logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरु पूर्णिमा पर मानपुर में श्रद्धा का सैलाब, 60 नए शिष्यों को मिला गुरु मंत्र। आबूरोड। मानपुर स्थित श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, श्री शनि मंदिर एवं श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के श्री जनकपुरी जी महाराज ने बताया कि प्रातःकाल तीनों मंदिरों में देवी-देवताओं का पंचामृत अभिषेक, हवन-पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद सुबह 11:15 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरु पूजन के अवसर पर महाराज श्री ने 50 से 60 नए श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र देकर दीक्षा प्रदान की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।

7 hrs ago
user_Lokesh Soni
Lokesh Soni
आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
7 hrs ago
9fdad82c-2dd5-4733-a897-f52d4106585a
d82ae0a5-1a1e-4c15-8fb5-84a70a58d270
04f39ba5-aa26-4fca-bcff-03ea3ec72a51

गुरु पूर्णिमा पर मानपुर में श्रद्धा का सैलाब, 60 नए शिष्यों को मिला गुरु मंत्र। आबूरोड। मानपुर स्थित श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, श्री शनि मंदिर एवं श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के श्री जनकपुरी जी महाराज ने बताया कि प्रातःकाल तीनों मंदिरों में देवी-देवताओं का पंचामृत अभिषेक, हवन-पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद सुबह 11:15 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरु पूजन के अवसर पर महाराज श्री ने 50 से 60 नए श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र देकर दीक्षा प्रदान की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गुरु पूर्णिमा पर मानपुर में श्रद्धा का सैलाब, 60 नए शिष्यों को मिला गुरु मंत्र। आबूरोड। मानपुर स्थित श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, श्री शनि मंदिर एवं श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के श्री जनकपुरी जी महाराज ने बताया कि प्रातःकाल तीनों मंदिरों में देवी-देवताओं का पंचामृत अभिषेक, हवन-पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद सुबह 11:15 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरु पूजन के अवसर पर महाराज श्री ने 50 से 60 नए श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र देकर दीक्षा प्रदान की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।
    4
    गुरु पूर्णिमा पर मानपुर में श्रद्धा का सैलाब, 60 नए शिष्यों को मिला गुरु मंत्र।
आबूरोड। मानपुर स्थित श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर, श्री शनि मंदिर एवं श्री खाटू श्याम मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। श्री ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के श्री जनकपुरी जी महाराज ने बताया कि प्रातःकाल तीनों मंदिरों में देवी-देवताओं का पंचामृत अभिषेक, हवन-पूजन एवं महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद सुबह 11:15 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरु पूजन के अवसर पर महाराज श्री ने 50 से 60 नए श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र देकर दीक्षा प्रदान की। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर मैत्रीवाड़ा में युवा संगठन ने किया पौधारोपण, गौशाला में सहयोग राशि भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश रानीवाड़ा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम मैत्रीवाड़ा में युवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा प्रकृति संरक्षण, गौसेवा एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव की गौशाला, ग्राम पंचायत परिसर तथा विभिन्न मंदिरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही गौशाला में आर्थिक सहयोग राशि भेंट कर गौसेवा के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सुरेश कुमार चौधरी, महेंद्र सिंह, लखमाराम, कालाराम देवासी, हितेश कुमार, योगेश जोशी, महेंद्र कुमार चौधरी, जीतू सिंह, दीपाराम चौधरी, मेवाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गौसेवा के लिए श्रद्धापूर्वक सहयोग राशि भी भेंट की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने गौमाता की सेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। अंत में सभी ग्रामवासियों ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा।
    2
    गुरु पूर्णिमा पर मैत्रीवाड़ा में युवा संगठन ने किया पौधारोपण, गौशाला में सहयोग राशि भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रानीवाड़ा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम मैत्रीवाड़ा में युवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा प्रकृति संरक्षण, गौसेवा एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव की गौशाला, ग्राम पंचायत परिसर तथा विभिन्न मंदिरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही गौशाला में आर्थिक सहयोग राशि भेंट कर गौसेवा के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में सुरेश कुमार चौधरी, महेंद्र सिंह, लखमाराम, कालाराम देवासी, हितेश कुमार, योगेश जोशी, महेंद्र कुमार चौधरी, जीतू सिंह, दीपाराम चौधरी, मेवाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गौसेवा के लिए श्रद्धापूर्वक सहयोग राशि भी भेंट की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने गौमाता की सेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
अंत में सभी ग्रामवासियों ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा।
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मोबाइल बना 'क्लासरूम', 600 से अधिक ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर मोबाइल बना 'क्लासरूम', 600 से अधिक ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर
    1
    मोबाइल बना 'क्लासरूम', 600 से अधिक ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर
मोबाइल बना 'क्लासरूम', 600 से अधिक ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • ओल्ड सिटी में झील किनारे स्थिति बहुत ही दयनीय है झील किनारे जगह जगह बंसलिया टूटी हुई है कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है प्रशासन को समय रहते मरम्मत करवानी चाहिए झीलों की दुर्दशा पर उदयपुर विधायक साहब मोन क्यों है स्मार्ट सिटी एक छलावा है और कुछ नहीं। झीले जो उदयपुर शहर में हर पर्यटक देखने आता है पर अभी दाईजी पुलिया मार्ग पर झील किनारे इतनी दयनीय स्थिति हो रही है वो देखते नहीं बनती जो अखबारों में पर्यटकों की संख्या को लेकर बड़े बड़े दावे करते है वाह वाही लूटते है उनको एक बार झीलों के आस पास जाकर देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि आने वाला पर्यटक उदयपुर से क्या छवि लेकर जा रहा है दाईजी पुलिया मार्ग पर रोड लाइट बंद है कई दिनों से जगह जगह झील किनारे थूम लिया टूटी हुई है कोई देखने वाला नहीं है स्मार्ट सिटी के नाम पर छलावे के अलावा कुछ नहीं है उदयपुर की जनता को आगे आना चाहिए
    2
    ओल्ड सिटी में झील किनारे स्थिति बहुत ही दयनीय है झील किनारे जगह जगह बंसलिया टूटी हुई है कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है प्रशासन को समय रहते मरम्मत करवानी चाहिए
