मामूली पानी के छींटे बने विवाद की वजह, महिला और पति लहूलुहान — आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कौआटांडा से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता श्रीमती पूजा अपने घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पानी की कुछ छींटे पड़ोसी आनंदवीर के घर की सीढ़ियों पर चली गईं। इसी बात को लेकर आनंदवीर और उसके परिवार के सदस्यों—नेकसे, गणेश और कुसमा—ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पूजा ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उनका पति सोनू बचाने पहुंचा, तो दबंगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेवर में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। आज पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मामूली पानी के छींटे बने विवाद की वजह, महिला और पति लहूलुहान — आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कौआटांडा से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता श्रीमती पूजा अपने घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पानी की कुछ छींटे पड़ोसी आनंदवीर के घर की सीढ़ियों पर चली गईं। इसी बात को लेकर आनंदवीर और उसके परिवार के सदस्यों—नेकसे, गणेश और कुसमा—ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पूजा ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उनका पति सोनू बचाने पहुंचा, तो दबंगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेवर में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। आज पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
- बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: सनकी पिता ने 5 महीने के कलेजे के टुकड़े को छत से फेंका, मौत। एंकर :खुशियों भरा घर था, भाई की बारात जानी थी, बहन मायके आई हुई थी। लेकिन किसे पता था कि जिस घर से शहनाइयां बजनी थीं, वहां से मासूम की लाश उठेगी। बदायूं के बिसौली इलाके में एक कलयुगी पिता ने अपनी जिद और नशे के जुनून में अपने ही 5 महीने के बेटे को छत से नीचे फेंक दिया। मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई है और हत्यारा पिता अब पुलिस की गिरफ्त में है। थाना बिसौली के मलखानपुर गांव में आज यानी रविवार को पूर्व प्रधान प्रमोद दिवाकर के बेटे सौरभ की बारात जानी थी। घर में मेहमान जुटे थे, मंगल गीत गाए जा रहे थे। सौरभ की बहन कुमकुम भी अपने दो बच्चों के साथ 6 अप्रैल से ही यहां आई हुई थी। लेकिन शनिवार की रात इस घर पर कहर बनकर टूटी। कुमकुम का पति बॉबी, जो दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता है, नशे में धुत होकर ससुराल पहुंचा। परिजनों की मानें तो बॉबी पहले से ही विवाद कर रहा था। 17 अप्रैल को लग्न के कार्यक्रम में भी उसने अपनी बहन को बुरी तरह पीटा था। शनिवार रात करीब 9 बजे उसने फिर हंगामा शुरू किया। नशे में धुत बॉबी अपनी पत्नी कुमकुम को साथ ले जाने की जिद कर रहा था। जब पत्नी ने मना किया, तो उसने अपनी सास सुनीता की गोद से 5 महीने के मासूम राघव को झपट लिया और छत से फेंक दिया। छत से फेंके जाने के बाद मासूम राघव लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार के बीच परिजन उसे लेकर पहले चंदौसी भागे, वहां से मुरादाबाद रेफर किया गया, लेकिन रविवार तड़के 4 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। इधर, ग्रामीणों और घरवालों ने आरोपी पिता को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और सुबह पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।3
- लखनऊ में महिला आरक्षण मुद्दे पर बवाल, महिला कार्यकर्ताओं से पुलिस की सख्ती का वीडियो वायरल लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बीती रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। जानकारी के अनुसार, कुछ भाजपा समर्थकों द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) का झंडा जलाने का मामला सामने आया, जिसके विरोध में सपा की महिला कार्यकर्ता सड़क पर उतर आईं।विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल तेजी से बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को हटाने के लिए बल प्रयोग किया। इसी दौरान कुछ महिला कार्यकर्ताओं को जबरन पकड़कर पुलिस वाहन में बैठाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बीच इस घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनकी महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की, जबकि भाजपा पक्ष का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आवश्यक कदम उठाए।फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।1
- गढ़मुक्तेश्वर में उस समय माहौल गरमा गया जब पूर्व मंत्री मदन चौहान ने अपने बयान को लेकर माफी मांगते हुए घर पर मन शुद्धि के लिए हवन कराया। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर से सैकड़ों किसान गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे। किसानों ने पूरे दिन प्रदर्शन करते हुए “किसान एकता जिंदाबाद” के जोरदार नारे लगाए और अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री के गढ़ में किसानों की इस बड़ी जुटान ने सियासी हलचल तेज कर दी है और इलाके में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।1
