logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ खालवा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक अफराज मिर्जा के कुछ आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और अश्लील चैटिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सामने आई इस घटना को लेकर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है, जिन्होंने आरक्षक अफराज मिर्जा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विभिन्न कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर खंडवा कोतवाली थाने में एक शिकायती आवेदन भी सौंपा है।

1 hr ago
user_Ramchandra Kasde
Ramchandra Kasde
Newspaper distribution खलवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ खालवा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक अफराज मिर्जा के कुछ आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और अश्लील चैटिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सामने आई इस घटना को लेकर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है, जिन्होंने आरक्षक अफराज मिर्जा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विभिन्न कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर खंडवा कोतवाली थाने में एक शिकायती आवेदन भी सौंपा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ खालवा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक अफराज मिर्जा के कुछ आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और अश्लील चैटिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सामने आई इस घटना को लेकर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है, जिन्होंने आरक्षक अफराज मिर्जा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विभिन्न कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर खंडवा कोतवाली थाने में एक शिकायती आवेदन भी सौंपा है।
    1
    मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ खालवा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक अफराज मिर्जा के कुछ आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और अश्लील चैटिंग के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

सामने आई इस घटना को लेकर आक्रोशित हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है, जिन्होंने आरक्षक अफराज मिर्जा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विभिन्न कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर खंडवा कोतवाली थाने में एक शिकायती आवेदन भी सौंपा है।
    user_Ramchandra Kasde
    Ramchandra Kasde
    Newspaper distribution खलवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भोपाल के बैडमिंटन हॉल में 20 और 21 जून को आयोजित सेंटर इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में टिमरनी कराटे क्लास के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिसके परिणामस्वरूप टीम को ऑल ओवर चैंपियनशिप ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। इस शानदार उपलब्धि से टिमरनी और हरदा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में आरती सांख्ले (-60 किग्रा), अर्पण सांख्ले (-60 किग्रा), अनिकेत भोरे (-45 किग्रा), पर्थ (-30 किग्रा), लाविका भिलाला (-20 किग्रा), वैष्णवी रोहरे (-30 किग्रा), टिया खरे (-40 किग्रा), कृतिका भोरे (-45 किग्रा), साक्षी जिंजोरे (-35 किग्रा) और मोहित नगर (-35 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। सानिध्य तिवारी (-25 किग्रा) ने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत पदक हासिल करके एक विशेष उपलब्धि दर्ज की। अक्षत उमरिया (-35 किग्रा) को रजत पदक मिला, जबकि राघव (-35 किग्रा), अजय (-50 किग्रा) और रानी सनोरिया (-45 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। कराटे प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने बताया कि खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने मोना खरे और अर्पण सांख्ले के विशेष योगदान को भी रेखांकित किया, जिन्होंने खिलाड़ियों का लगातार मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। टीम के टिमरनी पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें मिठाई बांटी गई, आतिशबाजी की गई और ढोल-ताशों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। नगर में जगह-जगह खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता का विशेष धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और विश्वास से बच्चे खेलों में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही, संस्था से जुड़े दानदाताओं, शुभचिंतकों और मार्गदर्शकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिल रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और नागरिकों ने भी खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है और भविष्य में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
    4
    भोपाल के बैडमिंटन हॉल में 20 और 21 जून को आयोजित सेंटर इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में टिमरनी कराटे क्लास के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिसके परिणामस्वरूप टीम को ऑल ओवर चैंपियनशिप ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। इस शानदार उपलब्धि से टिमरनी और हरदा जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है।

प्रतियोगिता में आरती सांख्ले (-60 किग्रा), अर्पण सांख्ले (-60 किग्रा), अनिकेत भोरे (-45 किग्रा), पर्थ (-30 किग्रा), लाविका भिलाला (-20 किग्रा), वैष्णवी रोहरे (-30 किग्रा), टिया खरे (-40 किग्रा), कृतिका भोरे (-45 किग्रा), साक्षी जिंजोरे (-35 किग्रा) और मोहित नगर (-35 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। सानिध्य तिवारी (-25 किग्रा) ने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत पदक हासिल करके एक विशेष उपलब्धि दर्ज की। अक्षत उमरिया (-35 किग्रा) को रजत पदक मिला, जबकि राघव (-35 किग्रा), अजय (-50 किग्रा) और रानी सनोरिया (-45 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।

