logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हापुड़ के धौलाना कस्‍बे में विजय और चारुल की शादी बेहद धूमधाम के साथ हुई। दोनों का रिश्‍ता एक साल पहले हुआ था। बीच में चारुल के पिता का निधन हो गया था। तीन फुट के दूल्हे विजय और दो फुट सात इंच की दुल्हन चारुल की अनोखी जोड़ी को देखने वालों का दिन भर तांता लगा रहा।

3 hrs ago
user_M News National
M News National
Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

हापुड़ के धौलाना कस्‍बे में विजय और चारुल की शादी बेहद धूमधाम के साथ हुई। दोनों का रिश्‍ता एक साल पहले हुआ था। बीच में चारुल के पिता का निधन हो गया था। तीन फुट के दूल्हे विजय और दो फुट सात इंच की दुल्हन चारुल की अनोखी जोड़ी को देखने वालों का दिन भर तांता लगा रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव छीमाऊ में एक किसान की खड़ी फसल और पॉपुलर के पेड़ों को रात के अंधेरे में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान मेनपाल ने आरोप लगाया है कि उसकी करीब 12 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल तथा लगभग 1500 पॉपुलर के पेड़ों को रौंद दिया गया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मेनपाल के अनुसार घटना देर रात की है। सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो गेहूं की फसल बर्बाद मिली और पॉपुलर के पेड़ टूटे व उखड़े हुए पाए गए। किसान ने इसे सुनियोजित कार्रवाई बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने खेत की पैमाइश कर नष्ट हुई गेहूं की फसल और पॉपुलर के पेड़ों का आकलन किया, ताकि वास्तविक नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा सके। अधिकारियों ने किसान को भरोसा दिलाया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर फसल और पेड़ों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    2
    मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव छीमाऊ में एक किसान की खड़ी फसल और पॉपुलर के पेड़ों को रात के अंधेरे में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान मेनपाल ने आरोप लगाया है कि उसकी करीब 12 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल तथा लगभग 1500 पॉपुलर के पेड़ों को रौंद दिया गया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
मेनपाल के अनुसार घटना देर रात की है। सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो गेहूं की फसल बर्बाद मिली और पॉपुलर के पेड़ टूटे व उखड़े हुए पाए गए। किसान ने इसे सुनियोजित कार्रवाई बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीम ने खेत की पैमाइश कर नष्ट हुई गेहूं की फसल और पॉपुलर के पेड़ों का आकलन किया, ताकि वास्तविक नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा सके।
अधिकारियों ने किसान को भरोसा दिलाया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर फसल और पेड़ों के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • -देश की बेटी क्रांतिकारी शालू सैनी ने रचा इतिहास हर लावारिस बेसहारा -जरूरतमंद मृतकों की वारिस बनकर अपने हाथों से देती है मुखाग्नि मुजफ्फरनगर, संवाददाता। मानवता जब सिसकती है, तब कोई-कोई इंसान फरिश्ता बनकर सामने आता है। ऐसा ही एक संवेदनशील और साहसी चेहरा फिर सामने आया, जब क्रांतिकारी शालू सैनी ने दो लावारिस शवों सहित तीन लोगों का अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की। जनपद के सिखेड़ा थाना और खतौली थाना क्षेत्र से मिले दो लावारिस शवों को समाज की भीड़ ने भले ही अनदेखा कर दिया हो, लेकिन क्रांतिकारी शालू सैनी ने उन्हें अपना मानकर कंधा दिया। उन्होंने न केवल विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया बल्कि बहन बनकर उन अनजानों को सम्मानपूर्वक मोक्ष के द्वार तक पहुंचाया। तीसरा मामला एक बेहद गरीब परिवार से जुड़ा था, जिनके पास अपने परिजन के अंतिम संस्कार तक के लिए धन नहीं था। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय थी कि वे अंतिम क्रिया के खर्च तक जुटाने में असमर्थ थे। ऐसे कठिन समय में क्रांतिकारी शालू सैनी उस परिवार के लिए सहारा बनकर खड़ी हुईं। उन्होंने न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि परिवार का हिस्सा बनकर पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार संपन्न किया परिवार की अस्मिता और संवेदनाओं का सम्मान करते हुए मृतक का नाम और पता गोपनीय रखा गया। श्मशान घाट पर जब चिता जली, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। एक ओर शोक का सन्नाटा था, तो दूसरी ओर क्रांतिकारी शालू सैनी का अटूट साहस और करुणा की भावना थी। उन्होंने साबित कर दिया कि रिश्ते केवल खून से नहीं, बल्कि संवेदनाओं से बनते हैं। आज जब समाज में लोग अपनों से भी मुंह मोड़ लेते हैं, ऐसे समय में क्रांतिकारी शालू सैनी जैसे लोग इंसानियत की लौ जलाए हुए हैं। लावारिस शवों को कंधा देना और गरीब परिवार की बेटी-बहन बनकर अंतिम विदाई देना केवल सेवा नहीं, बल्कि सच्ची मानवता है। वास्तव में, क्रांतिकारी शालू सैनी उन लावारिसों की वारिस बन चुकी हैं, जिनका इस दुनिया में कोई नहीं था।क्रांतिकारी शालू सैनी अब तक 6000 हजार से अधिक अंतिम संस्कार अपने हाथों से कर चुकी है पिछले कई वर्षों से लावारिस व बेसहारा मृतकों के अंतिम संस्कार की सेवा हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के धर्मानुसार अपने हाथों से कर रही है व अस्थियों को गंगा जी में वर्जित कर सभी पुण्य आत्माओं की शांति हेतु शांति पाठ भी कराती है ।
    3
    -देश की बेटी क्रांतिकारी शालू सैनी ने रचा इतिहास हर लावारिस बेसहारा 
-जरूरतमंद मृतकों की वारिस बनकर अपने हाथों से देती है मुखाग्नि
मुजफ्फरनगर, संवाददाता। 
मानवता जब सिसकती है, तब कोई-कोई इंसान फरिश्ता बनकर सामने आता है। ऐसा ही एक संवेदनशील और साहसी चेहरा फिर सामने आया, जब क्रांतिकारी शालू सैनी ने दो लावारिस शवों सहित तीन लोगों का अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की।
जनपद के सिखेड़ा थाना और खतौली थाना क्षेत्र से मिले दो लावारिस शवों को समाज की भीड़ ने भले ही अनदेखा कर दिया हो, लेकिन क्रांतिकारी शालू सैनी ने उन्हें अपना मानकर कंधा दिया। उन्होंने न केवल विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया बल्कि बहन बनकर उन अनजानों को सम्मानपूर्वक मोक्ष के द्वार तक पहुंचाया।
तीसरा मामला एक बेहद गरीब परिवार से जुड़ा था, जिनके पास अपने परिजन के अंतिम संस्कार तक के लिए धन नहीं था। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय थी कि वे अंतिम क्रिया के खर्च तक जुटाने में असमर्थ थे। ऐसे कठिन समय में क्रांतिकारी शालू सैनी उस परिवार के लिए सहारा बनकर खड़ी हुईं। उन्होंने न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि परिवार का हिस्सा बनकर पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार संपन्न किया परिवार की अस्मिता और संवेदनाओं का सम्मान करते हुए मृतक का नाम और पता गोपनीय रखा गया। श्मशान घाट पर जब चिता जली, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। एक ओर शोक का सन्नाटा था, तो दूसरी ओर क्रांतिकारी शालू सैनी का अटूट साहस और करुणा की भावना थी। उन्होंने साबित कर दिया कि रिश्ते केवल खून से नहीं, बल्कि संवेदनाओं से बनते हैं। आज जब समाज में लोग अपनों से भी मुंह मोड़ लेते हैं, ऐसे समय में क्रांतिकारी शालू सैनी जैसे लोग इंसानियत की लौ जलाए हुए हैं। लावारिस शवों को कंधा देना और गरीब परिवार की बेटी-बहन बनकर अंतिम विदाई देना केवल सेवा नहीं, बल्कि सच्ची मानवता है। वास्तव में, क्रांतिकारी शालू सैनी उन लावारिसों की वारिस बन चुकी हैं, जिनका इस दुनिया में कोई नहीं था।क्रांतिकारी शालू सैनी अब तक 6000 हजार से अधिक अंतिम संस्कार अपने हाथों से कर चुकी है पिछले कई वर्षों से लावारिस व बेसहारा मृतकों के अंतिम संस्कार की सेवा हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के धर्मानुसार अपने हाथों से कर रही है व अस्थियों को गंगा जी में वर्जित कर सभी पुण्य आत्माओं की शांति हेतु शांति पाठ भी कराती है ।
    user_Mohit Kumar Gurjar
    Mohit Kumar Gurjar
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • वायरल वीडियो: BSA पर आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने जारी किया आखिरी वीडियो देवरिया जिले के BSA और उनके कार्यालय के एक स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए गोरखपुर निवासी कृष्णमोहन सिंह ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया है। घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो व सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    वायरल वीडियो: BSA पर आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने जारी किया आखिरी वीडियो
