*रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिली महिला, आमला-नागपुर रेलखंड में हड़कंप* *जौलखेड़ा स्टेशन के पास गंभीर हालत में मिली महिला, हाथ कटा और सिर पर गहरी चोट, जिला अस्पताल रेफर* आमला/मुलताई, 29 अप्रैल 2026। नागपुर डिवीजन के आमला पोस्ट अंतर्गत जौलखेड़ा स्टेशन के पास डाउन ट्रैक किनारे एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेल पुलिस और रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यात्री की सूचना से हुआ खुलासा: जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 61117 मेमू से उतरे एक यात्री ने जौलखेड़ा स्टेशन के ड्यूटी ऑफिस (DY SS) को सूचना दी कि किलोमीटर नंबर 887/02-04 (JKR-MTY) के पास ट्रैक किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद डीवाई एसएस रूपेश पवार ने तुरंत पॉइंट्समैन और ट्रैकमैन को मौके पर भेजा। टीम ने महिला को उठाकर जौलखेड़ा स्टेशन लाया। *गंभीर हालत में मिली महिला:* प्राथमिक जांच में महिला का दाहिना हाथ कोहनी के नीचे से कटा हुआ पाया गया, वहीं सिर के पीछे लगभग 5 सेंटीमीटर लंबी गहरी चोट भी थी। अस्पताल में भर्ती, फिर जिला अस्पताल रेफर: रेलवे स्टाफ और पुलिस की मदद से महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर गजेंद्र मीणा ने प्राथमिक उपचार किया। महिला ने अपना नाम भारती और पता सागर बताया, लेकिन अचेत अवस्था में होने के कारण वह अन्य जानकारी नहीं दे सकी। उसके पास कोई पहचान पत्र या टिकट भी नहीं मिला। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। *पुलिस कर रही जांच:* मामले की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और संबंधित अधिकारी जांच में जुट गए हैं। महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
*रेलवे ट्रैक किनारे घायल मिली महिला, आमला-नागपुर रेलखंड में हड़कंप* *जौलखेड़ा स्टेशन के पास गंभीर हालत में मिली महिला, हाथ कटा और सिर पर गहरी चोट, जिला अस्पताल रेफर* आमला/मुलताई, 29 अप्रैल 2026। नागपुर डिवीजन के आमला पोस्ट अंतर्गत जौलखेड़ा स्टेशन के पास डाउन ट्रैक किनारे एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेल पुलिस और रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यात्री की सूचना से हुआ खुलासा: जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 61117 मेमू से उतरे एक यात्री ने जौलखेड़ा स्टेशन के ड्यूटी ऑफिस (DY SS) को सूचना दी कि किलोमीटर नंबर 887/02-04 (JKR-MTY) के पास ट्रैक किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद डीवाई एसएस रूपेश पवार ने तुरंत पॉइंट्समैन और ट्रैकमैन को मौके पर भेजा। टीम ने महिला को उठाकर जौलखेड़ा स्टेशन लाया। *गंभीर हालत
में मिली महिला:* प्राथमिक जांच में महिला का दाहिना हाथ कोहनी के नीचे से कटा हुआ पाया गया, वहीं सिर के पीछे लगभग 5 सेंटीमीटर लंबी गहरी चोट भी थी। अस्पताल में भर्ती, फिर जिला अस्पताल रेफर: रेलवे स्टाफ और पुलिस की मदद से महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर गजेंद्र मीणा ने प्राथमिक उपचार किया। महिला ने अपना नाम भारती और पता सागर बताया, लेकिन अचेत अवस्था में होने के कारण वह अन्य जानकारी नहीं दे सकी। उसके पास कोई पहचान पत्र या टिकट भी नहीं मिला। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। *पुलिस कर रही जांच:* मामले की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और संबंधित अधिकारी जांच में जुट गए हैं। महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- आमला/मुलताई, 29 अप्रैल 2026। नागपुर डिवीजन के आमला पोस्ट अंतर्गत जौलखेड़ा स्टेशन के पास डाउन ट्रैक किनारे एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेल पुलिस और रेलवे स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यात्री की सूचना से हुआ खुलासा: जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 61117 मेमू से उतरे एक यात्री ने जौलखेड़ा स्टेशन के ड्यूटी ऑफिस (DY SS) को सूचना दी कि किलोमीटर नंबर 887/02-04 (JKR-MTY) के पास ट्रैक किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद डीवाई एसएस रूपेश पवार ने तुरंत पॉइंट्समैन और ट्रैकमैन को मौके पर भेजा। टीम ने महिला को उठाकर जौलखेड़ा स्टेशन लाया। *गंभीर हालत में मिली महिला:* प्राथमिक जांच में महिला का दाहिना हाथ कोहनी के नीचे से कटा हुआ पाया गया, वहीं सिर के पीछे लगभग 5 सेंटीमीटर लंबी गहरी चोट भी थी। अस्पताल में भर्ती, फिर जिला अस्पताल रेफर: रेलवे स्टाफ और पुलिस की मदद से महिला को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर गजेंद्र मीणा ने प्राथमिक उपचार किया। महिला ने अपना नाम भारती और पता सागर बताया, लेकिन अचेत अवस्था में होने के कारण वह अन्य जानकारी नहीं दे सकी। उसके पास कोई पहचान पत्र या टिकट भी नहीं मिला। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। *पुलिस कर रही जांच:* मामले की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और संबंधित अधिकारी जांच में जुट गए हैं। महिला की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।2