झीलों की दुर्दशा पर उदयपुर विधायक साहब मोन क्यों है स्मार्ट सिटी एक छलावा है और कुछ नहीं।
झीले जो उदयपुर शहर में हर पर्यटक देखने आता है पर अभी दाईजी पुलिया  मार्ग पर  झील किनारे इतनी दयनीय स्थिति हो रही है वो देखते नहीं बनती जो अखबारों में पर्यटकों की संख्या को लेकर बड़े बड़े दावे करते है वाह वाही लूटते है उनको एक बार झीलों के आस पास जाकर देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि आने वाला पर्यटक उदयपुर से क्या छवि लेकर जा रहा है दाईजी पुलिया मार्ग पर रोड लाइट बंद है कई दिनों से जगह जगह झील किनारे थूम लिया टूटी हुई है कोई देखने वाला नहीं है स्मार्ट सिटी के नाम पर छलावे के अलावा कुछ नहीं है उदयपुर की जनता को आगे आना चाहिए
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    1 hr ago
  • दर्शन हुए आसान, लेकिन सफर अब भी मुश्किल, मालेश्वर मठ के लिए उठी सर्विस रोड की मांग!"
    1
    दर्शन हुए आसान, लेकिन सफर अब भी मुश्किल, मालेश्वर मठ के लिए उठी सर्विस रोड की मांग!"
    user_रिपोर्टर साहब
    रिपोर्टर साहब
    Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जालौर बुधवार को अमृत देवासी हत्याकांड निष्पक्ष जांच की मांग व शैष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया प्रेस नोट तत्काल प्रकाशन हेतु तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय, अमृत देवासी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी जालोर, 29 जुलाई 2026।की निष्पक्ष जांच की मांग मेरेवाड़ा (जिला जालोर) निवासी स्वर्गीय अमृत देवासी की माता रती देवी ने आज भारत के माननीय गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर, जालोर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर अपने पुत्र की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच, शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर चल रहे धरने के तीसरे दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। ज्ञापन में बताया गया कि स्वर्गीय अमृत देवासी की हत्या के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सभी वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि मामले की जांच अपेक्षित गति से नहीं हुई तथा बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी लंबे समय तक जांच का हिस्सा नहीं बन सकी, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। रती देवी ने कहा कि उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से लगातार न्याय के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— अमृत देवासी हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। मामले में शामिल सभी शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट तत्काल जांच में शामिल की जाए। जांच में हुई अनावश्यक देरी एवं लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। प्रकरण की नियमित निगरानी कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। इस अवसर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    1
    जालौर बुधवार को अमृत देवासी हत्याकांड निष्पक्ष जांच की मांग व शैष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
प्रेस नोट
तत्काल प्रकाशन हेतु
तीन वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय, अमृत देवासी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी
जालोर, 29 जुलाई 2026।की निष्पक्ष जांच की मांग
मेरेवाड़ा (जिला जालोर) निवासी स्वर्गीय अमृत देवासी की माता रती देवी ने आज भारत के माननीय गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर, जालोर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर अपने पुत्र की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच, शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
ज्ञापन शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जालोर के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर चल रहे धरने के तीसरे दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।
ज्ञापन में बताया गया कि स्वर्गीय अमृत देवासी की हत्या के लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक सभी वास्तविक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिवार का आरोप है कि मामले की जांच अपेक्षित गति से नहीं हुई तथा बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट भी लंबे समय तक जांच का हिस्सा नहीं बन सकी, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।
रती देवी ने कहा कि उनका परिवार पिछले तीन वर्षों से लगातार न्याय के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—
अमृत देवासी हत्याकांड की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
मामले में शामिल सभी शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
बरामद मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट तत्काल जांच में शामिल की जाए।
जांच में हुई अनावश्यक देरी एवं लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
प्रकरण की नियमित निगरानी कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
इस अवसर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मंडार में स्कूल बस सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला; सभी छात्र सुरक्षित मंडार थाना क्षेत्र के सोनेला के पास राजेश्वर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडार की स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में करीब 40 से 50 विद्यार्थी सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस चालक ने वाहन को सड़क किनारे लिया, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतर गई। हालांकि बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस कुछ और आगे बढ़कर गहरे गड्ढे में चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई। सूचना पर मंडार पुलिस मौके पर पहुंची ।पुलिस के अनुसार हादसे में किसी छात्र या स्टाफ सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी विद्यार्थियों के सुरक्षित होने की सूचना मिलते ही अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
    1
    मंडार में स्कूल बस सड़क से उतरी, बड़ा हादसा टला; सभी छात्र सुरक्षित

मंडार थाना क्षेत्र के सोनेला के पास राजेश्वर विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडार की स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बस में करीब 40 से 50 विद्यार्थी सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस चालक ने वाहन को सड़क किनारे लिया, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतर गई। हालांकि बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।
सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस कुछ और आगे बढ़कर गहरे गड्ढे में चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को भी दी गई। सूचना पर मंडार पुलिस मौके पर पहुंची ।पुलिस के अनुसार हादसे में किसी छात्र या स्टाफ सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी विद्यार्थियों के सुरक्षित होने की सूचना मिलते ही अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.