logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्मशान घाट की जमीन पर विवाह भवन बनाने की तैयारी, ग्रामीणों में आक्रोश डीएम से निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग, कई पीढ़ियों से इसी स्थान पर होता रहा है अंतिम संस्कार महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा भिसवा में श्मशान घाट की भूमि पर प्रस्तावित विवाह भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रस्तावित निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी गोदाम के बगल स्थित उक्त भूमि पर कई पीढ़ियों से शवों का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है। पूर्व में ग्राम प्रधानों की ओर से श्मशान घाट के नाम पर यहां वृक्षारोपण भी कराया गया था, जिसके पेड़ आज भी मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2015 में श्मशान घाट का साइन बोर्ड तथा मनरेगा कार्य से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक की ओर से श्मशान घाट पर बनी वेदियों को जेसीबी मशीन से बराबर करा दिया गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। उनका कहना है कि उक्त भूमि का उपयोग श्मशान घाट के रूप में ही होता रहा है, इसलिए इसे श्मशान घाट के नाम से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए श्मशान घाट की भूमि पर प्रस्तावित विवाह भवन का निर्माण तत्काल रोकवाने तथा भूमि की स्थिति की जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर मुन्ना भास्कर, पूर्व प्रधान नूरआलम, पदमाकर, रामरतन, राममिलन, मीना, मणिमय, अरविंद, अक्षय, मंजेश, बिंद्रावती, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

1 day ago
user_PUBLIC MAHARAJGANJ
PUBLIC MAHARAJGANJ
महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
40c94479-13b6-4df5-9b96-a079c9fe8605

श्मशान घाट की जमीन पर विवाह भवन बनाने की तैयारी, ग्रामीणों में आक्रोश डीएम से निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग, कई पीढ़ियों से इसी स्थान पर होता रहा है अंतिम संस्कार महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा भिसवा में श्मशान घाट की भूमि पर प्रस्तावित विवाह भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रस्तावित निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में पीडब्ल्यूडी गोदाम के बगल स्थित उक्त भूमि पर कई पीढ़ियों से शवों का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है। पूर्व में ग्राम प्रधानों की ओर से श्मशान घाट के नाम पर यहां वृक्षारोपण भी कराया गया था, जिसके पेड़ आज भी मौके पर मौजूद हैं। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2015 में श्मशान

8024f66c-0c24-4cee-9715-dc8a22694fb8

घाट का साइन बोर्ड तथा मनरेगा कार्य से संबंधित बोर्ड भी लगाया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक की ओर से श्मशान घाट पर बनी वेदियों को जेसीबी मशीन से बराबर करा दिया गया है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। उनका कहना है कि उक्त भूमि का उपयोग श्मशान घाट के रूप में ही होता रहा है, इसलिए इसे श्मशान घाट के नाम से सुरक्षित रखा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जनहित को देखते हुए श्मशान घाट की भूमि पर प्रस्तावित विवाह भवन का निर्माण तत्काल रोकवाने तथा भूमि की स्थिति की जांच कराने की मांग की है। इस मौके पर मुन्ना भास्कर, पूर्व प्रधान नूरआलम, पदमाकर, रामरतन, राममिलन, मीना, मणिमय, अरविंद, अक्षय, मंजेश, बिंद्रावती, पुष्पा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वायरल वीडियो --- एक मां-बाप इतने लार्ड प्यार से बेटी का लालन-पालन करते हैं , लेकिन आज वही बेटी मां-बाप की दुश्मन बन गई,प्यार में पागल,अंधी बनीं लड़की? लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो जारी कर बताया वीडियो में लड़की ने अपने मां बाप को धम/कीं दी,, ऐसी बेटियों को लेकर क्या आप कहेंगे कमेंट में अपना राय जरुर दें ? #mahararagnj #police वायरल वीडियो --- एक मां-बाप इतने लार्ड प्यार से बेटी का लालन-पालन करते हैं , लेकिन आज वही बेटी मां-बाप की दुश्मन बन गई,प्यार में पागल,अंधी बनीं लड़की? लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो जारी कर बताया वीडियो में लड़की ने अपने मां बाप को धम/कीं दी,, ऐसी बेटियों को लेकर क्या आप कहेंगे कमेंट में अपना राय जरुर दें ? #mahararagnj #police
    1
    वायरल वीडियो ---

एक मां-बाप इतने लार्ड प्यार से बेटी का लालन-पालन करते हैं , लेकिन आज वही बेटी मां-बाप की दुश्मन बन गई,प्यार में पागल,अंधी बनीं लड़की?

लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो जारी कर बताया 

वीडियो में लड़की ने अपने मां बाप को धम/कीं दी,,

ऐसी बेटियों को लेकर क्या आप कहेंगे कमेंट में अपना राय जरुर दें ?

#mahararagnj 
#police
वायरल वीडियो ---
एक मां-बाप इतने लार्ड प्यार से बेटी का लालन-पालन करते हैं , लेकिन आज वही बेटी मां-बाप की दुश्मन बन गई,प्यार में पागल,अंधी बनीं लड़की?
लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो जारी कर बताया 
वीडियो में लड़की ने अपने मां बाप को धम/कीं दी,,
ऐसी बेटियों को लेकर क्या आप कहेंगे कमेंट में अपना राय जरुर दें ?
#mahararagnj 
#police
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था मजबूत | कोल्हुई में 24x7 अतिरिक्त कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोल्हुई थाने में 24x7 अतिरिक्त ग्रिड यानी कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू किया गया। इससे फरेन्दा और नौतनवा सर्किल के थानों, चौकियों व फायर स्टेशन के बीच सूचना का आदान-प्रदान तेज होगा और आपात स्थिति में पुलिस बल की त्वरित तैनाती में मदद मिलेगी।
    1
    महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था मजबूत | कोल्हुई में 24x7 अतिरिक्त कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू
महराजगंज पुलिस की संचार व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोल्हुई थाने में 24x7 अतिरिक्त ग्रिड यानी कंट्रोल रूम संचार केंद्र शुरू किया गया। 
इससे फरेन्दा और नौतनवा सर्किल के थानों, चौकियों व फायर स्टेशन के बीच सूचना का आदान-प्रदान तेज होगा और आपात स्थिति में पुलिस बल की त्वरित तैनाती में मदद मिलेगी।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संतकबीरनगर- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों की अब खैर नहीं: एसपी संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना की दो टूक चेतावनी, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर होगी बृहद कार्रवाई। जनपद में सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ अब पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी मीना ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक आकांक्षाओं, भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ बृहद और कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया की सतत निगरानी के लिए सर्विलांस और साइबर सेल की टीम सक्रिय कर दी गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य प्लेटफार्मों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसपी ने आम जनमानस से भी अपील की है कि किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को बिना पुष्टि के शेयर न करें और ऐसे पोस्ट दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अफवाह फैलाना भी अपराध की श्रेणी में आता है।
    1
    संतकबीरनगर- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों की अब खैर नहीं: एसपी संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना की दो टूक चेतावनी, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर होगी बृहद कार्रवाई।
जनपद में सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ अब पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन मोड में आ गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी मीना ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति की धार्मिक आकांक्षाओं, भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ बृहद और कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया की सतत निगरानी के लिए सर्विलांस और साइबर सेल की टीम सक्रिय कर दी गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित अन्य प्लेटफार्मों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
एसपी ने आम जनमानस से भी अपील की है कि किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को बिना पुष्टि के शेयर न करें और ऐसे पोस्ट दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अफवाह फैलाना भी अपराध की श्रेणी में आता है।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • *********दो महीने बाद छठ पूजा, अभी से बदहाल पड़ा घाट** # **दो महीने बाद छठ पूजा, अभी से बदहाल पड़ा घाट** ### **चमाडिया के छठ घाट पर जलकुंभी और झाड़ियां जमा, सफाई को लेकर जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल** **बंजारी पट्टी।** छठ महापर्व में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है, लेकिन बंजारी पट्टी क्षेत्र के **चमाडिया गांव स्थित छठ घाट** की स्थिति अभी से चिंता बढ़ाने वाली है। घाट के पानी में जगह-जगह **जलकुंभी जमा है**, जबकि किनारों पर घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं। तस्वीरें देखकर सवाल उठ रहा है कि आखिर छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले इस घाट की सफाई कौन कराएगा? ग्रामीणों का कहना है कि छठ पूजा आस्था का बड़ा पर्व है। व्रती महिलाएं इसी घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। ऐसे में घाट की सफाई और पानी से जलकुंभी हटाने का काम समय रहते शुरू हो जाना चाहिए। **जब सफाई के लिए अभी पर्याप्त समय है, तो जिम्मेदार विभाग की नजर इस घाट की बदहाल स्थिति पर क्यों नहीं पड़ रही है?** ### **क्या धार्मिक स्थल को साफ रखना भी जिम्मेदारी नहीं?** ग्रामीणों का सवाल है कि **क्या धार्मिक स्थलों और छठ घाटों की साफ-सफाई करना भी अब किसी की जिम्मेदारी नहीं रह गई है?** यदि अभी से सफाई अभियान शुरू कर दिया जाए तो छठ पर्व तक घाट को पूरी तरह व्यवस्थित किया जा सकता है। लेकिन यदि अंतिम समय तक इंतजार किया गया तो सफाई के लिए जल्दबाजी में काम करना पड़ेगा और श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से मांग की है कि **चमाडिया छठ घाट का निरीक्षण कराकर जलकुंभी, झाड़ियों और अन्य गंदगी को समय रहते हटाया जाए**, ताकि छठ पर्व के दौरान व्रती और श्रद्धालु साफ-सुथरे एवं सुरक्षित घाट पर पूजा कर सकें।
