अनियंत्रित बोलेरो साइकिल सवार को मारी टक्कर दो की हालत गंभीर मिर्जापुर मड़िहान से शुभम विश्वकर्मा की रिपोर्ट *साइकल सवार को टक्कर मारते हुए बोलेरो सड़क किनारे तीन बार लुढ़क कर खेत में पहुंची* मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी लालगंज संपर्क मार्ग पर अमोई गांव के सामने अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल।वही टक्कर मारते हुए बोलेरो तीन बार लुढ़कते हुए खेत में सीधी खड़ी हुई जिसमें सवार एक को छोड़कर चालक सहित सभी हुए फरार दो की हालत गंभीर। प्रयागराज जनपद के मांडा से सोनभद्र जनपद के कड़िया सनलाइट दर्शन पूजन करने हेतु निकले बोलेरो सवार जैसे ही मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई गांव के सामने पहुंचे ही थे,कि बोलोरो चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा।संतनगर थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव निवासी साइकल सवार युवक नगीना 35 वर्ष को सामने से जोरदार टक्कर मारते हुए,लगभग चार फीट नीचे सड़क किनारे तीन बार पलटे हुए गेहूं के खेत में सीधा खड़ा हुआ।जिसमें एक को छोड़कर चालक सहित सवार सभी फरार हो गए।वही चालक के बगल में बैठा मांडा के कोराव निवासी पप्पू 45 वर्ष घायल होकर बोलेरो में फस गया।जिसे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार बाहर निकाल कर,दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान भेजवाया।जहां से प्राथमिक उपचार कर डाक्टर सत्यप्रकाश गुप्ता ने दोनों घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।वही खबर लिखे जाने तक साइकल सवार नगीना की हालत गंभीर बनी हुई है।दुर्घटना की खबर मिलते ही पटेहरा चौकी प्रभारी अमरनाथ यादव ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटे गए।
अनियंत्रित बोलेरो साइकिल सवार को मारी टक्कर दो की हालत गंभीर मिर्जापुर मड़िहान से शुभम विश्वकर्मा की रिपोर्ट *साइकल सवार को टक्कर मारते हुए बोलेरो सड़क किनारे तीन बार लुढ़क कर खेत में पहुंची* मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी लालगंज संपर्क मार्ग पर अमोई गांव के सामने अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल।वही टक्कर मारते हुए बोलेरो तीन बार लुढ़कते हुए खेत में सीधी खड़ी हुई जिसमें सवार एक को छोड़कर चालक सहित सभी हुए फरार दो की हालत गंभीर। प्रयागराज जनपद के मांडा से सोनभद्र जनपद के कड़िया सनलाइट दर्शन पूजन करने हेतु निकले बोलेरो सवार जैसे ही मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई गांव के सामने पहुंचे ही थे,कि बोलोरो चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा।संतनगर थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव निवासी
साइकल सवार युवक नगीना 35 वर्ष को सामने से जोरदार टक्कर मारते हुए,लगभग चार फीट नीचे सड़क किनारे तीन बार पलटे हुए गेहूं के खेत में सीधा खड़ा हुआ।जिसमें एक को छोड़कर चालक सहित सवार सभी फरार हो गए।वही चालक के बगल में बैठा मांडा के कोराव निवासी पप्पू 45 वर्ष घायल होकर बोलेरो में फस गया।जिसे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार बाहर निकाल कर,दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान भेजवाया।जहां से प्राथमिक उपचार कर डाक्टर सत्यप्रकाश गुप्ता ने दोनों घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।वही खबर लिखे जाने तक साइकल सवार नगीना की हालत गंभीर बनी हुई है।दुर्घटना की खबर मिलते ही पटेहरा चौकी प्रभारी अमरनाथ यादव ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटे गए।
- मिर्जापुर मड़िहान से शुभम विश्वकर्मा की रिपोर्ट *साइकल सवार को टक्कर मारते हुए बोलेरो सड़क किनारे तीन बार लुढ़क कर खेत में पहुंची* मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी लालगंज संपर्क मार्ग पर अमोई गांव के सामने अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल।वही टक्कर मारते हुए बोलेरो तीन बार लुढ़कते हुए खेत में सीधी खड़ी हुई जिसमें सवार एक को छोड़कर चालक सहित सभी हुए फरार दो की हालत गंभीर। प्रयागराज जनपद के मांडा से सोनभद्र जनपद के कड़िया सनलाइट दर्शन पूजन करने हेतु निकले बोलेरो सवार जैसे ही मड़िहान थाना क्षेत्र के अमोई गांव के सामने पहुंचे ही थे,कि बोलोरो चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा।