मानसून के आगमन से पहले बुरहानपुर शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम की टीम ने मंडी बाजार क्षेत्र के पाला बाजार में नाले के ऊपर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए बड़ी कार्रवाई की, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में निगम अमला जेसीबी मशीनों के साथ पाला बाजार पहुंचा, जहां नाले के ऊपर अवैध रूप से बनाई गई एक पक्की दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि संबंधित दुकानदार ने नाले के ऊपर पक्का ओटला बनाकर उस पर टीन शेड डालते हुए स्थायी निर्माण कर लिया था, जिससे नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। निगम अमले ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ने के साथ ही सड़क किनारे रखे सामान को भी जब्त किया। नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य नालों और पुलिया के पाइपों की भी जेसीबी के माध्यम से सफाई की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान कचरा फंसने से पानी सड़कों पर न आए और नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। कार्रवाई के दौरान निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने मंडी और पाला बाजार क्षेत्र में सड़कों पर खड़े ठेला संचालकों और व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे नालों और सड़कों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक यंत्री गोपाल महाजन, उप यंत्री सौरव वर्मा, विक्रम भरकुंवर, नितिन वर्मा, अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी सहित निगम का अमला उपस्थित रहा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मानसून से पहले शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

- मानसून के आगमन से पहले बुरहानपुर शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम की टीम ने मंडी बाजार क्षेत्र के पाला बाजार में नाले के ऊपर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए बड़ी कार्रवाई की, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में निगम अमला जेसीबी मशीनों के साथ पाला बाजार पहुंचा, जहां नाले के ऊपर अवैध रूप से बनाई गई एक पक्की दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि संबंधित दुकानदार ने नाले के ऊपर पक्का ओटला बनाकर उस पर टीन शेड डालते हुए स्थायी निर्माण कर लिया था, जिससे नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। निगम अमले ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ने के साथ ही सड़क किनारे रखे सामान को भी जब्त किया। नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य नालों और पुलिया के पाइपों की भी जेसीबी के माध्यम से सफाई की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान कचरा फंसने से पानी सड़कों पर न आए और नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। कार्रवाई के दौरान निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने मंडी और पाला बाजार क्षेत्र में सड़कों पर खड़े ठेला संचालकों और व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे नालों और सड़कों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक यंत्री गोपाल महाजन, उप यंत्री सौरव वर्मा, विक्रम भरकुंवर, नितिन वर्मा, अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी सहित निगम का अमला उपस्थित रहा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मानसून से पहले शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ खालवा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक अफराज मिर्जा के कुछ आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और अश्लील चैटिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सामने आई इस घटना को लेकर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है, जिन्होंने आरक्षक अफराज मिर्जा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विभिन्न कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर खंडवा कोतवाली थाने में एक शिकायती आवेदन भी सौंपा है।1
- इंदौर की नीट छात्रा निक्की यादव, जो परीक्षा के बाद से लापता थीं, उनका शव खरगोन के नर्मदा तट पर मिला है। लगभग 20 वर्षीय निक्की तीसरी बार नीट परीक्षा देने गई थीं और डॉक्टर बनने का सपना देख रही थीं। उनके परिवार में इस घटना से गहरा सदमा है, और इलाके में शोक का माहौल है। सोमवार को करही थाना क्षेत्र के पीटांबली के पास नर्मदा तट पर एक अज्ञात युवती का शव मिला था, जिसकी पहचान बाद में निक्की के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर शव को नर्मदा से बाहर निकाला गया और कपड़ों के आधार पर उसकी शुरुआती पहचान हुई। करही पुलिस ने पहले इसे अज्ञात युवती का शव मानकर सोमवार शाम को महेश्वर अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया था और आसपास के थानों में फोटो भेजे थे। इंदौर से परिजन और पुलिस के पहुंचने पर कपड़ों और फोटो के जरिए परिजनों ने शव की पुष्टि की। निक्की ने रविवार को नीट परीक्षा के बाद अपनी माँ को फोन किया था और बताया था कि वह "थोड़ी देर में घर पहुंच रही हूं"। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन बड़वाह में मिली थी। पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि निक्की ने बड़वाह नर्मदा नदी के पुल से कूदकर अपनी जान दे दी होगी। इंदौर के भंवरकुआं थाने में युवती के लापता होने का प्रकरण पहले ही दर्ज किया गया था। करही पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। होनहार छात्रा की इस आकस्मिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में दुख की लहर है।4
- भोपाल के बैडमिंटन हॉल में 20 और 21 जून को आयोजित सेंटर इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में टिमरनी कराटे क्लास के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिसके परिणामस्वरूप टीम को ऑल ओवर चैंपियनशिप ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। इस शानदार उपलब्धि से टिमरनी और हरदा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में आरती सांख्ले (-60 किग्रा), अर्पण सांख्ले (-60 किग्रा), अनिकेत भोरे (-45 किग्रा), पर्थ (-30 किग्रा), लाविका भिलाला (-20 किग्रा), वैष्णवी रोहरे (-30 किग्रा), टिया खरे (-40 किग्रा), कृतिका भोरे (-45 किग्रा), साक्षी जिंजोरे (-35 किग्रा) और मोहित नगर (-35 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। सानिध्य तिवारी (-25 किग्रा) ने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत पदक हासिल करके एक विशेष उपलब्धि दर्ज की। अक्षत उमरिया (-35 किग्रा) को रजत पदक मिला, जबकि राघव (-35 किग्रा), अजय (-50 किग्रा) और रानी सनोरिया (-45 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। कराटे प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने बताया कि खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने मोना खरे और अर्पण सांख्ले के विशेष योगदान को भी रेखांकित किया, जिन्होंने खिलाड़ियों का लगातार मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। टीम के टिमरनी पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें मिठाई बांटी गई, आतिशबाजी की गई और ढोल-ताशों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। नगर में जगह-जगह खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता का विशेष धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और विश्वास से बच्चे खेलों में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही, संस्था से जुड़े दानदाताओं, शुभचिंतकों और मार्गदर्शकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिल रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और नागरिकों ने भी खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है और भविष्य में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।4
- खंडवा में कोतवाली थाने में एक पुलिसकर्मी के अश्लील फोटो और वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत एक हिंदू संगठन द्वारा की गई है।1
- सेंधवा क्षेत्र के बिजासन घाट पर तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसके परिणामस्वरूप पाँच लोग घायल हो गए हैं।1