Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूचना विभाग जनपद हरदोई प्रकाशनार्थ दिनांक 21 मार्च 2026 ईद का पर्व आपसी प्रेमभाव व भाईचारे के साथ शान्ति पूर्वक मनायें:- अनुनय झा गंगा-जमुनी तहजीब को बनाये रखें-एसपी आज ईद उल फितर के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के दृष्टिगत कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ईद की नवाज के बाद मुस्लिम भाईयों से हाथ मिलाकर तथा गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग ईद का पर्व आपसी प्रेमभाव व भाईचारे के साथ शान्ति पूर्वक मनायें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी लोग ईद के त्यौहार को जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाये रखते हुए मनाए।
संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
सूचना विभाग जनपद हरदोई प्रकाशनार्थ दिनांक 21 मार्च 2026 ईद का पर्व आपसी प्रेमभाव व भाईचारे के साथ शान्ति पूर्वक मनायें:- अनुनय झा गंगा-जमुनी तहजीब को बनाये रखें-एसपी आज ईद उल फितर के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के दृष्टिगत कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत ईदगाह का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा ईद की नवाज के बाद मुस्लिम भाईयों से हाथ मिलाकर तथा गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग ईद का पर्व आपसी प्रेमभाव व भाईचारे के साथ शान्ति पूर्वक मनायें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी लोग ईद के त्यौहार को जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाये रखते हुए मनाए।
More news from Lucknow and nearby areas
- राजधानी लखनऊ के महानगर क्षेत्रांतर्गत वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के संबन्ध पुलिस उपायुक्त मध्य द्वारा दी गयी बाइट!!1
- ईद उल फितर के मौके पर शनिवार को कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचलों में स्थित ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ी गई। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर मुस्लिमों ने ईद उल फितर की मुबारकबाद दी ईद उल फितर के मौके पर नमाज पढ़ने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पहले ही ईदगाह व मस्जिदों में पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह व मस्जिदों के आसपास पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गश्त करते रहे। देश में अमन चैन कायम रखने के लिए ईदगाह में पहुंचे नमाजियों ने दुआ की। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखा। बच्चे पिता के साथ ईदगाह पहुंचे दुआओं में उठे हजारों हाथ बभ्भनावा रेउसा करसा शिवपुरी सहित क्षेत्र में ईद उल फितर का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर ईद उल फितर की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोग गिले शिकवे भूलकर गले मिले। क्षेत्र में किसी भी जगह से शांति व्यवस्था भंग होने की कोई सूचना नहीं मिली। दिनभर थाना अध्यक्ष हनुमंत तिवारी अपने फोर्स के साथ क्षेत्र की गतिविधियों पर दिनभर नजर बनाए रहे। बभ्भनावा गांव मे स्थित ईदगाह के मौलाना मुतालिब ने बताया कि नौ बजे नमाज पढ़ी गई। लोगों से भाईचारे के साथ रहने की अपील की ताकि देश में अमन चैन कायम रहे। आपस में भाईचारा कायम रहेगा तभी देश की तरक्की संभव है।1
- लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित निशातगंज गली नंबर 3 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। मृतका की पहचान 65 वर्षीय निर्मला देवी, पत्नी स्वर्गीय राजाराम के रूप में हुई है, जो सचिवालय से रिटायर्ड थीं। जानकारी के अनुसार, महिला के हाथ-पैर बंधे हुए मिले, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। प्रारंभिक जांच में लूट के बाद हत्या की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।1
- प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते 9 वर्षों को अब तक की सबसे प्रभावी और जनकल्याणकारी सरकारों में शुमार किया जा रहा है। कानून व्यवस्था, किसानों की आय और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय काम किए हैं। पहले जहां प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार, अपहरण और फिरौती जैसी घटनाएं आम थीं, वहीं अब सरकार ने सख्त कानून व्यवस्था लागू कर प्रदेश की “जंगलराज” वाली छवि को खत्म करने का काम किया है। किसानों के हित में भी सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। करीब 4 करोड़ किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण माफ किए गए। साथ ही पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराए गए और 20-30 साल पुरानी नहरों की सफाई कर सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया गया। अधूरी सिंचाई परियोजनाओं को भी पूरा किया गया है। इसके अलावा 92 हजार किसानों को कुसुम सोलर योजना के तहत सोलर पंप दिए गए, जिससे बिना बिजली के भी सिंचाई संभव हो सकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिसका सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को मिला है। अब तक करीब 99 हजार 500 करोड़ रुपये किसानों को वितरित किए जा चुके हैं। बीते 9 वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित 67 लाख से अधिक किसानों को राहत राशि दी गई है। हाल ही में 39 हजार किसानों को मुआवजा दिया गया है और हजारों किसानों को फसल क्षति का भुगतान भी किया गया है। इसी क्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बैतालपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।1
- Post by पत्रकार कमलेश कुमार पोरवाल1
- Post by संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक1
- *लखनऊ ब्रेकिंग* ... लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लवकुश नगर में बंधे के नीचे एक कार अचानक अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे चली गई घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए राहत और बचाव कार्य की कोशिश की जा रही हैं1
- ब्रेकिंग लखनऊ थाना प्रभारी मड़ियांव शिवानंद मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक गंभीर मामले में आरोपी (मौसा) को किया गिरफ्तार.. आरोपी पर अपनी नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप.. विरोध करने पर पीड़िता को गोमती नदी में धक्का देने से हुई मौत.. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।1