    4
    *********दो महीने बाद छठ पूजा, अभी से बदहाल पड़ा घाट**
# **दो महीने बाद छठ पूजा, अभी से बदहाल पड़ा घाट**
### **चमाडिया के छठ घाट पर जलकुंभी और झाड़ियां जमा, सफाई को लेकर जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल**
**बंजारी पट्टी।** छठ महापर्व में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है, लेकिन बंजारी पट्टी क्षेत्र के **चमाडिया गांव स्थित छठ घाट** की स्थिति अभी से चिंता बढ़ाने वाली है। घाट के पानी में जगह-जगह **जलकुंभी जमा है**, जबकि किनारों पर घास-फूस और झाड़ियां उग आई हैं। तस्वीरें देखकर सवाल उठ रहा है कि आखिर छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले इस घाट की सफाई कौन कराएगा?
ग्रामीणों का कहना है कि छठ पूजा आस्था का बड़ा पर्व है। व्रती महिलाएं इसी घाट पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। ऐसे में घाट की सफाई और पानी से जलकुंभी हटाने का काम समय रहते शुरू हो जाना चाहिए। **जब सफाई के लिए अभी पर्याप्त समय है, तो जिम्मेदार विभाग की नजर इस घाट की बदहाल स्थिति पर क्यों नहीं पड़ रही है?**
### **क्या धार्मिक स्थल को साफ रखना भी जिम्मेदारी नहीं?**
ग्रामीणों का सवाल है कि **क्या धार्मिक स्थलों और छठ घाटों की साफ-सफाई करना भी अब किसी की जिम्मेदारी नहीं रह गई है?** यदि अभी से सफाई अभियान शुरू कर दिया जाए तो छठ पर्व तक घाट को पूरी तरह व्यवस्थित किया जा सकता है। लेकिन यदि अंतिम समय तक इंतजार किया गया तो सफाई के लिए जल्दबाजी में काम करना पड़ेगा और श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
ग्रामीणों ने संबंधित जिम्मेदारों से मांग की है कि **चमाडिया छठ घाट का निरीक्षण कराकर जलकुंभी, झाड़ियों और अन्य गंदगी को समय रहते हटाया जाए**, ताकि छठ पर्व के दौरान व्रती और श्रद्धालु साफ-सुथरे एवं सुरक्षित घाट पर पूजा कर सकें।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • वाराणसी में पहुंची बाइक
    1
    वाराणसी में पहुंची बाइक
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पोखरी की सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई पोखरी की सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई महराजगंज। तहसील फरेन्दा के राजस्व ग्राम सेमरा महराज में सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। गाटा संख्या 554, रकबा 0.049 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में पोखरी के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मंगलवार को राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में हटवाया गया। प्रशासन के अनुसार, उक्त भूमि के संबंध में 4 जून 2026 को बेदखली आदेश पारित किया गया था। इसके अनुपालन में पहले राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन किया था और अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्धारित समय भी दिया गया था। हालांकि, समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद राजस्व टीम ने दोबारा मौके का सीमांकन कराया, जिसमें अतिक्रमण यथावत पाया गया। इसके पश्चात माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में 15 सितंबर 2026 को राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया है।
    1
    पोखरी की सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई
पोखरी की सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई
महराजगंज। तहसील फरेन्दा के राजस्व ग्राम सेमरा महराज में सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। गाटा संख्या 554, रकबा 0.049 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में पोखरी के रूप में दर्ज है। इस भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मंगलवार को राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में हटवाया गया।
प्रशासन के अनुसार, उक्त भूमि के संबंध में 4 जून 2026 को बेदखली आदेश पारित किया गया था। इसके अनुपालन में पहले राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन किया था और अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्धारित समय भी दिया गया था। हालांकि, समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
इसके बाद राजस्व टीम ने दोबारा मौके का सीमांकन कराया, जिसमें अतिक्रमण यथावत पाया गया। इसके पश्चात माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में 15 सितंबर 2026 को राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद भूमि को अतिक्रमणमुक्त कर सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित किया गया है।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • महराजगंज में पोखरी की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, पक्के मकान ध्वस्त | Pharenda News| Maharajganj News महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र के सेमरा महाराजा गांव में सरकारी पोखरी की जमीन पर कथित अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से पक्के निर्माण ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया।
