पुराने स्कूल भवन की बीम बनी काल, शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत जैतीपुर (शाहजहांपुर)। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कुबेर गौटिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह पुरानी इमारत को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भवन की भारी बीम अचानक गिरने से विद्यालय परिसर में मौजूद शिक्षामित्र सुखपाल (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए बरेली ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, कुबेर गौटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को गिराने का काम चल रहा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शिक्षामित्र सुखपाल विद्यालय परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी इमारत का भारी बीम अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। बीम की चपेट में आने से सुखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने राहत-बचाव करते हुए किसी तरह सुखपाल को मलबे से बाहर निकाला और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजन तत्काल उन्हें लेकर बरेली पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान सुखपाल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद विद्यालय में पुराने भवन को तोड़ने के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
पुराने स्कूल भवन की बीम बनी काल, शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत जैतीपुर (शाहजहांपुर)। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कुबेर गौटिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह पुरानी इमारत को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भवन की भारी बीम अचानक गिरने से विद्यालय परिसर में मौजूद शिक्षामित्र सुखपाल (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए बरेली ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, कुबेर गौटिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के पुराने भवन को गिराने का काम चल रहा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शिक्षामित्र सुखपाल विद्यालय परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी इमारत का भारी बीम अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। बीम की चपेट में आने से सुखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने राहत-बचाव करते हुए किसी तरह सुखपाल को मलबे से बाहर निकाला और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजन तत्काल उन्हें लेकर बरेली पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान सुखपाल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद विद्यालय में पुराने भवन को तोड़ने के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
- बेहटा स्कूल में डीएम की सख्ती, गैरहाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश शाहजहांपुर। ददरौल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेहटा में मंगलवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। शिक्षकों की उपस्थिति, साफ-सफाई, मिड-डे मील और बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता जांची। अनुपस्थित शिक्षकों की छुट्टी स्वीकृत है या नहीं, इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश बीएसए को दिए। डीएम ने कक्षा में बच्चों से सवाल पूछकर पढ़ाई का स्तर परखा और छात्राओं से पहाड़े सुने। उन्होंने कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने तथा बेहतर विद्यार्थियों के समूह बनाकर उन्हें अन्य बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कराने के निर्देश दिए। साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। डीएम ने चेताया कि शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क बढ़ाने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- *फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला को लेकर फैली भ्रामक खबरों पर सचिव ए. के. व्यास का बड़ा बयान* *पूर्व कलाकारों के आरोपों पर बोले- कई बार बैठक के लिए दी गई सूचना, समाधान के लिए नहीं पहुंचे* शाहजहांपुर। महानगर की प्रसिद्ध फैक्ट्री स्टेट श्रीरामलीला को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही कथित भ्रामक खबरों के बीच श्रीरामलीला मंचन संयोजन समिति के सचिव ए के व्यास ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पूर्व वर्षों में रामलीला में अभिनय करने वाले कुछ कलाकारों की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि समिति की ओर से किसी भी कलाकार को द्वेषवश बाहर नहीं किया गया है। कलाकारों से संपर्क कर उन्हें अपनी बात रखने और दोबारा टीम में शामिल होने के लिए चर्चा का अवसर भी दिया गया। सचिव ए के व्यास ने बताया कि पूर्व कलाकारों की ओर से कुछ कलाकारों को बिना ठोस कारण हटाए जाने के आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में समिति के पदाधिकारियों ने संबंधित कलाकारों से कई बार संपर्क किया। उन्हें फोन और वाट्सएप के माध्यम से सूचना देकर बैठक में शामिल होकर अपनी बात रखने तथा उत्पन्न मतभेदों पर चर्चा करने के लिए कहा गया। समिति का प्रयास था कि बातचीत के माध्यम से यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान निकाला जा सके और इच्छुक कलाकारों को पुनः टीम में शामिल करने पर विचार किया जा सके। लेकिन मीटिंग में किसी के उपस्थित न होने पर उनके द्वारा किया गया प्रयास विफल रहा । उन्होंने कहा कि जिन कलाकारों ने आरोप लगाए हैं, उनमें से संबंधित लोग समिति की ओर से बुलाए जाने के बावजूद बैठक में उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में केवल आरोपों के आधार पर पूरी स्थिति को सही मानना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन सृष्टि का नियम है और रामलीला मंचन में कलाकारों की भूमिकाओं तथा पात्रों में बदलाव पहले भी होते रहे हैं। इसे किसी विशेष व्यक्ति के प्रति द्वेष या दुर्भावना से जोड़ना उचित नहीं है। ए के व्यास ने कहा कि यदि पूर्व कलाकार बैठक में उपस्थित होकर समिति के सामने अपनी बात रखते तो निश्चित रूप से किसी न किसी स्तर पर समाधान निकालने का प्रयास किया जाता। उन्होंने रामलीला से जुड़े सभी लोगों से अपील की कि किसी भी भ्रम या विवाद को सार्वजनिक रूप देने से पहले समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति जानें। इस अवसर पर सचिव ए के व्यास , सचिव देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अजय सक्सेना, निर्देशक अंकित सक्सेना, श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी समिति के सचिव बलवीर,एवं राम मोहन अग्निहोत्री, प्रदीप अग्निहोत्री, महेंद्र दीक्षित, पैट्रिक दास और यशपाल कुकरेजा मौजूद रहे।2