- Post by Kashinath Sahu1
- ग्राम सांडिया में भीषण आगजनी, पशु कोठे सहित खेतों में जली नरवाई मुलताई। क्षेत्र के ग्राम सांडिया में आज दोपहर लगभग 1:50 बजे विनायक बुजाडे के खेत स्थित पशु कोठे में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कोठे में मौजूद 5 मवेसी आग की चपेट में आने से घायल हो गए। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों तक पहुंच गई, जिससे खेतों की नरवाई, भूसा एवं पेड़ जलकर खाक हो गए। आगजनी की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका के दोनों फायर वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। फायर टीम द्वारा लगातार मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया ताकि आग अन्य खेतों तक न फैल सके। आग बुझाने में फायर टीम के ड्राइवर मनोज सिंह, धनराज पवार, गिरीश पिपले, विजय बडघरे एवं सुमित पूरी सक्रिय रूप से लगे हुए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, ग्रामीणों एवं फायर कर्मचारियों की मदद से स्थिति नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।2
- नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी सुनील पिता किशोर दंवडे निवासी उमरिया आमला पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- मेरे चाचा का नाम है सुरेश मेरा चाचा बैतूल में रहने वाला है और मेरा चाचा 2 साल से विकलांग है और चल भी नहीं पा रहे हैं तो बाय-बाय सर जी हमसे यही निवेदन है कि मेरे चाचा का मेरे चाचा को एक इलेक्ट्रिक साइकिल दिलवा दो तीन पहियों वाली और फिर मेरे चा सोनागाछी बैतूल जिले का रहने वाला हूंचा को यह मेरे सुरेश चाचा को मिल जाएंगे तो हमको हम हमारे चाचा को गाड़ी से घूमते फिरते रहेंगे वह उसको यानी वॉशरूम के लिए भी भाई कर देते हैं इस कारण से मतलब कि जैसे मेरे दादा के लिए एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चाहिए प्लीज करवा दो सर जी1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- आठनेर नगर में तब अफरातफरी मच गई जब शहर से लगे खेतों में आग ने विकराल रूप लेकर धू धू कर खेत की नरवई जलने लगीं यह आग लगभग 50 एकड़ में फैल गई अचानक लगीं आग से खेतों में रखा पशुओं का भूसा,पाइप सहित जलाऊ लकड़ी जलकर राख हो गई। सुचना पर आठनेर और बैतूल की दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद खेतों में फैली आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण इषपट नहीं हो पाया प्रशासन जांच में जुटा है।1
- बैतूल, 29 अप्रैल 2026।जिले के सारणी थाना क्षेत्र में मकान सौदे के विवाद और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। घटना का विवरण: पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को थाना सारणी में मर्ग क्रमांक 27/2026 के तहत जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतक हंसराज पद्माकर (49 वर्ष), निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा की मौत संदिग्ध पाई गई। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, परिजनों के बयान और मृतक द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट से स्पष्ट हुआ कि यह आत्महत्या प्रताड़ना के कारण हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी राजकुमार लोखंडे और उसकी पत्नी निशा लोखंडे, निवासी बडोरा (बैतूल बाजार) ने मकान विक्रय के नाम पर 25 लाख 21 हजार रुपये का सौदा किया था। आरोपियों ने 3 लाख 70 हजार रुपये बयाना लेने के बाद न तो रजिस्ट्री की और न ही रकम लौटाई। उल्टा, पैसे मांगने पर मृतक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसी प्रताड़ना से आहत होकर मृतक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कानूनी कार्रवाई: मामले में थाना सारणी पुलिस ने अपराध क्रमांक 115/26 के तहत धारा 108, 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 29 अप्रैल को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम की भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक मनोज उइके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, आरक्षक राकेश करपे एवं महिला आरक्षक उर्मिला की अहम भूमिका रही। पुलिस की अपील: पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आर्थिक धोखाधड़ी, मानसिक प्रताड़ना या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ऐसे मामलों को रोका जा सके।2