देवरिया जिले के BSA और उनके कार्यालय के एक स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए गोरखपुर निवासी कृष्णमोहन सिंह ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा, जिसे परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया है।
घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वीडियो व सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का चार दिवसीय 41 वां श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा (ध्वजा यात्रा) का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है, जिसमें मंगलवार 24 फरवरी 2026 को श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन नई मंडी रामलीला भवन में किया गया है जिसमें भजन गायिका तृप्ति लड्डा जयपुर से आएंगी और बाबा श्याम को एवं सभी श्याम प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगी। बुधवार 25 फरवरी को रामलीला भवन नई मंडी में होगा महंदी उत्सव जिसमें सभी श्याम प्रेमियों को श्याम नाम की मेंहदी लगाई जाएगी। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बृहस्पतिवार 26 फरवरी 2026 को श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मनोकामना पूर्ति हेतु बाबा श्याम को निशाना चढ़ाएंगे। समिति इस वर्ष बाबा के प्रेमियों को 51 रूपये में निशान वितरित कर रहे है। निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को श्री रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर पर श्री श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें वृंदावन से प्रसिद्ध भजन गायक एवं रसिक बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज पधार रहे है जो बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगे इस दिन आप सभी प्रेमियों को बाबा के भव्य दरबार एवं भव्य श्रृंगार के भी दर्शन होंगे। में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग, विवेक बंसल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।
    1
    श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का चार दिवसीय 41 वां श्री श्याम वंदना फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा (ध्वजा यात्रा) का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है, जिसमें मंगलवार 24 फरवरी 2026 को श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन नई मंडी रामलीला भवन में किया गया है जिसमें भजन गायिका तृप्ति लड्डा जयपुर से आएंगी और बाबा श्याम को एवं सभी श्याम प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगी। बुधवार 25 फरवरी को रामलीला भवन नई मंडी में होगा महंदी उत्सव जिसमें सभी श्याम प्रेमियों को श्याम नाम की मेंहदी लगाई जाएगी। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बृहस्पतिवार 26 फरवरी 2026 को श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मनोकामना पूर्ति हेतु बाबा श्याम को निशाना चढ़ाएंगे। समिति इस वर्ष बाबा के प्रेमियों को 51 रूपये में निशान वितरित कर रहे है। निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी की रानी मालवीय चौक होते हुए गौशाला रोड पीठ बाजार बिंदल बाजार होते हुए गणपति खाटू श्याम मंदिर पहुंचेगी। शुक्रवार 27 फरवरी 2026 को श्री रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर पर श्री श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें वृंदावन से प्रसिद्ध भजन गायक एवं रसिक बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज पधार रहे है जो बाबा को एवं बाबा के प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाएंगे इस दिन आप सभी प्रेमियों को बाबा के भव्य दरबार एवं भव्य श्रृंगार के भी दर्शन होंगे।  में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल, प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल, अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग, विवेक बंसल एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • aayan king sanjhak