- करंट हादसे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई अवर अभियंता जितेंद्र निलंबित किए गए उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार SDO भी निलंबित विद्युत उपकेंद्र परिचालक की सेवा समाप्त साथ ही लाइनमैंन को भी बर्खास्त किया गया प्रारंभिक जांच में विभागीय लापरवाही का खुलासा प्रभारी अवर अभियंता जितेंद्र प्रथम दृष्टया दोषी उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार पर भी लगा आरोप दोनों के खिलाफ विभागीय जांच व कार्रवाई शुरू S.E चंद्रशेखर कुमार ने दी जानकारी1
- “नारी शक्ति या राजनीतिक दिखावा?” लोकसभा में जिस बिल को सरकार ने बड़े जोर-शोर से “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का नाम दिया, वही बिल जब असली परीक्षा में उतरा तो समर्थन के नाम पर सन्नाटा दिखा। सवाल उठना लाज़िमी है—क्या यह वास्तव में महिलाओं को सशक्त करने की पहल थी या सिर्फ राजनीतिक मंच सजाने का एक और प्रयास? बरेली की सपा नेत्री एवं समाजसेविका समयुन खान ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकार को “आरक्षण” के नाम पर सीमित करना ही सबसे बड़ा अन्याय है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा—“हमें अलग से सीटें नहीं, बराबरी का हक चाहिए। जो सीटें आज हैं, उन्हीं पर हमारा अधिकार सुनिश्चित कीजिए।” यह बयान केवल एक नेता की प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि उस सोच का प्रतिनिधित्व करता है जो आज देश की लाखों महिलाओं के मन में पल रही है। आखिर क्यों महिलाओं को बराबरी देने के बजाय अलग खांचा बनाकर सीमित करने की कोशिश की जाती है? अगर नीयत साफ है तो महिला सशक्तिकरण सिर्फ कागजों और नामों तक क्यों सिमटा रहता है? क्यों संसद में बैठे वही लोग, जो मंचों पर नारी शक्ति का गुणगान करते हैं, असल फैसले के वक्त पीछे हट जाते हैं? अब वक्त आ गया है कि “नारी शक्ति” सिर्फ नारा न रहे, बल्कि हकीकत बने। महिलाओं को दया या दान नहीं, उनका अधिकार चाहिए—और वो भी बिना किसी शर्त के। #NariShakti #MahilaAarakshan #WomenReservation #LokSabha #PoliticalTruth #MahilaAdhikar #EqualRights #WomenPower #IndiaPolitics #ViralNews #BreakingNews #SamajikNyay #BareillyNews #SP #SocialJustice #VoiceOfWomen #TrendingNow #ReelViral #NewsReel #HaqKiLadai1
- ब्रेकिंग न्यूज | लोकेशन बदायूं संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों8650252442 शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम 48 घंटे में सकुशल बरामद 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, खरीद-फरोख्त का खुलासा बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने महज 2 दिन में खुलासा कर दिया। शादी समारोह से अगवा किए गए 1 साल के मासूम सौरभ को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पूरा मामला 16 अप्रैल की रात मोनार्क फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान एक महिला ने कमरे में सो रहे मासूम को चुपचाप उठा लिया और फरार हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और CCTV फुटेज के जरिए पुलिस ने एक संदिग्ध डिजायर कार (DL1ZC2948) को ट्रेस किया। जांच आगे बढ़ी तो पूरा गिरोह सामने आ गया। 70 हजार में बेचने की थी साजिश पूछताछ में खुलासा हुआ कि मासूम को 70,000 रुपये में बेचने का सौदा किया गया था। आरोपी दंपति संतान न होने के कारण बच्चे को खरीद रहे थे और 20,000 रुपये एडवांस भी दे चुके थे। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है: वहीं बरेली डीआईजी सफल अनावरण करने वाली टीम के लिए 50000 रुपए इनाम की भी की घोषणा2
- *एटा बिग ब्रेकिंग...* *एटा में पति पत्नी के विवाद में महिला चढ़ी टॉवर पर,* *गुस्साई महिला ने पति पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप,* *पति को बुलाने की जिद पर अड़ी रही पत्नी,* *सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना मिरहची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, महिला को समझाने में जुटी,* *पुलिस के घंटों प्रयास के समझाने के बाद महिला को सकुशल टावर से उतारा,* *पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम,* *टॉवर पर चढ़ने वाली महिला का नाम कविता पत्नी राजेश पुत्री योगेंद्र बताया जा रहा है,* *महिला का मायका माया नगर में बताया जा रहा है वही ससुराल इलाहाबाद बैंक वाली गली एटा में बताया जा रहा है,* *थाना मिरहची क्षेत्र के सिरसाटिप्पू की घटना।1
- जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कौआटांडा से दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता श्रीमती पूजा अपने घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान पानी की कुछ छींटे पड़ोसी आनंदवीर के घर की सीढ़ियों पर चली गईं। इसी बात को लेकर आनंदवीर और उसके परिवार के सदस्यों—नेकसे, गणेश और कुसमा—ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पूजा ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उनका पति सोनू बचाने पहुंचा, तो दबंगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेवर में भर्ती कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। आज पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।1
- थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा शादी समारोह से अपर्हत 01 वर्षीय मासूम को 02 दिवस के अन्दर सकुशल बरामद करते हुये 05 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किये जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दी गई बाइट ।1