*मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा के अध्यक्ष पद हेतु अगस्त 2026 में चुनाव घोषित।* वरिष्ठ सदस्य पं रामबाबू कटारे को चुनाव अधिकारी बनाया गया। ग्वालियर। मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा में 6 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रबंधन कार्य समिति की बैठक मे उपस्थित सदस्यों कीं सर्वसम्मिति से लिये गये निर्णय के अनुसरण में मध्य प्रदेश सनाढ्य के अध्यक्ष पं ़ किशन मुदगल द्वारा सनाढ्य सभा के वरिष्ठ सदस्य पं ़ रामबाबू कटारे को आगामी अगस्त 2026 में अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु आयोजित होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। विगत वर्षो की परम्परा अनुसार निर्वाचन कार्य के संबंध में दो वरिष्ठ सहयोगी, उपनिर्वाचन अधिकारी व आवश्यकतानुसार दल गठन किया गया जिससे आगामी अगस्त 2026 में होने वाले अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। *मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा के अध्यक्ष पद हेतु अगस्त 2026 में चुनाव घोषित।* वरिष्ठ सदस्य पं रामबाबू कटारे को चुनाव अधिकारी बनाया गया। ग्वालियर। मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा में 6 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रबंधन कार्य समिति की बैठक मे उपस्थित सदस्यों कीं सर्वसम्मिति से लिये गये निर्णय के अनुसरण में मध्य प्रदेश सनाढ्य के अध्यक्ष पं ़ किशन मुदगल द्वारा सनाढ्य सभा के वरिष्ठ सदस्य पं ़ रामबाबू कटारे को आगामी अगस्त 2026 में अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु आयोजित होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। विगत वर्षो की परम्परा अनुसार निर्वाचन कार्य के संबंध में दो वरिष्ठ सहयोगी, उपनिर्वाचन अधिकारी व आवश्यकतानुसार दल गठन किया गया जिससे आगामी अगस्त 2026 में होने वाले अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
*मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा के अध्यक्ष पद हेतु अगस्त 2026 में चुनाव घोषित।* वरिष्ठ सदस्य पं रामबाबू कटारे को चुनाव अधिकारी बनाया गया। ग्वालियर। मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा में 6 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रबंधन कार्य समिति की बैठक मे उपस्थित सदस्यों कीं सर्वसम्मिति से लिये गये निर्णय के अनुसरण में मध्य प्रदेश सनाढ्य के अध्यक्ष पं ़ किशन मुदगल द्वारा सनाढ्य सभा के वरिष्ठ सदस्य पं ़ रामबाबू कटारे को आगामी अगस्त 2026 में अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु आयोजित होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। विगत वर्षो की परम्परा अनुसार निर्वाचन कार्य के संबंध में दो वरिष्ठ सहयोगी, उपनिर्वाचन अधिकारी व आवश्यकतानुसार दल गठन किया गया जिससे आगामी अगस्त 2026 में होने वाले अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। *मध्य
प्रदेश सनाढ्य सभा के अध्यक्ष पद हेतु अगस्त 2026 में चुनाव घोषित।* वरिष्ठ सदस्य पं रामबाबू कटारे को चुनाव अधिकारी बनाया गया। ग्वालियर। मध्य प्रदेश सनाढ्य सभा में 6 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रबंधन कार्य समिति की बैठक मे उपस्थित सदस्यों कीं सर्वसम्मिति से लिये गये निर्णय के अनुसरण में मध्य प्रदेश सनाढ्य के अध्यक्ष पं ़ किशन मुदगल द्वारा सनाढ्य सभा के वरिष्ठ सदस्य पं ़ रामबाबू कटारे को आगामी अगस्त 2026 में अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु आयोजित होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। विगत वर्षो की परम्परा अनुसार निर्वाचन कार्य के संबंध में दो वरिष्ठ सहयोगी, उपनिर्वाचन अधिकारी व आवश्यकतानुसार दल गठन किया गया जिससे आगामी अगस्त 2026 में होने वाले अध्यक्ष पद का चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
- दतिया।दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र ग्राम गढ़ी नहर में रविवार रात करीब 8 बजे शादी समारोह में जा रहे दंपति की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।इस हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय पति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। वर्तमान में पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाई गई घायल पत्नी का उपचार जारी है।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान ग्राम पिपरऊआ निवासी चंद्रप्रकाश कुशवाहा पुत्र जगन्नाथ कुशवाहा के रूप में हुई है। रविवार रात करीब 8 बजे वे अपनी पत्नी पिस्ता देवी के साथ ग्राम गढ़ी में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान गढ़ी नहर के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी।घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और दोनों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने चंद्रप्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिस्ता देवी का उपचार जारी है।डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोराघाट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- एसडीएम ने किया नमन भारत गैस एजेंसी निरीक्षण, घरेलू व कॉमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति जांची, संचालकों को समय पर वितरण और नियम पालन के निर्देश भांडेर एसडीएम ने सोमवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों और राजस्व अमले के साथ रामगढ़ रोड स्थित नमन भारत गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था की बारीकी से जांच की। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालक से बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया की जानकारी ली गई। एसडीएम ने कहा कि घरेलू 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद समय पर उपभोक्ताओं तक पहुंचना जरूरी है। साथ ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों का वितरण भी नियमानुसार किया जाए। इसके बाद दोपहर करीब 03 बजे तहसील कार्यालय में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- दतिया नगर पालिका से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाबू दिलीप सिंह की आत्महत्या के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है। मृतक की पत्नी माधुरी सिंह ने झांसी के प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर पालिका CMO नागेंद्र सिंह गुर्जर, बाबू राजेश दुबे और ठेकेदार धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। परिजनों का आरोप है कि दिलीप सिंह लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना से गुजर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। FIR दर्ज होते ही नगर पालिका में हड़कंप मच गया है। CMO, बाबू और ठेकेदार पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, वहीं पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आरोपियों पर कब तक कार्रवाई होती है और इस मामले में आगे क्या बड़ा खुलासा सामने आता है।1
- रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति नहर में जा गिरे, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, चंद्रप्रकाश कुशवाहा अपनी पत्नी पिस्ता देवी निवासी ग्राम पिपरोया के साथ शादी समारोह में शामिल होने ग्राम बानोली जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरपुर की पुलिया के पास मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे से पहले किसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे पुलिया से नीचे नहर में जा गिरे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जबकि मृतक को 112 डायल की सहायता से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रप्रकाश कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। पिस्ता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गोराघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- गुरसराय में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा1
- *अपराध करके बच जाओगे अब यह मुमकिन नहीं: दिनारा पुलिस ने दो चोरी का पर्दाफाश कर शातिर चोर को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद* दिनारा पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानून से बच निकलना आसान नहीं कस्बे में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोना-चांदी के आभूषण और नगदी सहित करीब 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। घटना 9 और 10 अप्रैल 2026 की दरमियानी रात की है, जब शीतला माता मंदिर के पास निवासी मनीष मिश्रा के घर का ताला तोड़कर चोर ने सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये नगद पार कर दिए। इसी दौरान पास ही रहने वाले आकाश यादव के घर को भी निशाना बनाते हुए चांदी के आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया गया।मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले और एसडीओपी करैरा आयुष जांखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच को अंजाम दिया गया।19 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी रघुवीर उर्फ हीरो प्रजापति (30 वर्ष) निवासी भडरा मथरापुरा, जिला झांसी (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों चोरी की वारदातें कबूल कीं, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पूरा चोरी गया माल बरामद कर लिया गया।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस सफलता में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और मेहनत से यह बड़ी सफलता मिली।दिनारा पुलिस का सख्त *संदेश* अपराध करोगे तो बच नहीं पाओगे पुलिस हर कदम पर नजर रखे हुए है।1
- "भगवान परशुराम का जीवन सनातन संस्कृति के लिए गौरवान्वित करने वाला है"1
- परशुराम जन्मोत्सव पर पथनवाली माता मंदिर में सुंदरकांड पाठ, गौ सम्मान, 21 वृद्धजनों का किया सम्मान, गोलू रावत ने गरीब बेटी की शादी का लिया संकल्प दतिया के भांडेर क्षेत्र के पथनवाली माता मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में गौ सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें गायों की सेवा और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समाज के 21 वृद्धजनों का सम्मान कर उन्हें शॉल-श्रीफल भेंट किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज की एकता और संस्कारों को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान युवा नेता गोलू रावत ने एक सराहनीय पहल करते हुए अगले वर्ष एक गरीब परिवार की बेटी की शादी कराने का संकल्प लिया। उनके इस निर्णय की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने भगवान परशुराम से सुख-समृद्धि की कामना की।1
- दतिया शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके पर शहर में भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसकी शुरुआत रिंग रोड से हुई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने स्वागत भी किया। बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और पूरे जोश के साथ “जय-जय परशुराम” के जयकारे लगाए। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा। रैली में भाजपा नेता डॉ. सुकर्ण मिश्रा भी शामिल हुए और युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। जन्मोत्सव के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हर जगह श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।1