संतनगर थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव निवासी साइकल सवार युवक नगीना 35 वर्ष को सामने से जोरदार टक्कर मारते हुए,लगभग चार फीट नीचे सड़क किनारे तीन बार पलटे हुए गेहूं के खेत में सीधा खड़ा हुआ।जिसमें एक को छोड़कर चालक सहित सवार सभी फरार हो गए।वही चालक के बगल में बैठा मांडा के कोराव निवासी पप्पू 45 वर्ष घायल होकर बोलेरो में फस गया।जिसे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार बाहर निकाल कर,दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान भेजवाया।जहां से प्राथमिक उपचार कर डाक्टर सत्यप्रकाश गुप्ता ने दोनों घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।वही खबर लिखे जाने तक साइकल सवार नगीना की हालत गंभीर बनी हुई है।दुर्घटना की खबर मिलते ही पटेहरा चौकी प्रभारी अमरनाथ यादव ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटे गए।2
- मीरजापुर । थाना लालगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास और गंभीर मारपीट के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को बोकरिया गांव निवासी किशोरी लाल ने थाना लालगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा अंग भंग करने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर्णा रजत कौशिक ने क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में रविवार को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि कोल पुत्र लालचन्द्र कोल, गोलू पुत्र राजेन्द्र और करन पुत्र लालचन्द्र, निवासी टांडा फाल तुर्कहा, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 125, 324(4), 126(2), 131, 110 और 118(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने में उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ व थाना लालगंज पुलिस टीम का योगदान सराहनीय रहा।2
- शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच शिक्षण संस्थानों का संयुक्त वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न रवि मोदनवाल कुंडा, प्रतापगढ़। विकास खण्ड कुंडा क्षेत्र स्थित सरल बाल भारती स्कूल गांधी नगर, में एस डीएम कुंडा, चेयरमैन कुंडा के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन, समाजसेवा एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में प्रधानाचार्य डीके राही ने कहा कि ग्रामीण अंचल में संचालित स्ववित्त पोषित शिक्षण संस्थान गांव के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन ही मजबूत समाज की नींव रखते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाचस्पति सिंह एसडीएम कुंडा एवं विशिष्ट अतिथि शिव कुमार तिवारी भगवान(चेयरमैन प्रतिनिधि), कुंडा उपस्थित रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वार्षिकोत्सव के शुभारम्भ से पूर्व मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की गई।सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत, देशभक्ति गीत, नृत्य, संगीत एवं दहेज प्रथा जैसे सामाजिक विषय पर नाटकीय प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉलेज प्रधानाचार्य डीके राही ने सभी अतिथियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात कॉलेज परिसर में नाश्ते का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं अतिथियों ने नाश्ता ग्रहण किया। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्था में प्रियंका विश्वकर्मा, अजय सर, राकेश सर एवं प्रिंसिपल विजय भान का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर दिवाकर सर, निलेश सर, राहुल सर, अंजना मैम, सैयाम मैम, बबीता मैम,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- मिर्जापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां करण नाम के युवक को करीब चार महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन उसे रेबीज के पूरे इंजेक्शन नहीं लग पाए। अब उसकी हालत गंभीर हो गई है और वह कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा। परिवार पहले इसे भूत-प्रेत का असर समझकर मंदिर ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि यह रेबीज का गंभीर संक्रमण है। डॉक्टरों के अनुसार इस हालत में बचने की संभावना बहुत कम होती है।1