कराटे प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने बताया कि खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने मोना खरे और अर्पण सांख्ले के विशेष योगदान को भी रेखांकित किया, जिन्होंने खिलाड़ियों का लगातार मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। टीम के टिमरनी पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें मिठाई बांटी गई, आतिशबाजी की गई और ढोल-ताशों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। नगर में जगह-जगह खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी गई।

इस अवसर पर तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता का विशेष धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और विश्वास से बच्चे खेलों में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही, संस्था से जुड़े दानदाताओं, शुभचिंतकों और मार्गदर्शकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिल रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और नागरिकों ने भी खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है और भविष्य में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मानसून के आगमन से पहले बुरहानपुर शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम की टीम ने मंडी बाजार क्षेत्र के पाला बाजार में नाले के ऊपर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए बड़ी कार्रवाई की, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में निगम अमला जेसीबी मशीनों के साथ पाला बाजार पहुंचा, जहां नाले के ऊपर अवैध रूप से बनाई गई एक पक्की दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि संबंधित दुकानदार ने नाले के ऊपर पक्का ओटला बनाकर उस पर टीन शेड डालते हुए स्थायी निर्माण कर लिया था, जिससे नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। निगम अमले ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ने के साथ ही सड़क किनारे रखे सामान को भी जब्त किया। नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य नालों और पुलिया के पाइपों की भी जेसीबी के माध्यम से सफाई की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान कचरा फंसने से पानी सड़कों पर न आए और नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। कार्रवाई के दौरान निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने मंडी और पाला बाजार क्षेत्र में सड़कों पर खड़े ठेला संचालकों और व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे नालों और सड़कों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक यंत्री गोपाल महाजन, उप यंत्री सौरव वर्मा, विक्रम भरकुंवर, नितिन वर्मा, अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी सहित निगम का अमला उपस्थित रहा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मानसून से पहले शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    मानसून के आगमन से पहले बुरहानपुर शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम की टीम ने मंडी बाजार क्षेत्र के पाला बाजार में नाले के ऊपर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटाते हुए बड़ी कार्रवाई की, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में निगम अमला जेसीबी मशीनों के साथ पाला बाजार पहुंचा, जहां नाले के ऊपर अवैध रूप से बनाई गई एक पक्की दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि संबंधित दुकानदार ने नाले के ऊपर पक्का ओटला बनाकर उस पर टीन शेड डालते हुए स्थायी निर्माण कर लिया था, जिससे नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। निगम अमले ने जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ने के साथ ही सड़क किनारे रखे सामान को भी जब्त किया।

नगर निगम द्वारा शहर के मुख्य नालों और पुलिया के पाइपों की भी जेसीबी के माध्यम से सफाई की जा रही है, ताकि बारिश के दौरान कचरा फंसने से पानी सड़कों पर न आए और नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। कार्रवाई के दौरान निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने मंडी और पाला बाजार क्षेत्र में सड़कों पर खड़े ठेला संचालकों और व्यापारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क पर गंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे नालों और सड़कों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।

इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक यंत्री गोपाल महाजन, उप यंत्री सौरव वर्मा, विक्रम भरकुंवर, नितिन वर्मा, अतिक्रमण प्रभारी संजय तिवारी सहित निगम का अमला उपस्थित रहा। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मानसून से पहले शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • भैंसदेही के ग्राम जूनापानी में एक युवक आकाश मरकाम की हत्या के मामले में भैंसदेही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पानी पिलाने की बात पर हुए विवाद में हुई इस हत्या की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा की गई। पूरा मामला 21 जून का है, जब फरियादी प्रवीण मरकाम अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ बेटे विशाल की ससुराल जूनापानी बहू को लेने गए थे। इसी दौरान पानी पिलाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मारपीट में 25 वर्षीय आकाश पिता प्रवीण मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना भैंसदेही ने पहले मारपीट का केस दर्ज किया था, लेकिन आकाश की मौत के बाद मर्ग कायम कर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) हत्या का इजाफा किया गया। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे और एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों सुनील पिता बुद्धु वाडिवा (उम्र 47), अनिल पिता बुध्देसिंह वाडिवा (उम्र 40), और शिवम पिता सुनील वाडिवा (उम्र 21), सभी निवासी ग्राम जूनापानी, थाना भैंसदेही, जिला बैतूल को गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित खुलासे में निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक आशीष कुमरे, उप निरीक्षक जयवंती श्रवणकर, प्रधान आरक्षक पंजाबराव परते, आरक्षक नारायण जाट, मनोज, तनवीर, सोनू कुमार, सुनील इवनाती, नरेन्द्र और महिला आरक्षक जिया की विशेष भूमिका रही। बैतूल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे पारिवारिक या आपसी विवाद को हिंसा का रूप न दें, बल्कि ऐसी स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस या प्रशासन की मदद लें। किसी भी आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर देने की बात भी कही गई है।
    2
    भैंसदेही के ग्राम जूनापानी में एक युवक आकाश मरकाम की हत्या के मामले में भैंसदेही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पानी पिलाने की बात पर हुए विवाद में हुई इस हत्या की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा की गई।

