Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर हाटपिपलिया में शनिवार को वरिष्ठ समाजजनों ने मक्का-मदीना की 40 दिन की पवित्र हजयात्रा पूरी कर वापस लौटे हज यात्रियों का उनके घर जाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस पवित्र हजयात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करने वालों में मुख्य रूप से हाजी हकीम मंसूरी, हाजी युसूफ मंसूरी, हाजी जहूर मंसूरी, हाजी शईद मंसूरी और इन चारों की पत्नियों सहित कुल आठ हज यात्री शामिल थे। पवित्र हज यात्रा से लौटे इन हाजियों के स्वागत और इस्तकबाल में कई प्रमुख लोग शामिल रहे, जिनमें पार्षद हारून मंसूरी, मोहम्मद अली पठान, राष्ट्रीय मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष एहसान मंसूरी, हाजी जहूर बाबा मंसूरी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष नसरुद्दीन पठान, मुबारिक मंसूरी, पत्रकार शाकिर मंसूरी, शकील भाई मंसूरी, निसार बाबा मंसूरी और इरशाद भाई मंसूरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पत्रकार करीम खान H. p
नगर हाटपिपलिया में शनिवार को वरिष्ठ समाजजनों ने मक्का-मदीना की 40 दिन की पवित्र हजयात्रा पूरी कर वापस लौटे हज यात्रियों का उनके घर जाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। इस पवित्र हजयात्रा को सफलतापूर्वक पूरा करने वालों में मुख्य रूप से हाजी हकीम मंसूरी, हाजी युसूफ मंसूरी, हाजी जहूर मंसूरी, हाजी शईद मंसूरी और इन चारों की पत्नियों सहित कुल आठ हज यात्री शामिल थे। पवित्र हज यात्रा से लौटे इन हाजियों के स्वागत और इस्तकबाल में कई प्रमुख लोग शामिल रहे, जिनमें पार्षद हारून मंसूरी, मोहम्मद अली पठान, राष्ट्रीय मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष एहसान मंसूरी, हाजी जहूर बाबा मंसूरी, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष नसरुद्दीन पठान, मुबारिक मंसूरी, पत्रकार शाकिर मंसूरी, शकील भाई मंसूरी, निसार बाबा मंसूरी और इरशाद भाई मंसूरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- देवास जिले के उदयनगर क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुरा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ माँ की ममता लालच के आगे हार गई और लालच की जीत हुई। जानकारी के अनुसार, तेंदूपत्ता की राशि ही पारिवारिक रिश्तों की मौत की मुख्य वजह बन गई है।1
- सागर जिला अस्पताल से एक मरीज का दवाई की जगह शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि मरीज के हाथ पर कुछ देर पहले ही बोतल लगे होने का निशान मौजूद है। बताया गया है कि नर्स द्वारा मना किए जाने के बावजूद मरीज लगातार शराब पीता रहा।1
- आज भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने अपने नए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस घोषणा के अनुसार, चुने गए ये सभी अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में समाज के लिए बेहतर कार्य करेंगे, जिसका उद्देश्य समाज का समग्र उत्थान सुनिश्चित करना है।1
- इंदौर के जूना रिसाला की गली नंबर 1 में मोहर्रम के अवसर पर शौकत पहलवान और उनके परिवार ने आपसी सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल पेश की है। उनके दादा-परदादा द्वारा शुरू की गई ऐतिहासिक अखाड़ा परंपरा को परिवार की चौथी पीढ़ी आज लगातार 100वें वर्ष भी पूरी शिद्दत से आगे बढ़ा रही है। यह आयोजन सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बन गया है। इस शताब्दी वर्ष के विशेष आयोजन को भव्य रूप देने के लिए, शौकत पहलवान परिवार के तत्वावधान में कोलकाता के विशेष कलाकारों ने एक बेहद खूबसूरत 'मस्जिद-ए-कूबा' का निर्माण किया है। इसके साथ ही, दुलदुल और विभिन्न पवित्र रोजे इस आयोजन के मुख्य आकर्षण रहेंगे। यह भव्य आयोजन एक दशक से भी अधिक समय से गंगा-जमुनी तहजीब का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इसमें न केवल मुस्लिम समाज, बल्कि हिंदू समुदाय के लोग भी शौकत पहलवान परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल होते हैं, जो शहर में सांप्रदायिक सद्भाव और अटूट सामाजिक एकता की एक बेमिसाल और खूबसूरत तस्वीर पेश करता है।1
- इंदौर में पहली हल्की बारिश होते ही जलजमाव की समस्या सामने आने लगी है। यह स्थिति खासकर छोटी ग्वाल टोली, इंदौर में स्थित पटेल ब्रिज की सर्विस रोड पर देखने को मिल रही है। यह पटेल ब्रिज शहर की दूसरी लाइफलाइन रोड को सरवटे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से जोड़ता है, और इसकी सर्विस रोड सरवटे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को पटेल ब्रिज से जोड़ती है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में ही यहां पानी भर जाता है। आशंका है कि निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से पूरे बारिश के मौसम में यही स्थिति बनी रहेगी।1
- इंदौर में एक बार फिर नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया है। कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक मास्कधारी आरोपी ने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने बुजुर्ग दुकानदार की नजर बचाकर दुकान के काउंटर से एक सोने की चेन और दो अंगूठियां चुरा लीं, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कनाड़िया पुलिस इस मामले में आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है।1
- छतरपुर से भाजपा विधायक ललिता यादव के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर जब पत्रकारों ने सवाल किए, तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन सवालों पर अपनी बात रखी।1
- इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचे। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें पारिवारिक विवादों, सामाजिक मतभेदों, संपत्ति विवादों और लेन-देन से जुड़े मामलों से संबंधित रहीं। जनसुनवाई के दौरान कई प्रकरण ऐसे सामने आए, जिनमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं। इन मामलों में कानून के दायरे में रहते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करने और आवश्यकता पड़ने पर मध्यस्थता के माध्यम से समाधान निकालने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निश्चित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने गंभीर प्रकृति के मामलों में एक सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया। कमिश्नर संतोष सिंह ने यह भी दोहराया कि सभी मामलों में कानून के अनुरूप निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।1
- दैनिक भास्कर दर्पण के क्राइम रिपोर्टर कमल वर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, आज इंदौर शहर में जोरदार बारिश देखने को मिली।1