- जनपद सोनभद्र घोरावल तहसील के ग्राम भैसवार में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना प्रदर्शन 300 दिन पूरे हो चुके इस धरने का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, जिला सचिव संजय कुमार यादव एवं संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल पटेल सूचना मंत्री सीताराम मौर्य धरने पर बैठे ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे जिला अध्यक्ष कुशवाहा में बताया कि जब तक हमारे धरने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा या किसी उच्च अधिकारी द्वारा जांच नहीं की जाती है तब तक मेरा धरना चलता रहेगा अगर इस धरने में किसी प्रकार की व्यवधान या समस्याएं आती है तो सारी जिम्मेदारी जिलाधिकारी महोदय की एवं प्रशासन की होगी जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया था 15 मार्च को की धरना पर बैठे किसानों को जांच करके आख्या प्रस्तुत करें लेकिन आज तक कोई अधिकारी यहां मौजूद नहीं हुआ जिला अधिकारी महोदय द्वारा जांच नहीं किया जाता है तो हम लोग बहुत जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ जाने का काम करेंगे जिला सचिव संजय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी महोदय को वह माफियाओं द्वारा गुमराह किया जा रहा है गुमराह के चलते जिला अधिकारी महोदय हमारे धरने में नहीं पहुंच रहे हैं उनको टोल मेटल करके वापस कर दिया जाता है3
- मिर्जापुर शहर के शास्त्री ब्रिज क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। गणेश प्रसाद मौर्य व स्थानीय सभासद पति ने आरोप लगाया है कि लगभग 5–6 माह पहले गणेश प्रसाद मौर्य ने अपनी पत्नी पार्वती देवी के नाम पर ईश्वर चंद्र सोनकर से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। बताया जा रहा है कि अब एक महिला द्वारा चौकी शास्त्री ब्रिज पर शिकायत दी गई है कि उक्त जमीन उसकी है। इसके बाद मामले में चौकी प्रभारी के हस्तक्षेप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार व स्थानीय सभासद पति का आरोप है कि राजस्व विभाग से जमीन का निरीक्षण कराए बिना ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि करीब 5 माह पहले बनी बाउंड्री वॉल को गिराने के लिए धमकाया जा रहा है।, वही गणेश प्रसाद मौर्य व स्थानीय सभासद का यह भी कहना है कि यदि राजस्व टीम जाकर निरीक्षण करती है वह राजस्व टीम का जो भी फैसला होगा हम सभी मानने के लिए तैयार हैं Bite 1 - गणेश प्रसाद मौर्य Bite 2 - विकास यादव सभासद पति3
- मीरजापुर | पूर्व में थाना को0देहात पर धर्मांतरण से सम्बन्धित पंजीकृत दो अलग-अलग अभियोगों में अबतक 08 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन व मुखबिर के सूचना के आधार पर धर्मांतरण के अभियोगों से सम्बन्धित ₹ 25 हजार का ईनामिया अभियुक्त 1. असफाक खान उर्फ लकी खाना पुत्र इसरार अहमद निवासी 39वीं पीएससी गेट बरौधा थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर तथा 2. साहिल अहमद पुत्र हिदायत अंसारी निवासी मुखरांव थाना कुछिला जनपद कैमुर, बिहार को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।3
- 👉जिम धर्मांतरण मामले में 25 हजार का इनामिया समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 8 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी 👉मीरजापुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बहुचर्चित जिम धर्मांतरण से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामिया आरोपी सहित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन मामलों में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में शनिवार को कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने धर्मांतरण से संबंधित पंजीकृत अभियोगों में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामिया आरोपी असफाक खान उर्फ लकी खाना (29 वर्ष) पुत्र इसरार अहमद निवासी 39वीं पीएसी गेट बरौधा, थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर तथा साहिल अहमद (25 वर्ष) पुत्र हिदायत अंसारी निवासी मुखरांव थाना कुछिला जनपद कैमूर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में धर्मांतरण से संबंधित दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट की धारा 67(बी) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अमित मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।1