    1
    महराजगंज में पोखरी की सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, पक्के मकान ध्वस्त | Pharenda News| Maharajganj News
महराजगंज के फरेंदा तहसील क्षेत्र के सेमरा महाराजा गांव में सरकारी पोखरी की जमीन पर कथित अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। 
राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से पक्के निर्माण ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संतकबीरनगर- बेलहर कला पुलिस का दमदार एक्शन: ह#त्या/कांड का हुआ खुलासा ह#त्या के मामले में वांछित ह#त्यारोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, आलाक/त्ल नुकीली परखी बरामद। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल श्री सत्यदेव सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ह#त्या के सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आलाक/त्ल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला को आज दिनांक 16.09.2026 को जंगल दशहर मोड़ बहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद धारदार नुकीली परखी बरामद हुई है। क्या था पूरा मामला - पुरानी रंजिश में किया था वार घटना का विवरण के अनुसार दिनांक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व० राजू निवासी जंगल दशहर ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता ने नुकीले धारदार हथियार से उसके पति के पेट में कई जगह वार कर दिया। घायल पति को सीएचसी मेहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना बेलहरकला पर मु०अ०सं० 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में उगला सच - पैसे के लेनदेन और कहासुनी बनी वजह पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का उसके यहाँ आना-जाना व उठना-बैठना होता था। राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है। इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा उसके बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी। झगड़े के दौरान उसने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। बरामदगी और गिरफ्तारी टीम बरामदगी में एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी मिली है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री सर्वेश कुमार, उ०नि० राजेश कुमार दूबे, का० रोहित कुमार, का० सतीश कुमार त्रिपाठी, का० ओमप्रकाश चौरसिया, का० अमरजीत मौर्य, का० पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल शामिल रहे।
    1
    संतकबीरनगर- बेलहर कला पुलिस का दमदार एक्शन: ह#त्या/कांड का हुआ खुलासा ह#त्या के मामले में वांछित ह#त्यारोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, आलाक/त्ल नुकीली परखी बरामद।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल श्री सत्यदेव सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ह#त्या के सनसनीखेज मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर आलाक/त्ल बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला को आज दिनांक 16.09.2026 को जंगल दशहर मोड़ बहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद धारदार नुकीली परखी बरामद हुई है।
क्या था पूरा मामला - पुरानी रंजिश में किया था वार
घटना का विवरण के अनुसार दिनांक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व० राजू निवासी जंगल दशहर ने प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता ने नुकीले धारदार हथियार से उसके पति के पेट में कई जगह वार कर दिया। घायल पति को सीएचसी मेहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना बेलहरकला पर मु०अ०सं० 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में उगला सच - पैसे के लेनदेन और कहासुनी बनी वजह
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का उसके यहाँ आना-जाना व उठना-बैठना होता था। राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है। इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा उसके बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी। झगड़े के दौरान उसने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया।
बरामदगी और गिरफ्तारी टीम
बरामदगी में एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी मिली है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री सर्वेश कुमार, उ०नि० राजेश कुमार दूबे, का० रोहित कुमार, का० सतीश कुमार त्रिपाठी, का० ओमप्रकाश चौरसिया, का० अमरजीत मौर्य, का० पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल शामिल रहे।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने 52 नंबर पिलर के पास उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर बरौत की ओर फरार हो गए। गंभीर हालत में पवन यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है, जबकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
    1
    प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने 52 नंबर पिलर के पास उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर बरौत की ओर फरार हो गए।
गंभीर हालत में पवन यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है, जबकि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.