    1
    aayan king  sanjhak
    user_Aayan salmani
    Aayan salmani
    Plumber मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Shah Times 21 February 2026 Top News Roundup 🌍🚆 आज की बड़ी खबरें एक साथ। ट्रम्प टैरिफ़ से लेकर NASA बयान और दिल्ली सुरक्षा अलर्ट तक पूरी जानकारी पढ़ें। *Watch 🎥 Video* *पूरा अपडेट यहां देखें और शेयर करें।* #TopNews #TrumpTariffs #IndiaUS #NASAUpdate #ShahTimes #BreakingNews
    1
    Shah Times 21 February 2026 Top News Roundup 🌍🚆
आज की बड़ी खबरें एक साथ। ट्रम्प टैरिफ़ से लेकर NASA बयान और दिल्ली सुरक्षा अलर्ट तक पूरी जानकारी पढ़ें।
*Watch 🎥 Video* 
*पूरा अपडेट यहां देखें और शेयर करें।* 
#TopNews #TrumpTariffs #IndiaUS #NASAUpdate #ShahTimes #BreakingNews
    user_Shah Times Digital
    Shah Times Digital
    Media house मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में स्थित एक सरकारी देशी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग को लेकर ग्राहक और सेल्समैन के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार दुकान निर्धारित समय से पहले खोलकर शराब बेचे जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह-सुबह ही अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी देशी शराब का एक पव्वा ₹100 में बेचा जा रहा है कीमत को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। विवाद के बाद ग्राहक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलते ही दुकान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान पर अक्सर मनमाने दाम वसूले जाते हैं, जिससे क्षेत्र में असंतोष की स्थिति बनी रहती है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    2
    मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में स्थित एक सरकारी देशी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग को लेकर ग्राहक और सेल्समैन के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार दुकान निर्धारित समय से पहले खोलकर शराब बेचे जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह-सुबह ही अवैध रूप से बिक्री की जा रही थी देशी शराब का एक पव्वा ₹100 में बेचा जा रहा है कीमत को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।
विवाद के बाद ग्राहक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलते ही दुकान के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान पर अक्सर मनमाने दाम वसूले जाते हैं, जिससे क्षेत्र में असंतोष की स्थिति बनी रहती है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हापुड़ के धौलाना कस्‍बे में विजय और चारुल की शादी बेहद धूमधाम के साथ हुई। दोनों का रिश्‍ता एक साल पहले हुआ था। बीच में चारुल के पिता का निधन हो गया था। तीन फुट के दूल्हे विजय और दो फुट सात इंच की दुल्हन चारुल की अनोखी जोड़ी को देखने वालों का दिन भर तांता लगा रहा।
    1
    हापुड़ के धौलाना कस्‍बे में विजय और चारुल की शादी बेहद धूमधाम के साथ हुई। दोनों का रिश्‍ता एक साल पहले हुआ था। बीच में चारुल के पिता का निधन हो गया था। तीन फुट के दूल्हे विजय और दो फुट सात इंच की दुल्हन चारुल की अनोखी जोड़ी को देखने वालों का दिन भर तांता लगा रहा।
    user_M News National
    M News National
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चित्रकूट में बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। ये दोनों बच्चों के वीडियो-फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे। दोषी पति सिंचाई विभाग का जेई था। उसकी पोस्टिंग चित्रकूट में थी। पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा- दोनों पति-पत्नी को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए।
    1
    चित्रकूट में बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। ये दोनों बच्चों के वीडियो-फोटो डार्क वेब के जरिए विदेशों में बेचते थे।
दोषी पति सिंचाई विभाग का जेई था। उसकी पोस्टिंग चित्रकूट में थी। पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा- दोनों पति-पत्नी को मरते दम तक फंदे पर लटकाए रखा जाए।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.