पूरा मामला 21 जून का है, जब फरियादी प्रवीण मरकाम अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ बेटे विशाल की ससुराल जूनापानी बहू को लेने गए थे। इसी दौरान पानी पिलाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मारपीट में 25 वर्षीय आकाश पिता प्रवीण मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना भैंसदेही ने पहले मारपीट का केस दर्ज किया था, लेकिन आकाश की मौत के बाद मर्ग कायम कर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) हत्या का इजाफा किया गया।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे और एसडीओपी भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों सुनील पिता बुद्धु वाडिवा (उम्र 47), अनिल पिता बुध्देसिंह वाडिवा (उम्र 40), और शिवम पिता सुनील वाडिवा (उम्र 21), सभी निवासी ग्राम जूनापानी, थाना भैंसदेही, जिला बैतूल को गिरफ्तार कर लिया।

इस त्वरित खुलासे में निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक आशीष कुमरे, उप निरीक्षक जयवंती श्रवणकर, प्रधान आरक्षक पंजाबराव परते, आरक्षक नारायण जाट, मनोज, तनवीर, सोनू कुमार, सुनील इवनाती, नरेन्द्र और महिला आरक्षक जिया की विशेष भूमिका रही। बैतूल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे पारिवारिक या आपसी विवाद को हिंसा का रूप न दें, बल्कि ऐसी स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस या प्रशासन की मदद लें। किसी भी आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर देने की बात भी कही गई है।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिवनी मालवा नगर में हाल ही में आए न्यायालय के एक फैसले के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने मंगलवार शाम 5 बजे एक मौन रैली का आयोजन किया। यह फैसला 14 गौसेवकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने से संबंधित है। रैली से पहले, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय संकटमोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद यह मौन रैली संकटमोचन हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और दो पीपल बाबा स्थल पर समाप्त हुई, जिसमें संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी जगवीर राजवंशी ने इस अवसर पर बताया कि संगठन निचली अदालत के फैसले का सम्मान करता है। हालांकि, न्याय की अपेक्षा के साथ, वे उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की ओर से वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले का गहन अध्ययन कर रहा है और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजवंशी ने यह भी कहा कि संगठन के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया की 14 गौसेवकों के प्रति सद्भावना है, और संगठन उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए, रैली के दौरान नगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों और विभिन्न प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसके चलते यह पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    1
    सिवनी मालवा नगर में हाल ही में आए न्यायालय के एक फैसले के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने मंगलवार शाम 5 बजे एक मौन रैली का आयोजन किया। यह फैसला 14 गौसेवकों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने से संबंधित है। रैली से पहले, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय संकटमोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद यह मौन रैली संकटमोचन हनुमान मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और दो पीपल बाबा स्थल पर समाप्त हुई, जिसमें संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी जगवीर राजवंशी ने इस अवसर पर बताया कि संगठन निचली अदालत के फैसले का सम्मान करता है। हालांकि, न्याय की अपेक्षा के साथ, वे उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की ओर से वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले का गहन अध्ययन कर रहा है और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजवंशी ने यह भी कहा कि संगठन के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया की 14 गौसेवकों के प्रति सद्भावना है, और संगठन उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए, रैली के दौरान नगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों और विभिन्न प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसके चलते यह पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नगर हाटपिपलिया में शनिवार को वरिष्ठ समाजजनों ने मक्का-मदीना की 40 दिन की पवित्र हजयात्रा पूरी कर वापस लौटे हज यात्रियों का उनके घर जाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस पवित्र हजयात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करने वालों में मुख्य रूप से हाजी हकीम मंसूरी, हाजी युसूफ मंसूरी, हाजी जहूर मंसूरी, हाजी शईद मंसूरी और इन चारों की पत्नियों सहित कुल आठ हज यात्री शामिल थे। पवित्र हज यात्रा से लौटे इन हाजियों के स्वागत और इस्तकबाल में कई प्रमुख लोग शामिल रहे, जिनमें पार्षद हारून मंसूरी, मोहम्मद अली पठान, राष्ट्रीय मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष एहसान मंसूरी, हाजी जहूर बाबा मंसूरी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष नसरुद्दीन पठान, मुबारिक मंसूरी, पत्रकार शाकिर मंसूरी, शकील भाई मंसूरी, निसार बाबा मंसूरी और इरशाद भाई मंसूरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
    4
    नगर हाटपिपलिया में शनिवार को वरिष्ठ समाजजनों ने मक्का-मदीना की 40 दिन की पवित्र हजयात्रा पूरी कर वापस लौटे हज यात्रियों का उनके घर जाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस पवित्र हजयात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करने वालों में मुख्य रूप से हाजी हकीम मंसूरी, हाजी युसूफ मंसूरी, हाजी जहूर मंसूरी, हाजी शईद मंसूरी और इन चारों की पत्नियों सहित कुल आठ हज यात्री शामिल थे।