- *सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी शाहजहांपुर, 14 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में आज उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी की अध्यक्षता में सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यक्रमों को बेहतर समन्वय एवं प्रभावी कार्ययोजना के साथ संपन्न कराया जाए तथा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। ----3
- aankhon ko swasth rakhne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube1
- सार्थोली में युवती की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम सार्थोली में युवती वंदना की संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भाई की ससुराल पक्ष द्वारा तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत जैसे कृत्य कराए जाने से पूरा परिवार प्रताड़ित था और वंदना की मौत इसी का परिणाम है। वे ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति 'सराज' को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।1
- नगर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में गूंजा गणपति बप्पा मोरया | 24वें वर्ष में शुरू हुआ गणेश महोत्सव शाहजहांपुर के रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में 24वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ। महाराष्ट्र मराठा मंडल द्वारा आयोजित, 9 दिन तक चलेगा उत्सव, रोजाना रामकथा और मंगल आरती।1
- पत्रकार से मारपीट की घटना की निंदा, कार्रवाई की मांग बिहार के सहरसा सदर अस्पताल में प्रभात खबर डिजिटल के पत्रकार के साथ मारपीट की घटना की कड़ी निंदा की गई। कहा गया कि डॉक्टर जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का भाषा और व्यवहार मर्यादित होना चाहिए। पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार या मारपीट किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल उचित कार्रवाई की मांग की गई। कानून सभी के लिए समान है और किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता।1
- शाहजहांपुर। महानगर के लाला रामचरण लाल धर्मशाला खिरनी बाग में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, 24 वें वर्ष में उत्साह के साथ शुरू हुआ गणेश महोत्सव। शाहजहांपुर । 24वें गणेश महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ. भगवान गणेश की प्रतिमा बहादुरगंज हर्षित गुप्ता की धार्मिक पुस्तक की दुकान पर पूजन अर्चन उपरांत ढोल नगाड़ों एवं जयकारों के साथ जुलूस के रूप में सदर थाने के सामने से खिरनी बाग धर्मशाला में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई 9 दिन तक चलने वाला गणेश महोत्सव का शुभारंभ महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज बाजपेई ने आरती पूजन करके शुरू कराया आरती पूजन आचार्य हरिकेश शुक्ला के द्वारा संपन्न कराया गया आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक बना आयोजन गणेश महोत्सव के 24वें वर्ष पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन नगर की धार्मिक और सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. पिछले 24वर्षों से गणपति बप्पा की स्थापना के अवसर पर शहर के लोग एकजुट होकर पूजा-अर्चना में शामिल होते रहे हैं. समय के साथ इस आयोजन से जुड़ने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. गणेश महोत्सव के तहत आज से 9 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा प्रतिदिन शाम 8 बजे मंगल आरती होगी. आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की है. गणेश महोत्सव आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन 4:30 बजे से 7:00 बजे तक नैमिष के कथावाचक आशीष पांडे के द्वारा भगवान श्री राम कथा सुनाई जाएगी उसके उपरांत समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न होंगे समिति ने शहरवासियों और नागरिकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों की सहभागिता, आस्था और सहयोग से 24वर्षों से आयोजित हो रहा यह गणेश महोत्सव लगातार यादगार बन रहा है आज की आयोजन में सुदामा शिंदे अर्जुनसूर्यवंशी अनिल कदम अक्षय कदम योगेश कदम आशीष गुप्ता हर्षित गुप्ता नंदा सूर्यवंशी वंदना कदम साक्षी कदम सोनम त्रिपाठी रूपा पांडे रेनू गुप्ता बिंदु मिश्रा अधिका सहयोगरहा1
- ...प्रसूता की मौत के मामले में चरक अस्पताल पहुंची प्रशासनिक टीम, मानकों की हुई जांच। दो डॉक्टरों पर FIR के बाद SDM ने अस्पताल का किया निरीक्षण, DM को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट। पुवायां। पुवायां स्थित चरक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। परिजनों की शिकायत पर डॉ. फिरोज और डॉ. केपी गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल के मानकों की जांच की। सोमवार को पुवायां के पत्रकारों ने डॉ. केपी गुप्ता पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके कुछ ही देर बाद एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सीओ पुवायां प्रवीण मलिक के साथ चरक अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं व निर्धारित मानकों की जांच की। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि चरक अस्पताल में मानकों की जांच की गई है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।3