को प्राथमिकता दी।
सराहनीय योगदान: थाना प्रभारी सलेहा उप निरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक आदित्य कुशवाहा, विपिन पाण्डेय, राजकुमार अहिरवार, तेजवती सिंह, आरक्षक गौरव सिंह, विनय वर्मा, शैलेंद्र अहिरवार, अपेक्षा द्विवेदी एवं रोशनी कुशवाहा का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
पन्ना पुलिस की अपील: महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
    user_पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    पत्रकार अभिषेक मिश्रा
    Home Decoration पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.