पवित्र हज यात्रा से लौटे इन हाजियों के स्वागत और इस्तकबाल में कई प्रमुख लोग शामिल रहे, जिनमें पार्षद हारून मंसूरी, मोहम्मद अली पठान, राष्ट्रीय मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष एहसान मंसूरी, हाजी जहूर बाबा मंसूरी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष नसरुद्दीन पठान, मुबारिक मंसूरी, पत्रकार शाकिर मंसूरी, शकील भाई मंसूरी, निसार बाबा मंसूरी और इरशाद भाई मंसूरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • खंडवा में कोतवाली थाने में एक पुलिसकर्मी के अश्लील फोटो और वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत एक हिंदू संगठन द्वारा की गई है।
    1
    खंडवा में कोतवाली थाने में एक पुलिसकर्मी के अश्लील फोटो और वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत एक हिंदू संगठन द्वारा की गई है।
    user_Ramchandra Kasde
    Ramchandra Kasde
    Newspaper distribution खलवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देवास के अर्जुन नगर और इटावा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लगातार हमलों से भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। इन हमलों में तीन बच्चे और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिससे रहवासियों में चिंता और भय व्याप्त है। अर्जुन नगर में 3 वर्षीय क्रियांश जायसवाल और ढाई वर्षीय प्रणिका तेजी पर कुत्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। प्रणिका को बचाने की कोशिश में उसकी मौसी काजल खरे भी कुत्तों के हमले का शिकार होकर घायल हो गईं। इसी तरह इटावा क्षेत्र में 6 वर्षीय नासिर, जिनके पिता का नाम नौशाद है, को एक कुत्ते ने गंभीर रूप से काट लिया। नासिर को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। आवारा कुत्तों के काटने की इन बढ़ती घटनाओं के कारण स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं। उन्होंने नगर निगम से इन आवारा कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके।
    1
    देवास के अर्जुन नगर और इटावा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लगातार हमलों से भारी दहशत का माहौल बना हुआ है। इन हमलों में तीन बच्चे और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिससे रहवासियों में चिंता और भय व्याप्त है।

अर्जुन नगर में 3 वर्षीय क्रियांश जायसवाल और ढाई वर्षीय प्रणिका तेजी पर कुत्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। प्रणिका को बचाने की कोशिश में उसकी मौसी काजल खरे भी कुत्तों के हमले का शिकार होकर घायल हो गईं। इसी तरह इटावा क्षेत्र में 6 वर्षीय नासिर, जिनके पिता का नाम नौशाद है, को एक कुत्ते ने गंभीर रूप से काट लिया। नासिर को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

आवारा कुत्तों के काटने की इन बढ़ती घटनाओं के कारण स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं। उन्होंने नगर निगम से इन आवारा कुत्तों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.