Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त आदेश सबको सस्पेंड करो
Pandit ji
जनता दर्शन में सीएम योगी का सख्त आदेश सबको सस्पेंड करो
More news from राजस्थान and nearby areas
- छात्रों की आवाज उठी तो लाठी बरसी पहले झारखंड अब तेलंगाना1
- बाजरे की फसल में हरी लट का प्रकोप, किसान चिंतित, फिलहाल चारे के दाम आसमान पर बाजरे की फसल में हरी लट का प्रकोप, किसान चिंतित। टोडाभीम। बालघाट तहसील क्षेत्र में इन दिनों बाजरे की फसल में हरी लट लगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि बाजरे की फसल अभी शुरुआती दौर में ही है, लेकिन फसल में हरी लट का प्रकोप दिखाई देने लगा है। लट बाजरे के पौधों की पत्तियों को नुकसान पहुंचा रही है, जिससे फसल की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। किसानों के अनुसार यदि समय रहते हरी लट पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो बाजरे में फूल और बालियां आने में परेशानी हो सकती है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। क्षेत्र के किसानों को चिंता है कि उत्पादन कम होने से जहां आर्थिक नुकसान होगा, वहीं पशुओं के लिए चारे की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। किसानों ने कृषि विभाग से बाजरे की फसल का निरीक्षण करवाकर हरी लट के नियंत्रण के लिए उचित सलाह और आवश्यक दवा उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि शुरुआती स्तर पर ही फसल को कीट प्रकोप से बचाना जरूरी है।1
- राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग लोकेशन हिण्डौन सिटी। संवाददाता हनीस शेख, कुतकपुर राजगिरीश अस्पताल में प्रसूता की मौत से हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप—परिजनों ने की अस्पताल सीज और लाइसेंस रद्द करने की मांग हिण्डौन सिटी। शीतला चौराहा स्थित राजगिरीश अस्पताल में एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत के बाद देर रात हंगामा खड़ा हो गया। मृतका की पहचान आशना बानो पत्नी ताज बाबू कुरैशी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चौपड़ा कुआं, हिण्डौन सिटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशना बानो को प्रसव के लिए करीब 11 बजे राजगिरीश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार प्रसव के दौरान आशना बानो ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और लोग अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और डिप्टी गौरव सारस्वत पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों से समझाइश की। स्थिति को देखते हुए तीनों थाना अधिकारियों सहित पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल को सीज करने और उसका लाइसेंस रद्द करने की मांग भी की गई है। अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए लापरवाही के आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल पर बरसे परिजन, राज गिरीश अस्पताल के बाहर हंगामा और धरना.... हिंडौन सिटी। नक्कश की देवी मंदिर के पास स्थित चौपड़ा कुआं निवासी एक महिला की प्रसव के बाद गुरुवार रात्रि को अचानक मौत हो जाने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अस्पताल परिसर को घेर लिया और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दे दिया। चौपड़ा कुआं निवासी ताज बाबू उर्फ तज्जों ने अपनी पत्नी आशना को प्रसव के लिए दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच राज गिरीश अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब 8 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के करीब 1 घंटे बाद चिकित्सक और अस्पताल स्टाफ की कथित लापरवाही के कारण आसना की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल परिसर के बाहर एकत्रित हो गए। उत्तेजित भीड़ ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि प्रसव के दौरान चिकित्सकों ने सही समय पर उचित ध्यान नहीं दिया, जिससे आशना की मौत हो गई। घटना की संवेदनशीलता और बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हुआ। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी कमल कुमार, सदर थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद,नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल भारी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों और परिजनों से वार्ता कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों की मांग है कि दोषी चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है।4
- हिण्डोनजनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण । हरियालो राजस्थान -एक पेड़ मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये। वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना, दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।1
- बसेड़ी गांव में सरकारी विद्यालय का भवन जर्जर दूसरे गांव में नहीं जाएंगे बच्चे पढ़ने सिकराय उपखंड क्षेत्र के बसेड़ी गांव में संचालित विद्यालय का विवाद अब गहराने लगा है यहां विद्यालय का भवन अब जर्जर हो चुका है और जर्जर भवन घोषित करने के बाद उसे दूसरे गांव भावगढ़ में संचालित करने के निर्देश दिए थे लेकिन भिवगढ़ की दूरी करीब 2 से 3 किलोमीटर की है ऐसे में छोटे बच्चे विद्यालय नहीं जा सकते इसके चलते नए भवन की स्वीकृति या वैकल्पिक व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर आज बसेड़ी गांव के लोग शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंचे जहां उन्होंने अपनी समस्याएंबताई।1
- हिण्डोन कांचरोली गांव से बुधवार निकली गोवर्धन के लिए पदयात्रा गुरुवार पहुंची बयाना आयोजन समिति के पवन कुमार बेनीवाल ने बताया की दसवीं पदयात्रा में कांचरौली फुलवाड़ा गांव के सैकड़ो महिला पुरुषों ने अपनी रसीद कटाई हैं यात्रा के दौरान देसी घी नाश्ता और एक टाइम का भोजन करवाया जा रहा है गुरूवार सादाबाद पहुंची रात्रि विश्राम भरतपुर के पितृरामपुरा में होगा1
- yah kya nautanki chal rahi hai 15 August per rashtragan gane ke samay per1